Back
हरदोई में मंत्री रजनी तिवारी का तीखा वार, गंगा इफ्तार पर सख्त ऐतराज
ADASHISH DWIVEDI
Mar 18, 2026 10:01:12
Hardoi, Uttar Pradesh
हरदोई में मंत्री रजनी तिवारी का तीखा वार, गंगा इफ्तार पर सख्त ऐतराज, अश्लीलता पर प्रहार और 9 साल के काम का दमदार दावा\n\nहरदोई के गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने मीडिया से बातचीत में कई विवादित मुद्दों पर विस्तार से अपनी बात रखी। यूपी के सरकारी स्कूल की परीक्षा में पूछे गए सवाल—“वह कौन है जो बिना पैर के दूर तक जाता है, साक्षर है लेकिन पंडित नहीं है?”—पर उठे विवाद को लेकर उन्होंने कहा, “देखिए, हमने आपको बताया कि हर जगह कुछ लोग ऐसे होते हैं जो सोचते हैं कि सरकार के प्रति लोगों का विश्वास दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है।सरकार ने अपनी नीतियों और योजनाओं के जरिए पूरे प्रदेश के दिल में अपना स्थान बना लिया है। ऐसे में कुछ लोग यह कोशिश करते हैं कि किसी तरह सरकार के प्रति नकारात्मकता फैलाई जाए।जहां-जहां ऐसे प्रश्न सामने आते हैं, उस कमेटी में कुछ लोग ऐसे जरूर होंगे जिनकी सोच सरकार के प्रति अच्छी नहीं होगी। उन्होंने ही ऐसा किया है और जांच के बाद उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी।\n\nवाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार पार्टी और कथित रूप से हड्डियां फेंकने के मामले पर मंत्री ने सख्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “जैसा आप बता रहे हैं कि गंगा जी पर नाव पर बैठकर इफ्तार पार्टी की गई और हड्डियां भी वहां फेंकी गईं, तो यह कहां तक उचित है? कोई भी व्यक्ति, चाहे वह किसी भी धर्म का हो, यह समझ सकता है कि यह सही नहीं है। हर चीज के लिए एक निर्धारित स्थान और तरीका होता है। उसी के अनुसार कार्य होना चाहिए। गंगा जी में इस तरह की गतिविधियां करना कहीं से भी उचित नहीं है।”\n\nफिल्मी गानों में बढ़ती अश्लीलता,खासकर नोरा फतेही और संजय दत्त के गाने को लेकर उठे सवाल पर उन्होंने कहा, “देखिए, अश्लीलता को कहीं भी बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।हम सब परिवार के साथ फिल्में देखते हैं और अगर उसमें कुछ भी आपत्तिजनक होता है तो उसे हटाया जाना चाहिए।मैंने खुद वह गाना नहीं देखा है, लेकिन अगर आप कह रहे हैं कि उसमें कुछ गलत है तो निश्चित तौर पर वह उचित नहीं है और उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।”\n\nइस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा, “उत्तर प्रदेश सरकार ने जनता के जनादेश के बाद जो कार्य किए हैं, उसके सफलतम नौ वर्ष पूरे हुए हैं। इन्हीं उपलब्धियों को लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जो नौ दिनों तक चलेगा। पूरे प्रदेश के साथ-साथ हरदोई में भी इसका आयोजन हुआ है।प्रदेश में जिस तरह से खुशहाली आई है और भारतीय जनता Party की सरकार ने जो वादे किए थे, उसी अनुरूप काम किया है। डबल इंजन की सरकार ने अपने नौ वर्ष सफलतापूर्वक पूरे किए हैं।”कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल भी लगाए गए, जहां लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई और उन्हें लाभान्वित करने का प्रयास किया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JMJAVED MULANI
FollowMar 18, 2026 11:15:570
Report
APAbhay Pathak
FollowMar 18, 2026 11:15:340
Report
AMAjay Mahajan
FollowMar 18, 2026 11:15:220
Report
93
Report
50
Report
108
Report
58
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 18, 2026 11:05:40Noida, Uttar Pradesh:CHANDIGARH: MOBILE MARKET में आग लग गई; फायर ब्रिगेड मौके पर; visuals; SANJEEV KOHALI (DISASTER MANAGEMENT OFFICER) और INDERJIT SINGH (JOINT COMMISSIONER, MCC CHANDIGARH) मौजूद
144
Report
AMATUL MISHRA
FollowMar 18, 2026 11:05:30218
Report
AMAnkit Mittal
FollowMar 18, 2026 11:05:1877
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 18, 2026 11:04:53Noida, Uttar Pradesh:TEHRAN (IRAN): FUNERAL PROCESSION FOR IRANIAN SECURITY CHIEF ALI LARIJANI / VISUALS (SOURCE: IRIB VIA REUTERS)
224
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 18, 2026 11:04:21251
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowMar 18, 2026 11:04:00184
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 18, 2026 11:03:46201
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 18, 2026 11:03:39237
Report