Back
ABVP ने कुलपति पर विदेशी प्रोफेसरों को आमंत्रित करने के विरोध में प्रदर्शन किया
PJPrashant Jha2
Feb 04, 2026 19:01:49
Patna, Bihar
मधेपुरा के भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में आगामी 25-26 फरवरी 2026 को आयोजित अंतरराष्ट्रीय मनोविज्ञान सम्मेलन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर राष्ट्रविरोधी मानसिकता और भेदभाव का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है.
दरअसल, भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग द्वारा आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में बंगलादेश , फिलिस्तीन , सऊदी अरबिया , केन्या , बहरीन से भारत विरोधी मानसिकता विद्वानों को इनवाईट करके विश्वविद्यालय के इस आयोजन के खिलाफ छात्रो का विरोध ने तूल पकड़ लिया है. प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान पीएम उषा के तहत मिले सरकारी फंड के उपयोग और इस राशि से बुलाये गए आमंत्रित वक्ताओं की पृष्ठभूमि को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर भारत विरोधी लोंगो को प्रशय देने का आरोप लगाया है.
भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की PM-USHA योजना के तहत इस सेमिनार के लिए 44 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं. ABVP का आरोप है कि जनता की गाढ़ी कमाई और सरकारी धन का उपयोग ऐसे लोगों को मंच देने के लिए किया जा रहा है जिनकी मानसिकता कथित तौर पर भारत विरोधी है. ABVP ने इसे विश्वविद्यालय प्रशासन का मानसिक दिवालियापन करार दिया है.
दरअसल, 25 - 26 फरवरी को होने वाले इस हाइब्रिड मोड सम्मेलन के लिए बांग्लादेश, फिलीस्तीन, सऊदी अरब और बहरीन, नेपाल , केन्या के प्रोफेसरों को वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है. ABVP का आरोप है कि आमंत्रित किए गए कई विदेशी वक्ता भारत विरोधी बयान देने के लिए जाने जाते हैं.
एबीवीपी ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक फैसलों पर सवाल उठाते हुए कहा कि फिजिक्स (भौतिकी) और इंडियन फिलॉसफी (भारतीय दर्शन) जैसे गंभीर विषयों के सेमिनार की जिम्मेदारी उर्दू विभाग को दी गई है. परिषद के अनुसार, यह कदम विश्वविद्यालय की स्पष्ट और पक्षपाती मानसिकता को उजागर करता है.
विवादों के बीच, इस दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आधिकारिक विषय वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में मानसिक स्वास्थ्य का महत्व रखा गया है . इसे विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के उत्तर परिसर में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है.
अब बीएन मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा के कुलपति के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मोर्चा खोल दिया. एबीवीपी ने भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान विभाग द्वारा आयोजित सेमिनार में विदेशी प्रोफेसरों को वक्ता के रूप में आमंत्रित किए जाने के विरोध में कुलपति का घेराव किया.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 09, 2026 23:48:170
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowFeb 09, 2026 23:48:020
Report
BBBindu Bhushan
FollowFeb 09, 2026 23:47:480
Report
MKMukesh Kumar
FollowFeb 09, 2026 23:47:330
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 09, 2026 23:47:170
Report
RTRAJENDRA THACKER
FollowFeb 09, 2026 23:47:060
Report
SMSandeep Mishra
FollowFeb 09, 2026 23:46:510
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 09, 2026 23:46:360
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowFeb 09, 2026 23:46:230
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 09, 2026 23:46:010
Report
KMKIRAN MANNA
FollowFeb 09, 2026 23:45:440
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 09, 2026 23:45:120
Report
1
Report
1
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 09, 2026 19:00:250
Report