icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241401
Deepak DixitDeepak DixitFollow31 Jan 2025, 12:51 pm

हरदोईः दि ग्रेट लॉयर्स एसोसिएशन सवायजपुर के चुनाव की तारीखों का ऐलान

सवायजपुर, Uttar Pradesh:

सवायजपुर तहसील में दि ग्रेट लॉयर्स एसोसिएशन सवायजपुर के बैनर तले वार्षिक चुनाव की तारीख घोषित कर दी गई है। चुनाव 19 फरवरी को होंगे, जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव सहित विभिन्न पदों के लिए मतदान होगा। वकील घर में आयोजित बैठक में अध्यक्ष राघवेंद्र शुक्ला और महामंत्री धर्मेंद्र यादव ने बताया वार्षिक चुनाव चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए एल्डर कमेटी का गठन किया गया है जिसके अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता विलायत हुसैन खान को बनाया गया है। उपाध्यक्ष उमेश द्विवेदी बनाए गए हैं। यह कमेटी चुनावी प्रक्रिया की देखरेख करेगी। अधिवक्ता संजीव द्विवेदी को मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव सिंह और रामसागर दिवाकर को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। बैठक में काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

वैशाली पुलिस ने रात में चेकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियम कड़ाई से लागू किए

Hajipur, Bihar:वैशाली में अपराध और ट्रैफिक नियमों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने रात में बड़ा चेकिंग अभियान चलाया। खास बात ये रही कि एसएसपी शुभांक मिश्रा खुद सड़क पर उतरे और नाइट चेकिंग अभियान का जायजा लिया।पुलिस मुख्यालय के आदेश पर पूरे जिले में एक साथ सघन रात्रि चेकिंग अभियान चलाया गया। हाजीपुर-मुजफ्फरपुर NH-22 समेत जिले के कई महत्वपूर्ण प्वाइंट्स पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच की।सड़क से गुजरने वाले छोटे-बड़े वाहनों को रोककर कागजात और जरूरी सामान की जांच की गई। संदिग्ध नजर आने वाले वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली गई और जरूरत पड़ने पर वाहनों को थाने ले जाकर सत्यापन कराया गया।SSP शुभांक मिश्रा ने बताया कि रात करीब 9 बजे से 10 बजे के बीच जिले के महत्वपूर्ण प्वाइंट्स पर सीनियर पुलिस अधिकारियों, SHO, सर्किल इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टरों की मौजूदगी में चेकिंग कराई गई।अभियान के दौरान अवैध सामान मिलने पर कार्रवाई की गई, जबकि ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के चालान भी काटे गए। बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों पर भी पुलिस की नजर रही। एसएसपी ने बताया कि पुलिसिंग को और मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। आने वाले दिनों में नई व्यवस्थाओं को लागू किया जाएगा, ताकि अपराध नियंत्रण के साथ शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भी बेहतर हो।साफ है, वैशाली पुलिस अब रात के वक्त भी सड़कों पर पूरी तरह एक्टिव है। वहीं एसएसपी ने लोगों से अपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है।
0
0
Report

अररिया के भरगामा में अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट, तीन मौतें

Forbesganj, Bihar:अररिया जिले के भरगामा में दो दिन पहले हुए धमाके में अररिया के एसपी ने खुलासा करते हुए धमाके में तीन लोगों के मौत की पुष्टि की है। दो दिन पहले अवैध पटाखा निर्माण के दौरान भरगामा थानाक्षेत्र के मुस्लिम में धमाका हुआ था जिसमें घर के परखच्चे उड़ गए थे । धमाके की सूचना के बाद अररिया एसपी और भरगामा पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो वहां से सभी लोग फरार थे लेकिन धमाके की तीव्रता देख कई लोगों के मौत की आशंका जताई गई थी। पुलिस ने आसपास के जिलों समेत सभी अस्पतालों में धमाके में घायल लोगों की तलाश शुरू की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली थी। पुलिस को सूचना मिली कि नरपतगंज में दो लोग जख्मी हालत में छुपे हुए हैं और इलाज नहीं करवा रहे हैं जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया और पूछताछ में खुलासा हुआ कि धमाके में दो महिला समेत एक नवजात बच्चे की मौत हुई है। पुलिस मामले में फरार अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे इलाके में अवैध पटाखा निर्माण फैक्ट्री का पता लगा रही है
0
0
Report

बहराइच में गोहत्या के आरोपियों पर मुठभेड़, एक घायल, तीन गिरफ्तार

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी खबर, पुलिस ने शातिर सोनू को गोली मारकर दबोचा। थाना मोतीपुर क्षेत्र में गोवंश के अवशेष मिलने पर गोवध निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा तीन टीमों का गठन किया गया। जानकारी में आया कि अपराधी मोतीपुर क्षेत्र में इसी प्रकार की घटना को फिर से अंजाम देने की कोशिश कर रहे थे और लौकही की ओर जा रहे थे। रात के घायल अभियुक्त सोनू पुत्र मुल्ला निवासी बालापुर थाना रुपईडिहा, दूसरे का नाम शहजाद उर्फ कलूटे पुत्र रमजान निवासी उचवा बालापुर, तीसरे का नाम सोनू पुत्र भुसैली निवासी खैरी दा शाहपुर खुर्द थाना मोतीपुर बताया गया। उनके कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, 1940 रुपये, एक मोटरसाइकिल, एक तराजू मय बाट (1 किलो व 500 ग्राम), मांस काटने वाला लकड़ी का टुकड़ा और तीन चाकू बरामद हुए। घायल सोनू के विरुद्ध पूर्व से गोकशी के कई मामले दर्ज हैं, उसे इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारी निरीक्षण के साथ आवश्यक निर्देश दे रहे हैं। वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

SP की सख्त कार्रवाई: मधेपुरा में देर रात वाहन चेकिंग अभियान, कई वाहन जब्त

Madanpur, Bihar:पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर रविवार की देर रात मधेपुरा जिले में व्यापक वाहन जांच एवं अपराध नियंत्रण अभियान चलाया गया। अभियान की खास बात यह रही कि एसपी डॉ. संदीप सिंह खुद दल-बल के साथ सड़क पर उतरे और विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की कमान संभाली। एसपी ने स्वयं कई वाहनों को रोककर उनके कागजात एवं अन्य आवश्यक बिंदुओं की जांच की। संदेहास्पद पाए गए वाहनों को संबंधित थानों में ले जाकर सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया। मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कॉलेज चौक समेत प्रमुख स्थानों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान नियमों की अनदेखी एवं आवश्यक कागजात नहीं पाए जाने पर दर्जनों बाइक को जब्त कर थाना लाया गया। अचानक देर रात बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ शुरू हुए अभियान से सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अभियान के दौरान पुलिस ने एक प्रमुख अपराधी को भी गिरफ्तार किया। एसपी डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर यह विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है और अपराधियों, संदिग्ध गतिविधियों तथा कानून का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस की लगातार नजर रहेगी। एसपी ने स्पष्ट किया कि स्मैक कारोबारियों और नियम-कानून की अनदेखी कर तेज रफ्तार या महंगी बाइक चलाने वाले राइडरों पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा। जो भी व्यक्ति अपराध या गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बाइट : डॉ. संदीप सिंह, एसपी मधेपुरा
0
0
Report

उज्जैन में 600 से अधिक पुलिसकर्मियों का पैदल फ्लैग मार्च, शांति का संदेश

Ujjain, Madhya Pradesh:शहर में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उज्जैन पुलिस द्वारा महाकाल, कोतवाली, खाराकुआ एवं जीवाजीगंज थाना क्षेत्रों में पैदल फ्लैग मार्च किया गया. फ्लैग मार्च में 600 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं जवान शामिल रहे. इसमें जिला पुलिस बल के साथ RAF एवं STF के जवानों ने भी सहभागिता की. पुलिस बल द्वारा प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया. फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन को शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था में पुलिस के साथ सहयोग करने का संदेश दिया गया. उज्जैन पुलिस द्वारा शहर में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए लगातार सतर्कता एवं प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है.
0
0
Report

महाड MIDC में सिनर्जीआ केम इंडस्ट्रीज में धमाका, चार घायल; स्थिति नियंत्रण में

Chendhare, Maharashtra:महाड MIDC के सिनर्जिया केम इंडस्ट्रीज में स्फोट हुआ। चार जण जखमी हुए, जखमीं पर चिकित्सीय उपचार शुरू। दो घंटे के प्रयासों के बाद परिस्थिती नियंत्रण में आने की जानकारी है। स्फोट से चार से पाँच किलोमीटर के दायरे में तीव्र ध्वनि और धुआँ दिखाई दिया। रात के सवा दस बजे के आसपास कंपनी में पारा नायट्र टोल्यूइन ऑर्थोसल्फोनिक एसिड के उत्पादन के दौरान बॉयलर फटने से यह दुर्घटना हुई। चार जखमी महाड ग्रामीण रुग्णालय में उपचार प्राप्त कर रहे हैं। अभी तक किसी के जीवन की हानि की सूचना नहीं है। प्रशासन और पुलिस के प्रयासों के बाद लगभग दो घंटे में परिस्थिती नियंत्रण में आ सकी। अग्निशमन दल, पुलिस और एनडीआरएफ की टीम द्वारा मदद की गई।
0
0
Report
Advertisement

हरदोई हाईवे पर हथियारबंद बदमाशों ने 5 किलो चांदी लूट ली, कार का शीशा तोड़ा

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में हथियारबंद बदमाशों का दुस्साहस, हाईवे पर कार का शीशा तोड़ 5 किलो चांदी लूटी हरदोई के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर देर रात हथियारबंद बदमाशों ने सर्राफा कारोबारी की कार को ओवरटेक कर लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया।शाहजहांपुर से लखनऊ जा रहे सर्राफा कारोबारी की वैगन-आर कार को स्विफ्ट डिजायर सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक किया।शाहाबाद से करीब दो किलोमीटर आगे बजरी प्लांट के पास बदमाशों ने कार का शीशा तोड़ दिया और पीछे रखा करीब पांच किलो चांदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
0
0
Report

हरदोई में भारी बारिश से बेसमेंट भरने पर मकान धंस गया; प्रशासन ने सुरक्षित गिरवाया

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में बारिश का कहर,बेसमेंट में पानी भरने से मकान धंसा, कॉलम टूटे,प्रशासन की निगरानी में गिराया गया भवन\n\nहरदोई के बावन ब्लॉक के अनंग बेहटा गांव में भारी बारिश के बाद एक मकान धीरे-धीरे धंसने लगा।बेसमेंट में पानी भरने से मकान का सपोर्ट सिस्टम प्रभावित हुआ और कॉलम टूटने के बाद भवन की हालत बेहद खतरनाक हो गई। स्थिति को देखते हुए प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और देर रात सुरक्षा के इंतजामों के बीच मकान के क्षतिग्रस्त हिस्से को सुरक्षित तरीके से गिरवाया गया।\n\nमकान मालिक अजीत कुमार ने बताया कि उनके मकान से सटे हिस्से में मोहम्मद आरिफ की पेपर कप फैक्ट्री संचालित हो रही थी। उनके मुताबिक फैक्ट्री में करीब पांच मशीनें लगी थीं, जिनका वजन लगभग ढाई-ढाई टन था। अजीत का आरोप है कि मशीनों को हाइड्रा की मदद से हटाने के दौरान बेसमेंट के कॉलम क्षतिग्रस्त हो गए। इसके बाद मकान धीरे-धीरे नीचे बैठने लगा। उन्होंने बताया कि बेसमेंट में पानी भरने से स्थिति और बिगड़ गई तथा मकान के गिरने का खतरा पैदा हो गया।\n\nअपर जिलाधिकारी प्रफुल्ल त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिलने पर प्रशासन को अनंग बेहटा में अजीत कुमार का मकान धीरे-धीरे बैठने की जानकारी मिली। बेसमेंट में पानी भरने के कारण नीचे का सपोर्ट सिस्टम प्रभावित होकर टूट गया था। मकान मालिक ने सुरक्षित तरीके से भवन गिराने के लिए प्रशासन से सहयोग मांगा था। इसके बाद मौके पर टीम भेजी गई। बैरिकेडिंग कर आसपास का क्षेत्र सुरक्षित किया गया। किसी तरह की जनहानि या अन्य नुकसान न हो, इसके लिए फायर,मेडिकल टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में मकान गिराने की कार्रवाई की गई।अधिकारी के अनुसार हाल में हुई भारी बारिश के कारण बेसमेंट में पानी भरना मकान के सपोर्ट सिस्टम के प्रभावित होने की प्रमुख वजह बनी।\nबाइट -- अजीत कुमार मकान मालिक \nबाइट -- प्रफुल्ल त्रिपाठी अपर जिलाधिकारी हरदोई
0
0
Report

गणेशोत्सव चल समारोह में लॉरेंस बिश्नोई पोस्टर दिखाने पर आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-थाना अंजड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई गणेशोत्सव चल समारोह में लॉरेंस बिश्नोई का पोस्टर प्रदर्शित करने वाला असामाजिक तत्व भेजा गया जेल अनजड़ में गणेशोत्सव समापन के अवसर पर निकाले गए धार्मिक झांकी चल समारोह के दौरान शांति एवं सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले एक अराजक तत्व के विरुद्ध अंजड़ पुलिस ने त्वरित और कड़ी वैधानिक कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल बड़वानी भेज दिया गया है। जानकारी अनुसार दिनांक 26 सितंबर 2026 को नगर अंजड़ में नगरवासियों द्वारा गणेशोत्सव के समापन पर झांकियों के साथ भव्य चल समारोह आयोजित किया गया था। इस दौरान साजिद उर्फ गोल्डी पिता सादिक उर्फ पप्पू मंसूरी (उम्र 25 वर्ष, निवासी गांधी मार्ग, वार्ड नं. 01, अंजड़) द्वारा लॉरेंस बिश्नोई का आपत्तिजनक पोस्टर का प्रदर्शन कर माहौल खराब करने का प्रयास किया गया। सूचना मिलते ही थाना अंजड़ पुलिस ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए आरोपी साजिद उर्फ गोल्डी को हिरासत में लिया और वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कर उसे केंद्रीय जेल बड़वानी भेज दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

डिप्टी सीएम विजय शर्मा का कांग्रेस पर तंज: ‘हार पर बहाने बनाने के बजाय आत्ममंथन करे पार्टी’

Durg, Chhattisgarh:सोमवार को कांग्रेस के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तीखा हमला बोला है। शर्मा ने कहा कि जब कांग्रेस चुनाव जीतती है, तब नए कपड़े पहनकर तुरंत शपथ ले लेती है, लेकिन हारते ही कभी ईवीएम (EVM), कभी मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) तो कभी एसआईआर (SIR) पर दोष मढ़ने लगती है। उन्होंने नसीहत दी कि कांग्रेस अपनी हार के वास्तविक कारणों पर आत्ममंथन करे, वर्ना कभी जीत नहीं पाएगी। उन्होंने यह भी जोड़ा कि यदि कांग्रेस का विरोध सच्चा है, तो वह उन राज्यों की सरकारें छोड़े जहां वह इसी चुनावी प्रक्रिया से जीती है।
0
0
Report

सिकंदरा राव में कासगंज रोड पर रोडवेज बस और राशन लदे ट्रक की भीषण भिड़ंत, दोनों चालक गंभीर

Mohammad RajaMohammad RajaFollow5h ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ (हाथरस)- कासगंज रोड पर रविवार रात करीब 9:30 बजे सोरों जी ढाबे के निकट एक भीषण सड़क हादसे ने अफरा-तफरी मचा दी। सरकारी राशन से लदे ट्रक और राजस्थान रोडवेज बस की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बस में सवार एक दर्जन से अधिक यात्री चोटिल हो गए। टक्कर इतनी भयावह थी कि बस और ट्रक के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए तथा घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार राजस्थान रोडवेज की बस बरेली से जयपुर जा रही थी। इसी दौरान पंत चौराहे की ओर से आ रहे सरकारी राशन से भरे ट्रक से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े और पुलिस के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायल यात्रियों को तत्काल निकट स्थित कलावती नर्सिंग होम पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अधिकांश यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। सुरक्षित यात्रियों के लिए दूसरी बस की व्यवस्था भी कराई गई। वहीं बस चालक, ट्रक चालक और बस कंडक्टर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ ले जाया गया। चिकित्सकों ने दोनों चालकों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया। दुर्घटना के चलते कासगंज रोड पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को जेसीबी की मदद से हटवाकर आवागमन सुचारु कराया इसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
0
0
Report
Advertisement

NH-52 पर गणेश घाट के पास बदमाशों ने पथराव कर ड्राइवरों में दहशत फैलाई

Dhar, Madhya Pradesh:एंकर: धार और खरगोन जिले की सीमा पर स्थित गणेश घाट क्षेत्र में रविवार देर रात बदमाशों की गुंडागर्दी सामने आई। मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग यानी NH-52 से गुजर रहे वाहनों को बदमाशों ने अचानक निशाना बनाया और पथराव कर दिया। इस दौरान करीब 8 से 10 वाहनों पर पत्थर फेंके जाने की जानकारी सामने आई है。 वीओ: पथराव के चलते हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अचानक हुए हमले से वाहन चालक सहम गए। घटना के बाद पीड़ित वाहन चालक और बड़ी संख्या में राहगीर शिकायत लेकर काकड़ पुलिस चौकी पहुंचे。 राहगीरों ने पुलिस से बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। गणेश घाट क्षेत्र में देर रात हुई इस घटना ने हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।
0
0
Report

सोनभद्र में पारिवारिक विवाद: महिलाओं के बीच मारपीट का video वायरल; मुकदमा दर्ज

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में पारिवारिक विवाद के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। महिलाओं के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों की महिलाएं आपस में मारपीट करती नजर आ रही हैं, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। पूरा मामला अनपरा थाना क्षेत्र का है, जहाँ एक ही परिवार से जुड़े दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच जमकर मारपीट होने लगी। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिलाओं के बीच हो रही मारपीट से मौके का माहौल काफी तनावपूर्ण नजर आ रहा है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने अनपरा थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। तहरीर और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।स्थानीय थाना प्रभारी द्वारा की गई वायरल वीडियो की पुष्टि। अनपरा थाना क्षेत्र का पूरा मामला।
0
0
Report

त्रिशूल महादेव मूर्ति चोरी: दो युवक टावर पर चढ़े, 36 घंटे बाद उठाया गया हल

Noida, Uttar Pradesh:गुलाबपुरा, नंगा जी का खेड़ा में त्रिशूल महादेव मूर्ति चोरी प्रकरण में टावर पर चढ़े दो युवक, एक युवक अभिषेक रात के अंधेरे में उतर गया, वहीं दूसरे सुरेश जाट को आज 36 घंटे बाद प्रशासन ने वार्ता कर नीचे उतारा। राजमार्ग 48 नंगाजी का खेड़ा से त्रिशूल महादेव की मूर्ति चोरी होने के मामले ने तूल पकड़ लिया। मूर्ति वापस न मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों और युवाओं का गुस्सा आखिरकार टावर पर चढ़कर फूटा। इस पूरे घटनाक्रम के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं: * ज्ञापन और बैठकों کا दौर बेअसर: घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई, लेकिन कोई ठोस परिणाम न निकलने पर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया。 * टावर पर चढ़े युवा: बात न बनते देख सुरेश जाट और अभिषेक एक मोबाइल टावर पर चढ़ गए और मांडल के लुहारिया से चोरी कर स्थापित की गई त्रिशूल महादेव की प्रतिमा को यथास्थान पुनः लाने की मांग पर अड़ गए。 * टावर के नीचे जमी भीड़: आक्रोशित ग्रामीणों ने टावर के नीचे टेंट-तंबू लगाकर धरना दिया और एक बड़ी धर्मसभा का आयोजन किया। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने टावर के नीचे जाल भी बिछाया。 * 36 घंटे बाद खत्म हुआ विरोध: घटना के 24 घंटे बाद रात के अंधेरे में अभिषेक नीचे उतर आए, लेकिन सुरेश जाट मूर्ति वापसी की मांग पर अड़े रहे। आखिरकार 36 घंटे के लंबे अंतराल और प्रशासनिक अधिकारियों के लगातार प्रयासों के बाद सुरेश जाट को भी सकुशल नीचे उतार लिया गया, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top