Back
Hardoi में ब्रह्मदेव स्थल पर साध्वी के साथ छेड़छाड़ के आरोपी की गिरफ्तारी, वीडियो वायरल
ADASHISH DWIVEDI
Jan 05, 2026 16:02:30
Hardoi, Uttar Pradesh
हरदोई में ब्रह्मदेव स्थल पर हंगामा,साध्वी से छेड़छाड़ की हदें पार,मनचले को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, आरोपी गिरफ्तार
हरदोई जनपद के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत घनश्याम नगर स्थित ब्रह्मदेव स्थल पर उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया,जब मंदिर परिसर में साध्वी के साथ अभद्रता कर रहे एक मनचले की करतूतों का करारा जवाब मिल गया।Sाध्वी ने आक्रोशित होकर मनचले को सरेआम दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।इस पूरी घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने बना लिया,जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार ब्रह्मदेव स्थल पर नियमित रूप से पूजा-पाठ करने वाली साध्वी सपना ओझा उर्फ मोहिनी दास ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि घनश्याम नगर निवासी श्याम किशोर लंबे समय से मंदिर परिसर में आकर फब्तियां कसता था और अशोभनीय हरकतें करता था।सोमवार शाम भी आरोपी ने अपनी हरकतों की सारी सीमाएं लांघ दीं।साध्वी द्वारा कई बार चेतावनी देने और मना करने के बावजूद जब वह नहीं माना,तो साध्वी का सब्र टूट गया।आक्रोश में आई साध्वी ने आरोपी को मंदिर परिसर से खदेड़ दिया और पकड़कर सरेआम उसकी पिटाई कर दी।अचानक हुई इस घटना से वहां मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई।किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया,जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली बेनीगंज पुलिस सक्रिय हुई।साध्वी सपना ओझा उर्फ मोहिनी दास की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी श्याम किशोर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है।इस घटना ने साफ संदेश दे दिया है कि धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा।क्षेत्र में साध्वी के साहस और मनचले के खिलाफ कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज बनी हुई है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KCKhem Chand
FollowJan 07, 2026 07:26:440
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowJan 07, 2026 07:26:140
Report
NKNished Kumar
FollowJan 07, 2026 07:25:470
Report
SSSAURABH SAURABH
FollowJan 07, 2026 07:25:330
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowJan 07, 2026 07:25:050
Report
ASARUN SINGH
FollowJan 07, 2026 07:24:350
Report
DTDhiraj Thakur
FollowJan 07, 2026 07:22:210
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowJan 07, 2026 07:22:100
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
FollowJan 07, 2026 07:21:410
Report
1
Report
RZRajnish zee
FollowJan 07, 2026 07:21:260
Report
PSPramod Sharma
FollowJan 07, 2026 07:21:090
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 07, 2026 07:20:400
Report
SKShubham Koli
FollowJan 07, 2026 07:19:340
Report