icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241124
Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow16 Apr 2025, 08:32 am

HARDOI-पुलिस की नाक के नीचे चोरी: ₹30,000 की चोरी

Shahabad, Uttar Pradesh:मौलागंज बस स्टैंड पर पुलिस चेक पोस्ट के सामने चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए एक दुकान में नकब लगाकर ₹5000 की नकदी सहित 30 हजार की चोरी कर डाली और पुलिस को भनक तक नहीं लग पाई। सुबह दुकान मालिक ने दुकान खोली तो नकब कटी देखकर दंग रह गया। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सरदारगंज निवासी नीरज भारद्वाज पुत्र शिव शंकर की मौलागंज बस स्टैंड पर पान की दुकान है। नीरज भारद्वाज के अनुसार मंगलवार की रात 10:00 बजे का दुकान बंद करके अपने घर चला गया। मंगलवार बुधवार की मध्य रात्रि 2:00 बजे के आसपास चोरों ने दुकान के पीछे से नकब काट कर ₹5000 की नकदी, ₹25, 000 की सिगरेट गुटका एवं सात चांदी के सिक्के चोरी हुए।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सातारा दुष्काल में सोयाबीन जलकर राख, किसान मुश्किल में; पानी के लिए सरकार से मदद की उम्मीद

Satara, Maharashtra:सातारा - राज्याचा विजेचा आणि सिंचनाचा प्रश्न मिटावा यासाठी ज्या शेतकऱ्यांनी आपल्या जमिनी दिल्या त्याच कोयना धरणाच्या पुनर्वसित गावांची या दुष्काळामुळे भीषण परिस्थिती निर्माण झाली आहे. कोरेगाव तालुक्यातील दरेगावात पुनर्वसित झालेल्या रावजी शिंदे आणि त्यांच्या पत्नी बेबी शिंदे यांनी तुटपुंज्या शेतीमध्ये सोयाबीनचे पीक घेतलं होतं. हे सर्व पीक आता पावसाअभावी जळून गेला आहे. ज्या शेंगा या सोयाबीनला लागल्या आहेत त्यामध्ये सोयाबीन मध्ये बी नाही तर अनेक शेंगा कुजलेल्या आहे. एकूणच या तालुक्यातील सोयाबीन आणि घेवडा या دوन्ही पिकांचे मोठे नुकसान झाले आहे. या पुनर्वसित गावाला पावसावरच अवलंबून रहावे लागत आहे. ज्या लोकांनी राज्याला पाणी मिळावे म्हणून आपल्या जमिनीचा त्याग केला त्याच शेतकऱ्यांना आपली पिके पाण्या अभावी जळताना पहावी लागत आहे त्यामुळे अक्षरशः या नुकसानी मुळे शेतकरी रावजी शिंदे यांच्या डोळ्यात पाणी आले. 18 गुंठे क्षेत्रात त्यांनी सोयाबीन केले होते मात्र ते सर्व पीक जळून गेले आहे. राज्य सरकारने या गोष्टीकडे लक्ष देण्याची मागणी त्यांनी केली आहे.
0
0
Report

सोलापुर-मराठवाडा में पानी संकट: घाटणे बैरेज से तुळजापुर पानी पर किसानों का विरोध

Solapur, Maharashtra:सोलापूर ब्रेकिंग - सोलापुरातून मराठवाल्याला पाणी सोडण्यावरून शेतकरी आक्रमक, घाटणे बॅरेज प्रकरणामुळे सोलापूर - मराठवाडा पेटणार संघर्ष ? - पाणी प्रश्नावरून सोलापूर मराठवाड्यात पेटणार नवा संघर्ष? - मोहोळ तालुक्यातील घाटणे बॅरेजमधून तुळजापूरला पाणी सोडण्यास स्थानिक शेतकऱ्यांचा कडाडून विरोध - रक्ताचे पाट वाहिले तरी चालतील पण तुळजापूरला पाणी सोडू देणार नाही - 5 ऑक्टोबरला पाणी चाचणी केली तर घाटणे बॅरेज वर शेतकरी करणार आंदोलन शेतकरी --------------------------------------------------- शेतकऱ्यांच्या प्रमुख मागण्या शेतकऱ्यांनी कृष्णा-भीमा स्थिरीकरण योजनेचे पाणी उजनी धरणात आल्यानंतरच घाटणे बॅरेजमधून तुळजापूरकडे पाणी चाचणी घेण्यात यावी, अशी मागणी केली आहे. तसेच भूसंपादन कायदा २०१३ नुसार बाधित शेतकऱ्यांचे पुनर्वसन करावे आणि कोणताही करार न करता वापरलेल्या जमिनीचा तसेच सिन्नर लगتच्या बाधित जमिनीचा मोबदला तात्काळ देण्याची मागणी. घाटणे बॅरेजदरम्यान टाकण्यात आलेल्या 33 के.व्ही. विद्युत वाहिनीसाठी टेलिग्राफ कायदा 1885 नुसार संबंधित गटधारकांना स्वतंत्र मोबदला देण्याची मागणीही करण्यात आली आहे. --------------------------------------------------- शेतकऱ्यांच्या भावना आणि स्थानिक परिस्थिती लक्षात घेऊन प्रशासनाने पाणी चाचणीचा निर्णय तात्काळ स्थगित करावा, अशी मागणी संघर्ष समितीने केलीय. प्रशासनाने जबरदस्तीने पाणी चाचणी करण्याचा प्रयत्न केल्यास निर्माण होणाऱ्या परिस्थितीची पूर्ण जबाबदारी शासन व प्रशासनाची राहील, असा इशाराही देण्यात आलाय. घाटणे बॅरेज प्रकरणामुळे आता सोलापूर आणि मराठवाड्यामध्ये मोठा पाणी संघर्ष निर्माण होण्याची शक्यता निर्माण झालीय.
0
0
Report

रामगंगा पर गौरा-लोकनाथ पुल की एप्रोच रोड धंसी, आवागमन बंद

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के मीरगंज तहसील क्षेत्र में रामगंगा नदी पर बने गौरा-लोकनाथ पुल की एप्रोच रोड में अचानक करीब 3 से 4 मीटर लंबी दरार पड़ने से हड़कंप मच गया। सड़क क्षतिग्रस्त होने के साथ ही मीरगंज की ओर का हिस्सा पुल से अलग हो गया। हादसे की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने पुल पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया है। सूचना मिलते ही एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह, एसडीएम, पुलिस और मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त सड़क व पुल का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेट और लेखपालों की तैनाती की गई है। किसी भी व्यक्ति को पुल की ओर आगे जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह ने बताया कि रामगंगा नदी की धारा में बदलाव के कारण पुल और सड़क के बीच कटान हुआ है। कटान की वजह से सड़क का हिस्सा धंस गया, जिसके चलते सुरक्षा के मद्देनजर आवागमन बंद किया गया है। मौके पर मिट्टी के कटान को रोकने का काम शुरू करा दिया गया है। प्रशासन को उम्मीद है कि जल्द ही स्थिति नियंत्रित कर पुल से आवागमन सुचारू कराया जा सकेगा।
0
0
Report
Advertisement

फर्जी शैक्षणिक दस्तावेज से दाखिला: अमरोहा में दीपक नंदा के खिलाफ मुकदमा

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर लॉरेंस बिश्नोई के वकील दीपक नंदा पर फर्जी दस्तावेज से दाखिला लेने के मामले में अमरोहा जनपद के रजबपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है जिसकी पुष्टि अमरोहा जनपद के पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने की है लॉरेंस बिश्नोई के वकील बताए जा रहे दीपक नंदा पर फर्जी और कूटरचित शैक्षणिक दस्तावेजों के जरिए यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने का आरोप लगा है। अमरोहा जनपद के रजबपुर थाना क्षेत्र स्थित श्री वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी का ये मामला है। पुलिस के मुताबिक, दीपक नंदा ने वर्ष 2019 में बीएएलएलबी पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया था और 2024 में कोर्स पूरा किया। प्रवेश के दौरान जेके बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के नाम से 12वीं की मार्कशीट और प्रमाणपत्र जमा किए गए थे। दिल्ली क्राइम ब्रांच की जांच के दौरान दस्तावेजों पर संदेह होने के बाद उनका सत्यापन कराया गया। 19 सितंबर 2026 को बोर्ड ने बताया कि संबंधित दस्तावेज उसके रिकॉर्ड में मौजूद नहीं हैं। इसके बाद यूनिवर्सिटी प्रशासनिक अधिकारी अरुण कुमार की तहरीर पर रजबपुर पुलिस ने 28 सितंबर को दीपक नंदा के खिलाफ धोखाधड़ी समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है。
0
0
Report

उज्जैन: शाही मस्जिद हटाने के उपद्रव में 9 आरोपी जेल भेजे गए

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन: पुलिस पर पथराव करने वाले 9 आरोपी जेल भेजे गए उज्जैन में शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने के दौरान पुलिस पर पथराव और उपद्रव के मामले में गिरफ्तार किए गए 9 आरोपियों को जिला न्यायालय में पेश किया गया। आरोपियों को थाना खाराकुआं से मेडिकल के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया था। मेडिकल के बाद सभी को जिला न्यायालय में पेश किया गया。 पुलिस ने आरोपियों की 12 दिन की न्यायिक अभिरक्षा की मांग की, जिसके बाद न्यायालय ने सभी 9 आरोपियों को 12 दिन के लिए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया。 पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ धारा 132, 223(B), 191(1), 195(1) और 197(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है。 जिला कोर्ट में पेश किए गए आरोपियों के नाम: ईशान खान, तैयब मंसूरी, सलमान, कासिम शेख, आशिफ, साहिल खान, शाबिर शेख, शेख अल्फेज और समीर。 शाही मस्जिद हटाने को लेकर हुए उपद्रव के मामले में अब तक 8 FIR दर्ज की जा चुकी हैं। 30 से अधिक नामजद आरोपी बनाए गए हैं, जबकि 15 से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है。 फिलहाल शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने की कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। यह कार्रवाई मस्जिद कमेटी से जुड़े लोगों द्वारा खुद की जा रही है
0
0
Report
Advertisement

मिठाई निर्माण-उपयोग की तिथि अंकित करें: प्रदेश में नया नियम लागू

Ukhdand, Uttar Pradesh:राजेश मिश्र मीरजापुर मीरजापुर ही नहीं प्रदेश में मिठाई दुकानदारों के लिए अब मिठाई की निर्माण और इस्तेमाल की तारीख अंकित करना जरूरी होगा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने ग्राहकों को ताजा और सुरक्षित मिठाई उपलब्ध कराने के लिए दुकानदारों को नियमों के प्रति जागरूक करने की तैयारी शुरू कर दी है। नियमों का उल्लंघन करने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। एक रिपोर्ट मिठाई खरीदने से पहले अब ग्राहक यह जान सकेंगे कि मिठाई कब तैयार की गई है और उसे कितने समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है। प्रदेश सरकार के नियमों के तहत मिठाई दुकानदारों को निर्माण और प्रयोग की तिथि स्पष्ट रूप से अंकित करनी होगी। मीरजापुर के सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सुशील कुमार सिंह ने बताया कि नए नियम को लेकर मिठाई दुकानदारों को जागरूक किया जाएगा। इसका उद्देश्य ग्राहकों को ताजा और सुरक्षित मिठाई उपलब्ध कराना है। विभाग के अनुसार अलग-अलग मिठाइयों की उपयोग अवधि भी अलग होगी। लड्डू को निर्धारित अवधि के भीतर, चाशनी वाली मिठाइयों को करीब 12 घंटे और दूध से बनी मिठाइयों को करीब चार घंटे के भीतर इस्तेमाल करने की व्यवस्था बताई गई है। अन्य मिठाइयों की अवधि उनकी प्रकृति के अनुसार निर्धारित होगी। मिठाई कारोबारी राजन गुप्ता ने व्यवस्था का स्वागत किया है। उनका कहना है कि निर्माण और इस्तेमाल की तारीख लिखे जाने से ग्राहकों को मिठाई की ताजगी की जानकारी मिलेगी और कारोबार में पारदर्शिता बढ़ेगी। खाद्य सुरक्षा विभाग का कहना है कि जागरूकता अभियान के बाद दुकानों की जांच की जाएगी। नियमों का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

खड़गे: निर्वाचन आयोग के कामकाज पर सवाल, पद से हटाने की मांग

Noida, Uttar Pradesh:INDIA गठबंधन की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "...पूरे देश में नागरिक और राजनीतिक दल चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर गंभीर चिंताएं जता रहे हैं... आज हमारे मुख्य चुनाव आयुक्त की असलियत सबके सामने आ गई है। उनके दो साथी सदस्यों ने 10 महीनों में 14 बार पत्र लिखे हैं! इससे उनकी ईमानदारी और इरादों पर सवाल उठता है। इसलिए, उन्हें उनके पद से हटा दिया जाना चाहिए... हमारी मांग है कि भविष्य के चुनावों में SIR से पहले वाली वोटर लिस्ट का इस्तेमाल किया जाए। वोटर लिस्ट में हर बदलाव में पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए, जिसमें निर्वाचन क्षेत्र और बूथ के हिसाब से नाम जोड़ने, हटाने और सुधारने की जानकारी शामिल हो।"
0
0
Report

जौनपुर में NHM संविदा कर्मियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया; सीएमओ ने लौटने को कहा

Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में एनएचएम संविदा कर्मियों का फूटा गुस्सा, 57 कर्मचारियों ने सौंपा सामूहिक इस्तीफा सीएमओ ने समझाकर वापस काम पर लौटने की अपील की, कहा—दोबारा नहीं होगी ऐसी घटना जौनपुर। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक के बाद स्वास्थ्य विभाग में तैनात एनएचएम संविदा कर्मचारियों में नाराजगी का मामला सामने आया है। कर्मचारियों ने अधिकारियों पर मानसिक एवं सामाजिक रूप से प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाते हुए सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी दी थी। 57 संविदा कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपना इस्तीफा पत्र सौंप दिया। कर्मचारियों का कहना है कि 28 सितंबर को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक के दौरान जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) के भुगतान की समीक्षा की गई थी। भुगतान से जुड़े आंकड़ों को लेकर हुई कार्रवाई से कर्मचारी खुद को अपमानित और आहत महसूस कर रहे हैं। कर्मचारियों के मुताबिक, बैठक में खुटहन, मुंगराबादशाहपुर और महराजगंज समेत विभिन्न क्षेत्रों में जेएसवाई भुगतान की स्थिति की समीक्षा की गई। कर्मचारियों का दावा है कि संबंधित पोर्टल पर तकनीकी समस्या के कारण भुगतान की स्थिति प्रभावित हुई थी। इसके बावजूद बैठक में जिम्मेदारी तय करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। एनएचएम कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि बैठक के दौरान कुछ कर्मचारियों के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, उससे उनके सम्मान को ठेस पहुंची है। उनका कहना है कि लगातार इस तरह की परिस्थितियों के चलते वे मानसिक रूप से परेशान हैं। इसी नाराजगी के चलते 57 संविदा कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा देने का निर्णय लिया। इस्तीफा पत्र लेकर कर्मचारी सीएमओ कार्यालय पहुंचे और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम को अपना पत्र सौंपा। कर्मचारियों से बातचीत के दौरान सीएमओ ने उन्हें समझाया और काम पर लौटने की अपील की। सीएमओ डॉ. गंगाराम ने कहा कि कुछ संविदा कर्मचारी उनके पास आए थे और घटना को लेकर नाराज थे। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा नहीं होगी। जो कुछ हुआ, वह ठीक नहीं था। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों से बातचीत की जाएगी और उन्हें अपना काम ठीक तरीके से करने के लिए कहा गया है। सीएमओ ने कर्मचारियों से सभागार में बैठकर बातचीत करने को भी कहा। इसके बाद कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया गया। फिलहाल सामूहिक इस्तीफे के बाद स्वास्थ्य विभाग में हलचल बढ़ गई है। कर्मचारियों और विभागीय अधिकारियों के बीच बातचीत के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि इस्तीफे वापस लिए जाते हैं या कर्मचारी अपने निर्णय पर कायम रहते हैं।
0
0
Report
Advertisement

चित्तौड़गढ़ में अवैध पेट्रोलियम बिक्री रोकने के लिए संयुक्त कार्रवाई

Begun, Rajasthan:#चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ में अवैध रूप से ज्वलनशील पेट्रोलियम पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए डीएसटी, जिला रसद विभाग और सदर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। ओछड़ी टोल के पास एक होटल के निकट पेट्रोलियम पदार्थ बिक्री के लिए डिस्पेंसिंग मशीन लगी मिली, जिस पर डीजल लिखा हुआ था। मौके पर मौजूद व्यक्ति ने पूछताछ में इसे बायोडीजल बताया और हाईकोर्ट का स्टे भी प्रस्तुत किया। कार्रवाई के दौरान पेट्रोलियम पदार्थ की एफएसएल जांच के लिए डिस्पेंसिंग मशीन से एक-एक लीटर के तीन सैंपल लिए गए। साथ ही दस्तावेजों की जांच पूरी होने तक पेट्रोलियम पदार्थ का व्यवसायिक विक्रय नहीं करने की हिदायत दी गई। प्रशासन ने अवैध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की है।
0
0
Report

हिण्डौन में नशे के खिलाफ जागरूकता रैली, पुलिस-स्कूली बच्चों ने दिया संदेश

Karauli, Rajasthan:नशे के खिलाफ हिण्डौन में जागरूकता रैली, पुलिस और स्कूली बच्चों ने तख्तियों व नारों के जरिए दिया नशामुक्ति का संदेश, ड्रग्स वॉरियर्स योजना के तहत आयोजित रैली मोहन नगर से शुरू होकर चौपड़ सर्किल पहुंची। प्रतिभागियों ने हाथों में जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां लेकर नशे से दूर रहने की अपील की। रैली में नई मंडी थाना पुलिस के साथ सदर और कोतवाली थाना पुलिस के जवान भी शामिल हुए। स्कूली बच्चों और पुलिसकर्मियों ने रास्ते में नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक किया। रैली के दौरान नशे से होने वाले स्वास्थ्य और सामाजिक नुकसान को लेकर संदेश दिए गए। चौपड़ सर्किल पहुंचने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल कुमार ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान को प्रभावी बनाने के लिए केवल पुलिस कार्रवाई पर्याप्त नहीं है। इसमें परिवार, स्कूल, युवा और आमजन की भागीदारी भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से लोगों को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। रैली में पुलिसकर्मियों, विद्यार्थियों और अन्य प्रतिभागियों ने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
0
0
Report

करौली-गंगापुर मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने पर चार कर्मचारी घायल

Karauli, Rajasthan:चुनाव सामग्री लेने गए पिकअप वाहन की करौली लौटते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर, हादसे में चार कर्मचारी घायल, दो अस्पताल में भर्ती; एडीएम ने अस्पताल पहुंचकर ली जानकारी, एंकर इंट्रो - पंचायत चुनाव के लिए जयपुर से स्टेशनरी लेने गए पिकअप वाहन का करौली लौटते समय करौली-गंगापुर मार्ग पर बीजलपुर-भड़क्या के बीच ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई हादसे में पिकअप सवार चार कार्मिक घायल हो गए। इनमें दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि भंवर सिंह और पप्पू को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर एडीएम जगदीश प्रसाद गौड़ अस्पताल पहुंचे और घायलों से घटना की जानकारी ली। एडीएम जगदीश प्रसाद गौड़ ने बताया कि पिकअप वाहन जयपुर से पंचायत चुनाव के लिए आवश्यक स्टेशनरी लेने गए थे करौली लौटते समय बीजलपुर-भड़क्या के पास वाहन की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। दुर्घटना में भंवर सिंह माली पुत्र हरिराम माली निवासी परेवा रामपुर, पप्पू पुत्र श्रीलाल माली सहित चार कर्मचारी घायल हुए। सभी घायल करौली कलेक्ट्रेट में कार्यरत बताए गए हैं। दुर्घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। दो कर्मचारियों की स्थिति सामान्य होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया, जबकि भंवर सिंह और पप्पू को चिकित्सकों ने अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया। घायल कर्मचारी भंवर सिंह का आरोप है कि चुनाव कार्य में लगाए गए पिकअप वाहन की एक हेडलाइट खराब थी। उनका आरोप है कि कम रोशनी और सड़क पर कम दृश्यता के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली स्पष्ट दिखाई नहीं दी, जिससे टक्कर हो गई। पुलिस प्रशासन की ओर से घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। दुर्घटना के कारणों को लेकर संबंधित स्तर पर जांच की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

कैफे में बीकॉम की छात्रा के साथ छेड़छाड़ गाली गलौज और धक्का मुक्की, घटना का वीडियो वायरल

Shrvan PanditShrvan PanditFollow14m ago
पिन्दौरा जहांगीरपुर, जहाँगीरपुर, उत्तर प्रदेश:श्रवण पंडित शामली स्लग ... छात्रा से छेड़छाड़ ओर गली गलौच एंकर...जनपद शामली की सदर कोतवाली क्षेत्र में बीकॉम की छात्रा के साथ छेड़छाड़ और गाली-गलौज करने का वीडियो हुआ वायरल, वायरल होने पर पीड़ित छात्रा ने दर्जनो छात्राओ के साथ कोतवाली पहुच कर पुलिस में आरोपी की शिकायत की ओर कानूनी कार्यवही की मांग की। आप को बता दे। कि स्वामी जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ-करनाल हाईवे पर स्थित हंगरी प्वाइंट पर एक छात्रा के साथ युवक के द्वारा धक्का मुक्की करने और गाली गलौज करने की वीडियो सामने आई है। पीड़ित छात्रा ने अपनी दर्जनो साथी छात्राओ के साथ कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायती पत्र देते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है पीड़ित छात्रा शामली के कैराना रोड स्थित सिल्वर बेल्स कालेज की छात्रा है। जहा पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं पीड़ित छात्रा ने सवाल उठाये है कि छात्राओं ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए। कि भाजपा सरकार में छात्राएं सुरक्षित नहीं है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू करने की बात कही है।
0
0
Report

खड़ेरा में वन विभाग टीम पर ग्रामीणों का हमला, पथराव से वाहन क्षतिग्रस्त

Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर जिले के विजयपुर क्षेत्र के ग्राम खड़ेरा में वनभूमि पर दोबारा कब्जे की शिकायत पर कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। वन विभाग के अनुसार, टीम चिह्नित ट्रैक्टरों को जब्त करने पहुंची थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए वनकर्मियों को लाठी-डंडों और पत्थरों से घेर लिया। पथराव में दो सरकारी वाहनों के शीशे टूटने और दो वाहन हुए क्षतिग्रस्त। शिकायत में वनरक्षक बारेलाल मीणा के साथ मारपीट और वर्दी फाड़ने, वनपाल राजेश अर्गल से मारपीट तथा वनरक्षक सुरेंद्र आदिवासी और महिला वनरक्षक शीला आदिवासी के साथ अभद्रता व झूमाझटकी के आरोप लगाए गए हैं। हालात बिगड़ने पर टीम के साथ मौजूद पार्क सुरक्षा गार्ड ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायर किया। इसके बाद भीड़ पीछे हटी और वन अमला मौके से निकल सका। घटना के बाद वन विभाग की ओर से मगरधा थाने में शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायत में शासकीय कार्य में बाधा, वनकर्मियों से मारपीट, महिला वनरक्षक से अभद्रता और सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ समेत कई आरोप लगाए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top