Back
Hardoi241401blurImage

Hardoi- श्रीमद् भागवत में कंस वध की कथा सुनाई

Deepak Dixit
Feb 26, 2025 17:13:16
सवायजपुर, Uttar Pradesh
हरदोई की सवायजपुर तहसील के सिमरिया गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास हरिश्चंद्र शास्त्री ने कंस वध का प्रसंग सुनाया।कहा कि श्रीकृष्ण ने मथुरा में अत्याचारी कंस का वध कर जनकल्याण किया। कंस की भविष्यवाणी के डर से उसने देवकी-वसुदेव के छह पुत्रों की हत्या कर दी थी। अंततः श्रीकृष्ण ने मल्लयुद्ध में कंस को पराजित कर उसका संहार किया, जिससे मथुरावासियों को अत्याचार से मुक्ति मिली। उन्होंने सुंदर भजन गाकर लोगों को मंत्र मुक्त कर दिया इस दौरान उमेश त्रिपाठी, पूर्व प्रधान महेश त्रिपाठी, कुलदीप त्रिपाठी, रोहित त्रिपाठी, पूर्व प्रधान आनंद बाजपेई, मानसिंह यादव मौजूद रहे।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|