icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

केदार कश्यप के बयान पर राहुल गांधी दौरे के दौरान कांग्रेस ने किया पलटवार

Begun, Rajasthan:राहुल गांधी के दौरे पर मंत्री केदार कश्यप के बयान पर कांग्रेस का पलटवार कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा- नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी पर यह टिप्पणी आपत्ति जनक.. वरिष्ठ मंत्री की यह टिप्पणी बता रही कि वह नशे में है.. मंत्री को इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए.. सीएम से मांग करते हैं कि अपने मंत्री को आचरण की शिक्षा दें.. ढाई साल में गली कोचर में अवैध शराब की बिक्री हो रही.. शराब, अफीम और गांजे की वजह से प्रदेश में इस तरह का माहौल बन गया. यही वजह है कि प्रदेश का मंत्री इस तरह बयान दे रहा..
0
0
Report
Advertisement

नरसिंहपुर के लिए नया मास्टर प्लान आधुनिक सुविधाओं के अनुसार विकसित करेगा शहर

Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर शहर को आधुनिक, सुव्यवस्थित और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने के लिए नरसिंहपुर का नया मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि इस योजना के निर्माण में आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और विभिन्न संगठनों के सुझावों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि विकास की रूपरेखा जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप तैयार हो सके। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में मंत्री ने कहा कि सिंगरी नदी के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण को मास्टर प्लान का प्रमुख हिस्सा बनाया जाएगा। साथ ही नगर एवं ग्राम निवेश से जुड़े विषयों पर व्यापक चर्चा कर शहर के सुनियोजित विकास का खाका तैयार किया जाएगा।
0
0
Report

संविदा नर्सिंगकर्मियों की मौत के विरोध का छठा दिन भी जारी

Jaipur, Rajasthan:संविदा नर्सिंगकर्मी की मौत के मामले में विरोध प्रदर्शन आज छठें दिन भी जारी है। अलग-अलग अस्पतालों में नर्सिंग कार्मिक आक्रोश सभा और धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। आज गांधी नगर स्थित टीबी अस्पताल में नर्सिंगकर्मियों ने धरना दिया और करीब 2 घंटे का कार्य बहिष्कार किया गया। इससे पहले SMS अस्पताल गेट नंबर-3, जनाना हॉस्पिटल, महिला चिकित्सालय पर भी नर्सिंगकर्मियों ने विरोध जताया। मृतक के परिजनों के साथ प्रशासन की वार्ता के बाद आर्थिक सहायता, पत्नी को संविदा नौकरी और अन्य मांगों पर सहमति बनी थी। नर्सिंगकर्मियों का आरोप है कि यूनियन पदाधिकारियों से बातचीत किए बिना सहमति बनाई गई। इसी को लेकर अब भी विरोध जारी है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

कोचिंग संस्थानों के लिए कड़ा कानून चाहिए: अशोक चौधरी का बयान

Patna, Bihar:बिहार विभूति अनुग्रह नारायण सिंह के जयंती के अवसर पर राजकीय समारोह का आयोजन पटना में किया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी सहित सरकार के मंत्री और प्रतिनिधि इस कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की... बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कोचिंग विवाद पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को ऐसा नहीं करना चाहिए... कोई किसी पर गोली चल देगा डराने के लिए यह गलत बात है... FIR नहीं ली जा रही है तो आप कोर्ट में जा सकते हैं। कानूनी प्रक्रिया है संवैधानिक प्रक्रिया है, आप कोर्ट में शिकायत कीजिए। साथ ही उन्होंने कहा कि जब हम मंत्री थे 2015 में तो हमने कानून बनाया था कोचिंग संस्थान और हॉस्टल के लिए; साथी अब जब कोचिंग संस्थान में इतनी बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ रहे हैं तो इसको लेकर भी एक मजबूत कानून होना चाहिए... शिक्षक पढ़ने के लिए और इस तरह की चीज नहीं होनी चाहिए... लालू प्रसाद यादव ने सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा किया और नीतीश कुमार पर इस पर टिप्पणी की; अशोक चौधरी ने कहा कि उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है... जब नीतीश कुमार के साथ थे तब अच्छे थे और आज नहीं है तो कह रहे हैं नीतीश ने कराया... घर की सुरक्षा का सब सरकारी प्रावधान है... सुरक्षा आपको दी गई है और नहीं ले रहे हैं तो कुछ होगा तो जिम्मेदारी उनकी है... 50 नहीं लेंगे 200 सुरक्षा लेंगे इसका कोई मतलब है...
0
0
Report
Advertisement

उत्तराखंड राशन कार्ड नियमों में जल्द बदलाव, आय सीमा पर समिति तय करेगी

Dehradun, Uttarakhand:एंकर-उत्तराखंड में राशन कार्ड से जुड़े नियमों में जल्द बदलाव देखने को मिल सकता है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को एपीएल और अंत्योदय राशन कार्ड के लिए निर्धारित आय सीमा की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए एक समिति गठित की जाएगी, जो जिला पूर्ति अधिकारियों के सुझावों के आधार पर नए मानक तय करेगी। वहीं, राशन विक्रेताओं का नवंबर माह से लंबित लाभांश भी एक सप्ताह के भीतर जारी किया जाएगा। सरकार राशन वितरण प्रणाली को पूरी तरह ऑनलाइन करने, राशन विक्रेताओं के बीमा और मृत व्यक्तियों के नाम पर राशन लेने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी भी कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top