icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241001
ADAshish DwivediFollow31 Dec 2024, 09:55 am

हरदोई में जमीनी विवाद में दबंगों ने बुजुर्ग और महिलाओं को सड़क पर गिराकर पीटा

Hardoi, Uttar Pradesh:

हरदोई में जमीनी विवाद को लेकर कोतवाली सवायजपुर क्षेत्र के घोड़ीधर गांव में दबंगों ने बुजुर्ग और महिलाओं को जमकर पीटा। पीड़ित पक्ष ने घर के बाहर नाली बनवाने के लिए कुछ जमीन छोड़ रखी थी,दबंग इसका विरोध कर रहे थे।इसी बात को लेकर दबंगों ने गाली गलौज किया और विरोध करने पर लात घूंसो डंडों से बुजुर्ग और महिलाओं को जमकर मारा पीटा। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग सत्यप्रकाश को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार किया जा रहा है।वहीं दबंगों की दबंगई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

NSUI ने DUSU चुनाव में जीत का दावा, चिब ने बीजेपी पर निशाना साधा

New Delhi, Delhi:दिल्ली विश्वविद्यालय के नार्थ कैंपस में उदय भानु चिब भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में NSUI ने छात्रों की माँग को लेकर मार्च निकाला है, NSUI के समर्थकों ने दावा किया कि इस बार सभी सीटों पर NSUI के उम्मीदवारों की जीत होगी। DUSU चुनाव प्रचार में सभी छात्र संघठन ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है NSUI के चुनाव प्रचार में उदय भानु चिब भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी पहुंचे उन्होंने केंद्र सरकार दिल्ली बीजेपी की सरकार पर निशाना साधा, तो वही छात्रों के हॉस्टल समेत सभी मूलभूत सुविधाएं देने का वायदा किया और NSUI को जीताने की छात्रों से अपील भी की है।
0
0
Report

बलरामपुर के सरकारी पशु चिकित्सालय की दवाइयां लावारिस, इलाज जोखिम में

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जिले में बेजुबान पशुओं के इलाज को लेकर सरकारी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं.. शासकीय पशु चिकित्सालय में पशुओं के उपचार के लिए रखी जाने वाली दवाइयां लावारिस हालत में मिलने का मामला सामने आया है.. ग्रामीणों का आरोप है कि अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था एक चपरासी के भरोसे संचालित हो रही है, जिससे पशुपालकों को समय पर इलाज और दवाइयां नहीं मिल पा रही हैं, अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर हमेशा नदारद रहते हैं.. इधर दवाइयों के रखरखाव से लेकर नियमित चिकित्सकीय सेवाओं तक, अस्पताल की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। मामले में संबंधित अधिकारियों से शिकायत की भी गई थी.. और उप संचालक पशुधन विकास विभाग डॉ. एसपीएस सेंगर का कहना है की जांच कर जिला प्रशासन को रिपोर्ट सौंप दी गई है, उन्होंने एक्सपायरी दवाइयों को फेंकने की लापरवाही की बात स्वीकार करते हुए जांच में पुष्टि नहीं होने की बात कही.. वही अब देखना होगा की जांच रिपोर्ट के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार होता है या फिर बेजुबान पशुओं के इलाज की परेशानी यूं ही जारी रहती है।
0
0
Report
Advertisement

महराजगंज: कोल्हुई में नया पुलिस कंट्रोल रूम चार्ली का उद्घाटन, सीमा पर सुरक्षा मजबूत

Maharajganj, Uttar Pradesh:स्टोरी हैडलाइन- महराजगंज पुलिस अधीक्षक ने कोल्हुई में नए पुलिस कंट्रोल रूम 'चार्ली' का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद एसपी ने वायरलेस सेट के जरिए विभिन्न थानों के पुलिसकर्मियों से बातचीत कर उन्हें अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भौगोलिक स्थिति और भारत-नेपाल सीमा की संवेदनशीलता को देखते हुए इस नए कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है ताकि फरेंदा और नौतनवा सर्किल के थानों में नेटवर्क व तालमेल की समस्या दूर हो और आमजन को त्वरित पुलिस सहायता मिलेगी। नया कंट्रोल रूम 'चार्ली' स्थापित करने से सीमावर्ती क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या खत्म होगी और आपात स्थिति में पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम बेहतर होगा।
0
0
Report

बेमेतरा के परपोड़ी में सामाजिक बहिष्कार के आरोप, प्रशासन ने शुरू की निष्पक्ष जांच

Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिले के परपोड़़ी थाना क्षेत्र में सामाजिक बहिष्कार और मानसिक प्रताड़ना के आरोपों का मामला सामने आया है। परपोड़ी मानिकपुरी समाज के एक परिवार ने समाज के कुछ पदाधिकारियों और प्रभावशाली लोगों पर भेदभावपूर्ण व्यवहार का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता निर्मल दास मानिकपुरी का दावा है कि उनके परिवार समेत करीब 9 अन्य परिवारों को सामाजिक कार्यक्रमों, बैठकों और वैवाहिक आयोजनों से अलग रखा जा रहा है। मामले को लेकर कलेक्टर और एसपी से शिकायत कर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, पिछले कई वर्षों से उनके परिवार और अन्य परिवारों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। आरोप है कि समाज की बैठकों, कार्यक्रमों, वैवाहिक आयोजनों और दूसरी सामाजिक गतिविधियों में उन्हें शामिल नहीं किया जाता। शिकायतकर्ता का कहना है कि वर्ष 2023 में भी उनके परिवार समेत करीब 9 अन्य परिवारों के खिलाफ समाज स्तर पर निर्णय लिया गया था। इस मामले में समाज के पदाधिकारियों और अध्यक्ष से कई बार मौखिक और लिखित शिकायत की गई, लेकिन शिकायतकर्ता के अनुसार कोई संतोषजनक समाधान नहीं हुआ। आरोप यह भी है कि समाज के कुछ लोगों द्वारा परिवार से मेल-जोल रखने और उठने-बैठने वाले लोगों को भी समाज से अलग करने की बात कही जाती है। शिकायतकर्ता ने इसे मानसिक प्रताड़ना और सामाजिक अपमान बताते हुए प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। निर्मल दास मानिकपुरी ने कहा, “हमारे परिवार के साथ लंबे समय से सामाजिक बहिष्कार जैसा व्यवहार किया जा रहा है। समाज के कार्यक्रमों में शामिल नहीं किया जाता और लोगों को हमारे परिवार से संबंध नहीं रखने के लिए कहा जाता है। हमने समाज के पदाधिकारियों से भी शिकायत की, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इसलिए कलेक्टर और एसपी से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।” वहीं, शिकायत सामने आने के बाद प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। बेमेतरा कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और संबंधित थाना तथा तहसीलदार को जांच के लिए निर्देशित किया गया है। “शिकायत प्राप्त हुई है। संबंधित थाना और तहसीलदार को जांच के लिए निर्देशित किया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।” फिलहाल प्रशासन ने जांच के निर्देश दिए हैं। अब जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि सामाजिक बहिष्कार और मानसिक प्रताड़ना के लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है। प्रशासन की जांच के निष्कर्ष और उसके आधार पर होने वाली कार्रवाई पर अब सभी की नजर है।
0
0
Report
Advertisement

बाड़मेर नगर परिषद: सभापति पद के लिए मधुलता जैन व जयमल सिंह नामांकन से हलचल

Barmer, Rajasthan:बाड़मेर नगर परिषद में सभापति पद की दौड़ तेज, कांग्रेस से मधुलता जैन और जयमल सिंह मैदान में बाड़मेर। नगर परिषद चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद अब सभापति पद को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। बुधवार को कांग्रेस की ओर से मधुलता जैन और जयमल सिंह ने सभापति पद के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गोदारा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाड़मेर नगर परिषद में कुल 55 वार्ड हैं और सभापति के निर्वाचन के लिए बहुमत का आंकड़ा 28 पार्षदों का है। हालिया निकाय चुनाव में भाजपा ने 29 वार्ड जीतकर बहुमत का आंकड़ा पार किया, जबकि कांग्रेस के खाते में 21 वार्ड आए और 5 निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए। ऐसे में कांग्रेस की ओर से दो नामों का नामांकन दाखिल होना चुनावी प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम है। अब निगाहें इस बात पर रहेंगी कि कांग्रेस अपने दोनों प्रत्याशियों में से किसे अंतिम रूप देती है और पार्टी के पार्षद किस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करते हैं। मधुलता जैन को कांग्रेस ने निकाय चुनाव में वार्ड संख्या 12 से प्रत्याशी बनाया था। नामांकन के दौरान जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गोदारा सहित कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी से पार्टी की संगठनात्मक सक्रियता भी दिखाई दी। दूसरी ओर, भाजपा के पास बहुमत होने के कारण सभापति चुनाव में उसके पार्षदों की एकजुटता और उम्मीदवार चयन भी महत्वपूर्ण रहेगा। अब सभापति चुनाव केवल नामांकन तक सीमित नहीं है। अगले चरण में प्रत्याशियों की स्थिति, नाम वापसी और मतदान की तस्वीर स्पष्ट होने के साथ बाड़मेर नगर परिषद की नई राजनीतिक दिशा भी सामने आएगी। बाइट : लक्ष्मण गोदारा , जिलाध्यक्ष
0
0
Report

हरियाणा विधानसभा: जरनैल सिंह को व्हिप उल्लंघन पर नोटिस

Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग कांग्रेस विधायक जरनैल सिंह को व्हिप उल्लंघन और सत्ता पक्ष के साथ नारेबाजी पर कारण बताओ नोटिस जारी हरियाणा कांग्रेस चीफ व्हिप बीबी बत्रा ने जरनैल सिंह को 10वीं अनुसूची के तहत अयोग्यता का कारण बताओ नोटिस भेजा। विधायक जरनैल सिंह ने एडजर्नमेंट मोशन पर व्हिप मानने से इनकार किया, सत्ता पक्ष के साथ पोस्टर लेकर नारेबाजी की। निलंबित कांग्रेस विधायक जरनैल सिंह पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप, 30 दिन में जवाब मांगा गया सदन में कांग्रेस के खिलाफ सत्तापक्ष के मंत्रियों के साथ नारेबाजी करने वाले जरनैल सिंह को नोटिस कांग्रेस विधायक दल ने जरनैल सिंह को व्हिप अवहेलना और ट्रेजरी बेंच में जाने पर अयोग्यता का नोटिस जारी किया जरनैल सिंह को पूर्व निलंबन के बावजूद पार्टी निर्देशों की अवहेलना पर कारण बताओ नोटिस भेजा गया है कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस विधायक जरनैल सिंह के खिलाफ दसवीं अनुसूची के तहत कार्रवाई की तैयारी में है
0
0
Report

जनेश्वर पार्क विवाद में युवती को कार से टक्कर, आरोपी फरार

Noida, Uttar Pradesh:जनेश्वर मिश्रा पार्क के पास विवाद के दौरान युवती को कार से टक्कर मारने का आरोप। घटना के बाद कार सवार मौके से फरार बताया जा रहा है .. पीड़ित अनामिका सिंह और आरोपी शाहनवाज दोनों के आपसी संबंध 1 साल से थे आज शाहनवाज अपने किसी महिला मित्र के साथ चाय पीने से जनेश्वर पार्क पहुंचा तभी पुरानी परिचित अनामिका सिंह ने इन दोनों को देख लिया दोनों का आपस में विवाद हुआ शाहनवाज अपनी महिला मित्र के साथ वहां से भागने की कोशिश किया लेकिन अनामिका सिंह गाड़ी के सामने आ गई और रोकने की कोशिश करने लगी मामले में पुलिस ने अनामिका को मेडिकल करवाने के लिए भेज दिया है आगे की विधिक कार्रवाई चल रही है
0
0
Report
Advertisement

राजगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए रेखा देवी ने नामांकन दाखिल किया

Rajgarh, Rajasthan:राजगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से वार्ड नंबर 35 से निर्वाचित पार्षद रेखा देवी ने बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी सीमा मीना के समक्ष नामांकन पर्चा प्रस्तुत किया। इस दौरान नगरपालिका चुनाव प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद रामकुमार वर्मा सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। चुनाव प्रभारी रामकुमार वर्मा ने रिटर्निंग अधिकारी सीमा मीना को भाजपा का अधिकृत सिंबल सौंपा। वर्मा ने बताया कि भाजपा ने रेखा देवी को नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनाया है और पार्टी को अच्छे परिणाम की उम्मीद है। गौरतलब है कि राजगढ़ नगरपालिका के 40 वार्डों में भाजपा के 6, कांग्रेस के 3 और निर्दलीय 31 पार्षद चुनाव जीतकर आए हैं। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की रेखा देवी के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी धर्मचंद सैनी और राजकुमार सैनी ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया है। ऐसे में अध्यक्ष पद का चुनाव दिलचस्प हो गया है। निर्दलीय पार्षदों की संख्या अधिक होने के कारण अध्यक्ष पद के चुनाव में उनका समर्थन निर्णायक भूमिका निभा सकता है। कांग्रेस की ओर से किसी निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन दिए जाने की संभावना भी चर्चा में है। बाइट— रामकुमार वर्मा, नगरपालिका चुनाव प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद
0
0
Report

मधुबनी में जाली नोट तस्कर 'चाची' गिरफ्तार, करोड़ों संपत्ति की जांच शुरू

Madhubani, Bihar:भारत-नेपाल बॉर्डर के पास मधुबनी पुलिस और एसएसबी द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। बासोपट्टी थाना के दुहबी बाजार निवासी कथित कुख्यात महिला तस्कर हीरा देवी महासेठ उर्फ ‘चाची’ को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। एसएसपी योगेंद्र कुमार ने बताया चाची लंबे समय से जाली भारतीय मुद्रा और अन्य प्रतिबंधित सामानों की तस्करी से जुड़े नेटवर्क में सक्रिय थी जिसकी पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। उसका पति भी जाली नोट मामले में पहले ही गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। चाची दम्पति के पास भारत-नेपाल में करोड़ों की संपत्ति होने की जांच की जा रही है। चाची दम्पति के पास करीब 200 करोड़ रुपये की संपत्ति की बात सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद होगी। कुख्यात महिला तस्कर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस और जांच एजेंसीं उसके पूरे नेटवर्क और संपत्ति को खंगालने में जुट गयी है।
0
0
Report

दारुल उलूम के प्रवक्ता सुफियान निजामी: मक्का-मदीना के हूती हमलों की निंदा

Lucknow, Uttar Pradesh:Lucknow हरमैंन मक्के मदीने मे हुतियों द्वारा हमले किये जानें पर इस्लामिक सेंटर ऑफ़ इंडिया दारुल उलूम के प्रवक्ता मौलाना सुफियान निजामी का बयान होती बागियो द्वारा जिस तरीके से हमले किए जा रहे हैं हालात पैदा किए गए इसकी हर अमन पसंद लोग मुखालफत करता है हरमन शरीफ को निशाना बनाने की कोशिश की जाएगी जहां जो मुसलमान है वह तमाम लोग इसकी निंदा करेंगे मक्के और मदीना में जो हमला किया गया इसके लिए हम निंदा करते हैं हूती द्वारा जो मक्का मदीना में हमले किए गए उनको इस हरकत से बाज़ आना चाहिए . बाइट मौलाना सुफियान निजामी प्रवक्ता दारुल उलूम इस्लामिक सेंटर ऑफ़ इंडिया
0
0
Report
Advertisement

राजन रिजवी के खिलाफ बैंक कर्मी से पीछा-रेकी मामले में मुकदमा दर्ज

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा थाना कोतवाली पर एक महिला बैंक कर्मी द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें उसके द्वारा बताया गया कि एक बैंक ग्राहक जिसका नाम राजन रिजवी है, उसके द्वारा उसे लगातार परेशान किया जा रहा है, उसका निजी मोबाइल नंबर प्राप्त कर लिया गया है तथा उस पर आपत्तिजनक मैसेजेस किए जा रहे हैं । साथ ही साथ इस व्यक्ति द्वारा उसका पीछा किया जा रहा है और उसके घर के आसपास रेकी की जा रही है । इस प्रार्थना पत्र पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है और मुकदमा पंजीकृत किया गया है तथा इसमें आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

बिसरख में तेज रफ्तार कार ने pedestrian को टक्कर दी, चालक गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:Noida (Uttar Pradesh) Car Hits Pedestrian While Crossing Road In Bisrakh Area, Leaving Him Seriously Injured, Driver Arrested, Car At Police Station. ज्योति क्या हुआ था आपके हस्बैंड के साथ क्या इंसिडेंट था वो बताइए और क्या पुलिस की जो कार्रवाई उससे आप संतुष्ट हैं और क्या आपकी डिमांड है? हम केक लेके आ रहे थे, हिमांशु केक लेके आ रहा था, मैं कार में बैठी हुई थी, केक जो है? हम एक मूर्ति से पिक कर रहे थे और जो केक राइडर था, जो डिलीवरी बॉय था, वो के वो रोड के दूसरे साइड पे था। तो हिमांशु गए और उन्होंने वहां पे केक पिक किया। वापस आते हुए वो कार बहुत हाई स्पीड में थी। आपको सारा वहां पे रिकॉर्डिंग में दिखेगा। कार बहुत हाई स्पीड में थी और उसने हिमांशु को टक्कर मारी। इतनी तेज टक्कर थी कि हिमांशु 100 मीटर दूर गिरे हुए थे। पुलिस की कार्रवाई स्लो है। जो अभी तक मुझे कुछ ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है? कि कुछ भी स्ट्रिक्ट एक्शंस लिए गए हैं। तो मेरा डिमांड यही है? कि आगे एक फ्यूचर किसी और के साथ ना हो या फिर मेरी फैमिली के साथ दोबारा ना हो। तो मेरा यही है? कि आप प्लीज आप लोग ये कवर कीजिए और जो भी कल्प्लिट है? उसको सजा मिलनी चाहिए क्योंकि रैश ड्राइविंग है? फ्राइडे नाइट था मोस्ट प्रोबेबली ही वಾಸ ड्रंक। द ड्राइवर वास ड्रंक। सो अगर पुलिस ने उसी टाइम पर उसको पकड़ा होता तो वो भी रिपोर्ट्स में आ जाते हैं, बट अब टेस्ट में वो आना बहुत मुश्किल है बिकॉज़ ऑफ़ दिस स्लो प्रोसेस जो भी चल रहा है इन्वेस्टिगेशन का। राइट? तो मेरा यही है कि उसको कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए जो भी कल्प्रिट है कि आगे किसी और के साथ ये सेम इंसिडेंट ना हो।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top