icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
225001
SKSandeep Kumar TiwariFollow9 May 2025, 06:57 am

Barabanki - पुलिस परेड में एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने दी फिटनेस की जानकारी

Barabanki, Uttar Pradesh:

एसपी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित परेड ग्राउण्ड में शुक्रवार करीब 9 बजे परेड की सलामी ली गई। तत्पश्चात परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ कराई गयी व पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चेक करते हुए अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने हेतु ड्रिल कराई गयी। पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर सम्बन्धित को मानकों के अनुसार समस्त आवश्यक उपकरणों को अपने पास रखने व रिस्पांस टाइम को और बेहतर करने एवं आने वाली समस्याओं के सम्बन्ध में वार्ता कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कबीरधाम के आंगनबाड़ी कर्मियों ने तीन सूत्री मांगों के लिए आंदोलन का बिगुल फूंका

Kawardha, Chhattisgarh:कबीरधाम जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने काला चश्मा पहनकर जनआक्रोश रैली निकाली। शहर में पैदल भ्रमण करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें पूरी करने की मांग की। दरअसल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की प्रमुख मांगों में नियमतिकरण के साथ 30 हजार रुपये मासिक वेतन, सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त 10 लाख रुपये की राशि सीधे खाते में देने और उचित पदोन्नति के साथ शासकीय कर्मचारी का दर्जा देने की मांग शामिल है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनसे लगातार विभिन्न विभागीय कार्य लिए जा रहे हैं, लेकिन इसके एवज में उन्हें उचित वेतन और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी तीनों मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होने की स्थिति में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की भी चेतावनी दी गई है।
0
0
Report

छिंदवाड़ा में जल संकट: 2027 तक निजी नलकूप खनन पर पूर्ण रोक

Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा जिला जल अभावग्रस्त घोषित, 30 जून 2027 तक निजी नलकूप(बोरिंग) खनन पर प्रतिबंध - कलेक्टर ने जारी किया आदेश छिंदवाड़ा जिले में इस वर्ष औसत से काफी कम वर्षा होने और भू-जल स्तर तेजी से गिरने के कारण कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी हरेंद्र नारायण ने पूरे छिंदवाड़ा जिले को जल अभावग्रस्त घोषित कर दिया है. इसके साथ ही जिले में अशासकीय एवं निजी नलकूप खनन पर 30 जून 2027 तक प्रतिबंध लगा दिया गया है. कलेक्टर द्वारा आज 19 नवंबर 2026 जारी आदेश में कहा गया है कि इस वर्ष जिले में मात्र 834.2 मिमी वर्षा हुई है, जो जिले की औसत वर्षा 1058.1 मिमी का मात्र 78.83 प्रतिशत है. आदेश के अनुसार, कृषि एवं व्यावसायिक कार्यों के लिए भू-जल स्रोतों का अत्यधिक दोहन होने के कारण पेयजल स्रोतों एवं नलकूपों का जल स्तर तेजी से गिर रहा है. आगामी ग्रीष्मकाल में पेयजल संकट की संभावना को देखते हुए मध्य प्रदेश पेयजल परिरक्षण अधिनियम 1986 के तहत पेयजल से भिन्न अन्य प्रयोजन के लिए नवीन निजी नलकूपों के खनन पर प्रतिबंध लगाना आवश्यक हो गया है. आदेश के मुताबिक, सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना कोई भी निजी नलकूप खनन नहीं करा सकेगा. बोरिंग मशीनों को भी जिले की राजस्व सीमा में प्रवेश के लिए संबंधित एसडीएम से लिखित अनुमति लेनी होगी. हालांकी, सार्वजनिक मार्गों और राष्ट्रीय राजमार्गों से गुजरने वाली मशीनों को छूट दी गई है. राजस्व और पुलिस अधिकारियों को अवैध रूप से जिले में प्रवेश करने वाली या प्रतिबंधित क्षेत्र में बोरिंग का प्रयास करने वाली मशीनें जब्त करने के निर्देश दिए गए हैं. संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी. मध्य प्रदेश पेयजल परिरक्षण (संशोधन) अधिनियम 2022 की धारा 9 के तहत पहली बार उल्लंघन करने पर 5 हजार रुपए और इसके बाद प्रत्येक उल्लंघन पर 10 हजार रुपए जुर्माने का प्रावधान है. दोषी को 2 साल तक के कारावास या जुर्माने अथवा दोनों से दंडित किया जा सकता है. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री सुधांशु जैन ने बताया कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अपनी कार्ययोजनाओं के तहत नलकूप खनन करा सकेगा. सरकारी योजनाओं के इन कार्यों के लिए अलग से अनुमति लेने की जरूरत नहीं होगी. वहीं, अपरिहार्य परिस्थितियों और अन्य आवश्यक प्रयोजनों के लिए संबंधित एसडीएम जांच के बाद अनुमति दे सकेंगे. वही निजी नलकूपों पर प्रतिबंध लगाया गया है और कम बारिश के कारण जलस्तर लगातार गिर रहा है जिसके कारण पेयजल परीक्षण अधिनियम लागू किया गया और इसमें वैधानिक कारवाही भी की जाएगी जिसने 5 से 10 हजार तक जुर्माना और 2 साल की जेल का भी प्रावधान किया गया है. बाइट - सुधांशु जैन कार्यपालन यंत्री छिंदवाड़ा
0
0
Report
Advertisement

हरियाणा आयोग जींद सफाई कर्मचारियों वेतन-स्वास्थ्य सुविधाओं के समाधान के निर्देश देता है

Jhanj Kalan, Haryana:सफाई कर्मचारियों की समस्याओं पर आयोग का बड़ा एक्शन, एक सप्ताह में समाधान के आदेश वेतन, ईएसआई कार्ड और स्वास्थ्य सुविधाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अधिकारियों को फटकार सफाई कर्मचारियों का दर्द सुनने अस्पताल पहुंचा हरियाणा आयोग, मौके पर ही अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग ने जींद जिले के नागरिक अस्पताल का दौरा कर सफाई कर्मचारियों से सीधी बातचीत की. कर्मचारियों ने वेतन भुगतान, ईएसआई कार्ड, स्वास्थ्य सुविधाओं, छुट्टियों और ड्यूटी समय से जुड़ी समस्याएं उठाईं. उपाध्यक्ष ने मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए. पीएमओ को एक सप्ताह के भीतर निदान सुनिश्चित करने को कहा. आयोग ने स्पष्ट किया कि सफाई कर्मचारियों को उनके अधिकारों और सुविधाओं से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा. हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग की तीन सदस्यीय टीम जींद जिले के दौरे पर पहुंची. टीम में उपाध्यक्ष भारत भूषण टांक और सदस्य चंद्र प्रकाश और रेखा शामिल रहे. टीम ने नागरिक अस्पताल जींद पहुंचकर वहां कार्यरत सफाई कर्मचारियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना. इस दौरान कर्मचारियों ने वेतन भुगतान और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं आयोग के सामने रखीं. उन्होंने साफ-सफाई के लिए आवश्यक उपकरणों और समय-सीमा के साथ उचित सुविधाओं की मांग भी की. उपाध्यक्ष ने कहा कि समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और ठेकेदारों की जवाबदेही तय की जाएगी. उन्होंने पीएमओ को एक सप्ताह के भीतर समस्याओं के निदान सुनिश्चित करने को कहा. आयोग के उपाध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारी अपने स्वास्थ्य की परवाह किए बिना दूसरों के स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए काम करते हैं. ऐसे में उनकी समस्याओं का समाधान करना आयोग की जिम्मेदारी है. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कर्मचारियों को शिकायतों के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें और ठेकेदारों की जवाबदेही तय की जाए. मीडिया से बातचीत करते हुए आयोग के उपाध्यक्ष ने कहा कि नागरिक अस्पताल की यह पहली विजिट है. निरीक्षण के दौरान जो कमियां सामने आई हैं, उन्हें जल्द दूर करवाया जाएगा. वेतन, ईएसआई कार्ड और स्वास्थ्य सुविधाओं के मामलों को गंभीरता से लिया गया है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और हरियाणा सरकार सफाई कर्मचारियों के हितों को लेकर लगातार काम कर रही है. आयोग यह सुनिश्चित करेगा कि कर्मचारियों को उनके अधिकारों के अनुरूप सुविधाएं मिलें और किसी भी स्तर पर उनके साथ लापरवाही न हो.
0
0
Report

पंचायती राज चुनाव परिणामों के बीच आँगई थाने का अलर्ट: सुरक्षा चौकसी बढ़ी

Dholpur, Rajasthan:पंचायती राज चुनाव परिणामों के मद्देनजर आँगई थाना पुलिस अलर्ट मोड पर है। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आँगई थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने पुलिस जाब्ते के साथ इलाके में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। थानाधिकारी कृपाल सिंह ने स्पष्ट किया कि चुनाव परिणामों के बाद अशांति फैलाने वाले एवं असामाजिक गतिविधियों में शामिल तत्वों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता मौजूद रहा और क्षेत्र में पुलिस की निगरानी जारी रही।
0
0
Report

जयपुर में फर्जी विंटेज कारों से विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा दांव पर

Jaipur, Rajasthan:जयपुर बड़ी चौपड़ पर फर्जी विंटेज कारों का खुलासा जयपुर में विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा से खिलवाड़ का मामला पुलिस ने दोनों फर्जी विंटेज कारों को पकड़ कर किया जब्त जिप्सी और थार को मॉडिफाई कर दिया गया था विंटेज लुक विंटेज कारों के नाम पर विदेशी सैलानियों को करवा रहे थे सैर शहर की यातायात पुलिस ने पकड़े दोनों संदिग्ध वाहन पुलिस जांच में सामने आई दोनों गाड़ियों की असलियत एक गाड़ी पर नंबर प्लेट तक नहीं, दूसरी में सुरक्षा इंतजाम नदारद दोनों गाड़ियों के चेसिस और इंजन नंबर मिटाए जाने का खुलासा बिना वैध पहचान के सड़कों पर दौड़ रही थीं गाड़ियां विदेशी पर्यटकों को सुरक्षित उतारकर पुलिस ने दोनों वाहन पकड़े पर्यटकों की सुरक्षा ताक पर रखकर चल रहा था कमाई का खेल सवाल - आखिर कब से जयपुर की सड़कों पर दौड़ रही थीं ये फर्जी विंटेज कारें? पुलिस अब खंगाल रही है दोंनों गाड़ियों के संचालन और मालिकों का रिकॉर्ड
0
0
Report
Advertisement

इनरवा में 159 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार; बाइक और सामान जब्त

Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी पुलिस ने 159 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार, बाइक सहित अन्य सामान बरामद। घटना खजौली थाना के इनरवा गांव की है। गिरफ्तार महिला की पहचान इनरवा गांव के उपासना देवी (38) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके घर से मादक पदार्थ के अलावा एक बाइक, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और स्टील का बाट भी जब्त किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जयनगर थाना क्षेत्र के बेतौनहा गांव निवासी मनोज दास पल्सर बाइक से ब्राउन शुगर लेकर इनरवा पहुंचा है और एक घर मे सप्लाई देगा। सूचना के बाद पुलिस टीम ने उपासना देवी के घर की घेराबंदी कर तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को देखकर एक महिला पिछले कमरे से भागने का प्रयास करने लगी, जिसे महिला पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। तलाशी में कमरे में बैग से दो पॉलीथिन पैकेट में ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से इसका कुल वजन 159 ग्राम पाया गया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में गिरफ्तार महिला ने बताया कि मनोज दास नेपाल से ब्राउन शुगर लाकर उसे देता है और वह इसकी बिक्री करती है। आज भी मनोज दास बाइक से मादक पदार्थ लेकर पहुंचा था। इसी दौरान पुलिस के पहुंचने पर वह पीछे के रास्ते से फरार हो गया। पुलिस ने घर के दरवाजे से उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त की है। गिरफ्तातार महिला के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, फरार मनोज दास की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

छिंदवाड़ा में जल अभाव: निजी नलकूप 2027 तक खनन पर प्रतिबंध लागू

Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा जिला जल अभावग्रस्त घोषित, 30 जून 2027 तक निजी नलकूप खनन पर प्रतिबंध - कलेक्टर ने जारी किया आदेश छिंदवाड़ा जिले में इस वर्ष औसत से काफी कम वर्षा होने और भू-जल स्तर तेजी से गिरने के कारण कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी हरेंद्र नारायण ने पूरे छिंदवाड़ा जिले को जल अभावग्रस्त घोषित कर दिया है. इसके साथ ही जिले में अशासकीय एवं निजी नलकूप खनन पर 30 जून 2027 तक प्रतिबंध लगा दिया गया है. कलेक्टर द्वारा आज 19 नवंबर 2026 जारी आदेश में कहा गया है कि इस वर्ष जिले में मात्र 834.2 मिमी वर्षा हुई है, जो जिले की औसत वर्षा 1058.1 मिमी का मात्र 78.83 प्रतिशत है. आदेश के अनुसार, कृषि एवं व्यावसायिक कार्यों के लिए भू-जल स्रोतों का अत्यधिक दोहन होने के कारण पेयजल स्रोतों एवं नलकूपों का जल स्तर तेजी से गिर रहा है. आगामी ग्रीष्मकाल में पेयजल संकट की संभावना को देखते हुए मध्य प्रदेश पेयजल परिरक्षण अधिनियम 1986 के तहत पेयजल से भिन्न अन्य प्रयोजन के लिए नवीन निजी नलकूपों के खनन पर प्रतिबंध लगाना आवश्यक हो गया है. आदेश के मुताबिक, सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना कोई भी निजी नलकूप खनन नहीं करा सकेगा. बोरिंग मशीनों को भी जिले की राजस्व सीमा में प्रवेश के लिए संबंधित एसडीएम से लिखित अनुमति लेनी होगी.हालांकि सार्वजनिक मार्गों और राष्ट्रीय राजमार्गों से गुजरने वाली मशीनों को छूट दी गई है. राजस्व और पुलिस अधिकारियों को अवैध रूप से जिले में प्रवेश करने वाली या प्रतिबंधित क्षेत्र में बोरिंग का प्रयास करने वाली मशीनें जब्त करने के निर्देश दिए गए हैं.संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी. मध्य प्रदेश पेयजल परिरक्षण (संशोधन) अधिनियम 2022 की धारा 9 के तहत पहली बार उल्लंघन करने पर 5 हजार रुपए और इसके बाद प्रत्येक उल्लंघन पर 10 हजार रुपए जुर्माने का प्रावधान है. दोषी को 2 साल तक के कारावास या जुर्माने अथवा दोनों से दंडित किया जा सकता है. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री सुधांशु जैन ने बताया कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अपनी कार्ययोजनाओं के तहत नलकूप खनन करा सकेगा .सरकारी योजनाओं के इन कार्यों के लिए अलग से अनुमति लेने की जरूरत नहीं होगी. वहीं, अपरिहार्य परिस्थितियों और अन्य आवश्यक प्रयोजनों के लिए संबंधित एसडीएम जांच के बाद अनुमति दे सकेंगे. वही निजी नलकूपों पर प्रतिबंध लगाया गया है और कम बारिश के कारण जलस्तर लगातार गिर रहा है जिसके कारण पेयजल परीक्षण अधिनियम लागू किया गया और इसमें वैधानिक कारवाही भी की जाएगी जिसने 5 से 10 हजार तक जुर्माना और 2 साल की जेल का भी प्रावधान किया गया है.
0
0
Report

नर्मदा नदी में अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पनडुब्बी-मोटरबोट जब्त

Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- नर्मदा नदी में पनडुब्बियां उतारकर बेखौफ तरीके से रेत का अवैध उत्खनन करने वालों पर आखिरकार प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। गुरुवार तड़के सुबह 5 बजे जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रेत कारोबारियों के खिलाफ एक साथ कई घाटों पर छापेमारी की। सिवनीमालवा तहसील के बाबरी, पथाड़ा और भिलाड़िया सहित कई घाटों पर हुई इस कार्रवाई में प्रशासन ने 7 पनडुब्बियां और 7 मोटरबोट जब्त की हैं। इसके अलावा अवैध परिवहन में इस्तेमाल होने वाले डंपर और रेत के अवैध भंडारण से जुड़ी जेसीबी मशीन को भी जब्त किया गया है। कलेक्टर आशीष वशिष्ठ के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई से रेत कारोबारियों में हड़कंप मच गया। दरअसल, नर्मदा नदी में पनडुब्बियों के जरिए बड़े पैमाने पर रेत के अवैध उत्खनन की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं। जानकारी के मुताबिक, सीहोर जिले के रेत कारोबारी नर्मदापुरम जिले की सीमा में घुसकर नर्मदा नदी से अवैध रूप से रेत निकाल रहे थे। इस काम में पनडुब्बियों और मोटरबोट का इस्तेमाल किया जा रहा था। अवैध उत्खनन पर रोक लगाने के लिए गुरुवार तड़के खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मोर्चा संभाला। 50 से अधिक अधिकारी और कर्मचारियों की टीम ने सिवनीमालवा तहसील के बाबरी, पथाड़ा और भिलाड़िया सहित कई घाटों पर एक साथ घेराबंदी कर छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान नदी में चल रहे अवैध उत्खनन के नेटवर्क पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारी नावों के जरिए नदी के अलग-अलग घाटوں तक पहुंचे और मौके पर चल रहे ऑपरेशन का जायजा लिया। टीम ने मौके से 7 पनडुब्बियां और 7 मोटरबोट जब्त कीं। इसके साथ ही अवैध रेत परिवहन में इस्तेमाल होने वाले डंपर और अवैध भंडारण से जुड़ी जेसीबी मशीन को भी जब्त किया गया। जब्त की गई सभी पनडुब्बियों और मोटरबोट को शिवपुर थाने में पुलिस की निगरानी में रखवाया गया है। वहीं, अवैध रेत उत्खनन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने एक विशेष टीम का गठन भी किया है। यह टीम नर्मदा नदी के विभिन्न घाटों का नियमित निरीक्षण करेगी और अवैध उत्खनन की गतिविधियों पर नजर रखेगी। निरीक्षण के दौरान अवैध उत्खनन पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नर्मदा नदी में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण करने वालों के खिलाफ सख्ती जारी रहेगी。
0
0
Report

ED ने आरजेडी MLC सुनील सिंह से आठ घंटे पूछताछ पूरी कर बाहर निकाला

Patna, Bihar:ब्रेकिंग पटना आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह से ED की 8 घंटे तक पूछताछ。 पूछताछ खत्म होने के बाद सुनील सिंह ED कार्यालय से निकले。 मीडिया के सवालों से बचते हुए पिछले दरवाजे से बिना कुछ बोले हुए रवाना。 आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने ed की पूछताछ खत्म होने के बाद कार्यालय से बाहर निकलते ही पत्रकारों के सवालों पर जवाब देते हुए बताया कि थाने में मेरे खिलाफ एक फर्जी व्यक्ति द्वारा दर्ज मामले में कुछ जानकारी के लिए बुलाया गया था। मैंने सभी सवालों का जवाब दिया और जरूरी दस्तावेज भी उपलब्ध कराए। वहीं, दाल घोटाले पर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने उल्टा पत्रकारों से ही पूछ लिया कि आखिर दाल घोटाला होता क्या है؟
0
0
Report
Advertisement

मध्यप्रदेश में ठंड बढ़ी, दोपहर में धूप से गर्मी; मौसम विभाग का नया अपडेट

Chhindwara, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश में मौसम के मिजाज कुछ सर्द तो कुछ गर्म ,सुबह और शाम को ठंड तो दिन में गर्म मध्य प्रदेश में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है. बंगाल की खाड़ी में सक्रिय भीषण चक्रवाती तूफान अकवान (Akvan) को लेकर देश के पूर्वी तटीय राज्यों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है, लेकिन मध्य प्रदेश में इसका सीधा असर दिखाई देने की संभावना नहीं है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के भोपाल केंद्र के अनुसार, 19 नवंबर को प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. कहीं भी बारिश या आंधी-तूफान की चेतावनी जारी नहीं की गई है. 19 नवंबर को राजधानी भोपाल में आसमान मुख्यतः साफ रहने और हल्की धुंध छाए रहने का अनुमान है. यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, सागर, रीवा, सतना, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम और अन्य जिलों में भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है. सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस हो सकती है, जबकि दोपहर में धूप निकलने से मौसम अपेक्षाकृत गर्म रहेगा. IMD के 18 नवंबर को जारी मौसम बुलेटिन के मुताबिक, प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान कटनी जिले के करौंदी में 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. शहडोल के कल्याणपुर में 9 डिग्री और उमरिया में 10.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ. वहीं, अधिकतम तापमान के मामले में गुना 32.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा. खंडवा में 32.1 डिग्री और खरगोन में 32 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.
0
0
Report

गन्ना मूल्य पर फैसला न होने से किसानों में निराशा, विनीत त्यागी ने मांगा 600 रुपये प्रति क्विंटल

ZAFAR IQBALZAFAR IQBALFollow32m ago
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर। 18 नवंबर को हुई कैबिनेट बैठक में गन्ना मूल्य को लेकर कोई घोषणा नहीं होने से किसानों को निराशा हाथ लगी है। किसानों को उम्मीद थी कि इस बैठक में गन्ना मूल्य बढ़ाने के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है, लेकिन ऐसा नहीं होने पर अब किसानों की ओर से गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग उठाई जा रही है। किसान विनीत त्यागी ने डीएसएम शुगर मिल मंसूरपुर प्रबंधन से किसानों के हित में प्रति क्विंटल गन्ने पर उचित बोनस घोषित करने की मांग की है। विनीत त्यागी का कहना है कि गन्ना किसान और शुगर इंडस्ट्री एक-दूसरे के पूरक हैं। किसान और मजदूर दिन-रात मेहनत करके वह कच्चा माल तैयार करते हैं, जिससे शुगर मिलें चीनी, मोलासेस, प्रेसमड, खोई और बिजली सहित अनेक उत्पाद तैयार कर अच्छा कारोबार करती हैं। उन्होंने इन उत्पादों के बाजार मूल्य और मिल के खर्च का हवाला देते हुए कहा कि किसानों को उनके गन्ने का उचित मूल्य मिलना चाहिए। उनका सवाल है कि जब शुगर इंडस्ट्री का कारोबार और मुनाफा बेहतर स्थिति में है तो कच्चा माल तैयार करने वाले किसान और मजदूर आर्थिक संकट से क्यों जूझ रहे हैं। विनीत त्यागी ने कहा कि वह योगी और मोदी सरकार के प्रशंसक हैं, लेकिन किसानों की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना जाना चाहिए। किसानों को कैबिनेट बैठक से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन गन्ना मूल्य पर कोई फैसला नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल होना चाहिए। साथ ही शुगर मिल प्रबंधन को अपनी ओर से बोनस की घोषणा करनी चाहिए। यह केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि किसानों और मजदूरों की मेहनत का सम्मान भी होगा। उन्होंने मिल प्रबंधन से सकारात्मक पहल कर किसानों को राहत देने की अपील की। आपको बता दे की 18 नवंबर 2026 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक हुई थी। इसमें कुल 31 प्रस्ताव रखे गए, जिनमें से 30 को मंजूरी दी गई और एक प्रस्ताव वापस ले लिया गया। किसानों को कहना है कि कैबिनेट की बैठक में हमें काफी उम्मीद थी की गन्ने का रेट बढ़ेगा लेकिन हमें निराशा ही हाथ लगी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top