icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241124
Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow18 Feb 2025, 06:06 pm

हरदोईः किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप, पिता की तहरीर पर केस दर्ज

Shahabad, Uttar Pradesh:

बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी के लापता होने के मामले में थाना पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की है। पीड़ित पिता के अनुसार सोमवार को दोपहर बारह बजे उसकी 16 वर्षीय पुत्री घर से बिना कुछ बताए कहीं चली गई है। उसने पुत्री को ढूंढने का काफी प्रयास किया तो पता चला टड़ियांवा थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मपुर निवासी अजय पुत्र राधे पासी उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया है। मंगलवार को शाम 4 बजे प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार द्विवेदी ने बताया पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया जायेगा।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आजमगढ़ के अस्पताल में नवजात की मौत पर परिजनों ने धरना दिया

Azamgarh, Uttar Pradesh:आजमगढ़ के लालगंज में नवजात की मौत के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कटघर स्थित गीता चाइल्ड केयर हॉस्पिटल में नवजात की मौत से नाराज परिजनों ने अस्पताल के सामने शव रखकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही और गलत दवा देने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि अस्पताल को पूर्व में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीज भी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद अस्पताल दोबारा संचालित होने लगा। परिजनों ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आजमगढ़ जिले में गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कटघर रोहुआ जलालपुर गांव निवासी संजय की पत्नी अर्चना ने तीन दिन पहले लालगंज के आसमा हॉस्पिटल में बच्चे को जन्म दिया था। जन्म के बाद तबीयत खराब होने पर नवजात को गीता चाइल्ड केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि तीन दिनों तक इलाज के दौरान लापरवाही बरती गई और गलत दवा दिए जाने से बच्चे की मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर नवजात को जौनपुर रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं नवजात की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा जहां शव लेकर अस्पताल के सामने बैठ गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। हालांकि पुलिस ने बच्चे का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जहाँ मौत के कारणों और परिजनों के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। वहीं परिजन अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि स्वास्थ्य विभाग पहले भी इसे सीज कर चुका था, लेकिन बाद में अस्पताल दोबारा संचालित होने लगा। इस घटना ने क्षेत्र में कथित झोलाछाप डॉक्टरों के संचालन और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी को लेकर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

अजमेर जेल के भांजे सचिन बिश्नोई अस्पताल में भर्ती, सुरक्षा कड़ी

Ajmer, Rajasthan:अजमेर | लॉरेंस के भांजे सचिन बिश्नोई अस्पताल में भर्ती, कैदी वार्ड की सुरक्षा बढ़ाई! कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन थापन उर्फ सचिन बिश्नोई को अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल से उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू अस्पताल लाया गया। पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड लंबे समय से अजमेर की उच्च सुरक्षा जेल में सजा काट रहा है। सचिन ने जेल प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। लगातार भोजन त्यागने से जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो जेल प्रशासन ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उसे अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल परिसर में पुलिस का कड़ा पहरा लगा दिया गया, जिससे अस्पताल पुलिस छावनी में तब्दील नजर आया। मीडिया की नजरों से बचाते हुए उसे विशेष वार्ड तक ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी विभिन्न जांचें कीं। जांच के बाद तबीयत ज्यादा बिगड़ने के कारण उसे अस्पताल के कैदी वार्ड की मेडिसिन यूनिट में भर्ती कर दिया गया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। कैदी वार्ड के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। हर आने-जाने वाले पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। गौरतलब है कि इससे कुछ दिन पूर्व भी सचिन को भूख हड़ताल के कारण स्वास्थ्य खराब होने पर अस्पताल लाया गया था। उस समय आवश्यक जांच और परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उसे जेल वापस भेजने की अनुमति दे दी थी। इसके बाद उसे पुनः हाई सिक्योरिटी जेल में स्थानांतरित कर दिया गया था। लेकिन इस बार स्थिति गंभीर होने के कारण उसे भर्ती किया गया है। सचिन बिश्नोई को बिश्नोई सिंडिकेट का प्रमुख मास्टरमाइंड और संगठित अपराध का मुख्य चेहरा माना जाता है। पंजाब के फाजिल्का का रहने वाला सचिन भारत में हत्या, रंगदारी, अपहरण और आर्म्स एक्ट जैसे कई संगीन मामलों में वांछित रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों में 12 से अधिक एफआईआर दर्ज हैं। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में सचिन की भूमिका सबसे अहम मानी जाती है। मई 2022 में हुई इस हत्या की साजिश रचने और उसके लॉजिस्टिक्स को संभालने का मुख्य आरोप उस पर है। जांच एजेंसियों के अनुसार सचिन ने अपने दोस्त संदीप उर्फ केकड़े के जरिए मूसेवाला की रेकी करवाई थी। Sh shooters को गाड़ियां और हथियार मुहैया कराने की जिम्मेदारी भी उसी की थी। हत्या के बाद सचिन ने सोशल मीडिया पर इस कत्ल की जिम्मेदारी ली थी और जांच एजेंसियों को चुनौती दी थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए सचिन मूसेवाला की हत्या से करीब एक महीने पहले अप्रैल 2022 में दिल्ली के संगम विहार से ‘तिलक राज टुटेजा’ के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाकर भारत से फरार हो गया था। वह पहले दुबई गया और फिर अजरबैजान की राजधानी बाकू पहुंच गया। वहां बैठकर वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग के विदेशी नेटवर्क और जबरन वसूली रैकेट को संचालित कर रहा था। अंततः उसे बाकू से गिरफ्तार कर भारत लाया गया था। वेब के लिए खबर
0
0
Report

भण्डारपुरी धाम में 35 करोड़ के विकास कार्यों की भूमि पूजन किया गया

Mahasamund, Chhattisgarh:एंकर-छत्तीसगढ़ के भण्डारपुरी धाम में आस्था, परंपरा और विकास का संगम देखने को मिला। टंकराम वर्मा, खुशवंत साहेब और बालदास साहेब जी के जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भण्डारपुरी धाम पहुंचे, जहां 35 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गुरु घासीदास जी के विचारों का उल्लेख करते हुए सतनामी समाज की भूमिका और प्रदेश सरकार की योजनाओं पर अपनी बात रखी। साथ ही धान खरीदी और नक्सलवाद के मुद्दे पर भी बड़ा बयान दिया। रायपुर जिले के भण्डारपुरी धाम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 35 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। भण्डारपुरी धाम में हर साल मेले का आयोजन होता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मुख्यमंत्री भी प्रतिवर्ष इस धाम में पहुंचते हैं। इस बार टंकराम वर्मा, खुशवंत साहेब और बालदास साहेब जी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विकास कार्यों की सौगात दी। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि गुरु घासीदास जी ऐसे गुरु थे, जिन्होंने पूरे मानव समाज को साथ लेकर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में मोदी की गारंटी के तहत लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने नक्सली समस्या को लेकर भी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया और कहा कि प्रदेश में नक्सलवाद की समस्या समाप्त हो गई है। किसानों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 16 नवंबर से पूरे प्रदेश में धान खरीदी की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार प्रदेश के किसानों का धान खरीदेगी। भण्डारपुरी धाम में विकास कार्यों के भूमि पूजन के साथ मुख्यमंत्री ने धार्मिक-सामाजिक विरासत, सरकारी योजनाओं और किसान हितों को लेकर सरकार का पक्ष सामने रखा।
0
0
Report

कुडसद रेलवे ओवरब्रिज हादसे में चार युवकों की मौत, एक घायल—हत्या की तरह भयावह मंजर

Surat, Gujarat:સુરત જિલ્લાના ઓલપાડ તાલુકામાં કીમ નિકટ આવેલા કુડસદ રેલવે ઓવરબ્રિજ પર મોડી રાત્રે સર્જાયેલા ગમખ્વાર અકસ્માતે ત્રણ પરિવારોના ઘરમાં માતમ ફેલાવી દીધો છે. એક જ બાઈક પર સવાર ચાર યુવકો બ્રિજની સેફ્ટી વોલ સાથે અથડાયા બાદ ૫૦ ફૂટથીmore ઊંચાઈ પરથી નીચે પટકાયા હતા. આ કરુણ દુર્ઘટનામાં ત્રણ યુવકોનાં મતોળ થઇ ગયા છે, જયારે એક યુવક ગંભીર રીતે ઈજાગ્રસ્ત થયેલ જેને હોસ્પિટલ ખસેડવામાં આવ્યો છે. મૃતક ત્રણેય ઉત્તર પ્રદેશના प्रतાપગઢ જિલ્લાના પ્રયાસી માહિતી મુજબprox દર્શાયા છે. કાંઠે કીમ પોલીસ સંગ્રહિત હતી.
0
0
Report
Advertisement

टावर पर चढ़ी किशोरी: प्रेम प्रसंग की वजह से इलाके में हलचल

Aligarh, Uttar Pradesh:एंकार प्रेम प्रसंग के चलते टावर पर चढ़ी किशोरी, एक माह पहले भी प्रेमी के साथ गई थी वीओ गंगीरी थाना गंगीरी क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी बुधवार सुबह घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकली थी इसके बाद वह बिलोना गांव में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गई सुबह करीब नौ बजे हुई इस घटना से क्षेत्र में हलचल मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई बताया जा रहा है कि किशोरी का अपने ही गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है जानकारी के अनुसार, करीब एक माह पहले भी किशोरी अपने प्रेमी के साथ चली गई थी बुधवार को किशोरी के टावर पर चढ़ने की घटना सामने आने के बाद मामला फिर चर्चा में आ गया किशोरी सुबह खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन बिलोना गांव में टावर पर पहुंचने के बाद उसके इस कदम की जानकारी सामने आई घटना के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले में पुलिस की कार्रवाई और घटनाक्रम के संबंध में आधिकारिक जानकारी मिलने का इंतजार है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

पंचायत चुनाव के पहले चरण की सुरक्षा के साथ मतदान तैयार, बूथों पर दल पहुँचे

Sonkhar Rural, Rajasthan:पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी, मतदान दल बूथों पर पहुंचे; पुलिस-प्रशासन ने निकाला फ्लैग March खेड़ली/अलवर। पंचायत राज चुनाव के प्रथम चरण के तहत खेड़ली-कठूमर क्षेत्र में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए कल मतदान होगा। मतदान को लेकर police और प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए मतदान दल अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंच गए हैं। कठूमर विधानसभा क्षेत्र में नवगठित सौखर-खेड़ली पंचायत समिति, कठूमर पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान कराया जाएगा। मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और मतदाताओं में सुरक्षा का विश्वास कायम करने के उद्देश्य से पुलिस ने पैदल फ्लैग मार्च निकाला। प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। अब सभी की निगाहें कल होने वाले मतदान पर टिकी हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top