Back
राजस्थान के 6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार में सीकर के बजरंगलाल जैठू को सर्वोत्तम व्यक्ति पुरस्कार
BDBabulal Dhayal
Nov 13, 2025 17:04:24
Jaipur, Rajasthan
राजस्थान का 6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार की विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन
सीकर के श्री बजरंग लाल जैथू ने प्रथम और श्रीगंगानगर के खरलां जल उपभोक्ता संगम ने हासिल किया तृतीय पुरस्कार
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, कहा- राजस्थान की जल संरक्षण और संचयन में बन रही नई पहचान, आमजन हो रहे जागरूक
बजरंग लाल जैथू (सीकर) ने जल क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति का प्रथम पुरस्कार (पश्चिम क्षेत्र) प्राप्त किया है। इनके अतिरिक्त बिरला प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान, पिलानी ने स्कूल और कॉलेज के अलावा सर्वश्रेष्ठ संस्थान की इनसाइड कैंपस उपश्रेणी में द्वितीय-संयुक्त, अंबुजा फाउण्डेशन, जयपुर ने सर्वश्रेष्ठ नागरिक समाज श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया है。
सीकर के बजरंगलाल जेठू वर्ष 1993 से जल संरक्षण और प्रबंधन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय है। उन्होंने जल संसाधनों के जीर्णोद्धार, पुनर्स्थापन और संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया है। इसके अलावा, स्कूलों, उद्यानों और श्मशान जैसे सार्वजनिक स्थानों पर जल संरक्षण के विभिन्न नवाचार भी किए हैं। वहीं, श्रीगंगानगर के खरलां जल उपभोक्ता संगम ने नहरों व खालों की सफाई, लोगों को वसूली कैंप के प्रति जागरूक करना, काश्तकारों के हित में उनको नई तकनीक से अवगत करवाने जैसे उल्लेखनीय कार्य किए हैं। इन कार्यों के माध्यम से आमजन में जल के महत्व के प्रति जागरूकता आई है。
इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश की जल संरक्षण और इसके संचयन के क्षेत्र में नई पहचान बन रही है। आमजन जल की महत्ता के प्रति जागरूक भी हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल की उपलब्धता और इसके संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। सरकार ने प्रदेशभर में वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान संचालित कर जल संरक्षण और संचयन के कार्यों को नई दिशा दी है। इसके तहत जलाशयों की मरम्मत, सफाई, जल निकासी व्यवस्था में सुधार, अतिक्रमण हटाना, बांध क्षेत्रों में श्रमदान, पौधारोपण, जल संग्रहण और जल संरक्षण संरचनाओं सम्बंधित कार्य किए गए हैं। इसके साथ ही, कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के माध्यम से भूजल रिचार्ज संरचनाओं का निर्माण भी किया जा रहा है。
Ullेखनीय है कि 6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कारों के लिए संयुक्त विजेताओं सहित 46 विजेताओं की घोषणा की है। ये पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ राज्य, सर्वश्रेष्ठ जिला, सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत, सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय, सर्वश्रेष्ठ विद्यालय या महाविद्यालय, सर्वश्रेष्ठ उद्योग, सर्वश्रेष्ठ जल उपयोगकर्ता संघ, सर्वश्रेष्ठ संस्थान (विद्यालय या महाविद्यालय के अलावा), सर्वश्रेष्ठ नागरिक समाज और जल क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए सर्वश्रेष्ठ व्यक्त के सहित 10 श्रेणियों में दिए जाएंगे। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आगामी 18 नवम्बर को नई दिल्ली में उपरोक्त विजेताओं को ये पुरस्कार प्रदान करेंगी。
केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के अन्तर्गत जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग राष्ट्रीय जल पुरस्कार उन व्यक्तियों और संगठनों को प्रदान करता है जो सरकार के ’जल समृद्ध भारतके विजन को प्राप्त करने में उल्लेखनीय कार्य और प्रयास करते हैं। ये पुरस्कार आमजन में जल के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने और उन्हें सर्वोत्तम जल उपयोग प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं。
159
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowNov 13, 2025 18:31:1790
Report
RMRoshan Mishra
FollowNov 13, 2025 18:30:3548
Report
KBKuldeep Babele
FollowNov 13, 2025 18:30:1581
Report
PPPraveen Pandey
FollowNov 13, 2025 18:18:2194
Report
PPPraveen Pandey
FollowNov 13, 2025 18:18:00183
Report
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowNov 13, 2025 18:17:3095
Report
HHHarvinder Harvinder
FollowNov 13, 2025 18:16:55115
Report
PPPraveen Pandey
FollowNov 13, 2025 18:16:45154
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowNov 13, 2025 18:16:20177
Report
VSVishnu Sharma
FollowNov 13, 2025 18:15:49164
Report
MGMOHIT Gomat
FollowNov 13, 2025 18:15:2683
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowNov 13, 2025 18:03:25119
Report
ASANIMESH SINGH
FollowNov 13, 2025 18:03:11171
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 13, 2025 18:02:53163
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 13, 2025 18:02:20104
Report