Back
Hardoi241124blurImage

Hardoi - तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल

Ramprakash Rathour
Mar 23, 2025 15:59:51
Shahabad, Uttar Pradesh

पचदेवरा थाना क्षेत्र के पिपरिया पुल के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। घायल बाइक सवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कांट थाना क्षेत्र के ग्राम नगरिया निवासी रामनरेश 35 वर्ष पुत्र जय जय राम बाइक से अपने रिश्तेदारी में होकर वापस लौट रहा था। रविवार को शाम तकरीबन 6:00 बजे पिपरिया पुल के निकट पचदेवरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। घायल को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|