Back
आजमगढ़ में SIR के नाम पर मतदाता संशोधन पर सपा का डीएम से बड़ी मुलाकात
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Feb 04, 2026 18:01:04
Azamgarh, Uttar Pradesh
सिर को लेकर जिले के डीएम से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल, प्रशासन को दी चेतावनी, कहा सड़क तथा कोर्ट तक मजबूर न करे हमें। जनपद आजमगढ़ में सपा के प्रतिनिधिमंडल में पार्टी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कई विधायक व पदाधिकारियों ने जिले के डीएम से मिलकर मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया SIR की शिकायत को लेकर गुहार लगाई है। समाजवादी पार्टी का कहना है कि बीजेपी आज पूरे देश में तानाशाही करके लोकतंत्र खत्म करने के लिए लगातार नए-नए प्रयोग कर रही है। भाजपा को लोकतंत्र पर विश्वास नहीं है। ऐसे में इन्हीं सब मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधियों ने डीएम से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग की है। बता दें कि आजमगढ़ जिले में समाजवादी पार्टी लगातार एसआईआर को लेकर शिकायत कर रही है जहां 10 दिन के अंदर तीसरी बार यह प्रतिनिधिमंडल जिले के डीएम रविंद्र कुमार से मिलने कलेक्ट्रेट पहुंचा। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि SIR में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं, जहां भरे भराए फॉर्म 7 दिये जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी को आने वाले विधानसभा चुनाव में मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया से नुकसान होने का डर सता रहा है, इसलिए लगातार भाजपा के नेता अधिकारियों को डरा धमका कर दबाव बना रहे हैं। भाजपा को लेकर आरोप लगाया कि बड़े पैमाने पर धांधली करने का प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन सपा के लोग सतर्क हैं, इन मंसूबों को सफल नहीं होने देंगे। कहा जिनके नाम कटवाये जाएंगे उनको मीडिया के बीच उजागर करने तथा जरूरत पड़ी तो सड़क तथा चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट तक जाने का काम किया जायेगा। वहीं इस मामले में जिले के गोपालपुर विधानसभा विधायक नफीस अहमद ने कहा कि एसआईआर फॉर्म भरने को लेकर बड़े पैमाने पर अनियमित की जा रही है, खासकर मुसलमान के वोट काटे जा रहे हैं। कहा कि अगर जिंदा लोगों के वोट काटे जाएंगे तो लीगल तरह से हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट के सारे दरवाजे खटखटाएंगे। वहीं इस मामले में मुबारकपुर विधानसभा के विधायक अखिलेश यादव ने कहा कि जिस तरह से लोगों की वोट काटे जा रहे हैं, वह भी लोग इकट्ठा होकर इसका प्रोटेस्ट कर और धरना प्रदर्शन कर सकते हैं, जिससे चुनाव प्रभावित हो सकता है। मेंहनगर विधानसभा की विधायक पूजा सरोज ने भी अपने विधानसभा क्षेत्र में नाम काटे जाने की शिकायत बताया। कहा कि इसके पहले भी हम लोग आए थे लेकिन संतोषजनक कार्यवाही नहीं मिली, इसलिए दोबारा आना पड़ा। आज भी आश्वासन मिला है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
BPBramh Prakash Dubey
FollowFeb 04, 2026 19:02:080
Report
PJPrashant Jha2
FollowFeb 04, 2026 19:01:490
Report
ASArvind Singh
FollowFeb 04, 2026 19:01:280
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowFeb 04, 2026 19:01:060
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowFeb 04, 2026 19:00:530
Report
0
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 04, 2026 18:45:200
Report
Lucknow, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में बुधवार देर रात 2 दर्जन आईपीएस के ट्रांसफर किए गए है जिसमें 4 महिला आईपीएस को मिर्जापुर, लखीमपुर खीरी और सुल्तानपुर जैसे जनपद की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
0
Report
NSNeha Sharma
FollowFeb 04, 2026 18:15:440
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowFeb 04, 2026 18:15:350
Report
116
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 04, 2026 18:00:510
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowFeb 04, 2026 18:00:310
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 04, 2026 17:51:000
Report