icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241124
Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow30 Apr 2025, 04:48 pm

Hardoi - युवक के क्रेडिट कार्ड से 50,000 रुपये की धोखाधड़ी

Shahabad, Uttar Pradesh:पिहानी थाना क्षेत्र के ग्राम नरधिरा निवासी युवक का क्रेडिट कार्ड बनवा कर पचास हजार रुपए निकालने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित पिंटू पुत्र हरिश्चंद्र के अनुसार 2023 में उसे कुछ रुपयों की आवश्यकता थी। वह गांव के राजकुमार उर्फ लालू पुत्र राजेश और सचिन पुत्र लल्लूराम से मिला और रुपए मांगे। विपक्षियों ने उससे पैन और आधार कार्ड की फोटोकापी देने को कहा और लोन करवाने की बात कही।उसने बाद में उनसे पूछा तो उन्होंने कहा उसका लोन पास नहीं हुआ है। 10 मार्च को वह सल्लिया बाइक एजेंसी पर बाइक फाइनेंस करवाने गया।तो पता चला उसके नाम पर लोन चल रहा है।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज में 40 दिन से हड़ताल, भूख हड़ताल पर दो छात्र

Nuh, Haryana:2010 में हुई थी मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना, अब तक 62 करोड़ रुपये खर्च; 40 दिन से जारी है हड़ताल दो छात्र 12 दिनों से भूख हड़ताल पर, शिक्षकों और कर्मचारियों की मांगों के साथ मूलभूत सुविधाओं का मुद्दा भी बना आंदोलन की वजह नूंह जिले के पल्ला गांव में स्थित मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना वर्ष 2010 में हरियाणा वक्फ बोर्ड द्वारा की गई थी। कॉलेज के निर्माण, आधारभूत ढांचे और विकास कार्यों पर अब तक वक्फ बोर्ड की ओर से करीब 62 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। कॉलेज की स्थापना का उद्देश्य मेवात क्षेत्र के विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना था। लेकिन वर्तमान में यह कॉलेज पिछले 40 दिनों से जारी हड़ताल और आंदोलन के कारण चर्चा में है। कॉलेज में छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों की ओर से शुरू किया गया आंदोलन अब लंबा खिंच चुका है। आंदोलन की शुरुआत विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, शिक्षकों के वेतन में बढ़ोतरी तथा कर्मचारियों की अन्य मांगों को लेकर हुई थी。 आंदोलन के दौरान स्थिति उस समय और गंभीर हो गई, जब दो छात्र अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे गए। दोनों छात्रों को भूख हड़ताल पर बैठे हुए भी 12 दिनों से अधिक का समय हो चुका है। लगातार जारी आंदोलन के चलते कॉलेज का शैक्षणिक माहौल भी प्रभावित हो रहा है。 इस मामले को लेकर कॉलेज के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने नूंह के उपायुक्त अखिल पिलानी को ज्ञापन सौंपकर मांग की थी कि यदि हरियाणा वक्फ बोर्ड कॉलेज का संचालन करने में सक्षम नहीं है तो इसे हरियाणा सरकार को सौंप दिया जाए, ताकि सरकार अपने स्तर पर कॉलेज का संचालन और विकास सुनिश्चित कर सके। करीब 62 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद कॉलेज में सुविधाओं, वेतन और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों के बीच अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि 40 दिनों से जारी आंदोलन का स्थायी समाधान कब निकलता है।
0
0
Report
Advertisement

सिरोही मालगांव में प्रेम-विवाह रंजिश से युवक की हत्या, गर्भवती पत्नी समेत परिवार पर हमला

Sirohi, Rajasthan:सिरोही के मालगांव में प्रेम विवाह की रंजिश को लेकर हत्या, दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं, गर्भवती पत्नी और मां के सामने युवक की हत्या, सिरोही जिले के अनादरा थाना क्षेत्र के मालगांव में प्रेम विवाह का खौफनाक अंजाम सामने आया है। मुंबई से दिवाली मनाने अपने घर लौटे एक युवक की उसके ही घर में घुसे देखते हुए उसकी 7 माह की गर्भवती पत्नी और बुजुर्ग मां के सामने तलवार और कुल्हाड़ी से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। हमलावर इतने बेखौफ थे कि बीच-बचाव करने आई मां और गर्भवती पत्नी को भी नहीं बख्शा। जिन आंखों में दिवाली की खुशियां चमकनी चाहिए थीं, वहां अब सिर्फ आंसू और दहशत है। अनादरा थाना क्षेत्र के मालगांव में रविवार को ही मुंबई से लौटा लक्ष्मण घांची अपने परिवार के साथ खुशियां बांट रहा था। लेकिन सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे, जब पूरा परिवार रसोई में पूजा की तैयारियों में जुटा था, तब मौत ने उनके दरवाजे पर दस्तक दी। हथियारबंद हमलावर घर में घुसे और लक्ष्मण पर कुल्हाड़ी, तलवार और धारियों से ताबड़तोड़ वार कर दिए। लहूलुहान लक्ष्मण जमीन पर गिर पड़ा। इस खौफनाक वारदात की जड़ में था एक साल पुराना प्रेम विवाह। लक्ष्मण ने नीरू नाम की युवती से प्रेम विवाह किया था। नीरू के माता-पिता का साया उसके सिर से उठ चुका था और उसकी परवरिश उसके चाचा ने की थी। लेकिन लड़की के परिजनों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। इसी रंजिश की आग में जलते हुए लड़की पक्ष ने इस खूनी खेल को अंजाम दिया। हमले के वक्त जब लक्ष्मण की मां हंजा देवी बेटे को बचाने दौड़ीं, तो आरोपियों ने उन पर भी कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे उनकी अंगुलियां कट गईं। हैवानियत की हद तो तब पार हो गई, जब लक्ष्मण की 7 महीने की गर्भवती पत्नी नीरू उसे बचाने आई। हमलावरों ने उसे भी बेरहमी से धक्का देकर नीचे गिरा दिया। घर के बाहर खड़े लक्ष्मण के भाई किशन ने भागकर अपनी जान बचाई। मामले को लेकर किशन ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करवाई है। लहूलुहान लक्ष्मण को आनन-फानन में अनादरा अस्पताल ले जाया गया जहाँ से उसे आबूरोड के सरकारी अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई किशन की रिपोर्ट पर पुलिस ने नागाणी निवासी शंकर, जीतू, कमलेश, दीपक और षड्यंत्र में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आबूरोड अस्पताल में पोस्टमार्ट्रम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। सीआई अमराराम के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जाँच जारी है।
0
0
Report

सोनभद्र में तेज रफ्तार वाहनों से दो हादसे, 16 घायल

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहनों का कहर देखने को मिला है। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए भीषण सड़क हादसों ने लोगों को दहला दिया। पहली घट rdना में बस और ट्रक की आमने-sामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें बस चालक समेत 16 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस चालक केबिन में ही बुरी तरह फंस गया, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा sका। हादसे में चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं दूसरी घटना में तेज रफ्तार ट्रक ने चारपहिया वाहन को ऐसी टक्कर मारी कि कार घूमकर सीधे ट्रक के सामने आ गई। कार में चार लोग सवार थे। गनीमत रही कि कार पलटी नहीं और ट्रक समय रहते रुक गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
0
0
Report

पूर्वांचल में 5 हजार करोड़ निवेश, सात जिलों में उद्योग-शिक्षा हब विकसित

Jaunpur, Uttar Pradesh:5 हजार करोड़ के निवेश से बदलेगी पूर्वांचल की सूरत, सात जिलों में विकसित होंगे औद्योगिक और एजुकेशन हब मंत्री गिरीश चंद यादव योगी सरकार ने पूर्वांचल के विकास को लेकर तैयार किया बड़ा खाका, 32 परियोजनाओं को मिली मंजूरी; उद्योग, शिक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते जौनपुर। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पूर्वांचल को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में बड़ी पहल करने जा रही है। करीब 5 हजार करोड़ रुपये की विकास योजनाओं के जरिए पूर्वांचल की आर्थिक और औद्योगिक तस्वीर बदलने की तैयारी है। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत सात जिलों में अलग-अलग औद्योगिक केंद्र और एजुकेशन हब विकसित किए जाएंगे। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने इस पहल को पूर्वांचल के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में विकास और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। मंत्री के अनुसार, पूर्वांचल के समग्र विकास को लेकर 32 परियोजनाओं पर सहमति बनी है। इन योजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र को उद्योग, शिक्षा, पर्यटन और निवेश के बड़े केंद्र के रूप में स्थापित करना है। सरकार की मंशा है कि आने वाले समय में पूर्वांचल औद्योगिक और शैक्षणिक विकास के मामले में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) को भी कड़ी टक्कर देने की क्षमता हासिल करे। इस विकास योजना में वाराणसी और विंध्य क्षेत्र को विशेष महत्व दिया गया है। दोनों क्षेत्रों को मिलाकर काशी-विंध्य इकोनॉमिक रीजन के रूप में विकसित करने की योजना है। इसके तहत वाराणसी में सात प्रमुख परियोजनाओं पर काम शुरू करने की तैयारी है। परियोजनाओं के अंतर्गत गंगा नदी के किनारे करीब एक हजार एकड़ भूमि में आधुनिक पर्यटन नगरी विकसित करने का प्रस्ताव है। वहीं रामनगर में एक हजार एकड़ क्षेत्र में मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर तैयार किया जाएगा। मिर्जापुर में भी लगभग एक हजार एकड़ में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की योजना बनाई गई है। इसके अलावा भदोही, सोनभद्र और मिर्जापुर सहित पूर्वांचल के अन्य जिलों में बड़े औद्योगिक केंद्र स्थापित करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। इन परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से स्थानीय स्तर पर उद्योगों को बढ़ावा मिलने के साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में भी बेहतर संस्थानों और सुविधाओं के विकास का रास्ता खुलेगा। पर्यटन स्थलों के विस्तार से स्थानीय कारोबार और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है। मंत्री गिरीश चंद यादव ने कहा कि योगी सरकार पूर्वांचल को विकास की मुख्यधारा में अग्रणी स्थान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। इन योजनाओं के माध्यम से पूर्वांचल को निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा。
0
0
Report
Advertisement

सोनिया गांधी की किताब पर घमासान: बोफोर्स घोटाले पर विरोधी क्यों चुप?

Patna, Bihar:कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब इन दिनों राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस किताब में सोनिया गांधी ने ऑपरेशन ब्लू स्टार, बाबरी मस्जिद विध्वंस समेत देश की कई महत्वपूर्ण राजनीतिक और ऐतिहासिक घटनाओं का जिक्र किया है। वहीं, इस किताब को लेकर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने सोनिया गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी को अपनी किताब में बोफोर्स घोटाले का भी जिक्र करना चाहिए था। रविशंकर प्रसाद ने सवाल उठाया कि जब देश के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं की चर्चा की जा रही है, तो बोफोर्स घोटाला को क्यों छोड़ दिया गया?
0
0
Report

रतलाम में करणी सेना का बड़ा प्रदर्शन; पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में श्री राजपूत करणी सेना का बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। भोपाल के लिये जाने वाली यात्रा मे प्रदेश के कर्णीनसेना पदाधिकारी महिपाल सिंह भी पहुंचे थे, उन्हें पूलिस ने यत्रा शुरुआत स्थल नाही जाने दिया, स्वर्ण न्याय यात्रा लेकर भोपाल जा रहे करणी सेना के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सख्ती के साथ रोक दिया। इस दौरान पुलिस ने करीब डेढ़ सौ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। दरअसल, करणी सेना की यह पैदल न्याय यात्रा राजपूत बोर्डिंग से निकलने वाली थी, लेकिन यात्रा शुरू होने से पहले ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। राजपूत बोर्डिंग से कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारियां शुरू हुईं, वहीं शहर के अलग-अलग इलाकों में भी पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए भोपाल की ओर पैदल जा रहे कार्यकर्ताओं को पकड़ा। हिरासत में लिए गए सभी कार्यकर्ताओं को पुलिस वाहनों में बैठाकर सैलाना की ओर ले जाया गया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान शहर में भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस की सख्ती और लगातार हो रही गिरफ्तारियों के बीच रतलाम में करणी सेना का यह प्रदर्शन चर्चा का विषय बना हुआ है। बाइट - धर्मवीर सिंह ( संभाग नेता श्री राजपूत करनी सेना बाइट - प्रदर्शनकारी बाइट - राकेश पंन्दरो ( asp रतलाम
0
0
Report
Advertisement

गोला का मंदिर क्षेत्र में विवाद के बाद युवक की मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के गोले का मंदिर थाना क्षेत्र के नारायण विहार कॉलोनी में मंडी के पास पुराने विवाद पर युवक की जमकर मारपीट कर दी गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आधा दर्जन से अधिक युवा युवक के साथ मारपीट करते नजर आए हैं। बताया गया है कि नारायण विहार कॉलोनी में दोपहर में उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था इसके बाद बीती रात जब फरियादी युवक रिपु दमन त्यागी मंडी के पास पहुंचा तो यहां पहले से घात लगाकर बैठे अभिषेक राजावत, शिवम तोमर और शत्रुघ्न लोधी द्वारा रिपुदमन के साथ जमकर मारपीट की गई। गोला का मंदिर थाना पुलिस ने मामले में फरियादी की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
0
0
Report

रायसेन अस्पताल में सुरक्षा नहीं मिलने पर 33 रेजिडेंट डॉक्टरों ने किया काम बंद

Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद हुए हंगामे के कारण जमकर तोड़फोड़ हुई और मारपीट की कोशिश भी हुई। लगभग चार से पांच घंटे तक यह हंगामा चला। विरोध के तौर पर आज लगभग 33 रेजिडेंट डॉक्टरों ने भय और सुरक्षा की कमी के कारण काम बंद कर दिया है और स्वास्थ्य सेवाओं से दूर रहने का फैसला किया है। डॉक्टरों ने एक पत्र के माध्यम से सिविल सर्जन डॉ अनिल ओड को बताया कि डाक्टरों को पूर्ण सुरक्षा नहीं मिलने से कार्य बिगड़ रहा है और हंगामे करने वालों पर एफआईआर दर्ज की जाए। पत्र में कहा गया है कि जिला अस्पताल में सुरक्षा पर्याप्त नहीं है, जिससे डॉक्टर काम नहीं कर सकते। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करते हुए जल्द से जल्द समाधान का इंतजार है।
0
0
Report

बस स्टैंड के पास टक्कर, विधायक ने 500 दिए, शराबी ने खेल शुरू किया

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में बस स्टैंड के समीप अजीबोगरीब स्थिति बन गई। पूर्व विधायक आरडी प्रजापति की कार और एक बाइक के बीच टक्कर हो गई। मदद के लिए पूर्व विधायक ने बाइक चालक को 500 रुपए देने चाहे, लेकिन बीच में एक शराबी ने रुपए लेकर भागने की कोशिश कर दी। करीब 8 से 10 मिनट तक बीच सड़क पर हंगामा चलता रहा। जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक आरडी प्रजापति अपनी कार से नौगांव रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बस स्टैंड के समीप उनकी कार की मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। बाइक चालक भागवत सिंह गिर गया। पूर्व विधायक ने मानवीयता दिखाते हुए उसे 500 रुपए देने का प्रयास किया। तभी मौके पर मौजूद विष्णु नामक एक शराबी ने बीच में हस्तक्षेप करते हुए 500 रुपए अपने हाथ में ले लिए और बाइक चालक को केवल 100 रुपए थमा दिए। जब स्थानीय लोगों को इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी हुई तो उन्होंने विष्णु को पकड़कर पूछताछ की। इसके बाद काफी देर तक रुपए को लेकर बहस होती रही और अंततः पूर्व विधायक के शेष रुपए बाइक चालक तक पहुंच सके। करीब 8 से 10 मिनट तक बीच सड़क पर यह पूरा घटनाक्रम चलता रहा, जिससे पीछे वाहनों की कतार लग गई और जाम जैसी स्थिति बन गई। राहत की बात यह रही कि बाइक चालक को कोई चोट नहीं आई और न ही मोटरसाइकिल को कोई खास नुकसान हुआ। इसके बाद पूर्व विधायक अपने वाहन से रवाना हो गए, तब जाकर सड़क पर स्थिति सामान्य हुई। वहीं मौके पर मौजूद शराबियों के बीच रुपए को लेकर बहस जारी रही। एक छोटी सी टक्कर, 500 रुपए की मदद और बीच सड़क पर शराबी का कथित खेल, कुछ मिनटों के इस घटनाक्रम ने राहगीरों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। बाइट - भागवत सिंह, बाइक चालक बाइट - विष्णु, प्रत्यक्षदर्शी* बाइट - आरडी प्रजापति, पूर्व विधायक*
0
0
Report
Advertisement

रामदेवरा दूज दर्शन पर भक्तों की भारी भीड़, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Jaisalmer, Rajasthan:जिला -जैसलमेर विधानसभा -पोकरण खबर की लोकेशन - रामदेवरा कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की दूज पर दर्शन करने उमडा श्रद्धालुओं का भारी हुजूम दर्शन करने के लिए लगी लंबी-लंबी कतार देर रात से ही लगी भक्तों की कतार समाधि समिति व पुलिस प्रशासन की तरफ से भक्तों के लिए की गई विशेष व्यवस्था रामदेवरा, जैसलमेर कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की दूज के अवसर प्रदेश के अलग-अलग स्थान से लाखों की संख्या में भक्त गण बाबा की समाधि के दर्शन करने के लिए रामदेवरा पहुंचे। ऐसे में समाधि स्थल के सामने भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। देर रात्रि 9 बजे के बाद से ही समाधि स्थल के सामने दर्शन करने वालों की कतार लगनी शुरू हुई जो देर रात्रि तक लगी रही।अल सुबह जैसे ही 2 बजे समाधि स्थल के पट खुले रामसा पीर की जय जयकार करते हुए सभी भक्त दर्शन करने के लिए उमड पड़े। विशेष कर गुजरात के विभिन्न शहरों से लाखों की संख्या में भक्त प्रति माह दूज के अवसर पर दर्शन करने के लिए रामदेवरा आते हैं. ऐसे भक्तों की संख्या 10 हज़ार से ऊपर है भीड़ को देखते हुए समाधि समिति व पुलिस प्रशासन की तरफ से माकुल व्यवस्था की गई समाधि समिति की तरफ से लोहे के मजबूत बेरे कटिंग लगाए गए। समाधी के दर्शन करने के पश्चात सभी भक्तों को रामसरोवर तालाब की तरफ से बाहर निकाला गया। भारी वाहनों के मेला मैदान में आने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया दर्शन करने के पश्चात भक्तों ने मेला मैदान में लगी विभिन्न दुकानों से जमकर खरीदारी भी की गुजराती पर्यटको के लगातार आगमन से रामदेवरा में गुजराती पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।आगामी एक पख़वाड़े तक यहाँ पर पर्यटक सीजन बूम बूम देखने को मिलेगी। बाबा के दूज के अवसर पर समाधि स्थल पर स्वर्ण मुकुट स्थापित किया गया जिसके दर्शन करने के लिए बहुत संख्या में लोग सुबह से लेकर देर रात तक यहां पहुंचकर दर्शन करेंगे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top