Back
बाबूलाल मरांडी: रूढ़िजन कानून की आत्मा समाप्त, आदिवासी धर्म खतरे में
DTDhiraj Thakur
Jan 07, 2026 07:22:21
Ranchi, Jharkhand
बाबूलाल मरांडी ने कहा, पे सा कानून जिन उद्देश्यों को लेकर बना है उसकी आत्मा को ही सरकार ने समाप्त किया है। 1996 का जो एक्ट है उसमें साफ लिखा है रूढ़िजन पर राज्य सरकार ने रूढ़िजन शब्द को ही हटा दिया, उसकी आत्मा को ही समाप्त कर दिया, उसकी सोच के पीछे सरकार का कारण है। केंद्र की सरकार ने इस कानून को लाया था आदिवासियों की धार्मिक परम्परा को बचाने के लिए। आज भी धार्मिक परम्परा को छोड़ कर लोग क्रिश्चिन या अन्य धर्म अपना रहे हे, जिससे आदिवासी विलुप्त हो जाएंगे। और रूढ़िजन्य को समाप्त कर रीति रिवाज को लिखा है। जिनको बचाना है , सशक्त करना है वो तो पीछे छूट जाएंगे। राज्य सरकार ने जान बूझ कर हटाया है। हमने सुझाव दिया था 1996 के एक्ट में। छेड़छाड़ नहीं किया जा सकता। हम लोग कहते हैं जो बिल जी रामजी लाया गया है, वो गांधी जी के सपनो का भारत बनाना है। मनरेगा में जिस तरह से वो लूट मचाए हुए थे , झारखंड में भी इसमें कितना घोटाला हुआ है किसी से छुपा नहीं है। पिछले 20 वर्ष में मनरेगा में लाखों काम हुए पर ढूंढने से भी पता नहीं चलेगा क्या काम हुआ, कांग्रेस ने इसे खाओ पकाओ योजना बना लिए था। पीएम ने विकसित भारत के लिए जी रामजी लाया है। इसमें काम की गारंटी भी बढ़ाया गया है, डिजिटल किया गया है। निकाय चुनाव में तो बहुत देरी हो चुकी है लगभग दो साल बीत गया है, कोर्ट में दबाव में एक्टिविटी दिख रहा है। हमारी मांग है जल्दी चुनाव कराएं, निकाय को केंद्र से मिलने वाली राशि चुनाव नहीं होने के कारण रुका हुआ है, दलीय आधार पर चुनाव हो, दलीय आधार में चुनाव नहीं होने पर मनी और मसल पॉवर वाले जीतते हैं, दलगत होगा चुनाव तो लोकतंत्र भी नीचे तक मजबूत होगा और पार्टी अच्छे कार्यकर्ता को मैदान में उतरेगी, साथ ही हमारी मांग है ईवीएम से चुनाव हो। बैलेट से चुनाव में काउंटिंग में बहुत समय लगता है और काउंटिंग में धांधली भी किसी से छुपा हुआ नहीं है। बीजेपी ने 2026 को संघर्ष का वर्ष घोषित किया है, जनता के बीच रहेगें। शुरुआत हमने धरना प्रदर्शन से किया है। पेसा एक्ट में जो राज्य सरकार ने गड़बड़ी किया है बीजेपी नीचे इसे गांव गांव तक ले जाकर लोगों को बताने का काम करेगें कि कैसे राज्य सरकार उनके हक को समाप्त करने का काम कर रही है। संगठन को और मजबूत करना , जनता की आवाज बनने का काम करेगें। बंगाल चुनाव में बीजेपी का पहले भी स्ट्राइक रेट रफ्तार से छलांग लगाई है। 2026 बंगाल में बीजेपी के नेतृत्व में सरकार बनेगी
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowJan 08, 2026 05:35:330
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowJan 08, 2026 05:35:210
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowJan 08, 2026 05:34:160
Report
ASANIMESH SINGH
FollowJan 08, 2026 05:33:210
Report
AVArun Vaishnav
FollowJan 08, 2026 05:32:560
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowJan 08, 2026 05:32:380
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 08, 2026 05:32:300
Report
RBRAMESH BALI
FollowJan 08, 2026 05:32:190
Report
AMAjay Mehta
FollowJan 08, 2026 05:32:080
Report
RRRaju Raj
FollowJan 08, 2026 05:31:350
Report
SLSanjay Lohani
FollowJan 08, 2026 05:31:090
Report
MPManish Purohit
FollowJan 08, 2026 05:30:530
Report
RSRahul shukla
FollowJan 08, 2026 05:25:540
Report
ASARUN SINGH
FollowJan 08, 2026 05:25:350
Report