हरदोई में कछौना में कड़ी सुरक्षा में निकाला गया बारावफात का जुलूस
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी यानी बारावफात के मौके पर कछौना कस्बे में बड़े धूमधाम से जुलूस निकाला गया। जुलूस में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और महफिल के साथ मजहबी नारे लगाते हुए आगे बढ़ते नजर आए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की ओर व्यापक इंतजाम किए गए। सीओ बघौली वीके दुबे कोतवाल विनोद कुमार जुलूस के साथ चलते रहे। जुलूस में आधी रोटी खाओ बच्चो को पढ़ाओ के स्लोगन भी शामिल रहे। दरअसल, कस्बे में हर साल मोहम्मद साहब का जन्म दिन बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भगवत् कथा से मिटता है जीवन का अंधकार, राजन जी महराज
Itia Thok, Uttar Pradesh:गोंडा (इटियाथोक)। महराजगंज (जय प्रभा ग्राम) स्थित चिन्मय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित राम कथा के अंतिम दिन राजन जी महाराज ने अपने प्रवचनों से कथा का भावपूर्ण चित्रण किया। उन्होंने कहा, कि भगवान की कथा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीवन के अज्ञान, मोह और दुख रूपी अंधकार को मिटाने का सबसे सशक्त माध्यम है। महाराज श्री ने कहा, कि मनुष्य के जीवन में सबसे बड़ा अंधकार 'मोह' और 'अज्ञान' है। जब व्यक्ति काम, क्रोध, लोभ और अहंकार में उलझ जाता है, तब कथा श्रवण से विवेक जागृत होता है, और सही मार्ग दिखाई देता है। कहा कि जिस प्रकार भगवान के अवतार लेने से अयोध्या में प्रकाश फैल गया था,उसी प्रकार जब कथा के माध्यम से प्रभु की भक्ति हृदय में उतरती है, तो जीवन से निराशा और अंधकार का नामोनिशान मिट जाता है। महाराज श्री ने कथा की परिभाषा देते हुए कहा, कि जो हमारे जीवन की पीड़ा और मानसिक थकान को समाप्त कर दे, वही सच्ची भगवत् कथा है। विपरीत परिस्थितियों में भी प्रभु स्मरण और कथा मनुष्य को संबल प्रदान करती है। उन्होंने कहा, कि कथा हमें भविष्य की अनावश्यक चिंताओं को छोड़कर वर्तमान को सुधारने और हर परिस्थिति में ईश्वर पर भरोसा रखने की प्रेरणा देती है।तिरुमला में भगवान वेंकटेश्वर को 121 किलो सोने का महादान
Tirupati, Andhra Pradesh:तिरुमला। भगवान श्री वेंकटेश्वर के प्रति आस्था और श्रद्धा का एक अनूठा उदाहरण सामने आया है। एक अज्ञात भक्त ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) को 121 किलोग्राम सोने के आभूषण दान करने का संकल्प लिया है। इन आभूषणों की अनुमानित कीमत 150 से 160 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि सोने के इन आभूषणों में कुल 45 आभूषण शामिल हैं, जिन्हें 9 सेट में तैयार किया गया है। इनमें भगवान श्री वेंकटेश्वर का स्वर्ण मुकुट और पद्म पादालु (स्वर्ण चरण पादुकाएं) भी शामिल हैं। आभूषणों का औपचारिक हस्तांतरण आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में TTD के कार्यकारी अधिकारी (EO) को किया जाएगा।
121 किलो सोने के इन आभूषणों का दान TTD के इतिहास में किसी एक भक्त की ओर से किए जाने वाले सबसे बड़े व्यक्तिगत स्वर्ण दानों में से एक माना जा रहा है।
