241001
Hardoi: बच्चों के विवाद में दबंगों ने दलित दंपत्ति को पीटा, मामला दर्ज
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के हरपालपुर थाना क्षेत्र में बच्चों के विवाद का उलाहना देने गए दलित दंपति पर दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पीड़ित दंपति ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने पिता-पुत्रों सहित 3 लोगों के खिलाफ SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज कर घायल दंपति को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा। मामले की जांच जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
युवक कांग्रेस चुनाव: भिलाई में फर्जी वोटिंग के आरोप पर भिड़े दो गुट, वीडियो वायरल
Titurdiha, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ युवक कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव के दौरान भिलाई के पावर हाउस स्थित शासकीय ITI के पास भारी हंगामा हुआ। फर्जी मतदान को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक पक्ष ने विरोधी गुट पर बाहर से लोगों को लाकर बोगस वोटिंग कराने का गंभीर आरोप लगाया है। प्रदेश में पहले भी सदस्यता और मतदान में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। मामले की लिखित शिकायत चुनाव प्रभारी से करने की तैयारी है।0
0
Report
असद उवैसी शिक्षा के पथ पर, मुसलमानों के नाम पर राजनीती खत्म
Noida, Uttar Pradesh:मुसलमानों के नाम पर घटिया राजनीती ना करें असद उवैसी अब मुसलमान शिक्षा की और अग्रसर है इसमे बाधा मत बनो SAJID RASHIDI0
0
Report
सिरसा में स्वाइन फ्लू के 16 मरीज, दो मौतें, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
Sirsa, Haryana:एंकर रीड स्वाइन फ्लू का प्रभाव अब सिरसा जिला में बढ़ता जा रहा है। अब तक स्वाइन फ्लू के 16 मरीज मिल चुके है। इसके साथ ही दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। जिला सिरसा में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। सिरसा जिले में स्वाइन फ्लू के लगातार मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं स्वाइन फ्लू के चलते दो व्यक्तियों की मौत होने की जानकारी भी सामने आई है। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है और मरीजों की निगरानी के साथ-साथ उनके संपर्क में आए लोगों की भी जांच की जा रही है। वोल 1 सिरसा के नागरिक अस्पताल के सीएमओ डॉ. पवन कुमार ने स्वाइन फ्लू के मामलों की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 16 मरीज मिले हैं। इनमें से दो मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी मरीजوں की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। वोल 2 स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए गए सभी मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। अस्पतालों में मरीजों का उपचार किया जा रहा है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। वहीं, स्वाइन फ्लू के मरीजों के परिवार के सदस्यों और उनके संपर्क में आए लोगों की भी जांच की जा रही है, ताकि संक्रमण के संभावित मामलों का समय रहते पता लगाया जा सके। स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने के बाद सिरसा के नागरिक अस्पताल में भी विशेष तैयारियां की गई हैं। मरीजों के उपचार और संक्रमण से बचाव के लिए नागरिक अस्पताल में अलग से स्वाइन फ्लू वार्ड बनाया गया है। इस वार्ड में मरीजों को भर्ती करने और उनके उपचार के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। वोल 3 स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के मरीजों के इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में जरूरी दवाइयों का भी प्रबंध किया है। इसके साथ ही सिरसा के सरकारी अस्पतालों में तैनात कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले मरीजों को अस्पताल पहुंचने पर तुरंत चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करवाई जाए और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तत्काल एडमिट किया जाए। स्वास्थ्य विभाग ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों के जल्द से जल्द टेस्ट करवाने के निर्देश भी दिए हैं। विभाग का उद्देश्य है कि किसी भी संभावित मरीज की पहचान समय रहते हो सके और उसे आवश्यक उपचार उपलब्ध करवाया जा सके। वोल 4 स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की है। विभाग की ओर से लोगों कोड़ भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से परहेज करने की सलाह दी गई है। खासकर बाजारों और अधिक भीड़ वाले स्थानों पर जाते समय सावधानी बरतने की अपील की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को मास्क पहनकर बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर निकलने की एडवाइजरी भी जारी की है। लोगों से कहा गया है कि वे अपनी सेहत के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें और संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाएं। वोल 5 स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर लोगों को तुरंत अपने नजदीकी अस्पताल में जांच करवाने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि किसी भी व्यक्ति में स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण दिखाई दें तो वह खुद से इलाज करने के बजाय चिकित्सीय सलाह ले और समय पर जांच करवाए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को यह भी सलाह दी गई है कि वे खांसी, जुकाम, बुखार या सांस संबंधी परेशानी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें। समय पर जांच और उपचार से बीमारी की गंभीरता को कम करने में मदद मिल सकती है। वोल 6 फिलहाल जिले में स्वाइन फ्लू के मरीज अलग-अलग अस्पतालों में उपचाराधीन हैं और स्वास्थ्य विभाग इन मामलों को लेकर लगातार निगरानी कर रहा है। मरीजों के परिवार के लोगों की जांच के साथ-साथ संक्रमण की संभावित स्थिति पर भी नजर रखी जा रही है। सिरसा के नागरिक अस्पताल में स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए विशेष वार्ड, दवाइयों और जरूरी स्वास्थ्य सेवाओं का प्रबंध किया गया है। सरकारी अस्पतालों के कर्मचारियों को भी संदिग्ध मरीजों की पहचान, जल्द टेस्ट और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल भर्ती के निर्देश दिए गए हैं। वोल 7 स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता से अपील की है कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। भीड़भाड़ वाले स्थानों से दूरी बनाए रखें, जरूरत के अनुसार मास्क का इस्तेमाल करें और स्वाइन फ्लू के लक्षण नजर आने पर बिना देरी किए नजदीकी अस्पताल में जांच करवाएं। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की नजर जिले में सामने आए स्वाइन फ्लू के मामलों पर बनी हुई है और विभाग की ओर से लोगों को बीमारी से बचाव के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
असद उवैसी: मुसलमान शिक्षा की दिशा में अग्रसर, राजनीति से आगे
New Delhi, Delhi:मुसलमानों के नाम पर घटिया राजनीती ना करें असद उवैसी अब मुसलमान शिक्षा की और अग्रसर है इसमे बाधा मत बनो0
0
Report
झीरम हमले पर राजनीति जारी, भाजपा ने बघेल पर कार्टून पोस्टर से निशाना साधा
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर ब्रेकिंग- झीरम हमले पर सियासत जारी. भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर कार्टून पोस्टर किया जारी. झीरम घाटी के सबूत नहीं देने पर कसा तंज, कार्रवाई को लेकर धारा भी बताई. लिखा- जुमलेबाजी तो कर दिए हो भूपेश जी. अब अगर जेब में रखा सबूत नहीं दिया तो सबूत छिपाने के आरोप में धारा-238 के तहत कार्रवाई हो सकती है....0
0
Report
धौलपुर में हत्या के प्रयास: दो फरार बदमाश गिरफ्तार, इनाम घोषित
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर जिले की निहालगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गौरव और सौरभ के रूप में हुई है। दोनों पर पुलिस अधीक्षक की ओर से दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित था और न्यायालय ने उनके खिलाफ स्थाई वारंट जारी कर रखा था। इस कार्रवाई में कांस्टेबल धर्मेन्द्र शर्मा और कांस्टेबल सौरभ कपासिया की विशेष भूमिका रही। मामला करीब 1 वर्ष पूर्व चोपड़ा मंदिर क्षेत्र का है। पीड़ित युवक अपनी बोलेरो गाड़ी में बैठा था तभी पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। आरोपियों के हाथों में धारदार हथियार लाठी डंडे और सरिया थे। अचानक हुए हमले में युवक गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी बोलेरो और मोटरसाइकिल से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि गौरव और सौरभ लगातार फरार चल रहे थे। एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत थानाधिकारी देवेन्द्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर रीको एरिया रोहिणी नगर में दबिश दी और दोनों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था और शांति मजबूत होगी और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास लगातार बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है।0
0
Report
Advertisement
नीमकाथाना में नायब सूबेदार छोटूराम बोरान की तिरंगा यात्रा और अंतिम संस्कार
Sikar, Rajasthan:नीमकाथाना में नायब सूबेदार छोटूराम बोरान की निकली तिरंगा यात्रा, उमड़ा जनसैलाब 10 से अधिक डीजे के साथ हाथों में तिरंगा लेकर अंतिम यात्रा में शामिल हुए शहरवासी भारत माता की जय और छोटूराम अमर रहे के नारों से गूंजा पूरा शहर, जगह-जगह पुष्पवर्षा श्मशान घाट पर सैन्य एवं राजकीय सम्मान के साथ होगा नायब सूबेदार का अंतिम संस्कार सीकर जिले के नीमकाथाना में भारतीय सेना की ईएमई बटालियन में झांसी में तैनात नायब सूबेदार छोटूराम बोरान को नीमकाथाना शहर ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। पथवारी मोहल्ला निवासी छोटूराम बोरान का पार्थिव शरीर देर रात सैन्य वाहन से नीमकाथाना लाया गया था, जिसे वीर तेजाजी जाट छात्रावास में रखा गया।आज सुबह सैन्य वाहन को फूलों से सजाया गया।उसके बाद वीर तेजाजी जाट छात्रावास से तिरंगा यात्रा शुरू हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए। 10 से अधिक डीजे के साथ निकली अंतिम यात्रा में लोग हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे। इस दौरान भारत माता की जय और छोटूराम अमर रहे के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। तिरंगा यात्रा के मार्ग में जगह-जगह स्कूली छात्रों ने मानव श्रृंखला बनाकर सैन्य वाहन पर पुष्प वर्षा की और नायब सूबेदार छोटूराम बोरान को श्रद्धांजलि दी। यात्रा पथवारी मोहल्ले पहुंची जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।नायब सूबेदार छोटूराम बोरान की 24 सितंबर को अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें मिलिट्री हॉस्पिटल झांसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका ऑपरेशन किया। हालांकि ऑपरेशन सफल नहीं हो सका।जिससे उनका निधन हो गया।छोटूराम बोरान वर्ष 2001 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। उनकी पहली पोस्टिंग पंजाब के जालंधर में हुई थी। इसके बाद उन्होंने सेना में विविध स्थानों पर सेवाएं दीं। वर्तमान में वे ईएमई बटालियन झांसी में नायब सूबेदार के पद पर तैनात थे।छोटूराम बोरान के दो बच्चे हैं। बड़ा बेटा विशाल और बेटी शिवानी अभी पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी पत्नी मंजू का करीब छह साल पहले गंभीर बीमारी के चलते निधन हो गया था। अब दोनों बच्चों के सिर से मां के बाद पिता का साया भी उठ गया।नायब सूबेदार छोटूराम बोरान की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए। सैन्य सम्मान के साथ होने वाले अंतिम संस्कार के दौरान उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।0
0
Report
इटावा-कोटा के अयाना क्षेत्र में लूटपाट जारी, चाणदा गाँव में महिला के आभूषण छीने
Kota, Rajasthan:इटावा, कोटा अयाना क्षेत्र में नहीं थम रही लूटपाट का सिलसिला. बीती रात चाणदा गाँव में घर में सो रही महिला के कानों के छीनकर ले गये बदमाश. महिला भूली बाई के साथ हुई घटना की पुलिस को दी जानकारी. दो आरोपी बताए. अयाना पुलिस को दी जानकारी. पुलिस जुटी जांच में.0
0
Report
धौलपुर में 70वीं राज्य स्तरीय छात्र फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: जिले में 70वीं राज्य स्तरीय छात्र 17 वर्ष फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज हुआ। समारोहम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान अजय सिंह मलिंगा रहे, जबकि अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सुक्खो देवी रावत ने की इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए श्रेष्ठ खेल प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि अजय सिंह मलिंगा ने कहा कि सभी खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन करें। जिला शिक्षा अधिकारी सुक्खो देवी रावत ने कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है, सभी खिलाड़ी खेल भावना से खेलें और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न जिलों से 42 से अधिक टीमें भाग ले रही हैं। टीमों के ठहरने की बेहतर व्यवस्था की गई है और तीन अलग-अलग मैदानों पर मैच आयोजित किए जा रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
चेन्नई में पीएम मोदी के जन्मदिन कार्यक्रम, धारापुरम उपचुनाव, कैावेरी मुद्दा और पट्टिनापक्कम मछुआरा समुदाय
Noida, Uttar Pradesh:CHENNAI (TAMIL NADU): TAMILISAI SOUNDARARAJAN (BJP) ON PM MODI'S BIRTHDAY PROGRAMME/ DHARAPURAM BYPOLL/ CAUVERY WATER ISSUE/ SCHOOL SAFETY/ PATTINAPAKKAM FISHING COMMUNITY ISSUE0
0
Report
निवाई में नकली घी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, कई ब्रांड के नकली रैपर पकड़े
Kota, Rajasthan:टोंक जिले के निवाई में जिला स्पेशल टीम (DST) ने नकली घी के कारोबार से जुड़े बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देश पर रीको औद्योगिक क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए नामी ब्रांड्स के नाम पर नकली घी की पैकिंग और सप्लाई के लिए इस्तेमाल की जा रही अवैध यूनिट को सीज किया गया है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नकली ब्रांडेड पैकेजिंग सामग्री, हजारों फर्जी पीपे, प्रिंटिंग उपकरण, डाई मशीन, एक लग्जरी कार और एक लाख रुपए नकद बरामद किए हैं. मामले में निवाई निवासी अमन जैन को गिरफ्तार किया गया है. नामी कंपनियों के नाम पर चल रहा था कारोबार. पुलिस के अनुसार, फैक्ट्री में सरस, अमूल, मधुसूदन, कृष्णा और महावन जैसे नामी ब्रांड्स के हूबहू नकली रैपर, लेबल और टीन तैयार किए जा रहे थे. इनका इस्तेमाल नकली और मिलावटी घी की पैकिंग कर बाजार में सप्लाई करने के लिए किया जाना था.0
0
Report
झुंझुनूं कांग्रेस का लोकतंत्र बचाओ मार्च: पुतला दहन और चुनाव आयोग पर सवाल
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं में कांग्रेस का ‘लोकतंत्र बचाओ’ पैदल मार्च Gandhi चौक से कलेक्ट्रेट तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च जिलाध्यक्ष एवं मंडावा विधायक रीटा चौधरी के नेतृत्व में प्रदर्शन उदयपुरवाटी विधायक भगवानाराम सैनी रहे मौजूद साथ में पिलानी विधायक पितराम काला भी रहे मौजूद कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका कांग्रेस ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए लगाए गंभीर आरोप अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर झुंझुनूं में जिला कांग्रेस कमेटी झुंझुनूं की ओर से मंगलवार को ‘लोकतंत्र बचाओ’ के नारे के साथ विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं मंडावा विधायक रीटा चौधरी के नेतृत्व में गांधी चौक से जिला कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला गया। प्रदर्शन में उदयपुरवाटी विधायक भगवानाराम सैनी, पिलानी विधायक पितराम काला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी चौक पर एकत्रित हुए और हाथों में तख्तियां व बैनर लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध जताया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं मंडावा विधायक रीटा चौधरी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने वोटों की चोरी और हेराफेरी की है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संवैधानिक संस्था है और लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा की जिम्मेदारी उसकी है। रीटा चौधरी ने आरोप लगाया कि कुछ राज्यों में वोटों को काटकर और कुछ जगह वोट जोड़कर भाजपा को सत्ता में पहुंचाने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार वोटों की चोरी का मुद्दा उठा रहे हैं और अब देश इस मुद्दे को जान चुका है।रीटा चौधरी ने राजस्थान और झुंझुनूं के निकाय चुनावों का जिक्र करते हुए भी भाजपा पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस के बोर्ड बनने की स्थिति थी, वहां कथित तौर पर पार्षदों पर दबाव बनाया गया। उन्होंने पुलिस-प्रशासन के इस्तेमाल, पार्षदों को उठाने, लॉटरी में हराने तथा उनके परिवारों को डराने-धमकाने के आरोप लगाए।उन्होंने कहा कि वोट प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और संविधान ने यह अधिकार दिया है। सत्ता के कथित दुरुपयोग के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है।कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग की। बाइट : रीटा चौधरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं मंडावा विधायक0
0
Report
Advertisement
रेंजर हत्या के बाद छोटीसादड़ी में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
Pratapgarh, Rajasthan:छोटीसादड़ी में रेंजर प्रताप सिंह चूंडावत की हत्या के बाद पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने भारी जाप्ते के साथ छोटीसादड़ी से लेकर मामले से जुड़े आरोपियों के गांवों तक फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने इस दौरान कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश दिया और आमजन से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। फ्लैग मार्च की शुरुआत छोटीसादड़ी से हुई, जिसके बाद पुलिस और वन विभाग का दल स SukkaD... तथा मोहनपुरा तलाई क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर वन विभाग की टीम के साथ पहुंचे। मौके पर जेसीबी, ट्रैक्टर और डंपर से खनन गतिविधियां चलने की जानकारी सामने आई थी। वाहनों को रोकने के दौरान विवाद हुआ और एक डंपर मौके से निकल गया। रेंजर ने बाइक से डंपर का पीछा किया। घाटीवाले बालाजी मंदिर मार्ग पर डंपर की टक्कर से रेंजर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के साथ तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंपर और अवैध खनन में इस्तेमाल जेसीबी को जब्त किया। 26 सितंबर को पुलिस ने आरोपी कन्हैयालाल उर्फ कान्हा बावरी को घोसुंडी के जंगल से गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार मामले में अब तक छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.0
0
Report
एशियाई खेल 2026 में पिंकी बलहारा ने ब्रॉन्ज जीतकर इतिहास रचा
भारतीय महिला कुराश खिलाड़ी पिंकी बलहारा ने एशियन गेम्स 2026 में इतिहास रचते हुए ब्रॉन्ज मेडल (कांस्य पदक) अपने नाम किया है। पिंकी बलहारा दक्षिण दिल्ली के नेब सराय की रहने वाली हैं और उनका परिवार पहले से कई पुरस्कार जीत चुका है। बड़े भाई ने बहन को सपोर्ट किया और मेहनत से लगातार एक के बाद एक जीत हासिल की। पिंकी ने एशिया गेम्स 2026 में देश का नाम रोशन किया है। परिवार के अनुसार पिंकी काफी जिद्दी हैं और चोटों के बावजूद उन्होंने मेहनत जारी रखी।0
0
Report
परबतसर में नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष श्रीभगवान बंग का भव्य स्वागत
Didwana, Rajasthan:परबतसर के माहेश्वरी पंचायत परबतसर के तत्वावधान में माहेश्वरी भवन में नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष श्रीभगवान बंग एवं पार्षद रामावतार राठी के सम्मान में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक मानसिंह किनसरिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं नगरपालिका अध्यक्ष श्रीभगवान बंग, पार्षद रामावतार राठी, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अजय राठी, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रामस्वरूप मोदी एवं भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष विष्णु मानधनिया का समाजबंधुओं की ओर से स्वागत किया गया। पूर्व विधायक मानसिंह किनसरिया ने नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परबतसर के विकास की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी योग्य एवं अनुभवी व्यक्ति को मिली है। उन्होंने आशा जताई कि श्रीभगवान बंग इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे।0
0
Report
Advertisement
