icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241124
Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow29 Jan 2025, 05:05 pm

हरदोईः शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थान पर हुई मारपीट में दो महिलाओं सहित पांच पर केस दर्ज

Shahabad, Uttar Pradesh:

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग हुई घटनाओं में गाली गलौज कर जान से मार डालने की धमकी देने वाले आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कस्बे के मोहल्ला नेकोजई आसरा कालोनी निवासी पिंकी गुप्ता पत्नी सतीश गुप्ता के अनुसार वह नीचे कालोनी में रहती है ।उसके ऊपर तीसरी मंजिल पर रहने वाली शबाना पत्नी बहादुर कुरैशी जीने में कूड़ा फैलाती है। 27 जनवरी की शाम को उसने कूड़ा फैलाने से मना किया तो विपक्षी ने अपने देवर बब्बू कुरैशी और लल्ला उर्फ घसीटे शाह निवासी मोहल्ला नेकोजई को बुलाकर उसे गाली गलौज किया। कालोनी वालों के बीच में आने पर आरोपियों ने उसे जान से मार डालने की धमकी दी और चले गए। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पेढवा निवासी पवन मिश्रा पुत्र रमाकांत मिश्रा गांव के दंपति पर मारपीट का आरोप लगाया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रेलवे कॉलोनियों के पुनर्निर्माण के लिए नया प्लान: मरम्मत और नई इमारतों पर जोर

Ambala, Haryana:रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे बोर्ड ने पुरानी और खराब हालत वाली रेलवे कॉलोनियों को लेकर नया प्लान तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत ऐसी कॉलोनियों को चिन्हित किया जाएगा, जहां मकानों की हालत ठीक नहीं है। जरूरत के मुताबिक कहीं मेजर मेंटेनेंस तो कहीं नए मकानों का निर्माण कराया जाएगा। फिलहाल पूरा मामला प्लानिंग स्टेज पर है। रेलवे बोर्ड की ओर से इंजीनियरिंग विभाग को इस संबंध में लेटर जारी किया गया है। निर्देशों के मुताबिक पुरानी रेलवे कॉलोनियों और खराब हालत वाले क्वार्टरों का प्लान तैयार किया जाएगा। इसके बाद डिवीजन और जोन स्तर पर प्राथमिकता तय होगी और उसी के आधार पर काम आगे बढ़ाया जाएगा। अंबाला, सहारनपुर और बठिंडा रेलवे की प्रमुख कॉलोनियों में शामिल हैं। रेलवे प्रशासन के मुताबिक पहले कॉलोनियों की स्थिति का आकलन किया जाएगा। जिन मकानों की मेजर मेंटेनेंस संभव होगी, उनकी मरम्मत कराई जाएगी, जबकि बेहद पुराने और खराब भवनों की जगह नए मकान बनाने की योजना पर भी काम हो सकता है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि रेलवे कर्मचारी रेलवे परिवार का अहम हिस्सा हैं और उन्हें बेहतर एवं सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। फिलहाल योजना शुरुआती चरण में है और आने वाले समय में इसे अमलीजामा पहनाने की उम्मीद है।
0
0
Report

समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर बाजार में बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया, दोबारा अतिक्रमण पर चेतावनी

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर बाजार में प्रशासन का बुलडोजर चला. दुकानों के आगे बनी सीढ़ियां, शेड व छज्जे तोड़े गए, अतिक्रमण करने पर प्राथमिकी की चेतावनी. समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में बुधवार को प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. जिलाधिकारी के निर्देश पर दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए चलाए गए अभियान में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर से हटाया गया. प्रशासन की सख्ती के सामने अतिक्रमणकारी बेबस नजर आए. अभियान के दौरान दुकानों के आगे सड़क की जमीन पर बनाई गई सीढ़ियों, शेड, छज्जियों सहित अन्य अस्थायी निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया. कार्रवाई से बाजार में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. प्रशासनिक अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि दोबारा सड़क अथवा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. अतिक्रमण हटाओ अभियान से पहले स्थानीय प्रशासन की ओर से एनएच-122बी के किनारे अतिक्रमण कर दुकान अथवा अन्य गतिविधियाँ संचालित करने वालों को जगह खाली करने का निर्देश दिया गया था. इसके बावजूद कई लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया. प्रशासन ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सड़क को अतिक्रमणमुक्त कराया. स्थानीय लोगों की लंबे समय से मांग थी कि मोहिउद्दीननगर बाजार को अतिक्रमणमुक्त कराया जाए. लोगों का कहना था कि एनएच-122बी के दोनों किनारों पर ठेला, खोमचा एवं अस्थायी दुकानें लगने के कारण अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी. इससे आम राहगीरों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी परेशानी होती थी. सबसे अधिक परेशानी गंभीर मरीजों को अस्पताल ले जाने के दौरान होती थी.
0
0
Report

बेगूं में वाल्मीकि समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गरिमा शर्मा का स्वागत

Begun, Rajasthan:#बेगूं, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं में जहां वाल्मीकि समाज की ओर से नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष गरिमा कुलदीप शर्मा, उपाध्यक्ष शैलेंद्र आंचलिया और वार्ड नंबर 8 की पार्षद लाड शर्मा का स्वागत किया गया। समाजजनों ने तीनों जनप्रतिनिधियों को नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बेगूं के विकास, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई। पालिका अध्यक्ष गरिमा शर्मा और उपाध्यक्ष शैलेंद्र आंचलिया ने वाल्मीकि समाज का आभार जताते हुए कहा कि नगर के सभी वर्गों को साथ लेकर बेगूं के सर्वांगीण विकास और स्वच्छ-सुंदर बेगूं के संकल्प को आगे बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम में समाज के लोग मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

बेगूं में वन्य जीव सप्ताह: विद्यार्थियों ने संरक्षण की शपथ ली

Begun, Rajasthan:बेगूं में लव कुश वाटिका पिपलीखेड़ा में वन्य जीव सप्ताह का आयोजन किया गया। उप वन संरक्षक चित्तौड़गढ़ वी. केतन के निर्देशानुसार और क्षेत्रीय वन अधिकारी बेगूं मोहम्मद इस्माइल शेख के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। रूपाजी कृपाजी राजकीय महाविद्यालय काटून्दा के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों को वन्य जीवों के महत्व, संरक्षण और पर्यावरण संतुलन में वनों की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। वन्य जीव संरक्षण को लेकर विद्यार्थियों ने शपथ भी ली। लव कुश वाटिका परिसर में पक्षियों के लिए परिण्डे लगाए गए। साथ ही विद्यार्थियों के लिए नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य वन्य जीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
0
0
Report

सुप्रिया श्रीनेत का महराजगंज दौरा: दिल्ली FIR और प्रदर्शन पर बीजेपी पर निशाना

Maharajganj, Uttar Pradesh:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत्र ने महाराजगंज दौरे के दौरान कई संवाद कार्यक्रमों में उपस्थित रहे. इस दौरान जी मीडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत्र ने दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन और राहुल गांधी-प्रियंका गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। ज़ी मीडिया से बातचीत में सुप्रिया श्रीनेत ने आरोप लगाया कि दिल्ली में विपक्षी नेताओं के साथ बदसलूकी की गई और एफआईआर से कांग्रेस डरने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ कई एफआईआर पहले भी दर्ज हो चुकी हैं लेकिन कांग्रेस अपना आंदोलन जारी रखेगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को शर्म आनी चाहिए। इस देश का युवा, इस देश का किसान, इस देश का मजदूर सड़कों पर है। कांग्रेस पार्टी सड़कों पर है समूचा विपक्ष सड़कों पर है। उन्होंने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि प्रियंका गांधी तथा महिला सांसदों के साथ बदसलूकी की गई। यह डर है क्योंकि आपकी वोट चोरी पकड़ी गई है। राहुल गांधी के ऊपर एफआईआर पर उन्होंने कहा कि उनके ऊपर 45 FIR हैं और उन्होंने कल कहा है कि मेरा लक्ष्य है कि मेरे ऊपर 100 FIR हों। लेकिन उसके बावजूद भी ज्ञानेश कुमार को जाना होगा। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि एफआईआर से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के संघर्ष को स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत से जोड़ते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि हम जैसे लोगों को जब पीटती है दिल्ली पुलिस या मारती है हम इनसे डरने वाले नही हैं इनकी आंख में आंख डालकर इनका इस्तीफा कराएंगे।
0
0
Report
Advertisement

ECI पर जनता का विश्वास घटा: कांग्रेस विधायक का चौंकाने वाला आरोप

‘Public Confidence in ECI Is Ending’: Congress MLA Nazam-ud-din Bhat accused the Election Commission of India (ECI) of losing public credibility, saying allegations against the poll body have raised serious concerns about the health of democracy and constitutional institutions. Addressing the media in Bandipora, Bhat said the ongoing national campaign over alleged “vote stealing” had gained momentum following allegations levelled against Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar by two Election Commissioners. He said the Election Commission was established as an autonomous institution to protect democracy and ensure free and fair elections, but public confidence in the institution was now being eroded. “When institutions are finished, democracy does not exist, and the Constitution is also in a state of confusion,” Bhat said. He alleged that the government was not prepared to comply with constitutional and legal principles, adding that public participation in the movement had increased as communities became increasingly concerned about the functioning of democratic institutions. Bhat said the campaign includes a demand for the resignation of the CEC and changes in the electoral process. He stressed that ordinary people were the foundation and source of strength of democracy. “When governments fail, when legal institutions are not able to deliver justice, and when senior officials fail to meet moral requirements, the problem ultimately reaches the people,” he said. Bhat expressed hope that the movement, under the leadership of Congress leader Rahul Gandhi and the collective leadership of the INDIA bloc, would reach its “logical conclusion”. He also urged the National Conference to participate in the campaign, saying it was a responsible constituent of the INDIA bloc. Bhat appealed to the media to give wider publicity to the issues and help create awareness among people about their rights and responsibilities.
0
0
Report

चमोली के सिंचाई विभाग के टेंडर मामले पर पारदर्शिता की उठी मांग

Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:सिंचाई विभाग की ओर से जारी विभिन्न विकास कार्यों के टेंडर को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पूर्व मंत्री एवं बीजेपी नेता राजेंद्र भंडारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता प्रशांत श्रीवास्तव पर टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरतने और अपने चहेते ठेकेदारों को काम देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। राजेंद्र भंडारी का कहना है कि सरकार की ओर से चमोली जनपद में विभिन्न विकास कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत की गई थी। इसके तहत सिंचाई विभाग ने 19 सितंबर को ऑनलाइन टेंडर जारी किए थे। जिले के विभिन्न ठेकेदारों ने इन कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया में भाग लिया। विभाग की ओर से संबंधित टेंडरों की जांच प्रक्रिया भी 21 और 22 सितंबर को पूरी कर ली गई थी। बीओ- 1 पूर्व मंत्री का आरोप है कि जांच प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद विभाग ने अभी तक टेंडर ओपन नहीं किए हैं। उनका कहना है कि नियमानुसार टेंडर प्रक्रिया को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाना चाहिए, लेकिन एक माह बीतने को है और टेंडर खोलने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। भंडारी ने आरोप लगाया कि टेंडर प्रक्रिया को लंबित रखने के पीछे विभागीय स्तर पर पारदर्शिता का अभाव है और अधिशासी अभियंता पर अपने चहेते ठेकेदारों को काम दिए जाने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि ऐसी कार्यप्रणाली से जनता और ठेकेदारों के बीच सरकार की छवि प्रभावित होती है। इन विकास कार्यों के टेंडर पर उठे सवाल सिंचाई विभाग की ओर से जिन कार्यों के टेंडर जारी किए जाने की बात सामने आई है, उनमें— 1. विकासखंड दशोली के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेमडुंग्रा के भवन का पुनर्निर्माण कार्य — लागत करीब 44 लाख रुपये। 2. विकासखंड पोखरी में प्राथमिक विद्यालय पोखरी के निर्माण कार्य — लागत करीब 64 लाख रुपये। 3. नाबार्ड के अंतर्गत विकासखंड ज्योतिर्मठ की दो पर्वतीय नहरों/गूलों के मलारी पुनरोद्धार का कार्य — लागत करीब 45 लाख रुपये। 4. नाबार्ड के अंतर्गत विकासखंड ज्योतिर्मठ की दो पर्वतीय नहरों/गूलों के झेलम पुनरोद्धार का कार्य — लागत करीब 50 लाख रुपये। 5. चंद्रभागा स्ट्रीमशेड रिजुवेनेशन कार्य — लागत करीब 62 लाख रुपये। इन सभी कार्यों की कुल अनुमानित लागत करीब 2.65 करोड़ रुपये बताई जा रही है। ऐसे में टेंडर प्रक्रिया के लंबित रहने को लेकर ठेकेदारों और जनप्रतिनिधियों की ओर से सवाल उठाए जा रहे हैं। बाइट- राजेंद्र भंडारी- पूर्व मंत्री बीजेपी नेता बीओ- 2 मामले की पड़ताल के लिए जब जी मीडिया की टीम सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता प्रशांत श्रीवास्तव के कार्यालय पहुंची और उनसे टेंडर प्रक्रिया तथा टेंडर ओपन किए जाने की समयसीमा को लेकर सवाल किया गया, तो वह कैमरे के सामने टेंडर प्रक्रिया पर स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए अधिशासी अभियंता वीडियो में अधिशासी अभियंता से जब टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद टेंडर ओपन करने की समयसीमा के संबंध में सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब देने के बजाय रीटेक करने की बात कही। इसके बाद उन्होंने मीटिंग के लिए देर होने का हवाला देते हुए शाम को दोबारा रिकॉर्डिंग करने की बात कही।
0
0
Report

IGRS मासिक रैंकिंग में पीलीभीत पुलिस ने प्रदेश में प्राप्त किया प्रथम स्थान,

FKFirasat KhanFollow10m ago
Puranpur, Uttar Pradesh:पीलीभीत: माह सितंबर की आईजीआरएस (IGRS) मासिक रैंकिंग में संपूर्ण उत्तर प्रदेश में जनपद पीलीभीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। पुलिस कार्यालय एवं आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर जिले ने यह उपलब्धि हासिल की है। इस सफलता के अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत, सुकीर्ति माधव द्वारा आईजीआरएस कार्यालय, सर्कल एवं थाना स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित एवं उत्साहवर्धित किया गया। इस दौरान यह भी उल्लेखनीय रहा कि जनपद के 17 थानों ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले को संपूर्ण प्रदेश में शीर्ष पर पहुँचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी कर्मियों को निर्देश दिए कि जनशिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण समाधान ही पुलिस की प्राथमिकता है, जिसे पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ आगे भी जारी रखा जाए।
0
0
Report
Advertisement

जोधपुर के उम्मेद अस्पताल में पाइपलाइन फूटने पर पानी बर्बादी, प्रशासन ने लिया एक्शन

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। संभाग के सबसे बड़े जनाना अस्पताल उम्मेद अस्पताल में पानी की पाइपलाइन फूटने और लापरवाही से जुगाड़ करने के मामले में Zee News की खबर का असर देखने को मिला है। खबर प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया और पानी की बर्बादी रोकने के लिए मौके पर कार्रवाई शुरू की गई। आरएमओ कार्यालय के बाहर एसी फिटिंग के दौरान क्षतिग्रस्त हुई भूमिगत पानी की पाइपलाइन से लगातार पानी बह रहा था। पाइपलाइन को ट्यूब से बांधकर अस्थायी जुगाड़ किया गया था, लेकिन करीब दो दिन तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। Zee News में मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर पाइपलाइन लीकेज को ठीक करवाया। लगातार बह रहे पानी को बंद करने के लिए वाल्व लगाकर पानी की सप्लाई रोकी गई, जिससे पानी की बर्बादी पर रोक लगी। पाइपलाइन फूटने के कारण अस्पताल के वार्डों में पानी की सप्लाई प्रभावित होने के साथ-साथ धोबी घाट पर मरीजों के गंदे कपड़े, चादर और रजाइयां भी जमा हो गई हैं। पानी की समस्या के समाधान के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं के सामान्य होने की उम्मीद है।
0
0
Report

नोएडा नाले में कूदे युवक की मौत: शराब विवाद के बाद डरावना कदम

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में नाले में कूदे युवक का शव बरामद, पत्नी से विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने आत्महत्या के इरादे से गंदे नाले में छलांग लगा दी। घटना की सूचना 7 अक्टूबर को डायल-112 के माध्यम से पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी गई।युवक की पहचान 29 वर्षीय रवि पुत्र विनोद निवासी ग्राम जैनपुरा, थाना जलेसर, एटा के रूप में हुई, जो वर्तमान में हरौला, थाना फेस-1 क्षेत्र में रह रहा था। युवक को नाले से बाहर निकालने के लिए पुलिस के साथ फायर सर्विस और NDRF की टीम ने कई घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 6 बजे युवक का शव नाले से बरामद कर लिया गया。 पुलिस के मुताबिक, मृतक की पत्नी ने बताया कि शराब पीने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसी बात से नाराज होकर रवि ने गुस्से में नाले में छलांग लगा दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में अन्य आवश्यक कार्रवाई कर रही है। मामले में एडीसीपी नोएडा अभय कुमार मिश्र ने भी जानकारी दी है। बाइट एडीसीपी नोएडा अभय कुमार मिश्र
0
0
Report

पट्टा वितरण तेज करने को लेकर विपक्ष ने आयुक्त को ज्ञापन सौंपा

Karauli, Rajasthan:पट्टा वितरण में तेजी की मांग, नेता प्रतिपक्ष ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन। जिला करौली नगर परिषद करौली में लंबित पट्टा पत्रावलियों के जल्द निस्तारण और पात्र लोगों को समय पर पट्टे जारी करने की मांग को लेकर नेता प्रतिपक्ष वीरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में पार्षदों ने नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। पार्षदों ने कहा कि पट्टा प्रक्रिया में देरी से लोगों को परेशानी हो रही है और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भी दिक्कत आ रही है। ज्ञापन में बताया गया कि राज्य सरकार की ओर से नगरीय निकायों में आमजन को शीघ्र पट्टे उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 7 से 16 अक्टूबर 2026 तक सेवा अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में नगर परिषद क्षेत्र में लंबे समय से लंबित पट्टा पत्रावलियों का अभियान के दौरान प्राथमिकता से निस्तारण करने की मांग की गई। नेता प्रतिपक्ष वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि पात्र लोगों को पट्टा मिलने से उन्हें अपनी संपत्ति से जुड़े दस्तावेज हासिल करने के साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भी आसानी होगी। उन्होंने लंबित मामलों की जांच कर समयबद्ध तरीके से प्रक्रिया पूरी करने की मांग की। ज्ञापन के दौरान पार्षदों ने नगर परिषद प्रशासन से पट्टा वितरण की प्रक्रिया को सरल और तेज करने तथा लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ें, इसके लिए व्यवस्था सुधारने की मांग की। इस दौरान पार्षद बनवारी हरदैनिया, संजय शर्मा, मदनमोहन शर्मा, सुआ बाई जाटव, टीकमचंद, ममता, वैशाली, मोनिका सिंह सहित अन्य पार्षद मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर की नेमरा में अंतिम विदाई, परिवार में सन्नाटा

Ranchi, Jharkhand:रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर आज नेमरा पहुंचेगा।नेमरा के घाट पर ही उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। गांव में सभी फॉर्मेलिटी पूरी कर ली जा चुकी है।कुछ ही देर में उनका पार्थिव शरीर नेमरा पहुंचेगा। इस भावुक पल में रूपी सोरेन के बाई ने कहा कि दीदी की कमी हमेशा खेलेगी।वही पूर्व सांसद सुनील महतो की पत्नी ने कहा कि माता जी हमें बेटी के मानती थी और हमेशा उनसे बात होती थी।आज साथ नहीं है मन दुखी बाइट:- हेमंत सोरेन के मामा बाइट:- सुमन महतो(पूर्व सांसद सुनील महतो की पत्नी) बाइट:-विनोद किस्कू (जिला अध्यक्ष रामगढ़ झामुमो)
0
0
Report

107/116 प्रतिबंध के विरोध में डबरा नगरपालिका में सियासी घमासान

Morena, Madhya Pradesh:पार्षदों पर 107/116 की कार्रवाई का विरोध, पार्षदों के दल के साथ पहुंची पूर्व मंत्री इमरती देवी निरस्तीकरण की उठाई मांग। ग्वालियर डबरा में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन द्वारा की गई 107/116 की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई अब राजनीतिक मुद्दा बनती नजर आ रही है। डबरा नगर पालिका पार्षदों और पूर्व मंत्री इमरती देवी ने पार्षदों पर की गई इस कार्रवाई को वापस लेने की मांग की है। उनका कहना है कि जनप्रतिनिधियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई उचित नहीं है। यही पर बतादे कि धारा 107/116 के तहत पुलिस और प्रशासन द्वारा ऐसे लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाती है, जिनसे शांति भंग होने की आशंका हो। यह कार्रवाई किसी आपराधिक मामले में सजा देने के लिए नहीं, बल्कि भविष्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की जाती है। इसी कार्रवाई को लेकर डबरा के कुछ पार्षदों में नाराजगी सामने आई है, जहाँ पूर्व मंत्री और पार्षद की गई 107/116 की कार्रवाई को वापस लेने की मांग करते दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच ग्वालियर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव भी डबरा पहुंचे और पार्षदों के दल व पूर्व मंत्री इमरती देवी के साथ एक बैठक कर पार्षदों को आश्वासन दिया है कि की गई कार्रवाई को वापस लिया जाएगा जिससे पार्षद भी संतुष्ट नजर आए हैं। अब आगे या देखना होगा के पार्षदों पर की गई यह कार्रवाई वापस होती है या यह एक आश्वासन बनकर ही रह जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top