Back
हरदोई में महिला सिपाही की मौत: फांसी से सनसनी, पुलिस हर कोण से जांच में
ADASHISH DWIVEDI
Feb 04, 2026 18:00:31
Hardoi, Uttar Pradesh
हरदोई में महिला सिपाही की मौत से सनसनी, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव,पुलिस महकमे में हड़कंप
हरदोई में थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के आलू थोक मोहल्ले में लखनऊ में तैनात महिला सिपाही प्रीति (30) का शव घर के अंदर पंखे से फांसी के फंदे पर लटकता मिलने से सनसनी फैल गई।सूचना मिलते ही पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची,कमरे को सील कर साक्ष्य जुटाए गए।मृतका 2021 बैच की आरक्षी थी और वर्तमान में थाना इंदिरानगर,लखनऊ में तैनात थी।शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
दलित बिरादरी से ताल्लुक रखने वाली बरेली निवासिनी प्रीति ने करीब 12 वर्ष पहले बरेली के ही रहने वाले सौरभ श्रीवास्तव से प्रेम विवाह किया था। दोनों परिवारों की नाराजगी के बाद दंपत्ति समाज और परिजनों से लगभग कटकर हरदोई में सौरभ के चाचा के मकान में रह रहा था। इसी मकान में महिला सिपाही ने फांसी लगाकर जान दे दी। सबसे चौंकाने वाला तथ्य यह है कि प्रीति ने महज तीन महीने पहले ही एक बेटी को जन्म दिया था, जिसे मां के बिना छोड़ जाना कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है,जिससे आत्महत्या के कारणों पर रहस्य और गहरा गया है।यह कदम घरेलू दबाव का नतीजा है या इसके पीछे कोई और स्याह सच छिपा है,इसको लेकर पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।सिटी क्षेत्राधिकारी अंकित मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।परिजन मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं,जबकि यह मौत पुलिस सिस्टम और पारिवारिक हालात पर तीखे सवाल खड़े कर रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 18, 2026 19:01:430
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowFeb 18, 2026 19:00:390
Report
MGMohd Gufran
FollowFeb 18, 2026 18:45:430
Report
BDBabulal Dhayal
FollowFeb 18, 2026 18:45:350
Report
NSNAJEEM SAUDAGAR
FollowFeb 18, 2026 18:30:130
Report
49
Report
0
Report
0
Report
CRCHANDAN RAI
FollowFeb 18, 2026 18:18:510
Report
AMAnurag Mishra
FollowFeb 18, 2026 18:18:250
Report
PSParambir Singh Aulakh
FollowFeb 18, 2026 18:18:140
Report
0
Report
PSPramod Sharma
FollowFeb 18, 2026 18:17:510
Report
ATANKUR TYAGI
FollowFeb 18, 2026 18:17:360
Report
AMAnurag Mishra
FollowFeb 18, 2026 18:17:28Ghaziabad, Uttar Pradesh:एनर्जी ड्रिंक प्राकृतिक नहीं हैं; युवाओं और बच्चों को मूर्ख बनाने का काम कर रही हैं कई कंपनियाँ. जिम्मेदारी की बात भी मध्य और अन्य जगहों पर चल रहा है. एनर्जी ड्रिंक और शरीर बनाने के नाम पर गोरख धंधा.
0
Report