Back
हरदोई में बेटे ने प्रेम संबंध पर मां के साथ हत्या कर दी
ADASHISH DWIVEDI
Feb 13, 2026 11:02:02
Hardoi, Uttar Pradesh
हरदोई में हुकुम सिंह हत्याकांड,मां को आपत्तिजनक हालत में देख बेटे ने ले ली थी जान
हरदोई के कोतवाली संडीला क्षेत्र के मीतौ गांव में रिश्तों की मर्यादा खून से रंग गई।मां को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख बौखलाए बेटे ने हुकुम सिंह को ईंट से कूचकर मौत के घाट उतार दिया था।पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए आरोपी बेटे अमन और उसकी मां जमुना देवी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना 11 फरवरी 2026 की सुबह की है।खेत किनारे बने छप्पर में हुकुम सिंह (52) का शव चारपाई पर पड़ा मिला था।सिर पर भारी वस्तु से किए गए कई गहरे वार हत्या की गवाही दे रहे थे।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।शुरुआती जांच में कोई ठोस सुराग नहीं मिला,लेकिन स्थानीय पूछताछ और साक्ष्यों ने शक की सुई पड़ोस में ही घुमा दी。
पुलिस पूछताछ में अमन ने स्वीकार किया कि उसकी मां और हुकुम सिंह के बीच प्रेम संबंध थे।घटना वाली सुबह मां को घर में न पाकर वह खोजते हुए छप्पर तक पहुंचा,जहां दोनों एक ही बिस्तर पर मिले।विरोध करने पर कहासुनी हुई और आरोप है कि हुकुम सिंह ने उसे थप्पड़ मार दिया।इसी अपमान से तिलमिलाए अमन ने पास पड़ी ईंट उठाकर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हत्या के बाद मां-बेटे ने शव पर रजाई डालकर साक्ष्य छिपाने की कोशिश की,लेकिन पुलिस ने खून से सनी ईंट बरामद कर दोनों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।गांव में घटना को लेकर सन्नाटा और आक्रोश का माहौल है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JGJugal Gandhi
FollowFeb 13, 2026 14:31:010
Report
RGRupesh Gupta
FollowFeb 13, 2026 14:30:440
Report
SSsubhash saheb
FollowFeb 13, 2026 14:30:320
Report
0
Report
0
Report
0
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 13, 2026 14:19:510
Report
DBDURGESH BISEN
FollowFeb 13, 2026 14:19:350
Report
SKSumit Kumar
FollowFeb 13, 2026 14:19:200
Report
117
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowFeb 13, 2026 14:19:090
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 13, 2026 14:18:540
Report
NKNished Kumar
FollowFeb 13, 2026 14:18:390
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowFeb 13, 2026 14:18:040
Report
0
Report