Back
शहडोल मेडिकल कॉलेज परिसर में नवजात शव आवारा कुत्तों के हमले का मामला
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
Jan 07, 2026 07:22:10
Shahdol, Madhya Pradesh
एंकर-जिले के शहडोल मेडिकल कॉलेज परिसर में एक नवजात का शव आवारा कुत्तों का निवाला बनता रहा।यह तस्वीरें न सिर्फ भयावह हैं, बल्कि स्वास्थ्य व्यवस्था और प्रशासन की संवेदनशीलता पर भी बड़ा सवाल खड़ा करती हैं।
वीओ01-मामला शहडोल मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित मर्चुरी के पास का है,जहां खुले में पड़े एक नवजात शिशु के शव को आवारा कुत्ते नोचते नजर आए।हालात इतने डरावने थे कि नवजात के शव का कमर के नीचे का हिस्सा पूरी तरह क्षत-विक्षत हो चुका था।
मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह शव को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया।
वीओ02-इस अमानवीय घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया,जो now सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में मेडिकल कॉलेज के पिछले हिस्से,मर्चुरी के आसपास यह भयावह दृश्य दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।
हालांकि इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि हम नहीं करते,
लेकिन वीडियो में दिख रही तस्वीरें मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा, निगरानी और साफ-सफाई व्यवस्था पर
गंभीर सवाल जरूर खड़े करती हैं।
वीओ03-अब सवाल यह है कि आखिर नवजात वहां कैसे पहुंचा…?
मामले को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।
अनुमान लगाया जा रहा है कि लोकलाज और सामाजिक भय के चलते किसी बिन ब्याही महिला ने नवजात को यहां फेंक दिया होगा,
जिसके बाद वह आवारा कुत्तों का शिकार बन गया।
वहीं दूसरी ओर, मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं—क्या नवजात के शव के निपटान में गंभीर लापरवाही बरती गई,या फिर शव को जानबूझकर खुले में छोड़ दिया गया…?
फिलहाल सच्चाई सामने नहीं आ सकी है।
वीओ04-सबसे बड़ा सवाल यही है कि मर्चुरी जैसे संवेदनशील स्थान पर सुरक्षा और निगरानी की जिम्मेदारी आखिर किसकी है…?
अब देखना होगा कि जांच में क्या सच सामने आता है
और जिम्मेदारों पर कब और कैसी कार्रवाई होती है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
ASANIMESH SINGH
FollowJan 08, 2026 05:33:210
Report
AVArun Vaishnav
FollowJan 08, 2026 05:32:560
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowJan 08, 2026 05:32:380
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowJan 08, 2026 05:32:300
Report
RBRAMESH BALI
FollowJan 08, 2026 05:32:190
Report
AMAjay Mehta
FollowJan 08, 2026 05:32:080
Report
RRRaju Raj
FollowJan 08, 2026 05:31:350
Report
SLSanjay Lohani
FollowJan 08, 2026 05:31:090
Report
MPManish Purohit
FollowJan 08, 2026 05:30:530
Report
RSRahul shukla
FollowJan 08, 2026 05:25:540
Report
ASARUN SINGH
FollowJan 08, 2026 05:25:350
Report
OTOP TIWARI
FollowJan 08, 2026 05:25:200
Report
MKMANISH KUMAR
FollowJan 08, 2026 05:25:070
Report
KBKulbir Beera
FollowJan 08, 2026 05:24:380
Report