icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
Hardoi
BBalgovindFollow20 Jan 2025, 09:50 am

Hardoi - तमंचा व चोरी के सामान सहित दो चोर गिरफ्तार

Reaso, Uttar Pradesh:

हरदोई, हरपालपुर थाना क्षेत्र के खरगपुर से बेहटा रम्पुरा मार्ग पर पुलिया निर्माण का कार्य चल रहा है. जहां 18 जनवरी को अज्ञात चोरों द्वारा लगभग 42 किलो लोहे की रिंग चोरी कर ली गई थी . इस संबंध में हरपालपुर कस्बा निवासी अखिलेश शुक्ला ने थाने पर अज्ञात के खिलाफ चोरी की तहरीर दी थी . पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी . सोमवार को पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी  के पास देशी तमंचा 12 बोर व 6 जिंदा कारतूस बरामद करते हुए , दोनो आरोपियो की निशान देही पर चोरी की गई 42 किलो सरिया व एक टीवीएस बाइक बरामद की गई।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

वीएचपी नेता का ईमरान मसूद पर तीखा पलटवार: मानसिक विकृति पर बड़ा आरोप

Moradabad, Uttar Pradesh:ईमरान मसूद के बयान से भड़के वीएचपी नेता डॉ राजकमल गुप्ता का बड़ा पलटवार, बोले ईमरान मसूद खुद मानसिक रूप से विकृत. वीएचपी नेता ने कांग्रेस सांसद ईमरान मसूद को बताया मानसिक रूप से विकृत, मानसिक रूप से विकृति कहकर 140 करोड़ लोगो का अपमान किया, विकृति का मतलब है पागलपन मानसिक रोग जो इनका खुद मानसिक संतुलन खराब है, ईमरान नहीं बल्कि वो बोल रहे है जो कांग्रेस बोल रही है, ईमरान मसूद थोड़ा अपने दिमाग को शुद्ध करते हुए वक बार ईद के ऊपर भी कह दो, जैसे ईद पर जानवरो की कुर्बानी होती है उससे प्रदुषण होता है उसको बंद करो, नालियो के अंदर खून बहता है उससे कितनी बीमारियां होती है, मे डॉक्टर हूं तो जानता हूं, Shab-e-Barat पर बोलो उसदिन कितने पटाखे जलाते हों उससे प्रदुषण होता है, देश मे केवल हिन्दुओ की भावनाओं का अपमान करना बहुत भारी पड़ेगा मसूद साहब, तुम तो वैसे ही आखिरी सांसे लें रहे हों और पाप मत करो.
0
0
Report

महराजगंज में मूर्ति विसर्जन के दौरान लोहे की रॉड से हमला, वीडियो वायरल

Maharajganj, Uttar Pradesh:महाराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक पर जानलेवा हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक को कई लोग घेर कर पीट रहे हैं और एक हमलावर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार कर रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित राजू यादव ने पनियरा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 9 नवंबर को उनका भतीजा इंद्रेश घटही मां के स्थान पर आयोजित मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में गया था। इसी दौरान शनि गुप्ता अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर इंद्रेश पर अचानक हमला कर दिया। लोहे की रॉड से किए गए हमले में इंद्रेश गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर उसे बचाया। घटना के बाद मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में हमलावरों की दबंगई साफ नजर आ रही है। सरेआम लोहे की रॉड से पीटने की घटना ने कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले को लेकर पनियरा थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि यह विवाद पुरानी रंजिश के चलते हुआ है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर अन्य हमलावरों की पहचान कर रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

उदयपुर के महापौर पारस सिंघवी का 64वां जन्मदिन: रक्तदान शिविर में बड़ी भीड़

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर नगर निगम महापौर पारस सिंघवी आज अपना 64वां जन्मदिन मना रहे है। इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे बडी संख्या में लोग पहुंच सिंघवी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी रहे है। कुछ ऐसा ही नजारा फील्ड क्लब में में भी देखने को मिला। जहां आयोजित हो रहे रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओ ने रक्तदान किया। इस मौके पर सिंघवी ने कहा कि शहर की जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। वही उन्होने सभी पार्षदों से अपील करते हुए कहा कि शहर विकास के लिए सभी अपना सहयोग करें。
0
0
Report

हनुमानगढ़ में 11 नवंबर को दंगल, चार दिवसीय छठ महोत्सव के साथ

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में 11 नवंबर को दंगल होगा। खबर हनुमानगढ़ से है। हनुमानगढ़ जंक्शन में छठ पूजा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्री छठ पूजा समिति 13 से 16 नवंबर तक चार दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करेगी। महोत्सव के तहत धार्मिक कार्यक्रमों के साथ दंगल भी होगा। समिति के व्यवस्थापक प्रदीप पाल ने बताया कि कार्यक्रमों की शुरुआत 13 नवंबर को नहाय-खाय से होगी। 14 नवंबर को खरना, 15 नवंबर को संध्या अर्घ्य और 16 नवंबर को उषा अर्घ्य व पारण होगा। महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम जंक्शन के चुंगी नंबर आठ, वार्ड नंबर आठ, सूरतगढ़ रोड पर होंगे। दंगल 11 नवंबर को भाई दूज के दिन दोपहर 2 बजे सूरतगढ़ रोड पर जिला कारागृह के पास RTDS होटल परिसर में आयोजित किया जाएगा। इसमें राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के पहलवान हिस्सा लेंगे।
0
0
Report
Advertisement

बाड़मेर: नशा तस्कर कौशलाराम लेघा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3.37 करोड़ संपत्ति जब्त

Barmer, Rajasthan:बाड़मेर में नशा तस्कर कौशलाराम लेघा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 3.37 करोड़ की संपत्ति जब्त बाड़मेर जिले के बायतू में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी चुनाराम जाट के निर्देश पर बायतू थाना पुलिस ने कथित मादक पदार्थ तस्कर कौशलाराम लेघा की करीब 3 करोड़ 37 लाख रुपये कीमत की संपत्ति जब्त की है。 पुलिस कार्रवाई के तहत कौशलाराम लेघा का तीन मंजिला रिहायशी मकान और दो नहरी जमीन के मुरब्बे जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, जब्त संपत्तियों की अनुमानित बाजार कीमत 3.37 करोड़ रुपये है。 पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, कौशलाराम लेघा के खिलाफ कुल 17 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें 7 मामले एनडीपीएस एक्ट से संबंधित हैं। इन सात मामलों में पुलिस ने करीब 4,000 किलोग्राम मादक पदार्थ की जब्ती की कार्रवाई की थी。 संपत्ति जब्ती की कार्रवाई के दौरान बायतू वृताधिकारी सहित भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा। पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संपत्तियों को सीज किया。 तस्करी के नेटवर्क पर आर्थिक चोट पुलिस की इस कार्रवाई को नशा तस्करी के खिलाफ आर्थिक प्रहार के तौर पर देखा जा रहा है। अब सवाल यह भी है कि मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित कथित अवैध संपत्तियों की जांच कितनी गहराई तक पहुंचेगी और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर कब कार्रवाई होगी。 नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए केवल गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि अपराध से अर्जित संपत्ति को जब्त करना भी अहम कदम है。
0
0
Report

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़: अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 2 बदमाशों को लगी गोली

ZAFAR IQBALZAFAR IQBALFollow10m ago
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीसरे आरोपी को पुलिस ने कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध तमंचे, पांच जिंदा और दो खोखा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल, 1500 रुपये नकद और चोरी करने के उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मुजफ्फरनगर के जटमुझेडा स्थित एक कैफे में हुई चोरी के मामले में वांछित थे। इसके अलावा इनके खिलाफ हाथरस, हापुड़, मेरठ और अन्य जनपदों में भी चोरी एवं आपराधिक गतिविधियों से जुड़े मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, 27 अक्टूबर को भोपा निवासी राम शर्मा ने थाना नई मंडी में तहरीर देकर बताया था कि जटमुझेडा स्थित उनके कैफे से अज्ञात चोर 5400 रुपये की नकदी, रजनीगंधा और सिगरेट सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार को थाना नई मंडी पुलिस रथेडी कट पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कैफे में चोरी करने वाले आरोपी हरिद्वार से मेरठ की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पीछा करने पर आईशर वर्कशॉप के पीछे उनकी मोटरसाइकिल असंतुलित होकर गिर गई। इसके बाद बदमाशों ने दोबारा पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। वहीं एक को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी सूरज कुमार राय के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मुजफ्फरनगर के अलावा हाथरस और हापुड़ में दर्ज चोरी के मुकदमों में भी वांछित थे। पुलिस अब गिरोह के अन्य संपर्कों और चोरी की घटनाओं से जुड़े मामलों की जानकारी जुटा रही है।
0
0
Report

घर लौट रहे 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घटना बनी अबूझ पहेली।

Arbind DubeyArbind DubeyFollow11m ago
Shendhuriya, Uttar Pradesh:रिपोर्टर अरविन्द दुबे / सोनभद्र सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत के बीच गांव में देवस्थान के पास पीपल के पेड़ के नीचे स्थित कुएं में 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान झोरपाडंडी निवासी सुनील चेरो पुत्र स्वर्गीय महेंद्र चेरो के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सुनील बाहर से काम करके अपने घर लौट रहा था। बताया जा रहा है कि उसके साथ कुछ साथी भी मौजूद थे। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर घर लौटते वक्त ऐसा क्या हुआ कि सुनील अपने घर नहीं पहुंच सका और उसका शव कुएं में मिला। आखिरी समय में उसके साथ क्या परिस्थितियां बनीं, वह कुएं तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन हालात में हुई, ये सभी सवाल फिलहाल अबूझ पहेली बने हुए हैं। कुएं में शव मिलने की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान पहलाद चेरो ने स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। फिलहाल युवक की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। Byte : रणधीर मिश्रा, सीओ सिटी
0
0
Report
Advertisement

धनबाद पुलिस ने लंबित केस 1500 से नीचे गिराने का बड़ा लक्ष्य हासिल किया

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में लंबित आपराधिक मामलों की संख्या लगातार घट रही है। चार हजार से अधिक पेंडिंग केस को घटाकर 1500 से नीचे लाने के लक्ष्य की ओर धनबाद पुलिस तेजी से आगे बढ़ रही है। मासिक अपराध समीक्षा बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने पुलिस अधिकारियों को लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया। वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया अक्टूबर माह की अपराध समीक्षा में सामने आया कि पूरे जिले में कुल 412 कांड दर्ज किए गए, जबकि पुलिस ने इस दौरान 483 कांडों का निष्पादन किया। यानी दर्ज मामलों की तुलना में 71 अधिक मामलों का निष्पादन हुआ। इसके परिणामस्वरूप लंबित कांडों की संख्या 1633 से घटकर 1562 पर पहुंच गई। एसएसपी प्रभात कुमार ने दिसंबर तक लंबित मामलों की संख्या 1500 से नीचे लाने का लक्ष्य निर्धारित किया था, जिसे नवंबर में ही हासिल करने की दिशा में प्रयास तेज कर दिए गए हैं। बैठक में एसएसपी ने आगामी महाछठ पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। साथ ही अधिकारियों को विधि-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के लिए सतर्क रहने को कहा गया। अक्टूबर माह में जिले में कोई बड़ी आपराधिक वारदात दर्ज नहीं होने को भी पुलिस के लिए राहत की बात माना गया।
0
0
Report

सिंहस्थ-2028 के लिए उज्जैन में 50 किमी सड़क बनेगी, 46 किसान पाएंगे 37 करोड़ मुआवजा

Ujjain, Madhya Pradesh:सिंहस्थ क्षेत्र में 50 किलोमीटर लंबी सड़कों का होगा निर्माण, 46 किसानों को 37 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित; अंगारेश्वर और 84 महादेव मंदिरों का भी होगा विकास उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अपने उज्जैन प्रवास के दौरान यहां होटल अथर्व में आयोजित भाजपा के दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उज्जैन विकास प्राधिकरण के 1200 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इन कार्यों में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों से जुड़े सड़क निर्माण और प्रमुख धार्मिक स्थलों का विकास भी शामिल है। सिंहस्थ मेला क्षेत्र में करीब 50 किलोमीटर लंबी पक्की सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इन सड़कों के बनने से सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं और अन्य वाहनों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। सड़क निर्माण के लिए जमीन देने वाले 46 किसानों को मुख्यमंत्री ने 37 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित किया। इसके साथ ही श्री अंगारेश्वर महादेव मंदिर के विकास होगा । इसमें मंदिर परिसर का विकास, दुकानों का व्यवस्थित निर्माण और पार्किंग की सुविधा शामिल है। वहीं, 84 महादेव मंदिरों में मंदिरों की मरम्मत, सौंदर्याकरण, वॉटरप्रूफिंग, विश्राम शेड, पेयजल और सीसी रोड जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इन विकास कार्यों का उद्देश्य सिंहस्थ-2028 से पहले मेला क्षेत्र में आवागमन को बेहतर बनाने के साथ ही धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। बाइट - मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बाइट - रवि सोलंकी, अध्यक्ष उज्जैन विकास प्राधिकरण
0
0
Report

सोन छठ घाट पर डीएम और एसपी का निरीक्षण, सुरक्षा के लिए ड्रोन-CCTV से होगी निगरानी.

Arbind DubeyArbind DubeyFollow13m ago
Shendhuriya, Uttar Pradesh:रिपोर्टर अरविन्द दुबे / सोनभद्र। सोनभद्र के चोपन नगर स्थित सोन छठ घाट पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने स्थलीय निरीक्षण कर छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के इंतजामों को परखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सोन छठ घाट पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भारी भीड़ चोपन नगर का सोन तट जनपद में छठ पूजा के सबसे बड़े आयोजन स्थलों में शामिल है। यहां हर वर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने पहुंचते हैं। भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। डीएम और एसपी ने सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। ड्रोन-CCTV से निगरानी, सादे कपड़ों में भी रहेगी पुलिस जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि सोनभद्र जनपद का सबसे बड़ा छठ पूजा आयोजन इसी घाट पर होता है, जहां सर्वाधिक भीड़ जुटती है। ऐसे में एहतियात के तौर पर सुरक्षा के सभी मानकों को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि सभी छठ घाटों पर पूजा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। महिला पुलिसकर्मियों के साथ सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी की जाएगी। नए घाटों पर पूजा नहीं करने की अपील पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित छठ घाटों पर ही पूजा-अर्चना करें और किसी नए या असुरक्षित घाट पर पूजन करने से बचें। प्रशासन का प्रयास है कि लोक आस्था का यह महापर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो तथा श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो। Byte: चर्चित गौड़ - डीएम सोनभद्र
0
0
Report
Advertisement

स्वास्थ्य मंत्री ने मनेंद्रगढ़ के अस्पताल और मेडिकल कॉलेज निर्माण का निरीक्षण किया

Muju, Jeonbuk State:ब्रेकिंग –मनेंद्रगढ़ मनेंद्रगढ़ विधानसभा के विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल आज मनेंद्रगढ़ पहुंचे। जहां उन्होंने 220 बिस्तर वाले सिविल अस्पताल और परसगढ़ी में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया。 इस दौरान मंत्री ने अधिकारियों और इंजीनियरों के साथ विभिन्न निर्माण स्थलों का जायजा लिया। निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और निर्धारित समय-सीमा में सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top