icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241124
Rahul Bajpai AnkitRahul Bajpai AnkitFollow30 Dec 2024, 02:09 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

फरीदाबाद के जक्खोपुर में जमीन विवाद रूप लिया: युवक को पीटकर खंभे लगाए गए

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, खेत में खंभे लगाने गए युवक से मारपीट का आरोप फरीदाबाद के जक्खोपुर गांव से जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित रशीद खान के पिता ने आरोप लगाया है कि उनका बेटा अपने खेत में तार-फेंसिंग के लिए खंभे लगाने गया था। इसी दौरान जकरिया, अख्तर और उनके परिवार के कुछ लोगों ने उसे अकेला पाकर उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़ित परिवार के मुताबिक, करीब 1 एकड़ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। परिवार का दावा है कि जमीन की रजिस्ट्री उनके नाम है और इस मामले में कोर्ट का आदेश भी उनके पक्ष में है। इसके बावजूद जमीन पर कथित तौर पर जबरन कब्जा किया गया है। परिवार का आरोप है कि जब रशीद के साथ मारपीट हुई तो वे शिकायत लेकर सिकरोना पुलिस चौकी पहुंचे। उनका कहना है कि करीब दो घंटे तक चौकी में बैठे रहने के बावजूद उनकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि जमीन उनके नाम होने और कोर्ट का आदेश होने के बावजूद उन्हें अपनी ही जमीन पर काम करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परिवार ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है। हालांकि, पूरे मामले में पुलिस का पक्ष सामने आना अभी बाकी है। पुलिस जांच के बाद ही मारपीट और जमीन पर कब्जे से जुड़े आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report

बोधघाट परियोजना पर बस्तर में राजनीतिक रार, विरोध और समर्थन भड़के

Jagdalpur, Chhattisgarh:45 वर्षों से लंबित बोधघाट परियोजना को लेकर बस्तर में एक बार फिर सियासी रार देखने को मिल रही है, जगदलपुर से लगभग 100 किमी दूर इंद्रावती नदी पर प्रस्तावित बोधघाट बहुउद्देशीय परियोजना को लेकर पिछले साल सरकार ने नए सिरे से घोषणा की थी, परियोजना में सिंचाई जलविद्युत उत्पादन पेयजल और इंद्रावती-महानदी लिंक की घोषणा के बाद से प्रभावितों का विरोध शुरू हो गया, 49 हजार करोड़ रुपए लागत की इस परियोजना से तकरीबन 56 गांव प्रभावित होंगे, प्रभावितों के स्वर में स्वर मिलाते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने परियोजना का विरोध किया है, उनका कहना है कि बोधघाट के स्थान पर देउरगांव और मटनार में बैराज बना कर सरकार को सिंचाई सुनिश्चित करनी चाहिए और इसे लोग प्रभावित भी नहीं होंगे जबकि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बोधघाट परियोजना को लेकर कहा परियोजना से प्रभावित होने वाले लोगों की चिंता सरकार को है और बातचीत के माध्यम से लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत ही सरकार परियोजना को आगे बढ़ाएगी वहीं परियोजना का विरोध करने पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस प्रदेश दीपक बैज पर निशाना साधा उन्होंने कहा कांग्रेस के नेताओं को बस्तर की जरूरत को समझना चाहिए ।
0
0
Report

नाथद्वारा में मंगला-श्रृंगार दर्शन से भक्तिमय सुबह, चाय के संग दर्शन-आनंद

Rajsamand, Rajasthan:नाथद्वारा, राजसमंद नाथद्वारा में प्रभु श्रीनाथजी के मंगला-श्रृंगार दर्शन से भक्तिमय हुई सुबह, दर्शन के बाद कुल्हड़ चाय की चुस्की से जमा रंग नाथद्वाराऽ, राजसमंद देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु प्रभु के अलौकिक रूप की एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार करते हैं। मंदिर के कपाट खुलते ही पूरा वातावरण 'जय श्री कृष्णा' और 'जय श्रीनाथजी' के जयघोष से गुंजायमान हो उठता है। मंगला आरती की शांति और उसके बाद श्रृंगार दर्शन में प्रभु के भव्य रूप को देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठते हैं। सुबह की मंद-मंद बहती हवा, मंदिर की घंटियों की मधुर ध्वनि और शंखनाद माहौल को पूरी तरह आध्यात्मिक बना देते हैं। दर्शन के बाद जमती है धर्मनगरी नाथद्वारा की पुदीना चाय दर्शन की तृप्ति के बाद मंदिर के बाहर चौपाटी और गलियों का नजारा और भी खुशनुमा हो जाता है। चौपाटी व बाजार में स्थित चाय की थड़ियों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगती है। सुबह की ताजगी के बीच गरमा-गरम कुल्हड़ वाली चाय की चुस्कियां लेते लोग आपस में दर्शन के अनुभव साझा करते दिखते हैं। श्याम बिश्नोई ने अलग-अलग जगहों से आये श्रद्धालुओं से बातचीत की।
0
0
Report
Advertisement

यूपी AI सिटी बनकर देगा रोजगार के नए अवसर

Noida, Uttar Pradesh:Yogi Adityanath @myogiadityanath हमने प्राथमिकता बदली। परिवार के विकास की जगह प्रदेश का विकास, माफिया के संरक्षण की जगह निवेशक का संरक्षण और तुष्टीकरण की जगह टेक्नोलॉजी。 इलेक्ट्रॉनिक्स बढ़ा तो Data Centre की आवश्यकता बढ़ी और Data बढ़ा तो आज उत्तर प्रदेश Data Centre से AI City तक भविष्य की डिजिटल अर्थव्यवस्था का आधार तैयार कर रहा है। AI-PRAGYA के माध्यम से 10 लाख युवाओं को नई तकनीक से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश का बढ़ता Startup इकोसिस्टम भी युवाओं को नौकरी खोजने वाले से आगे बढ़ाकर रोजगार देने वाला बना रहा है। कभी उत्तर प्रदेश तकनीक का बाजार था, आज उसका निर्माता बन रहा है। Assembly से AI तक यह यात्रा केवल तकनीक की नहीं, हमारे युवाओं के रोजगार, उद्यम और समृद्धि की यात्रा है। इसी कड़ी में आज लखनऊ में HCL Tech की स्थापना के 10 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करूंगा। इस अवसर पर HCL GUVI Emerging Tech Skilling Centre का शुभारंभ भी होगा। 'विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश' के संकल्प के साथ यही 'नए उत्तर प्रदेश' की नई उड़ान है।
0
0
Report

औरैया में एंबुलेंस में मरीज की जगह ढोई जा रही थीं सवारियां, ARTO चेकिंग में खुली पोल

Ashwani bajpaiAshwani bajpaiFollow6m ago
Madhupur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में परिवहन विभाग की चेकिंग के दौरान ऐसा नजारा सामने आया, जिसने एंबुलेंस के इस्तेमाल पर ही सवाल खड़े कर दिए। जिन एंबुलेंस में मरीजों को अस्पताल पहुंचाया जाना चाहिए था, उनमें मरीजों की जगह सवारियां बैठी मिलीं। तस्वीरें सामने आईं तो परिवहन विभाग भी हैरान रह गया। देवकली चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दो निजी एंबुलेंस पकड़ी गईं। इसके बाद दोनों के खिलाफ सीज और चालान की कार्रवाई की गई। तस्वीरों में दिखाई दे रहा ये नजारा औरैया जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के देवकली चौकी क्षेत्र का है। परिवहन विभाग की टीम यहां वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम ने दो निजी एंबुलेंस को रोककर जांच की। एंबुलेंस को देखकर पहली नजर में लगा कि इसमें मरीज होंगे, लेकिन जब अधिकारियों ने जांच की तो अंदर मरीज नहीं, बल्कि सवारियां बैठी मिलीं। यानी जिस वाहन का इस्तेमाल गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए होना चाहिए था, उसका इस्तेमाल सवारियां ढोने में किया जा रहा था। मामला सामने आते ही परिवहन विभाग ने दोनों एंबुलेंस के खिलाफ कार्रवाई की। दोनों वाहनों को अनाधिकृत उपयोग के चलते सीज कर दिया गया और चालान की कार्रवाई भी की गई। एआरटीओ एनसी शर्मा ने बताया कि परिवहन आयुक्त के निर्देश पर जिलेभर में वाहनों की सघन चेकिंग चल रही है और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। सिर्फ एंबुलेंस ही नहीं, चेकिंग अभियान के दौरान दो डंपर भी परिवहन विभाग की पकड़ में आए। दोनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त किया गया। वहीं तेज आवाज करने वाले मोडिफाइड साइलेंसर लगी दो बुलेट मोटरसाइकिलों पर भी कार्रवाई की गई और दोनों का चालान काटा गया। एआरटीओ एनसी शर्मा ने कहा कि जिले में चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। औरैया में एंबुलेंस के अनाधिकृत इस्तेमाल का यह मामला सामने आने के बाद परिवहन विभाग की कार्रवाई चर्चा में है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में चेकिंग अभियान के दौरान और कितने वाहन नियमों की अनदेखी करते पकड़े जाते हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

जांजगीर-चांपा में फेसबुक प्रेम से धोखा, 21 वर्षीय अभिषेक सागर गिरफ्तार

Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर चांपा फेसबुक से शुरू हुई दोस्ती… प्यार और शादी का भरोसा फिर युवती कियाअनाचार,,,, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,, चांपा में सोशल मीडिया के जरिए युवती से आरोपी अभिषेक सागर से हुई थी पहचान,,, पहचान के बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध होने और शादी एक दूसरे ने शादी करने को खाई थी कसमें,,,किए से साथ निभाने के वादे,,, शादी का भरोसा देकर आरोपी ने युवती के साथ जबरन अनाचार किया,,, जब लड़की ने शादी करने की बात कही तब आरोपी युवक ने शादी करने से साफ किया इंकार,,, शादी से इंकार करने के बाद युवती ने थाने में जाकर करवाई फिर FIR दर्ज,,, शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 490/2026, धारा 69 BNS के तहत मामला दर्ज किया,,, पुलिस की जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी अभिषेक सागर उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया,,, आरोपी ग्राम देवरी, थाना सारागांव, जिला जांजगीर-चांपा का रहने वाला है,,, चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया,,,
0
0
Report

केदारनाथ पैदल मार्ग पर नियम उल्लंघन: 35 घोड़ा-खच्चर संचालक और मालिक पकड़े गए

Routhiya, Uttarakhand:केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर घोड़ा-खच्चर संचालन में नियमों की अनदेखी करने वालों पर रुद्रप्रयाग पुलिस ने कार्रवाई की है। गौरीकुंड से केदारनाथ तक चले चेकिंग अभियान में 35 घोड़ा-खच्चर संचालक और मालिक नियमों का उल्लंघन करते पकड़े गए। पुलिस के मुताबिक कुछ संचालक माल ढुलाई के लिए पंजीकृत घोड़ा-खच्चरों से यात्रियों को ढो रहे थे। वहीं यात्रियों के साथ विवाद और मारपीट की शिकायतों के बाद पुलिस ने यह अभियान चलाया। वीओ : केदारनाथ पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यात्रा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस और म्यूल टास्क फोर्स ने संयुक्त रूप से गौरीकुंड से केदारनाथ तक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 35 घोड़ा-खच्चर संचालक और मालिक नियमों का उल्लंघन करते मिले, जिनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार कुछ घोड़ा-खच्चरों का इस्तेमाल माल ढुलाई के लिए किया जाना था, लेकिन उनसे यात्रियों को ढोया जा रहा था। पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर के मुताबिक पैदल मार्ग पर यात्रियों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं और कई बार विवाद, लड़ाई-झगड़े और मारपीट के मामले भी सामने आए। इसी को देखते हुए चेकिंग अभियान चलाया गया। कार्रवाई के बाद यात्रियों को अधिकृत घोड़ा-खच्चरों के जरिए आगे भेजा गया। बाईट : नीहारिका तोमर, पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग
0
0
Report
Advertisement

खूंटी के घाघरा-गनालोया सड़क पर गड्ढों से यातायात जोखिम, ग्रामीण बोले मरम्मत आवश्यक

Khunti, Jharkhand:घाघरा-गनालोया सड़क मुरहू थाना क्षेत्र अंतर्गत आम्रेश्वर धाम निकलनेवाली अति आवश्यक सड़क है। जहाँ सड़कों में एक-एक फीट तक गड्ढा हो गया है। ट्रेक्टर टेम्पु बाईक चारपहिया वाहन चलते हैं। इससे स्थानीय राहगीरों के अलावे, विद्यालय, महाविद्यालय, प्रखंड केंद्र जिला केंद्र सहित दूसरे दूरगामी क्षेत्रों में जाने के लिए उपयोग होनेवाला निकटतम मार्ग है। लेकिन विगत चार-पाँच वर्षों से खराब सड़क पर चलना लोगों को मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने कई बार घाघरा-गनालोया सड़क मरम्मत करने की है। लेकिन आजतक नहीं बना और धीरे धीरे और भी बदत्तर होता जा रहा है। टेंपो चालक राहगीर दसाय मुंडा ने बताया कि सड़क में इतना गद्दा है की आवागमन करना मुश्किल हो जाता है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। तुना मुंडा ने बताया कि गड्ढे होने से लोग गिर जाते हैं दुर्घटना हो जाती है अक्सर ऐसा घटना होते देखते रहते हैं। गणेश सनी बताया कि यह सड़क बहुत ही आवश्यक सड़क है इसके द्वारा से विभिन्न क्षेत्रों में लोग आवागमन करते हैं। यह सड़क के बन जाने से काफी अच्छा होता।
0
0
Report

पहलेजा में अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस पर पथराव, चार पुलिसकर्मी घायल

Makhdun pur Kabir, Bihar:अरवल जिले के कलेर प्रखंड के पहलेजा गांव में अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन की टीम और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई। पंचायत सरकार भवन के लिए चिन्हित जमीन को खाली कराने पहुंची टीम का महिलाओं ने विरोध किया। इस दौरान पुलिस पर पत्थरबाजी की गई, जिसमें तीन महिला सिपाही समेत चार पुलिसकर्मियों के घायल होने की बात सामने आई है। वहीं, एक झोपड़ी में आग लगने के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन पर आरोप लगाए हैं। जिला प्रशासन मजिस्ट्रेट के साथ भारी पुलिस बल और दो बुलडोजर लेकर प्रशासन की टीम पहलेजा पहुंची थी। कार्रवाई शुरू होते ही महिलाओं का समूह सड़क पर उतर आया और विरोध करने लगा। अंचलाधिकारी राहुल वत्स के अनुसार, आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर और रोड़े चलाए, जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हुए। एक खाली झोपड़ी में आग लगने के बाद दमकल की गाड़ी बुलानी पड़ी। ग्रामीणों ने प्रशासन पर ही झोपड़ी में आग लगाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वे करीब 25 वर्षों से यहां रह रहे हैं और कार्रवाई से बेघर हो रहे हैं। घटना के बाद दो महिलाओं को पुलिस पूछताछ के लिए थाने लाई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top