Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Hardoi241124

'महिलाओं का स्वच्छता में योगदान' पोस्टर प्रतियोगिता संपन्न

Nov 13, 2025 15:41:07
Shahabad, Uttar Pradesh
नेहरू मुंसिपल कन्या इंटर कॉलेज में नगर पालिका परिषद के सहभाग से मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत शौर्य दिवस के अवसर पर “महिलाओं का स्वच्छता में योगदान” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान को उजागर करना था। प्रतियोगिता में छात्राओं ने अत्यंत उत्साहपूर्वक भाग लिया। किसी ने रंगों के माध्यम से तो किसी ने संदेशों और लेखन के जरिए स्वच्छता और महिलाओं की भूमिका को सुंदर रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के गंदे पड़े क्लासरूम को भी छात्राओं द्वारा साफ कराया गया तथा स्वच्छता से संबंधित कई सारी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।
81
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NPNavratan Prajapat
Nov 13, 2025 17:16:37
Churu, Rajasthan:ऐंकर:- आदमी अगर ठान ले तो कोई भी काम असंभव नहीं है। बीदासर का अकबर सिलावट एक पैर से विकलांग होने के बावजूद भी मानव सेवा के लिए हर समय तैयार रहते हैं। यह पिछले 8 सालों से लगातार मानव सेवा के लिए निःस्वार्थ कार्य कर रहे हैं। वैसे अकबर पैसे से टेलर है कपड़े सिलने का कार्य कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। इन्होंने न केवल रक्तदान किया है, बल्कि हजारों युवाओं और महिलाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित भी किया है। जयपुर, सीकर, बीकानेर, अजमेर, सुजानगढ़ सहित विभिन्न शहरों में ब्लड बैंकों से संपर्क कर जरूरमंद व्यक्ति को ब्लड, प्लाज्मा, प्लेटलेट्स की व्यवस्था करना, यह सब आपकी निस्वार्थ सेवा का एक उदाहरण है। साथ ही इन्होंने सिलावट समाज संस्था सहित विविध संस्थाओं के साथ जुड़कर अनेकों सराहनीय कार्य भी किये हैं। इनकी यह सेवा वास्तव हमारे लिए प्रेरणास Believed है। आपके जैसे लोगों की वजह से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन आता है।
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Nov 13, 2025 17:16:16
Bihar:सोशल मीडिया पर मतगणना केंद्र को लेकर विवादित पोस्ट डालने के आरोप में मुखिया प्रतिनिधि सह जनाधिकार पार्टी के नेता मनीष यादव हिरासत में, शराब पीने की भी पुष्टि। समस्तीपुर जिले के कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र से बड़ी खबर मिल रही है जहां मतगणना केंद्र को लेकर विवादित पोस्ट डालने के आरोप में आधारपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि और जन अधिकार पार्टी (पप्पू यादव) के जिला अध्यक्ष मनीष यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताते चले कि सोशल मीडिया पर मतगणना से जुड़ी विवादास्पद पोस्ट करने के आरोप में हिरासत में लिया है। मनीष यादव पूर्व में राजद कार्यकर्ता रह चुके हैं और वर्तमान में आधारपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि हैं। मनीष यादव ने मतगणना प्रक्रिया को लेकर सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट की थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। पूछताछ के दौरान उनके शराब पीने की भी पुष्टि हुई है। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया, मनीष यादव को सोशल मीडिया पर विवादास्पद पोस्ट करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि भी हुई है। विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
Nov 13, 2025 17:16:06
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में निजी स्कूल में शिक्षक की मासूम छात्र के साथ बर्बरता आई सामने, तीसरी कक्षा के 8 बर्षीय मासूम छात्र को बेरहमी से पीटा, शिक्षक ने छात्र को दो घंटे तक बाथरूम में बंद करके रखा, बच्चे की पीठ पर पिटाई के गहरे निशान, शरीर से निकला खून, शिक्षक रामअवतार राठौर पर बच्चे के अभिभावक ने लगाए गंभीर आरोप, बेटे की पिटाई से गुस्साए पिता ने कोतवाली में दी शिक्षक के खिलाफ तहरीर, बच्चे के पिता ने शिक्षक पर सरकारी पद पर तैनात होते हुए निजी स्कूल संचालित करने का भी लगाया आरोप, शिकायत के बाद उरई कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी, उरई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुशील नगर स्तिथ सुरभि पब्लिक स्कूल का मामला। बाइट:--शिवमोहन तिवारी--पीड़ित पिता
0
comment0
Report
ABArup Basak
Nov 13, 2025 17:15:59
Mal Bazar, West Bengal:*পশ্চিম ডামডিমে হাতি দেখতে গিয়ে বন দপ্তরের ছররা গুলিতে আহত ৮–৯ জন গ্রামবাসী...? বৃহস্পতিবার রাতে মাল ব্লকের পশ্চিম ডামডিম এলাকায় হাতি দেখতে গিয়ে বন দপ্তরের ছররা গুলিতে আহত হলেন প্রায় আট থেকে নয়জন গ্রামবাসী। আহতদের স্থানীয়রা উদ্ধার করে ওদলাবাড়ি প্রাথমিক স্বাস্থ্যকেন্দ্রে নিয়ে যায়। প্রাথমিক চিকিৎসার পর সকলকেই ছেড়ে দেওয়া হয়েছে। তবে এই ঘটনার পর বন দপ্তরের ভূমিকা নিয়ে ক্ষোভে ফুঁসছে এলাকা। আহত সঞ্জয় রায় ও নোকুল গোপ অভিযোগ করে বলেন, “আমরা শুধু হাতিটিকে দেখতে গিয়েছিলাম। হঠাৎ কোনো কিছু না জানিয়ে বনকর্মীরা আমাদের দিকে ছররা গুলি চালায়। এতে আমাদের কয়েকজন আহত হয়। কারো হাতে, পায়ে, কপালে, পেটে লাগে।” এলাকার বাসিন্দা সুরেশ কেরকাট্টা জানিয়েছেন, তাঁরা বন দপ্তরের বিরুদ্ধে থানায় অভিযোগ দায়ের করবেন। অন্যদিকে, বন দপ্তর সূত্রে জানা গেছে, বৃহস্পতিবার সকাল থেকেই একটি বুনো হাতি পশ্চিম ডামডিম এলাকায় ঘুরে বেড়াচ্ছিল। সকাল থেকে বনকর্মীরা হাতিটির গতিবিধির ওপর নজর রাখছিলেন। বন দপ্তরের দাবি, বারবার গ্রামবাসীদের দূরে সরে যেতে বলা হলেও অনেকে কথা শোনেননি। সন্ধ্যার সময় হাতিটি যখন জনতার দিকে তেড়ে আসে, তখন চেল নদীর নিচ থেকে বাধের দিকে আকাশে ছররা গুলি ছোঁড়া হয়। সেই গুলির কিছু অংশে গ্রামবাসীদের শরীরে লাগে। তরঘেরা রেঞ্জার স্বপন কুমার রায় ফোনে জানান , “আমরা তিনটি গাড়িতে ১৫ জন কর্মী নিয়ে উপস্থিত ছিলাম। বহুবার অনুরোধ করেছি যাতে কেউ হাতির কাছে না যায়। কিন্তু কেউ শুনছিল না। হাতিটি যখন হুমকিস্বরূপ আচরণ করে, তখনই আমরা শুন্যে গুলি ছুড়ি। দুর্ভাগ্যবশত কয়েকজন আহত হয়েছেন। তাঁদের হাসপাতালে নিয়ে যাওয়ার চেষ্টা করলেও স্থানীয়রা ক্ষিপ্ত হয়ে ওঠেন।” ঘটনার খবর পেয়ে মালবাজার থানার আইসি সৌম্যজিৎ মল্লিক পুলিশ বাহিনী নিয়ে হাসপাতালে পৌঁছান। তিনি আহতদের খোঁজখবর নেন ও পরবর্তীতে তাঁদের গাড়িতে করে বাড়ি পৌঁছে দেন। এই ঘটনার পর থেকে পশ্চিম ডামডিম এলাকায় উত্তেজনা ছড়িয়ে পড়ে। বাইট ১) আহত সঞ্জয় রায়। ২) আহত নোকুল গোপ। ৩) স্থানিয় যুবক সুরেশ কেরকাট্টা। ৪) চিকিৎসক, ওদলাবাড়ি স্বাস্থ্য কেন্দ্রের। ৫) নফসর আলী পরিবেশ প্রেমি।
0
comment0
Report
Nov 13, 2025 17:13:23
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में निजी स्कूल में शिक्षक की मासूम छात्र के साथ बर्बरता आई सामने, तीसरी कक्षा के 8 बर्षीय मासूम छात्र को बेरहमी से पीटा, शिक्षक ने छात्र को दो घंटे तक बाथरूम में बंद करके रखा, बच्चे की पीठ पर पिटाई के गहरे निशान, शरीर से निकला खून, शिक्षक रामअवतार राठौर पर बच्चे के अभिभावक ने लगाए गंभीर आरोप, बेटे की पिटाई से गुस्साए पिता ने कोतवाली में दी शिक्षक के खिलाफ तहरीर, बच्चे के पिता ने शिक्षक पर सरकारी पद पर तैनात होते हुए निजी स्कूल संचालित करने का भी लगाया आरोप, शिकायत के बाद उरई कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी, उरई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुशील नगर स्तिथ सुरभि पब्लिक स्कूल का मामला। बाइट:--शिवमोहन तिवारी--पीड़ित पिता
0
comment0
Report
RSRahul shukla
Nov 13, 2025 17:05:58
Amethi, Uttar Pradesh:महाभारत से पूर्व जब पांडव दूत क्रीड़ा में सबकुछ हार गए तो उन्हें 13 वर्ष का वनवास और एक वर्ष का अज्ञातवास मिला था। वनवास के दौरान पांडव इस वनक्षेत्र से गुजरे और यहां स्थित शिवलिंग की पूजा अर्चना कर अपना मुकुट चढ़ाया था। कहते हैं कि उसके बाद इस शिवलिंग को बाबा मुकुट नाथ के नाम से जाना जाने लगा। स्थानीय लोग बताते हैं कि कालांतर में यहां भर राजाओं का किला बना। बाबा मुकुट नाथ धाम किला परिसर में बताया जाता है। जब किला खंडहर में तब्दील हुआ तो बाबा का मंदिर भी दब गया। आज भी ताला भीटा भर राजाओं की दास्तां बयां करता है। खुदाई के दौरान स्थानीय लोगों को शिवलिंग मिला। मंदिर का जीर्णोद्धार कराने के लिए जब खुदाई की जा रही थी तो मजदूर खुदाई करते थक गए लेकिन शिवलिंग धरती में कितना नीचे है, इसका पता नहीं चल सका। यह शिवलिंग दक्षिण भारत स्थित रामेश्वरम के शिवलिंग जैसा है। करीब 250 वर्ष पूर्व स्थानीय लोगों ने मिलकर फिर चबूतरा नुमा शिव मंदिर का फिर से जीर्णोद्धार कराया। मान्यता है कि यहां आने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। जब भी इस क्षेत्र में अकाल व सूखे जैसी स्थित बनती है तो मान्यता है कि लोग शिवलिंग को पूरा पानी से डूबो देते हैं और फिर भारी वर्षा होती है। इस धाम पर सावन और अधिमास में भक्तों का मेला लगता है। एक माह तक लगातार सावन मास में श्रद्धालु कांवड़ यात्रा लेकर जाते हैं। सुदूर क्षेत्रों से आकर कांवड़िये शिवालय में जलाभिषेक करते हैं।
111
comment0
Report
RKRaj Kishore Soni
Nov 13, 2025 17:05:42
Raisen, Madhya Pradesh:सनातनी प्रचारक हर्षा रिछारिया ने रायसेन में अल्प समय के लिए रुककर मीडिया से बातचीत की, इस दौरान उन्होंने लव जिहाद और महिला सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर तीखे और बेबाक बयान दिए। उन्होंने लव जिहाद की शिकार हुई लड़कियों के प्रति गहरी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी लड़कियों को वह स्वयं मारना चाहती हैं और उनके पैरों में अच्छे से मारना चाहिए। रिछारिया ने कड़े शब्दों में कहा कि कुछ तत्वों द्वारा लड़कियों को बच्चे पैदा करने की मशीन बनाया जा रहा है, और इसके बावजूद लड़कियां इस भ्रम में रहती हैं कि "मेरा बाला अब्दुल ऐसा नहीं है।" उन्होंने इस मानसिकता पर गहरा दुख और नाराजगी व्यक्त की। महिलाओं को जागरूक करने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें सच्चाई को समझना चाहिए और खुद को इस तरह के शोषण से बचाना चाहिए। इसके अलावा, उन्होंने हाल ही में हुए दिल्ली ब्लास्ट के मामले पर भी अपनी बात रखी और इसे एक सोची-समझी साजिश करार दिया। हर्षा रिछारिया एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जो महाकुंभ 2025 में "सबसे खूबसूरत साध्वी" के रूप में वायरल हुई थीं। वह निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी की शिष्या हैं और उन्होंने आध्यात्मिकता की राह चुनी है,
88
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Nov 13, 2025 17:05:22
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचवटी कॉलोनी में दारू पार्टी के दौरान दिन दहाड़े घर आए रिश्तेदारों ने अपने रिश्तेदार की बिजली के तार से गला दबाकर हत्या कर दी और बेटे के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक रमेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार रमेश प्रजापति के रिश्तेदारी में शादी समारोह का आयोजन था। घर पर रमेश और उसका बेटा प्रियांशु मौजूद था। शादी में शामिल होने रिश्तेदार तीन युवक आए और सभी ने घर में बैठकर दारू पार्टी की। किसी बात को लेकर विवाद के बाद तीनों ने रमेश के हाथ-पैर बांध दिए और बिजली के तार से गला कसकर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आये बेटे के साथ भी मारपीट हुई, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। आरोपी मौके से भाग गए। बेटी जब घर पहुंची तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और भाई घायल अवस्था में बेहोश था। मृतक की पत्नी और अन्य परिजनों ने घटना की सूचना दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।
119
comment0
Report
NZNaveen Zee
Nov 13, 2025 17:04:47
Rewari, Haryana:हरियाणा के रीवाड़ी में बावल क्षेत्र स्थित खेड़ी डालू सिंह गांव में 150 साल बाद अनुसूचित जाति के युवक की बारात घोड़ी पर निकली। यह बारात गुरुवार 13 नवंबर को निकली। तीन थानों की पुलिस फोर्स भी तैनात रही। DSP ने इसका सुपरविजन किया। बारात गांव से अटेली के लिए रवाना हुई। जानकारी के अनुसार, इतिहास में भी कभी किसी भी युवक की घुड़चढ़ी इस गांव में नहीं निकाली गई थी। यह कुप्रथा वर्षों से चली आ रही थी। दूल्हे के परिजनों को अप्रिय घटना की आशंका थी। मानवाधिकार आयोग, रेवाड़ी पुलिस और प्रशासन को शिकायत दी थी। परिवार ने रेवाड़ी पुलिस, प्रशासन और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। इसके बाद, 3 थानों की पुलिस और ड्यूटी मजिस्‍ट्रेट की मौजूदगी में बारात शांतिपूर्वक निकाली गई। घटना के बाद परिवार ने पुलिस व प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
88
comment0
Report
DBDevender Bhardwaj
Nov 13, 2025 17:04:34
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम में वायु गुणवत्ता के ‘बहुत खराब’ स्तर को देखते हुए प्राथमिक कक्षाओं में ‘हाइब्रिड मोड’ में होगी पढ़ाई डीसी अजय कुमार ने ग्रेप के तीसरे चरण के दृष्टिगत जारी किए आदेश गुरुग्राम, 13 नवम्बर। एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण के बढ़ते स्तर व सीएक्यूएम द्वारा लागू ग्रेप के तीसरे चरण के दृष्टिगत डीसी अजय कुमार ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि जिले के सभी स्कूलों में कक्षा पाँचवीं तक के बच्चों की कक्षाएं फिलहाल हाइब्रिड मोड में संचालित की जाएंगी। डीसी अजय कुमार ने बताया कि पिछले पाँच दिनों से गुरुग्राम जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई)“बहुत खराब” श्रेणी में दर्ज किया गया है। बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि कक्षा पाँचवीं तक की कक्षाएं ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों माध्यमों से चलाई जाएंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जहाँ ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है, वहाँ अभिभावक एवं विद्यार्थी अपनी सहमति से उस विकल्प को चुन सकते हैं। स्कूलों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी छात्र की पढ़ाई बाधित न हो और शिक्षण कार्य सुचारू रूप से जारी रहे। बता दें कि यह निर्णय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के 11 नवम्बर 2025 के आदेश तथा राज्य सरकार के 12 नवम्बर 2025 के निर्देशों के अनुरूप लिया गया है। डीसी द्वारा जिले के जिला शिक्षा अधिकारी, जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी और सभी निजी एवं सरकारी स्कूलों को इन आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं。
40
comment0
Report
BDBabulal Dhayal
Nov 13, 2025 17:04:24
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान का 6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार की विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन सीकर के श्री बजरंग लाल जैथू ने प्रथम और श्रीगंगानगर के खरलां जल उपभोक्ता संगम ने हासिल किया तृतीय पुरस्कार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, कहा- राजस्थान की जल संरक्षण और संचयन में बन रही नई पहचान, आमजन हो रहे जागरूक बजरंग लाल जैथू (सीकर) ने जल क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति का प्रथम पुरस्कार (पश्चिम क्षेत्र) प्राप्त किया है। इनके अतिरिक्त बिरला प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान, पिलानी ने स्कूल और कॉलेज के अलावा सर्वश्रेष्ठ संस्थान की इनसाइड कैंपस उपश्रेणी में द्वितीय-संयुक्त, अंबुजा फाउण्डेशन, जयपुर ने सर्वश्रेष्ठ नागरिक समाज श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया है。 सीकर के बजरंगलाल जेठू वर्ष 1993 से जल संरक्षण और प्रबंधन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय है। उन्होंने जल संसाधनों के जीर्णोद्धार, पुनर्स्थापन और संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। इसके अलावा, स्कूलों, उद्यानों और श्मशान जैसे सार्वजनिक स्थानों पर जल संरक्षण के विभिन्न नवाचार भी किए हैं। वहीं, श्रीगंगानगर के खरलां जल उपभोक्ता संगम ने नहरों व खालों की सफाई, लोगों को वसूली कैंप के प्रति जागरूक करना, काश्तकारों के हित में उनको नई तकनीक से अवगत करवाने जैसे उल्लेखनीय कार्य किए हैं। इन कार्यों के माध्यम से आमजन में जल के महत्व के प्रति जागरूकता आई है。 इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश की जल संरक्षण और इसके संचयन के क्षेत्र में नई पहचान बन रही है। आमजन जल की महत्ता के प्रति जागरूक भी हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल की उपलब्धता और इसके संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। सरकार ने प्रदेशभर में वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान संचालित कर जल संरक्षण और संचयन के कार्यों को नई दिशा दी है। इसके तहत जलाशयों की मरम्मत, सफाई, जल निकासी व्यवस्था में सुधार, अतिक्रमण हटाना, बांध क्षेत्रों में श्रमदान, पौधारोपण, जल संग्रहण और जल संरक्षण संरचनाओं सम्बंधित कार्य किए गए हैं। इसके साथ ही, कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के माध्यम से भूजल रिचार्ज संरचनाओं का निर्माण भी किया जा रहा है。 Ullेखनीय है कि 6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कारों के लिए संयुक्त विजेताओं सहित 46 विजेताओं की घोषणा की है। ये पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ राज्य, सर्वश्रेष्ठ जिला, सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत, सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय, सर्वश्रेष्ठ विद्यालय या महाविद्यालय, सर्वश्रेष्ठ उद्योग, सर्वश्रेष्ठ जल उपयोगकर्ता संघ, सर्वश्रेष्ठ संस्थान (विद्यालय या महाविद्यालय के अलावा), सर्वश्रेष्ठ नागरिक समाज और जल क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यक्त के सहित 10 श्रेणियों में दिए जाएंगे। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आगामी 18 नवम्बर को नई दिल्ली में उपरोक्त विजेताओं को ये पुरस्कार प्रदान करेंगी。 केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के अन्तर्गत जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग राष्ट्रीय जल पुरस्कार उन व्यक्तियों और संगठनों को प्रदान करता है जो सरकार के ’जल समृद्ध भारतके विजन को प्राप्त करने में उल्लेखनीय कार्य और प्रयास करते हैं। ये पुरस्कार आमजन में जल के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने और उन्हें सर्वोत्तम जल उपयोग प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं。
24
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Nov 13, 2025 17:02:25
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के जंगल मठिया गांव के खेत में धान काटने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के मामले में 18 कट्ठा जमीन को लेकर गोपाल पासवान और रोशन सिंह के बीच चली पुरानी रंजिश आज ट्रैक्टर के इस्तेमाल तक पहुंच गई। गोपाल पासवान का आरोप है कि उन्होंने जमीन 30 वर्ष पहले रजिस्टर्ड बैनामा से खरीदी थी, पर रोशन ने उसका आधा हिस्सा अपने नाम कर लिया। आज सुबह रोशन के परिवार खेत में धान की फसल काटने पहुंचा, तब गोपाल के बेटे विपिन, मार्कण्डेय और अखिलेश ने इसका विरोध किया। बात बढ़ी, हाथापाई के बाद रोशन ने ट्रैक्टर चलाकर खेत पर खड़ी धान को जोतना शुरू कर दिया। जिसमें विपिन पासवान की अस्पताल में मौत हो गई और गोपाल के परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए, इनमें एक दिव्यांग युवक भी है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को सीज कर मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और इलाके में तनाव को देखते हुए अफसरों ने अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया है।
99
comment0
Report
Advertisement
Back to top