Back
उच्च शिक्षा मंत्री ने अभिलेखागार का लोकार्पण किया, होली मिलन समारोह में शिरकत कर गिनाई उपलब्धियां
Shahabad, Uttar Pradesh
उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित होली मिलन समारोह एवं अभिलेखागार लोकार्पण कार्यक्रम के मंच से क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों को गिनाते हुए दावा किया कि इससे पहले की सरकारों ने क्षेत्र को पूरी तरह से विकास से दूर रखा। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंची। यहां पर उन्होंने सबसे पहले अभिलेखों के रखरखाव हेतु बनाए गए वृहद अभिलेखागार का लोकार्पण किया। यह अभिलेखागार क्षेत्र पंचायत निधि से प्रमुख उत्तर त्रिपुरेश मिश्र द्वारा बनवाया गया है। तत्पश्चात उन्होंने होली मिलन समारोह में भाग लिया और क्षेत्रीय जनता तथा पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया। इस मौके पर उन्होंने शुक्रवार को रामनवमी के दिन एक सपा नेता द्वारा भगवान श्री राम के ऊपर की गई अभद्र टिप्पणी पर नाराजगी व्यक्ति की और कहा कि भगवान ऐसे व्यक्ति को स्वयं मिट्टी में मिला देंगे लेकिन आप लोगों को ऐसे लोगों से दूर रहने की जरूरत। उच्च शिक्षा मंत्री ने क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों का भी लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कोरोना काल में क्षेत्रवासियों को ऑक्सीजन प्लांट की बेहद जरूरत थी मैंने आवश्यकता महसूस की और ऑक्सीजन प्लांट और हेल्थ एटीएम की स्थापना करवाई। 20 बेड की अतिरिक्त सुविधा भी अस्पताल में उपलब्ध करवाई। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र में तमाम सड़कें बनवाई। क्षेत्र पंचायत प्रमुख त्रिपुरेश मिश्र ने मंच से बताया कि यह उनका आखिरी ब्लॉक मुख्यालय का भाषण है। उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री के सेवा भाव से सीखा है और उनके बताए हुए रास्तों पर चलकर ही उन्होंने सेवा भाव का रास्ता अख्तियार किया और राजनीति की। उन्होंने कहा उनकी कोशिश रही कि उनसे कोई गलती न हो फिर भी अगर उनसे कोई गलती हुई है तो गलती उसी से होती है जो कार्य करता है। कार्य करने के दौरान अगर कोई गलती हुई है उसके लिए वह पूरी तरह से क्षमा प्रार्थी हैं। ब्लॉक प्रमुख ने बताया सभी जाति, धर्म और वर्ग के लोगों को उन्होंने एक समान समझा और सम्मान दिया। उन्होंने वादा किया कि 2027 में मंत्री जी का सम्मान बरकरार रहेगा और लगभग 20 हजार से अधिक मतों से उन्हें सदन में पहुंचने का काम यहां की जनता करेगी। क्षेत्र पंचायत प्रमुख ने कहा उनके दामन पर कोई दाग नहीं लगा सकता। उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों का पूरी तरह से सम्मान किया है और सम्मान पाया है। भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहां मंत्री जी ने अपने शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में जिस तरह से सेवा की है और जनता पर प्यार लुटाया है। जनता भी उनको सम्मान देती है और आने वाले 2027 के चुनाव में अपना प्यार फिर लुटायेगी। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत प्रमुख पिहानी कुशी बाजपेई, डीसीडीएफ अध्यक्ष रामदास गुप्ता, पूर्व प्रमुख रामनाथ त्रिपाठी, जिला कार्य समिति सदस्य गंगाराम राठौर, गोपाल त्रिपाठी, भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष अनिल पांडे पिंटू सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NSNiroj Satapathy
FollowMar 28, 2026 15:33:140
Report
KKKamal Kumar
FollowMar 28, 2026 15:33:040
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 28, 2026 15:31:28Jaipur, Rajasthan:जयपुर। RAS अंजू ओमप्रकाश APO। अतिरिक्त आवासीय आयुक्त, दिल्ली के पद पर थी पोस्टिंग। कार्मिक विभाग में देनी होगी उपस्थिति। कार्मिक विभाग ने जारी किए आदेश।
0
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowMar 28, 2026 15:31:170
Report
ASAmit Singh01
FollowMar 28, 2026 15:31:050
Report
RVRaunak Vyas
FollowMar 28, 2026 15:30:110
Report
471
Report
523
Report
410
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowMar 28, 2026 15:17:38311
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowMar 28, 2026 15:17:22463
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 28, 2026 15:16:33502
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 28, 2026 15:16:22365
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 28, 2026 15:16:03531
Report
NBNARAYAN BEHERA
FollowMar 28, 2026 15:15:44374
Report