241001
Hardoi - डॉ भीमराव अम्बेडकर पर की गई टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में समाजवादी पार्टी व कांग्रेस के द्वारा अम्बेडकर पार्क में अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में दोनों पार्टियों की तरफ से सैकड़ों लोग शामिल हुए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामगंजमंडी नगरपालिका में नरेंद्र काला व महेंद्र सामरिया ने किया पदभार ग्रहण
Kota, Rajasthan:रामगंजमंडी, कोटा पदभार ग्रहण पदभार ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर भी शामिल हुए। पूजा-अर्चना के बाद अध्यक्ष नरेंद्र काला और उपाध्यक्ष महेंद्र सामरिया ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने दोनों का फूल मालाओं और साफा भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में नगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन बाबेल भी पहुंचे। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए नगर के विकास में सहयोग की बात कही। पवन बाबेल ने कहा कि नगर पालिका के कामकाज में जनता की भागीदारी बढ़नी चाहिए। जनता की भागीदारी और पारदर्शिता से ही नगर पालिका को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शहर के विकास और जनहित के मुद्दों पर सभी को मिलकर काम करना चाहिए।0
0
Report
4000 पुलिसकर्मी, 1200 कार्यकर्ता, गणपति विसर्जन मार्ग पर भारी भीड़
Kota, Rajasthan:4000 पुलिसकर्मियों के साथ 1200 कार्यकर्ता जुटे हैं, 5 से 7 लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान 106 झांकियां, 102 अखाड़े, 12 महिला अखाड़ों के साथ करीब 10 से 15 हजार अखाड़ेबाज शामिल, 101 मातृशक्ति दल शस्त्रों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं 100 स्थानों पर बनाएं गए स्वागत द्वार, एक समय में अलग अलग जगहों पर एक साथ 75 हजार श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की जा रही कैथूनीपोल, रामपुरा, सब्जीमंडी, आर्य समाज रोड, लक्की बुर्ज सहित पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आ रही, शोभायात्रा के मार्ग को रोशनी से सजाया गया है, किशोर सागर में होगा विसर्जन बड़ी गणपति प्रतिमाओं के सुरक्षित विसर्जन के लिए क्रेन की विशेष व्यवस्था की गई है, अलग-अलग स्थानों पर अस्थायी विसर्जन कुंड भी बनाए गए हैं。 गणपति विसर्जन की शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से आगे बढ़ रही है और चारों तरफ भक्ति और उत्साह का माहौल है。 पूरे रूट पर 104 CCTV कैमरों और ड्रोन से निगरानी की जा रही, 51 वायरलेस और 53 लाइव स्ट्रीमिंग कैमरों से हर गतिविधि पर नजर0
0
Report
चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा में लेपर्ड की बार-बार मौजूदगी, लोगों में सतर्कता
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में एक बार फिर लेपर्ड की मौजूदगी सामने आई है। मुकुंदरा के जंगल में कोलीपुरा मार्ग पर लेपर्ड दीवार पर बैठा नजर आया। पन बिजलीघर के अधिशाषी अभियंता आशीष जैन रावतभाटा से कोटा जा रहे थे, इसी दौरान उन्हें सड़क किनारे झाड़ियों के बीच लेपर्ड दिखाई दिया। कुछ देर तक लेपर्ड बेफिक्र होकर बैठा रहा, जिसका जैन ने मोबाइल कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। खास बात यह है कि दो दिन पहले भी इसी क्षेत्र में टाइपिस्ट अब्दुल हसीब ने लेपर्ड को दौड़ते हुए देखा था। लगातार लेपर्ड की मौजूदगी से मार्ग से गुजरने वाले लोगों में सतर्कता बढ़ गई है। बारिश के बाद जंगल में हरियाली बढ़ने से वन्यजीवों की गतिविधियां भी बढ़ी हैं।0
0
Report
Advertisement
मेड़ता में गणेश महोत्सव शोभायात्रा के लिए 250 जवान तैनात; CCTV से सुरक्षा
Nagaur, Rajasthan:मेड़ता सिटी में विघ्नहर्ता गणेश की भव्य शोभायात्रा को हर्षोल्लास और उमंग के साथ संपन्न कराने के लिए उपखंड स्तर के अधिकारियों ने गणेश महोत्सव एवं शांति समिति सदस्यों के साथ बैठक कर अपनी कार्य योजना तैयार की। उपखंड अधिकारी सुनील चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में शोभायात्रा के मार्ग को सुनिश्चित करते हुए पुलिस उपाधीक्षक रामकरण मलिंडा ने सभी वर्ग से अपील करते हुए कहा कि धार्मिक पर्वों को खुशी और उमंग के साथ मनाने के लिए सभी धर्म के त्योहारों का सम्मान करना आवश्यक है। गणेश महोत्सव की शोभायात्रा के साथ-साथ जुम्मे की नमाज भी अदा की जाएगी। ऐसे में आयोजन समिति को विशेष ध्यान रखना होगा कि नमाज्यों पर गुलाल ना डाला जाए। पुलिस प्रशासन में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीसीटीवी कैमरा के अलावा ढाई सौ जवानों को मेड़ता में देना करने का फैसला लिया है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र सांखला सहित शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।0
0
Report
DCP के निर्देशन में शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी व बाइक बरामद
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर DCP वेस्ट प्रशान्त किरण के निर्देशन में कार्रवाई पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी की स्कूटी और 2 बाइक बरामद पार्किंग और सुनसान जगहों से वाहन चुराता था आरोपी मौज मस्ती के आरोपी करता था वाहन चोरी आरोपी से अन्य चोरी की वारदातों को लेकर पूछताछ जारी हरमाड़ा SHO नरेंद्र भडाणा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई ACP कृष्ण राज जांगिड़ के सुपरविजन में हुई कार्रवाई0
0
Report
हनुमानगढ़: विधायक गणेशराज बंसल को न्यायिक हिरासत, कोर्ट ने रिमांड नहीं किया जेल भेजा
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ विधायक गणेशराज बंसल को भेजा न्यायिक अभिरक्षा में CJM कोर्ट हनुमानगढ़ ने दिया फैसला CID CB ने मांगा था विधायक का और रिमांड कोर्ट ने रिमांड ना देकर भेजा जेल चार दिन के रिमांड के बाद आज किया था कोर्ट में पेश फर्जी पट्टे बनाने के मामले में गिरफ्तार हुआ था विधायक0
0
Report
Advertisement
डूंगरपुर में विदेश रोजगार का झांसा देकर 13 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाने के एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि माडा निवासी दिनेश ने रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया कि बनकोड़ा निवासी दीपक उपाध्याय, उसकी पत्नी सोनाली गोखले और पिता विनोद उपाधाय ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर प्रार्थी और उसके मित्र गौतम पटेल से अलग-अलग माध्यमों से कुल 13 लाख रुपये प्राप्त कर लिए और बकायदा वर्क वीजा का इकरारनामा किया। हालांकि, असल वर्क वीजा के स्थान पर दोनों पीड़ितों को विजिट वीजा के आधार पर सिंगापुर भेज दिया। वहां पहुंचने पर न तो कोई कंपनी मिली और न ही काम मिला। इसके बाद 11 जून 2026 को दोनों पीड़ित वापस भारत लौट आए। जब पीड़ितों ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने उन्हें धमकियां देना शुरू कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने मुखबीर सूचना और पारंपरिक पुलिसिंग के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बेहद शातिराना अंदाज में विदेश में वर्क वीजा का झांसा देकर लोगों से भारी-भरकम राशि ऐंठ लेता था और वर्क वीजा के नाम पर विजिट/ट्रेनिंग पास थमा देता था। विदेश पहुंचने पर काम न मिलने से पीड़ितों को मजबूरी में वापस लौटना पड़ता था। फिलहाल पुलिस मामले में आगे का अनुसंधान कर रही है।0
0
Report
छबड़ा पुलिस ने ऑपरेशन नशा विनाश में 14.5 किलो गांजा जब्त, एक गिरफ्तार
Baran, Rajasthan:ऑपरेशन ‘नशा विनाश’ के तहत छबड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14.5 किलो गांजा जब्त बारां के छबड़ा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नशा विनाश’ के तहत छबड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 14 किलो 550 ग्राम गांजा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक बारां अभिषेक अंदासु ने बताया कि कार्रवाई एएसपी सौरभ तिवाड़ी के सुपरविजन और डीएसपी ताराचंद के निर्देशन में की गई। थानाधिकारी राजेश खटाना टीम के साथ गश्त पर थे। हनुवतखेड़ा फाटक के पास कच्ची सड़क पर रेलवे पटरियों के किनारे कंधे पर कट्टा लेकर जा रहे एक व्यक्ति ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। आरोपी ने अपना नाम रूपेन्द्र पुरी निवासी बड़ौद, जिला गुना, मध्यप्रदेश बताया। कट्टे की तलाशी में गांजा मिला। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर नेटवर्क की जांच शुरू की जा रही है0
0
Report
पूजा राठौड़ भारत की पहली अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल रेफरी बन गई, इतिहास रच दिया
Jodhpur, Rajasthan:बालेसर जोधपुर क्षेत्र के खारी बेरी निवासी पूर्व सैनिक भंवरसिंह भाटी की पुत्रवधू पूजा राठौड़ ने अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल जगत में इतिहास रच दिया है। पूजा राठौड़ ने आईएचएफ बैज हासिल कर भारत की पहली अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल रेफरी बनने का गौरव प्राप्त किया है। इस दौरान वह रेफरी बनने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव खारी बेरी पहुंची तो परिवार ने एक जुलूस निकालकर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। मदन सिंह भाटी ने बताया कि जोधपुर के बारा खुर्द में जन्मी पूजा राठौड़ वर्तमान में शिक्षा विभाग में वरिष्ठ शारीरिक शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। खेल के प्रति लगन और निरंतर मेहनत के दम पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। पूजा राठौड़ को आईएचएफ की ओर से स्पेन के ग्रेनोलर्स में आयोजित हो रही चौथी आई एच व्हीलचेयर हैंडबॉल वर्ल्ड चैंपियनशिप में आधिकारिक रूप से ऑफिसिएट करने के लिए नियुक्त किया गया है। यह उपलब्धि न केवल पूजा के लिए बल्कि राजस्थान और पूरे भारत के हैंडबॉल जगत के लिए गौरव का विषय है। हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के महासचिव डॉ. तेजराज सिंह ने पूजा की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि इस सफलता में राजस्थान हैंडबॉल संघ के पदाधिकारियों और प्रशिक्षकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पूजा की उपलब्धि से क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिली है। ग्रामीण क्षेत्र के लोग सोशल मीडिया के माध्यम से पूजा राठौड़ को लगातार बधाईयां दे रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
जळगाव के मेहरुण तालाब पर गणेश विसर्जन शुरू, भक्तों का भावपूर्ण वातावरण
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव शहरातील मेहरून तलावाच्या गणेश घाटावर घरगुती गणरायांच्या विसर्जनाला सुरुवात झाली आहे. अकरा दिवस मनोभावे पूजन केलेल्या लाडक्या बाप्पाला आज भाविक भावपूर्ण वातावरणात निरोप देत आहेत. गणरायाची आरती करून, नैवेद्य दाखवत आणि ‘गणपती बाप्पा मोरया, पुढच्या वर्षी लवकर या’च्या जयघोषात भाविक विसर्जनासाठी घाटावर दाखल होत आहेत. यामुळे नेहरू तलाव परिसरात भक्तिमय वातावरण निर्माण झाले आहे.0
0
Report
क्वाणू गांव पर किशऊ बांध की आंच: विस्थापन की आशंका बढ़ी
दशकों के लंबे इंतजार और कई प्रशासनिक बाधाओं को पार करने के बाद बनने जा रही बहुउद्देशीय किशऊ बांध परियोजना से जहां एक ओर छह राज्यों को बिजली और पानी मिलेगा, वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड की सीमा पर इस परियोजना के डूब क्षेत्र में आने वाले क्वाणू गांव के लोग अपनी उपजाऊ जमीन और वजूद को बचाने के लिए सड़क पर उतर आए हैं. आखिर क्या है? इस विरोध की असल वजह और कैसे 1940 से शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट आज 86 साल बाद अब धरातल पर उतरने जा रहा है? देखिए ग्राउंड जीरो से हमारे संवाददाता विजयपाल सिंह भण्डारी की यह खास रिपोर्ट...0
0
Report
सत्य निकेतन के बाद जर्जर सरकारी इमारतों पर प्रशासन की अनदेखी, क्या हादसा टला?
New Delhi, Delhi:सत्य निकेतन की घटना के बाद प्रशासन लगातार अवैध निर्माण और जर्जर इमारत पर कार्रवाई करता हुआ नजर आ रहा है जर्जर इमारत को नोटिस देकर सील किया जा रहा है या उन पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की जा रही अवैध रूप से बनी इमारत पर भी कार्रवाई हो रही है लेकिन चौंकाने वाली बात यह है की कुछ ऐसी सरकारी इमारतें हैं जो काफी जर्जर हालत में है ना तो उनकी रिपेयरिंग की जा रही है और ना ही इस पर कोई कार्रवाई की হচ্ছে मैं आपको महानगर टेलीफोन निगम की बिल्डिंग की हालत दिखाना चाहता हूं मोरी गेट स्थित गोखले मार्केट में टेलीफोन एक्सचेंज की इमारत है और आप खुद देखी इसकी क्या जरूरत हालत हो रही है इसमें कुछ लोग अभी भी काम कर रहे हैं लोगों के मुताबिक कभी भी इमारत गिर सकती है लोगों का कहना है कि शायद फिर से एक बार प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है क्योंकि जो इस इमारत की हालत है आप देख सकते हैं की जगह से प्लास्टर उखड़ गया है सर यह दिखाई दे रहे हैं कई जगह क्रेक आ चुका है ना तो उसकी रिपेयरिंग की जा रही है ऐसे में इमारत लगातार और कमजोर हो रही है अब ऐसे में बड़ा सवाल यही उठता है कि आखिर प्रशासन सरकारी इमारत पर भी क्या कार्रवाई करता हुआ नजर आएगा0
0
Report
Advertisement
जिलाधिकारी अशोक कुमार चार्ज संभालते ही एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। खराब मौसम में भी जिले में दौरा।
Muskara, Uttar Pradesh:एंकर इंट्रो: हमीरपुर में नए जिलाधिकारी अशोक कुमार चार्ज संभालते ही एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। खराब मौसम के बीच भी जिलाधिकारी लगातार जिले का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने मुस्करा विकासखंड की वृहद गौशाला दामूपुरवा का औचक निरीक्षण किया। वीओ: मौके पर गौशाला की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने वहां की स्थिति को देखा और आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने गौशाला में साफ-सफाई, पशुओं की देखरेख और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली। खराब मौसम के बावजूद जिलाधिकारी का लगातार क्षेत्र में पहुंचकर निरीक्षण करना प्रशासनिक अमले में सक्रियता का संदेश दे रहा है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार लाने और गौशाला की स्थिति बेहतर करने के निर्देश दिए। एंकर आउट्रो: फिलहाल दामूपुरवा की वृहद गौशाला में व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी ने जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब देखना होगा कि इन निर्देशों के बाद गौशाला की व्यवस्थाओं में कितना सुधार दिखाई देता है।0
0
Report
केन नदी पुल पर बुजुर्ग दंपति के छलांग: एक मौत, महिला की तलाश जारी
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के बमीठा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पन्ना-छतरपुर के बीच केन नदी के पुल से बुजुर्ग दम्पति ने छलांग लगा दी। एक पुरूष बुजुर्ग का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि महिला की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार कल बमीठा थाना क्षेत्र में पन्ना-छतरपुर मार्ग पर केन नदी के ब्रिज से बुजुर्ग दम्पति द्वारा छलांग लगाई गई थी। वहां मौजूद एक स्थानीय युवक ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। आज सर्चिंग के दौरान बुजुर्ग की बॉडी बरामद कर ली गई है, जबकि महिला की बॉडी की सर्चिंग अभी भी जारी है, एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि अभी व्यक्ति चूंकि आइडेंटिफाई नहीं हुए हैं तब कारण किन कारणों वश उनकी मृत्यु हुई है ये भी कह पाना इस वक्त संभव नहीं है। उनका आइडेंटिफिकेशन करने का प्रयास किया जा रहा है। कल ही जैसे पता चला था पुलिस को, पुलिस की तत्काल टीम चंदनगर चौकी की वहां पर ही उपलब्ध है और SDRF का भी सहयोग लिया जा रहा है, स्थानीय मछुआरों का भी सहयोग लिया जा रहा है। शीघ्र ही महिला की बॉडी भी रिकवर करने का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
बटाला के धारोवाली में धर्म युद्घ मोर्चा: SGPC चुनाव एलान तक जारी रहने की चेतावनी
Batala, Punjab:27 ਸਤੰਬਰ ਨੂੰ ਬਟਾਲਾ ਨੇੜਲੇ ਪਿੰਡ ਧਾਰੋਵਾਲੀ ਵਿਖੇ ਇੱਕ ਸਮਾਗਮ ਹੋ ਰਿਹਾ ਜਿਸ ਮਗਰੋਂ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਨਾ ਹੋਣ ਦੇ ਸੰਬੰਧ ਦੇ ਵਿੱਚ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਭਾਈ ਸੁੱਖਾ ਸਿੰਘ ਮਹਿਤਾਬ ਸਿੰਘ ਚੌਂਕ ਦੇ ਵਿੱਚ ਲੱਗੇਗਾ ਪੱਕਾ ਧਰਮ ਯੁੱਧ ਮੋਰਚਾ ਇਹ ਗੱਲ ਮੋਰਚੇ ਦੇ ਮੁੱਖ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਭਾਈ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਇੱਕ ਪੱਤਰਕਾਰ ਵਾਰਤਾ ਦੌਰਾਨ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋ ਸ਼੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਐਫਆਰ ਹੈ ਉਹ ਅਤੇ ਜਦੋਂ ਤੱਕ ਕੇਂਦਰ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਦਾ ਐਲਾਨ ਨਹੀਂ ਕਰਦੀ ਸਾਨੂੰ ਪੱਕੀ ਤਰੀਕ ਨਹੀਂ ਦੱਸਦੀ ਉਦੋਂ ਤੱਕ ਇਹ ਧਰਮ ਯੁੱਧ ਮੋਰਚਾ ਬਟਾਲਾ ਵਿਖੇ ਚਲਦਾ ਰਹੇਗਾ ਨਾਲ ਹੀ ਭਾਈ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਬਲਾਤਕਾਰ ਦੀ ਐਫਆਈਆਰ ਦਰਜ ਹੋਈ ਹੈ ਉਸ ਦੀ ਜਾਂਚ ਜਾਂ ਤੇ ਮਾਨਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਦੇ ਸਿਟਿੰਗ ਜੱਜ ਕੋਲੋਂ ਹੋਵੇ ਜਾਂ ਫਿਰ ਇਸ ਦੀ ਜਾਂਚ ਸੀਬੀਆਈ ਕਰੇ ਇਹ ਦੋਨੋਂ ਮੰਗਾਂ ਜਦੋਂ ਤੱਕ ਸਾਡੀਆਂ ਪੂਰੀਆਂ ਨਹੀਂ ਹੋਣਗੀਆਂ ਉਦੋਂ ਤੱਕ ਇਹ ਧਰਮ ਯੁੱਧ ਮੋਰਚਾ ਚਲਦਾ ਰਹੇਗਾ ਭਾਈ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਉਹ ਨੇ ਜਿਨਾਂ ਨੇ ਟਾਵਰ ਵਾਲੇ ਮੋਰਚੇ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਕੀਤੀ ਸੀ ਉਸ ਮੋਰਚੇ ਵਿੱਚ ਬੇਅਦਬੀ ਤੇ ਕਾਨੂੰਨ ਬਣਾਉਣ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਇੱਕ ਸਾਲ ਤੋਂ ਵੱਧ ਮੋਰਚਾ ਚੱਲਿਆ ਸੀ ਹੁਣ ਭਾਈ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਬਟਾਲਾ ਵਿਖੇ ਧਰਮ ਯੁੱਧ ਪੱਕਾ ਮੋਰਚਾ ਉਸ ਸਮੇਂ ਤੱਕ ਲਗਾਉਣਗੇ ਜਦੋਂ ਤੱਕ ਕੇਂਦਰ ਜਾਂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਮਿਲ ਕੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਦੀ ਤਰੀਕ ਦਾ ਐਲਾਨ ਨਹੀਂ ਕਰਦੇ0
0
Report
Advertisement
