206244
Auraiya - बारातियों की कार में अचानक लगी आग
Uttar Pradesh:बारातियों से भरी ओमनी कार में अचानक आदर्श चौराहे के पास आग लग गई. बारातियों ने कूदकर जान बचाकर गाड़ी को पलट दिया, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी, अछल्दा थाना क्षेत्र का मामला ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नैनवां में 45 साल से पटाखा युद्ध: दीपावली की अनोखी परंपरा
Jaipur, Rajasthan:नैनवां (बूंदी) नैनवां में पटाखा युद्ध की शुरुआत वर्ष 1980-81 के आसपास हुई थी। युवाओं की टोलियां बाजार की गलियों के मुहानों पर मोर्चाबंदी कर एक-दूसरे पर पटाखे फेंकती हैं। देखते ही देखते यह मुकाबला पूरे शहर में चर्चा का विषय बन जाता है। पटाखा युद्ध का इतिहास में कोई विशेष लिखित विवरण नहीं मिलता। पहले बैलों की दीपावली पर बैलों पर पटाखे फेंकने की परंपरा थी, लेकिन समय के साथ यह परंपरा समाप्त हो गई और उसकी जगह पटाखा युद्ध ने ले ली। आज यह परंपरा नैनवां की दीपावली की एक अलग पहचान बन चुकी है। चार दशक से अधिक समय से चली आ रही यह परंपरा आज भी युवाओं के उत्साह का हिस्सा बनी हुई है। हालांकि पटाखों के इस रोमांच के बीच सुरक्षा का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है, ताकि दीपावली की खुशियां किसी हादसे में न बदलें।0
0
Report
सलमान खुर्शीद: सोनिया गांधी की किताब के बाबरी मस्जिद जिक्र पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली। सोनिया गांधी की किताब में बाबरी मस्जिद के जिक्र को लेकर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, "अंदर की बात तो बताना बड़ा असंभव है। हम लोग उस समय सरकार में थे और जो भी जो भी हुआ था उसका एक बहुत गंभीर अफसोस सभी को था। कौन क्या चाहता था वो अलग बात है लेकिन उस बात کا खेद और अफसोस तो सबको था। उस बात का खेद और अफसोस का प्रकट तो भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने भी किया था... इसको कोई स्वीकार नहीं करता था कि लोकतंत्र में कोई बाहुबल के माध्यम से लोकतंत्र के रास्ते को बदलने का प्रयास करे, ये तो कोई स्वीकार नहीं करता था। उसी के परिपेक्ष में सोनिया गांधी ने कुछ कहा होगा लेकिन हम लोग किताब को थोड़ा सा विस्तार से देख लें, पढ़ लें तब कुछ कहना संभव होगा। इस पर अधिकृत रूप से भी हमारी पार्टी के नेता बोलेंगे, जब समय आएगा। तब तक हम उसकी प्रतीक्षा करते हैं।"0
0
Report
खैरथल के अस्पताल परिसर में आवारा कुत्तों का आवागमन, मरीज खतरे में
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल जिले के किशनगढ़बास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। अस्पताल परिसर में रात होते ही आवारा कुत्तों का जमावड़ा लग जाता है। अस्पताल परिसर में कई कुत्ते खुलेआम घूमते नजर आ रहे हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें रात के समय कुत्ते अस्पताल परिसर में बेलखौफ घूमते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में रात के समय इमरजेंसी में उपचार कराने पहुंचने वाले मरीजों और उनके परिजनों में कुत्तों के काटने का डर बना रहता है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति परेशानी का कारण बन सकती है। हैरानी इस बात की है कि इस अस्पताल में हर महीने औसतन 25 से 30 लोग कुत्तों के काटने के बाद उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक जुलाई और अगस्त में 28 मामले सामने आए जबकि सितंबर महीने में 24 लोग डॉग बाइट का शिकार होकर अस्पताल पहुंचे। अब सवाल यह है कि जहां लोगों को इलाज और सुरक्षा मिलनी चाहिए उसी अस्पताल परिसर में आवारा कुत्तों का जमावड़ा कैसे लगा हुआ है। इन तस्वीरों के बाद अस्पताल प्रशासन और नगरपालिका की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े होते है कि जिले में डॉग बायटिंग के गंभीर मामले सामने आने के बाद भी प्रशासन मुखबधिर क्यों बना हुआ है।0
0
Report
Advertisement
चंदेरी के मौन परमा व्रत पर विदेशी सैलानी भी झूमे
Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशाेक नगर -चंदेरी में बुंदेली संस्कृति का अनूठा रंग, विदेशी सैलानियों पर चढ़ा ‘मोनी नृत्य’ का खुमार.. - 12 साल की कठिन साधना, 144 गांवों की परिक्रमा: चंदेरी में मौन परमा व्रत की शुरुआत.. - न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से आए पर्यटकों ने मोनियों संग जमकर लगाए ठुमके.. एंकर-मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक नगर चंदेरी में इन दिनों आस्था, लोक कला और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। दीपावली की दूज पर शुरू हुआ बुंदेलखंड का पारंपरिक 'मौन परमा व्रत' इस बार स्थानीय लोगों के साथ-साथ विदेशी मेहमानों के आकर्षण का केंद्र भी बन गया। माता जागेश्वरी के दरबार से शुरू हुए इस उत्सव में जब ढोल की थाप पर मोनियों ने नृत्य शुरू किया, तो वहां मौजूद न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के सैलानी भी खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए। देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट,, ढोल की गूंजती थाप, हाथों में मोरपंख और होठों पर अटूट मौन। यह नजारा है चंदेरी के प्रसिद्ध मां जागेश्वरी देवी मंदिर का। कार्तिक मास की दूज पर यहां बुंदेलखंड का प्रसिद्ध ‘मौन परमा व्रत’ शुरू हो गया है। मंदिर के पुजारी ने पारंपरिक गांठ बांधकर इस कठिन अनुष्ठान की विधिवत शुरुआत कराई, जिसके बाद मोनियों की टोली ने लोक धुन पर मनमोहक मोनी नृत्य पेश किया。 भारतीय लोक संस्कृति की यह छटा देखकर चंदेरी घूमने आए विदेशी सैलानी भी झूम उठे। न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से पहुंचे पर्यटक मोनियों की ऊर्जा और संगीत की ताल पर जमकर नाचे। भारत की इस मिट्टी से जुड़े रंग में रंगकर विदेशी मेहमान पूरी तरह मंत्रमुग्ध नजर आए。 आपको बता दें कि यह केवल नृत्य नहीं, बल्कि तपस्या और आस्था की एक बेहद कठिन परीक्षा है। इस व्रत को उठाने वाले युवाओं को 12 वर्षों तक हर साल इस नियम का पालन करना होता है। नियम इतना सख्त है कि एक बार जिस गांव में परिक्रमा कर ली, अगले 12 सालों तक वहां दोबारा नहीं जाया जा सकता। इस तरह एक साधक 12 सालों में कुल 144 गांवों का मौन भ्रमण करता है। 12 वर्ष पूरे होने पर प्रयागराज के पावन संगम में व्रत का विसर्जन किया जाता है और गांव में भव्य भंडारे का आयोजन होता है。 आधुनिकता की दौड़ में जहां कई परंपराएं सिमट रही हैं, वहीं बुंदेलखंड के युवाओं की यह 12 साल की साधना और विदेशी सैलानियों का इस लोक पर्व में उत्साह यह साबित करता है कि भारतीय संस्कृति की जड़ें आज भी पूरी दुनिया को अपनी ओर खींचने की ताकत रखती हैं..!!0
0
Report
खरगोन में गोवर्धन पूजन के दिन पशुधन के साथ दीपावली, आतिशबाजी से उत्साह
Khargone, Madhya Pradesh:पशुधन का श्रृंगार एवं फिर उन्हें दौड़ाकर उनके साथ आतिशबाजी की दीपावली की अनोखी परम्परा जो जोखिम से कम नहीं ।पशुओं को दौड़ाकर जब उनके साथ जमकर आतिशबाजी की जाती है तो पशुओं की भीड़ चमकाकर भागने लगती है। तब कोई जोखिम होने का डर होता है। यह खास अनौखी परम्परा दीपावली के चौथे दिन गोवर्धन पूजन के दिन खरगोन में होता है खास रिपोर्ट खरगोन से राकेश जायसवाल द्वारा खरगोन में गोवर्धन पूजन के दिन खासकर ग्रामीण अंचल में किसान परिवार आंगन में गोबर के गोवर्धन का पूजन एवं किसान और पशुपालक समाजजन धनगर समाज ,रघुवंशी समाज ,क्षत्रिय माली समाज क्षत्रिय पाल समाज के पशुपालक इस परम्परा को मनाते है। पशुधन गाय ,बैल ,भैंस , आदि का श्रृंगार किया जाता है। उनके बाद पशुधन के साथ दीपावली मनाई जाती है ।आज पशुधन के साथ दीपावली ही खास होती है। पशुधन का श्रृंगार कर उन्हें दौड़ाकर उनके पैरों में आतिशबाजी की जाती है । पशु चमककर इधर - उधर भागते है। हालांकि उन्हें घेरकर रखा जाता है ताकि कोई नुकसानी नहीं हो। पशुपालक बताते है आतिशबाजी से पशुओं में भी उत्साह का संचार होता है। वह ओर सजग हो जाते है। वही सुरक्षा के बीच इस तरह किया जाना मानते है वही कुछ गौ पालक की मान्यता है कि द्वापर युग में इन्द्रदेव के कोप से जब अतिवृष्टि से प्रलय से हालात गोकुल में बनी तो भगवान श्रीकृष्ण ने गोकुलवासियों के साथ गाय एवं अन्य पशुधन को गोवर्धन पर्वत उठाकर बचाया उसी को लेकर गोवर्धन पूजन की परम्परा है। गोबर के गोवर्धन बनाकर भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण किया जाता है साथ गोवंश के साथ दीपावली मनाई जाती है उनका शृंगार किया जाता है।0
0
Report
रामनगर में 58 वर्षीय महिला की अर्द्धनग्न हालत में मौत; हत्या की जांच तेज
Ramanagara, Karnataka:नैनीताल जिले के रामनगर में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब छोई गांव के किशनपुर पड़ाव में एक 58 वर्षीय महिला का शव अर्द्धनग्न अवस्था में बरामद हुआ, महिला का शव उसके घर से कुछ दूरी पर पड़ा मिला; घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया. वहीं मृतका के परिजनों ने गांव में ही रहने वाले एक युवक पर हत्या की आशंका जताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं; मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं. खास बात यह है कि पुलिस इस पूरे मामले को पुरानी रंजिश से जोड़कर भी जांच कर रही है; फिलहाल महिला की मौत हत्या है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा. जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान 58 वर्षीय विमला देवी पत्नी स्वर्गीय खिलाफ सिंह के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने महिला का शव घर से कुछ दूरी पर अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ा देखा; इसके बाद तत्काल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया; मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए. वहीं परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या की आशंका जताई है. हालांकि इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. मामले में जानकारी देते हुए सीओ रवीकांत सेमवाल ने बताया कि पुलिस को सुबह करीब सवा दस बजे महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी; महिला यहां अकेले रहती थीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है; पुलिस हत्या सहित सभी संभावित पहलुओं और पुरानी रंजिश को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. फिलहाल इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है.0
0
Report
Advertisement
अमेठी में पैसे के विवाद पर युवक BSNL टावर चढ़ा, आत्महत्या की धमकी दी
Amethi, Uttar Pradesh:Amethi - दुकान मालिक से पैसे न मिलने के बाद हुए विवाद के चलते BSNL टावर पर चढ़ा युवक, सूचना पर जुटी भारी भीड़,टावर पर चढ़े व्यक्ति द्वारा आत्महत्या की धमकी से देने मचा हड़कंप, Amethi के ककवा गांव में लाखों रुपये के लेनदेन के विवाद में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, करीब दो घंटे तक टावर पर बैठकर देता रहा आत्महत्या की धमकी, सूचना पर पहुंची Amethi कोतवाली पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित उतारा नीचे, युवक की पहचान शिवलाल कनौजिया के रूप में हुई, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी,0
0
Report
इमरान मसूद बोले: दीवाली-प्रदूषण इंसानों की बीमारियां; अवनीश त्यागी की बাইট दिखी
Lucknow, Uttar Pradesh:कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का कहना है कि दीवाली और प्रदूषण इंसानों द्वारा पैदा की गई बीमारियां हैं। भाजपा प्रवक्ता अवनीश त्यागी की बाइट0
0
Report
नितिन नवीन पटना पहुंचे, छठ घाटों की तैयारियों का जायजा लेंगे
Patna, Bihar:बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज पटना पहुंच गए हैं। पटना पहुंचने के बाद उनका कार्यक्रम छठ घाटों की तैयारियों का जायजा लेने का है। नितिन नवीन स्टीमर के जरिए नासरीगंज घाट से गायघाट तक जाएंगे और गंगा घाटों पर छठ व्रतियों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा वे स्वर्गीय आरके सिन्हा के आवास अन्नपूर्णा भवन पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। बुधवार को चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर पटना के विभिन्न पूजा पंडालों में उनके दर्शन-पूजन का कार्यक्रम है। गुरुवार सुबह वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे और देर शाम दोबारा पटना लौटेंगे। छठ महापर्व के दौरान नितिन नवीन पटना में ही रहेंगे。0
0
Report
Advertisement
नक्सलवाद पर नेताओं की बयानबाजी: राहुल गांधी और विपक्ष पर तीखा हमला
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी को निशाना साधते हुए पूछा क्या उन शहीद जवान की माताओं से भी कहेगें नक्सलवाद कुछ नहीं होता है उपलब्धि पर सवाल उठाने के बजाए जवानो के बलिदान को सम्मान करने की नसीहत दिया तो बयानबाजी सुनाई देने लगी। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल ने कहा, नक्सलवाद क्या होता है ये राहुल गांधी को पता नहीं चलेगा ,नक्सलवाद उनसे पूछिए जिन्होंने अपना बेटा गंवाया है, जिन्होंने अपना भाई को गंवाया है। सैकड़ों पुलिस कर्मियों ने अपने जान गंवाकर इसे खत्म किया है। पीएम ने सही कहा है, नक्सलवाद से ज्यादा खतरनाक दिमागी नक्सल होता है। दिमागी नक्सल हज़ारो लोगों को बरगला सकता है। पीएम ने स्पष्ट कहा है दिमागी नक्सल को समाप्त करना ही होगा। बाइट ...दीनदयाल वर्णवाल, प्रदेश प्रवक्ता, बीजेपी वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा, मोदी जी देश के पीएम हैं , पूरे देश का आदर उनके साथ पर इतनी हल्की बात देश के पीएम को नहीं करना चाहिए। अगर दिमागी नक्सलवाद होता तो चीन और पाकिस्तान से ज्यादा खतरा , भारत एक ऐसा शिक्षित राष्ट्र है , जहां नालंदा विश्वविद्यालय में कई देश के लोग पढ़ते थे ,ये बुद्धिजीवी राष्ट्र है और यही वर्ग देश की आजादी में आगे कदम बढ़ाया, यही बुद्धिजीवी वर्ग आगे बढ़ कर चीन और पाकिस्तान के साथ अपने बौद्धिक सहयोग की भूमिका निभानी है। मोदी जी दिमागी नक्सल की बात कह रहे हैं तो दिमाग तो उनके भी पास है क्या वे भी उसी श्रेणी में आते हैं। बाइट ...राधाकृष्ण किशोर, वित्त मंत्री कांग्रेस प्रदेश महासचिव विनय सिंहा ने कहा, बलिदान की बात बाबूलाल ,कांग्रेस पार्टी से करें तो उनको तुरंत इलाज की जरूरत है। जिस पार्टी ने अपने दो दो पीएम को बलिदान होता देखा हो उनको बलिदान की बात क्या बताएंगे। क्या आप इलेक्शन को इसी मोटिवेशन के साथ जीतना चाहते हैं,जब जब चुनाव आता है इसी तरह की बात करते हैं। देश को जनता समझ रही है, आप अच्छे से विदाई ले लें। बीजेपी और खास कर बाबूलाल न ही बोलें तो अच्छा है। बीजेपी हताशा की तरफ बढ़ गई है और आने वाले समय में बीजेपी नास्तनाबूद हो जाएगी। बाइट ...विनय सिंहा , प्रदेश महासचिव, कांग्रेस झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा, ये बताने की क्या आवश्यकता है कौन उनके शहादत को सलाम नहीं करता है। आप बताइए पुलवामा के सैनिकों के परिवार के बारे में आपकी क्या सोच है , कौन थे वो घुंघट , कैसे उतना आरडीएक्स पहुंच गया।क्यों उन्हें एयर लिफ्ट नहीं करवाया गया था। कौन सी सोची समझी साजिश थी। आपके मन में सैनिको के प्रति कितना सम्मान है अग्निवार बना कर मैदान में उतार देते हैं और पांच से 6 साल में बेरोज़गार बना देते हैं। राहुल गांधी को सर्टिफिकेट देने की बात कैसे करते हैं। राहुल गांधी के परिवार ने शहादत दिया है। बाइट ...मनोज पांडेय, प्रवक्ता, झामुमो0
0
Report
महाराष्ट्र में UCC लागू कराने को लेकर जनता से राय: ओवैसी ने उठाए सवाल
Noida, Uttar Pradesh:मुंबई | AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी कहते हैं, "आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस का विषय यह है कि महाराष्ट्र सरकार ने UCC (समान नागरिक संहिता) लागू करने के लिए जनता से राय मांगी है। राज्य सरकार ने इसके लिए एक प्रश्नावली (सवाल-जवाब की सूची) भी तैयार की है। महाराष्ट्र सरकार द्वारा तैयार की गई इस प्रश्नावली से यह साफ हो जाता है कि देवेंद्र फडणवीस सरकार UCC लागू करने जा रही है। इस प्रश्नावली में बहुविवाह और बिना अदालत के दिए जाने वाले तलाक (एक्स्ट्रा-जुडिशियल तलाक) से जुड़े सवाल शामिल हैं। लेकिन, 'हिंदू अविभाजित परिवार' (HUF) के बारे में एक भी सवाल नहीं है। इससे यह स्पष्ट होता है कि गुजरात, उत्तराखंड, असम और मध्य प्रदेश की BJP सरकारों द्वारा 'समान नागरिक संहिता' के नाम पर उठाए गए कदमों की तरह ही, यह कोई असली UCC नहीं है, बल्कि एक 'हिंदू सिविल कोड' है जिसे गैर-हिंदू समुदायों पर थोपा जा रहा है। इसके अलावा, अगर आप इस प्रश्नावली को देखें, तो पाएंगे कि ज्यादातर सवाल 'हां या ना' के फॉर्मेट में पूछे गए हैं। मुझे लगता है कि यही वजह है कि बॉम्बे हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज आर.सी. चव्हाण ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा था कि इसमें अल्पसंख्यक समुदाय से कोई भी शामिल नहीं है। वे अभी महाराष्ट्र राज्य में इसे लागू करने की बात तो कर रहे हैं, लेकिन वे यह नहीं बता रहे हैं कि असल में इस 'समान' (यूनिफॉर्म) का मतलब क्या है。0
0
Report
कुण्डेश्वर में मौनिया नृत्य: दीपावली के दूसरे दिन गांवों में धूम
Tikamgarh, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में अपने तरह की यह अनूठी परम्परा सदियों से चली आ रही है जहां दीपावली के दूसरे दिन गोर्वधन पूजा के बाद मोनिया नृत्य शुरू होता है, जी हां हम बात कर रहे है टीकमगढ़ जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल कुंडेश्वर की जहां स्थित भगवान शिव के मंदिर पर आज ग्वालो के रूप में पहुंची मौनिया नृत्य की टोलिया डोल और नगड़िया की थाप पर जमकर नाची, दरअसल दीपावली के दूसरे कृष्ण भक्त के ग्वाल रूप में ग्रामीण क्षेत्रों से मौन धारण कर गांव-गांव से निकली यह टोलिया तीर्थ स्थलों पर पहुंचकर भगवान की पूजा अर्चना करने के बाद जमकर नाचते है, इसके पश्चात मोनिया नर्तको का यह दल गांव-गांव नाचते गाते घूमते हुये देर शाम तक अपने गांव पहुंचते है, हाथ में लाठी और मोर पंख लिए सजी धजी मोनिया नर्तकों का नृत्य देखते ही बनता है।0
0
Report
Advertisement
तेंदूखेड़ा में दिवाली के दौरान जुआ-नशा के खिलाफ दबिश, 27 गिरफ्तार
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा थाना अंतर्गत दिवाली के दौरान जुए और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर जोरदार कार्रवाई की है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 6 जुए के फड़ों का भंडाफोड़ किया और कुल 27 आरोपियों को रंगे हाथ धर दबोचा। दिवाली के दो दिनों के भीतर पुलिस ने नशे और जुए के खिलाफ सघन चेकिंग और सर्च अभियान चलाया। अलग-अलग इलाकों में मारे गए छापों में कुल 27 जुआरियों को हिरासत में लिया गया। इनके पास से लगभग 12,000 रुपये की नकदी, वाहन और अन्य सामग्री जब्त की गई है। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।0
0
Report
आदिवासी अंचलों में गाय गोहरी पर्व दीवाली के बाद उत्साह से मनाया गया
Alirajpur, Madhya Pradesh:आलीराजपुर और आसपास के आदिवासी बहुल अंचलों में 'गाय गोहरी' पर्व आज,मुख्य रूप से दीवाली के बाद (गोवर्धन पूजा / पड़वा) के अवसर पर अत्यंत उत्साह, श्रद्धा और अनूठी परंपरा के साथ मनाया जाता है। भील समुदाय में इस पर्व का विशेष सांस्कृतिक और पशुधन के प्रति सम्मान, पशुओं की विशेष साज-सज्जा: पर्व से पहले ही ग्रामीण अपनी गायों, बैलों और अन्य मवेशियों कोहहलाते-नहलाते हैं। उनके शरीर को विभिन्न रंगों, मोरपंखों, और सुंदर डिजाइनों से सजाया जाता है। उनके गले में नई घंटियां, कौड़ियां और फूलों की मालाएं पहनाई जाती हैं। पूजा-अर्चना और भोग: दीवाली के बाद सुबह गौमाता और बैलों का विशेष पूजन किया जाता है। उन्हें विशेष चारा, गुड़ और चावल आदि खिलाकर उनकीारती उतारी जाती है। आदिवासी संस्कृति में पशुधन (विशेषकर गाय) को परिवार का हिस्सा और समृद्धि का आधार माना जाता है। अनोखी मन्नत और लेटने की रस्म: गाय गोहरी की इस परंपरा का सबसे खास आकर्षण यह होता है कि जिन श्रद्धालुओं की मन्नतें पूरी होती हैं, वे गांव के निश्चित मार्ग या चौराहे पर जमीन पर पेट के बल सीधे लेट जाते हैं। गायों का ऊपर से गुजरना: इसके बाद पारंपरिक ढोल-मांदलों की थाप और हूपिंग (कुर्राटी) की आवाज़ के बीच सजे-धजे पशुओं (गाय-बैलों) के झुंड को उन लेटे हुए लोगों के ऊपर से दौड़ाया या निकाला जाता है। स्थानीय लोगों का ऐसा अटूट विश्वास है कि गौमाता के पैरों की धूल सिर पर लगने या उनके ऊपर से गुजरने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं, जीवन में सुख-शांति आती है और पशुधन की रक्षा होती है। यह पर्व प्रकृति, पशुओं और इंसानों के बीच के गहरे प्रेम, सम्मान और आदिवासी अंचल की प्राचीन लोक-संस्कृति का एक जीवंत उदाहरण है।0
0
Report
बुंदेलखंड के मोनिया नृत्य की दीपावली में धूम; विदेशी मेहमान भी शामिल
Niwari, Madhya Pradesh:बुंदेलखंड में प्रसिद्ध लोक नृत्य मोनिया की धूम, यह अनूठी परम्परा सदियों से चली आ रही है, जहां दीपावली के दूसरे दिन के बाद से मोनिया नृत्य शुरू होता है, मोनिया नृत्य बुंदेलखंड का एक प्राचीन लोक नृत्य है, यह नृत्य दीपावली के दूसरे दिन से शुरू हो जाता है, इस नृत्य में पुरुष मोर के पंखों को लेकर घेरा बनाते हैं और नृत्य करते हैं, मोनिया नृत्य को दीपावली नृत्य भी कहा जाता है, इस नृत्य की धूम बुंदेलखंड के लगभग सभी जिलों में रहती है, जी हां हम बात कर रहे है निवाड़ी जिले के प्रसिद्ध पर्यटन व तीर्थ स्थल ओरछा की, जहां पर स्थित भगवान श्रीराम राजा के मंदिर पर आज ग्वालो के रूप में पहुंची मौनिया नृत्य की टोलिया डोल और नगड़िया की थाप पर जमकर नाची, इस दौरान विदेशी पर्यटक मेहमानों ने भी मोनिया नृत्य में शामिल होकर खूब डांस किया। दरअसल दीपावली के दूसरे कृष्ण भक्त के ग्वाल रूप में ग्रामीण क्षेत्रों से मौन धारण कर गांव-गांव से निकली यह टोलिया तीर्थ स्थलों पर पहुंचकर भगवान की पूजा अर्चना करने के बाद जमकर नाचते है, कमर में घुंघरू बांध, हाथ में मोरपंख लेकर ढोल-नगड़िया की थाप और मजीरा की ताल पर मौनिया थिरक रहे हैं, दिनभर यहां लोक कला और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिलता है, इसके पश्चात मोनिया नर्तको का यह दल गांव-गांव नाचते गाते घूमते हुये देर शाम तक अपने गांव पहुंचते है, हाथ में लाठी और मोर पंख लिए सजी धजी मोनिया नर्तकों का नृत्य देखते ही बनता है, बुन्देलखण्ड के लोकनृत्य मोनिया के बारे इतिहासकार हेमंत गोस्वामी ने बताया की मोनिया लोकनृत्य खासतौर पर बुन्देलखण्ड का एक लोकनृत्य है मोनिया नृत्य दीपावली के दूसरे दिन से शुरू हो जाता है, बुंदेलखंड में मनाया जाने वाला मोनिया नृत्य पुरुष प्रधान है इसमें मात्र पुरुष ही भाग लेते है, इस नृत्य का केंद्र वीर रस प्रधान होता है। हे्मंत गोस्वामी (इतिहासकार)0
0
Report
Advertisement
