241406
हरदोईः मुख्य विकास अधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का किया निरीक्षण
Chandeli, Uttar Pradesh:मुख्य विकास अधिकारी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पिहानी का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने क्लास रूम, शौचालय, किचन, छात्रावास और कम्प्यूटर लैब के व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शौचालय में साफ-सफाई की स्थिति बेहतर न पाये जाने पर प्रभारी वार्डेन गरिमा बाजपेयी को चेतावनी देते हुए व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिये। कम्प्यूटर लैब में 4 कम्प्यूटर खराब पाये जाने पर उन्हें तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिये।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बाबा की जड़ी बूटी से मौत, बैतूल में शराब छुड़ाने का षड्यंत्र उजागर
Betul, Madhya Pradesh:बाबा की बूटी लोग पर पड़ी भारी, दो की मौत कई की हालत गंभीर\n\n- बैतूल में शराब छुड़वाने की दवा से 2 की मौत, 5 गंभीर...\n- मध्य प्रदेश के बैतूल स्थित पाठाखेड़ा गांव में शराब की लत छुड़वाने के नाम पर एक स्वयंभू बाबा के पिलाए गए जहरीले काढ़े से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने आरोपी बाबा सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।\n\n- बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र के पाटाखेड़ा गांव में शराब की लत छुड़वाने के नाम पर दी गई जड़ी-बूटी दो लोगों की मौत की वजह बन गई। इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। कथित तौर पर जड़ी-बूटी से दारु छुड़ाने वाले बाबा का नाम रमेश उइके बताया जा रहा है। बाबा की जड़ी-बूटी के सेवन के बाद रामकिशोर और संजय की मौत हो गई, जबकि पांच लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि पाटाखेड़ा गांव में बाबा रमेश उइके लंबे समय से लोगों को शराब छुड़ाने के नाम पर यह जड़ी-बूटी का काढ़ा देते आ रहा था। इसी जड़ी-बूटी के kaढ़े का सेवन करने के बाद कई लोगों को उल्टियां होने लगीं और उनकी तबीयत बिगड़ गई। देखते ही देखते मामला गंभीर हो गया और लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। दो लोगों की मौत की पुष्टि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने की है। गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए बैतूल से भोपाल रेफर किया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी रमेश उइके सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सीएमएचओ खुद चिचोली पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और मरीजों की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं मृतकों के शवों का पोस्टमार्थ कराया जाएगा। इधर घटना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है और जड़ी-बूटी देने वाले कथित बाबा की तलाश की जा रही है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर शराब छुड़ाने के नाम पर दी जा रही इस जड़ी-बूटी में ऐसा क्या था, जिसे सेवन से दो लोगों की जान चली गई और कई जिंदगी मौत से जूझ रही हैं। चिचोली के पाटाखेड़ा गांव की इस घटना ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है।0
0
Report
साक्षी महाराज ने अखिलेश-राहुल पर तीखा हमला, 2047 तक विकास का दावा
Unnao, Uttar Pradesh:साक्षी महाराज राहुल गांधी व अखिलेश पर बरसे। यूपी में 2027 के चुनाव को लेकर सियासी पारा अब चढ़ने लगा है। अखिलेश यादव रथ लेकर गोरखपुर पहुंचे तो उन्नाव में भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में विपक्ष पर एक के बाद एक तीखा हमला बोल दिया। अखिलेश के 9 सीट वाले दावे से लेकर राहुल गांधी के वोट चोरी वाले बयान तक, और आजम खान के इंकलाब से लेकर सपा-कांग्रेस गठबंधन तक, साक्षी महाराज ने हर मुद्दे पर खुलकर जवाब दिया। उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए सबसे पहले अखिलेश यादव के गोरखपुर दौरे पर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा था कि 2027 में गोरखपुर की 9 की 9 सीटें सपा जीतेगी। पर साक्षी महाराज ने कहा एक बहुत बड़ा शायर हुआ है गालिब, गालिब ने कहा है - दिल बहलाने के लिए गालिब यह ख्याल अच्छा है। जब तक चुनाव आ नहीं जाता, परिणाम निकल नहीं जाते, तब तक 9 में 12 भी ले सकते हैं, कोई बड़ी बात नहीं। सपा कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर - लाठी हारेगी, लैपटॉप जीतेगा - पर साक्षी महाराज ने कहा, अपने घर पर कोई भी कुछ लिख ले, लेकिन भाजपा की सरकार थी, है और आगे भी भाजपा की ही सरकार होगी। जेल से बाहर आए आजम खान के इंकलाब वाले बयान पर साक्षी महाराज ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इंकलाब एक बहुत पवित्र शब्द है। आजम खान जैसे व्यक्ति के मुंह से इंकलाब शोभा नहीं देता। लगता है उनकी बुद्धि का जनाजा निकल गया। इंकलाब था अंग्रेजों के खिलाफ। आज भारत आजाद है, 2047 तक भारत विकसित होगा। रस्सी जल गई ऐंठ नहीं गई, जेल से निकलते ही उल-जलूल बयान देने शुरू कर दिए। वही राहुल गांधी के अमेरिका में वोट चोरी वाले बयान पर साक्षी महाराज ने उन्हें राष्ट्रद्रोही तक कह दिया। उन्होंने कहा वोट चोरी तो तब हुआ था जब उनके परिवार ने सरदार पटेल को प्रधानमंत्री नहीं बनने दिया था। मैं सात बार से सांसद हूं, इतनी पारदर्शिता मैंने कभी नहीं देखी। मैं भारत निर्वाचन आयोग का हृदय से धन्यवाद करूंगा। घर की बात बाहर ले जाना तो राष्ट्रद्रोह है। सपा-कांग्रेस गठबंधन में कांग्रेस को कितनी सीटें मिलनी चाहिए, इस सवाल पर साक्षी महाराज ने राहुल गांधी पर जमकर चुटकी ली। और कहा अखिलेश जी पढ़े-लिखे समझदार चेहरा हैं, जनाधार वाले नेता हैं। और एक तरफ वो पप्पू हैं, राजनीति में ए बी सी डी नहीं जानते। जो आलू से सोना बनाते हैं। तो दो-चार आलू पकड़ा देना चाहिए, यानी दो-चार सीटें दे देनी चाहिए। उन्होंने अपने कार्यकाल में विकास के सवाल पर साक्षी महाराज ने कहा, सूरज निकले उल्लू को दिखाई न दे तो सूर्य का क्या दोष है। उन्नाव में सड़कों का जाल बिछा है, दिल्ली से आया व्यक्ति भी विकास देखकर दंग रह गया। वही ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन पर साक्षी महाराज ने कहा भाजपा किसी के गठबंधन से हानि-लाभ नहीं सोचती, भाजपा अपना काम करती है। अंत में 2027 में अखिलेश को कितनी सीटें मिलेंगी, इस सवाल पर साक्षी महाराज ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा मुझे नहीं लगता कि एक सैकड़ा यानी 100 सीटें भी सपा को मिल जाएं。0
0
Report
धानापुर में चोरी की घटनाओं से दहशत, पुलिस की भूमिका पर सवाल
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली .. - धानापुर में चोरी की घटनाओं से दहशत, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल - चोरी का खुलासा न होने से नाराज पीड़ित धर्मेंद्र सिंह उर्फ मलिंगा ने किया 20 हजार रुपये के इनाम का ऐलान - आवाजापुर गांव में 1 अक्टूबर की रात घर में घुसकर चोरों ने 10 लाख रुपये से अधिक के गहने किए थे पार - सो रही मां पर स्प्रे छिड़ककर किया बेहोश, पीड़ित के कमरे का दरवाजा बाहर से किया था बंद。 - पीड़ित ने पुलिस को सौंपा था सीसीटीवी फुटेज, बावजूद इसके अब तक न गिरफ्तारी और न ही चोरी के सामान की बरामदगी。 - पीड़ित का आरोप – पुलिस से उठ गया भरोसा, चोरी का सामान और नकदी बरामद होने पर मिलेगा 20 हजार रुपये का इनाम。 - एक दिन पहले बिरना गांव में भानु प्रताप मौर्य के घर भी हुई थी चोरी, सीसीटीवी फुटेज के बावजूद नहीं हुआ खुलासा。 - रमरजाय चट्टी स्थित अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकान को भी चोरों ने बनाया था निशाना, नगदी और शराब की बोतलें चोरी。 - लगातार चोरी की वारदातों से ग्रामीणों में आक्रोश, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश सिंह ने जताई नाराजगी。 - एसपी चंदौली से चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी का सामान बरामद करने की मांग。 - लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने धानापुर पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर खड़े किए सवाल。0
0
Report
Advertisement
इटावा की तीसरी आंख धुली, CCTV दो साल से बंद; चोर बेखौफ
Kota, Rajasthan:इटावा नगर की सुरक्षा के लिए लगाई गई तीसरी आंख पिछले दो साल से बंद पड़ी है. नगर के 16 प्रमुख चौराहों और बायपास पर एक करोड़ की लागत से लगे CCTV अब सिर्फ शोपीस बन गए हैं. कई जगह कैमरों की केबल काट ली गई, कई जगह कैमरे ही खोल लिए गए. नतीजा, बाजार में चोरियां बढ़ रही हैं, व्यापारी डरे हुए हैं, किसान और आम आदमी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है. थाने में कमांड सेंटर तो बना है, लेकिन स्क्रीन पर सिर्फ अंधेरा है. वारदात के बाद पुलिस को फुटेज तक नहीं मिलता. पुलिस कई बार पालिका को लिख चुकी है, CLG बैठक में भी मुद्दा उठा, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला. अब पालिका ने एक हफ्ते में कैमरे चालू कराने का वादा किया है, लेकिन सवाल ये है, क्या इस बार वादा निभाया जाएगा?0
0
Report
डीएलएफ फेज-1 में 14 इमारतों पर ताला, रिहायशी क्षेत्रों में कॉमर्शियल रोक
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम- गोल्फ कोर्स रोड पर टाउन प्लानिंग विभाग का बड़ा एक्शन डीएलएफ फेज-1 में 14 इमारतें सील रिहायशी मकानों में कमर्शियल गतिविधियों पर चला विभाग का डंडा, नामी कंपनियों के ऑफिस भी सील एक ही दिन में 14 इमारतों पर जड़ा ताला बेसमेंट, स्टिल्ट पार्किंग और मंजिलों पर चल रहे कारोबार पर शिकंजा, डीएलएफ फेज-1 में सीलिंग अभियान जिम, स्पा, क्लीनिक, गेस्ट हाउस और शोरूम पर कार्रवाई पॉश इलाके में रिहायशी संपत्तियों के व्यावसायिक इस्तेमाल पर बड़ी कार्रवाई0
0
Report
इटावा रामसेतु जल परियोजना: बांध का जलभराव खाली, 749 गांवों में जल पहुंचना तय
Kota, Rajasthan:इटावा रामसेतु जल परियोजना के बने पहले बांध नोनेरा ऐबरा से जुड़ी बड़ी खबर बाँध के केचमेंट के जलभराव को खाली किया गया हर घर नल से जल योजना के तहत कोटा बूंदी के 749 गांवों और 6 कस्बों की प्यास बुझेगी पानी बांध के जलभराव के अंदर इंटेक पंप हाउस और 3 जल शोधन संयंत्र बनाए जाएँगे 1661 करोड़ की है परियोजना अगस्त 2027 तक होगा कार्य पूर्ण 4500 किमी पाइप लाइनें दूसरा बार इस कार्य के लिए बांध के जलभराव को खाली किया गया जलदाय विभाग करेगा कार्य0
0
Report
Advertisement
20 नवंबर को प्रतापगढ़ में मतगणना, सुबह 8 बजे से शुरू होगी
Pratapgarh, Rajasthan:जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ हेडर/हेडलाईन : 20 नवंबर को खुलेगा प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा, सुबह 8 बजे से होगी मतगणना एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिले में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों की मतगणना 20 नवंबर को होगी।मतगणना राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय प्रतापगढ़ में सुबह 8 बजे से शुरू होगी।इसके लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।जिले की आठों पंचायत समितियों के लिए अलग-अलग मतगणना कक्ष निर्धारित किए गए हैं。 प्रतापगढ़, सुहागपुरा, अरनोद, दलोट, पीपलखूंट, छोटीसादड़ी, धरियावद और धमोत्तर पंचायत समितियों की मतगणना के लिए कुल 58 टेबल लगाई जाएंगी। प्रत्येक पंचायत समिति के लिए एक आरओ टेबल भी निर्धारित की गई है। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। बिना अधिकृत प्रवेश पत्र किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। मोबाइल फोन से फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर भी प्रतिबंध रहेगा। पूरे परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी।बप्रत्याशियों और उनके अधिकृत गणन अभिकर्ताओं के वाहनों के लिए कॉलेज के सामने पार्किंग व्यवस्था की गई है, जबकि मतगणना में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों के वाहन कॉलेज परिसर में पार्क होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने सभी प्रत्याशियों, गणन अभिकर्ताओं और निर्वाचन कार्मिकों से नियमों की पालना करने तथा सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है। अब 20 नवंबर को होने वाली मतगणना के साथ ही जिला परिषद और पंचायत समितियों में जीत-हार की तस्वीर साफ हो जाएगी।0
0
Report
नवादा में नवजात को कुत्तों ने नोचकर खा लिया; अस्पताल के पास बड़ा सवाल
Nawada, Bihar:नवादा में इंसानियत शर्मसार! नवजात को नोचकर खा गए कुत्ते, सदर अस्पताल से महज 300 मीटर दूर हुई रूह कंपा देने वाली घटना, स्वास्थ्य व्यवस्था और जिला प्रशासन की निगरानी पर बड़ा सवाल, आखिर सड़क पर कैसे पहुंचा नवजात, अवैध नर्सिंग होम पर कार्रवाई और स्वास्थ्य विभाग की जवाबदेही को लेकर उठे सवाल, वीडियो सामने आने के बाद व्यवस्था पर कटघरे में सवाल बिहार के नवादा से सामने आई एक दर्दनाक घटना ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। सदर अस्पताल से महज 300 मीटर की दूरी पर एक नवजात शिशु को कुत्तों के झुंड ने नोच-नोचकर खा लिया। इस घटना की तस्वीर और वीडियो देखकर लोगों की रूह कांप उठी है। बताया जा रहा है कि समाजसेवी महेश वर्मा ने नवजात को कुत्तों से बचाने की कोशिश की, लेकिन अकेले होने और परिस्थितियों के कारण वह सफल नहीं सके। बाद में उन्होंने घटना का वीडियो बनाकर पत्रकारों को उपलब्ध कराया। इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर नवजात को किसने और किन परिस्थितियों में वहां छोड़ा? क्या किसी अस्पताल या निजी नर्सिंग होम से यह मामला जुड़ा है? इसकी जांच जरूरी है। नवादा में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम और स्वास्थ्य संस्थानों पर कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आखिर ऐसे संस्थानों की नियमित जांच क्यों नहीं होती? यह घटना सिर्फ एक नवजात की मौत नहीं, बल्कि व्यवस्था की संवेदनशीलता और जवाबदेही पर बड़ा सवाल है। अब जरूरी है कि प्रशासन मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कठोर कार्रवाई करे।0
0
Report
धालभूमगढ़ में एजेंट लूट: 68 हजार रुपये बरामद, मोटरसाइकिल सहित दो फोन बरामद
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र में भारत फाइनेंस कंपनी के एजेंट से हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अज्ञात अपराधियों ने एजेंट को निशाना बनाते हुए 80 हजार रुपये लूट लिए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए लूट की रकम में से 68 हजार 120 रुपये बरामद कर लिए हैं।पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। इस पूरे मामले की जानकारी ग्रामीण एसपी शुभम खंडेवाला ने प्रेस वार्ता कर दी।फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है。0
0
Report
Advertisement
डूंगरपुर में कल मतगणना: 91 टेबल, 322 कर्मी तैनात, सुरक्षा कड़ी
Dungarpur, Rajasthan:जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना को लेकर निर्वाचन विभाग ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कल 20 नवम्बर को होने वाली मतगणना को पूरी तरह से समयबद्ध, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है। जिला परिषद की 37 सीट पर 123 उम्मीदवारों व 14 पंचायत समिति की 234 सीटों पर 780 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। डूंगरपुर जिला निर्वाचन अधिकारी देशलदान ने बताया कि मतगणना प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए कुल 14 मतगणना कक्ष बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त एक जिला परिषद रिटर्निंग अधिकारी का कक्ष भी तैयार किया गया है। इन सभी कक्षों में कुल 91 टेबलें लगाई गई हैं, जिन पर मतों की गिनती की जाएगी। पूरी मतगणना प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए 322 कार्मिकों की नियुक्ति की गई है। त्रिस्तरीय सुरक्षा और सीसीटीवी से निगरानी मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से पूरे मतगणना परिसर में चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही सभी आरओ कक्षों में पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। प्रवेश और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर सख्त पाबंदी मतगणना केंद्र के भीतर प्रवेश को लेकर निर्वाचन विभाग ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं | केवल अधिकृत व्यक्तियों को प्रवेश: मतगणना स्थल पर केवल उन्हीं कार्डधारियों को प्रवेश की अनुमति होगी, जिन्हें जिला निर्वाचन अधिकारी या संबंधित रिटर्निंग अधिकारी द्वारा विधिवत रूप से अधिकृत किया गया है। मतगणना कक्ष के भीतर किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक सामग्री, जैसे मोबाइल फोन आदि ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह नियम मतगणना में लगे कर्मचारियों और राजनीतिक दलों/प्रत्याशियों के एजेंट्स दोनों पर समान रूप से लागू होगा। केवल अत्यंत आवश्यक मामलों में ही प्रशासन द्वारा अलग से विशेष अनुमति प्रदान की जाएगी।0
0
Report
प्रतापगढ़ में मतगणना की तैयारी: गणना दलों को प्रशिक्षण आयोजित
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों की मतगणना को लेकर आज गणन दलों को प्रशिक्षण दिया गया। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रतापगढ़ के ऑडिटोरियम में आयोजित प्रशिक्षण में गणन पर्यवेक्षकों और गणन सहायकों को मतगणना प्रक्रिया की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। इसमें मतगणना के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, जिम्मेदारियों और निर्धारित प्रक्रिया के बारे में समझाया गया। गौरतलब है कि जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों की मतगणना 20 नवंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय प्रतापगढ़ में सुबह 8 बजे से होगी।0
0
Report
रवि किशन का सपा पर ताबड़तोड़ हमला: चुनावी नशे में बच्चे की मौत
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में JCB से कुचलकर भाजपा नेता के 14 वर्षीय बेटे की मौत का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ने लगा है। कैंपियरगंज की जनसभा में पहुंचे भाजपा सांसद रवि किशन ने इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। रवि किशन ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव जीतने के नशे में ये लोग एक बच्चे को कुचलकर चले गए। उन्होंने इसे राजनीति का घिनौना रूप बताते हुए कहा कि जानवर मत बनो। सांसद ने आरोप लगाया कि सपा सरकार में डकैती और छिनैती की घटनाएं होती थीं। उन्होंने कहा कि जिस वक्त राजघाट पर उस बालक का अंतिम संस्कार हो रहा है, उसी दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थोड़ी देर में उसके परिवार से मिलने पहुंचेगे।0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ में गुजरात से चोरी 55 लाख का डम्पर बरामद
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के भादसोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुजरात से चोरी हुआ करीब 55 लाख रुपये कीमत का डम्पर बरामद किया है। गुजरात के दाहोद जिले के लिमड़ी थाना क्षेत्र से चोरी हुए इस डम्पर की सूचना डीएसटी प्रभारी एएसआई सूरज कुमार ने भादसोड़ा पुलिस को दी थी। सूचना पर थानाधिकारी अक्षय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संभावित मार्गों पर तलाश शुरू की। इस दौरान सोहनखेड़ा–मण्डफिया रोड पर बिना नंबर का डम्पर लावारिस हालत में खड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर चालक और वाहन मालिक के नहीं मिलने पर डम्पर को जब्त कर लिया। मामले में अग्रिम अनुसंधान और कानूनी कार्रवाई जारी है।0
0
Report
राजस्थान में 16.431 किलोग्राम अफीम के साथ दो गिरफ्तार, कार जब्त
Kota, Rajasthan:केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), राजस्थान यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 16.431 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, वारदात में प्रयुक्त एक car को भी जब्त कर लिया, “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत मादक पदार्थो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे,केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने हैंगिंग ब्रिज टोल पर एक कार को रोका और कार के स्टेपनी के अंदर छिपाकर रखी गई 16.431 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। कार की तलाशी लेने पर कार के स्टेपनी के अंदर छिपाकर रखे गए कुल 9 पैकेट बरामद हुए जिनका वजन 16.431 किलोग्राम अवैध अफीम था। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, बरामद अवैध अफीम और कार को जब्त कर लिया गया है और दो व्यक्तियों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटैंस एक्ट, 1985 की प्रासंगिक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच प्रक्रिया जारी है।0
0
Report
NHAI की चूक: 34 करोड़ गलत खाते में ट्रांसफर, वकील ने लौटाई रकम
Indore, Madhya Pradesh:एंकर - सरकारी विभागों की लापरवाही के कई मामले आपने सुने होंगे, लेकिन इस बार नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी NHAI की ऐसी चूक सामने आई है जिसने सभी को हैरान कर दिया। विभाग ने गलती से एक वकील के बैंक खाते में 34 करोड़ 32 लाख 94 हजार 346 रुपए ट्रांसफर कर दिए। करीब 48 घंटे तक अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। वकील अजय बागड़िया ने अधिकारियों को इसकी जानकारी दी और पूरी रकम वापस लौटा दी। इंदौर सीनियर एडवोकेट अजय बागड़िया के बैंक खाते में NEFT के जरिए 7 नवंबर 2026 को यह राशि जमा हुई। बैंक से कॉल और मैसेज मिलने पर वह हैरान हो गए। जांच में पता चला कि यह रकम NHAI की ओर से भेजी गई थी। उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर मनिष मीणा से संपर्क कर गलती की जानकारी दी। मामला सामने आने के बाद अधिकारियों में हलचल मच गई। प्रोजेक्ट मैनेजर ने गलती स्वीकार की और रकम लौटाने का अनुरोध किया। 9 नवंबर को वकील ने पूरी राशि NHAI को वापस कर दी। कहा गया है कि अजय बागड़िया NHAI मामलों की पैरवी भी करते हैं, और सवाल उठ रहा है कि भुगतान प्रक्रिया में इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई, जबकि NHAI में भुगतान से पहले दस्तावेजों और बैंक खाते का सत्यापन होता है. इसके बावजूद 34 करोड़ रुपए गलत खाते में पहुंच गए, जो विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। गौरतलब है कि इस गलती के बाद अधिवक्ता के अकाउंट में करोड़ों रुपए चले गए, अन्यथा यदि रकम किसी अन्य व्यक्ति या आपराधिक तत्व के खाते में जाती तो उसे वापस लेने के लिए महीनों लग जाते।0
0
Report
Advertisement
