Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Basti272171

एसपी ऑफिस में आ गया कोबरा, मच गई अफरा तफरी

Feb 23, 2026 16:08:57
parsanw, Uttar Pradesh
बस्ती पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक जहरीला कोबरा सांप आ गया, एसपी के कार के पास कोबरा पहुंचा ही था कि वहां मौजूद पुलिस कर्मियों की इस पर नजर पड़ गई, कुछ देर में कोबरा सांप एसपी के केबिन तक न पहुंच जिसको लेकर आनन फानन में सर्प मित्र अजय को बुलाया गया, जिसने एसपी यशवीर सिंह के दफ्तर के बाहर छिपे जहरीले नाग को रेस्क्यू कर दूर जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। सांप के पकड़े जाने के बाद पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली।
0
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Feb 23, 2026 17:33:43
Bada Malhera, Madhya Pradesh:लोकेशन -बड़ामलहरा स्लग - सरपंच का पलक झपकते ए टी एम से चोर ने उड़ाया ए टी एम कार्ड एंकर - बड़ामलहरा नगर में संचालित भारतीय स्टेट बैंक के ए टी एम से बछरावनी ग्राम पंचायत सरपंच का ए टी एम कार्ड पलक झपकते बदलकर चोरी करके चोर ले गया हालांकि सरपंच की सतर्कता के चलते उक्त चोर बैंक खाते से नोट निकालने में असफल रहा लेकिन अभी भी उसके द्वारा सरपंच के चोरी किए गए ए टी एम से नोट निकालने का वह असफल प्रयास कर रहा है जानकारी के मुताबिक बछरावनी सरपंच स्वरुप सिंह घोष ने 20 फ़रवरी को बड़ामलहरा में संचालित भारतीय स्टेट बैंक के ए टी एम से रुपए निकालने गए उसी दौरान ए टी एम बूथ में मौजूद ए टी एम चोर ने उन्हें बातो में लगाकर उनका ए टी एम बदल कर वहाँ से रफूचक्कर हो गया ए टी एम बदलने की भनक लगते
0
comment0
Report

AMAsheesh Maheshwari
Feb 23, 2026 17:32:10
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report

AMAsheesh Maheshwari
Feb 23, 2026 17:31:59
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Feb 23, 2026 17:31:36
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
BBBindu Bhushan
Feb 23, 2026 17:31:26
Madhubani, Bihar:नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी शंकर राय को 20 वर्ष की सजा और 58 हजार रुपया जुर्माना। पीड़िता को 3 लाख का मुआवजा देने का आदेश। 12 अप्रैल 2022 को अन्धरामठ थाना क्षेत्र में अपहरण और दुष्कर्म का केस दर्ज हुई थी। APP ने बताया दोषी शंकर राय ने अप्रैल 2022 को शौच के लिए निकली नाबालिग लड़की का अपहरण कर नेपाल ले गया। नेपाल में संबंधी के यहां रख कर कई दिनों दुष्कर्म किया फिर लड़की को दिल्ली ले गया जहाँ कई माह तक रखा और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। थाने में केस दर्ज होने और पुलिस दबिश के कारण युवक ने नाबालिग बालिका को गांव के पास लाकर छोड़ दिया। मामले में पॉक्सो कोर्ट ने करीब चार वर्ष में सजा सुनाई और दोषी को 20 वर्ष की कड़ी सजा दी।
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Feb 23, 2026 17:30:08
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Feb 23, 2026 17:15:23
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur के सकरा थाना क्षेत्र के मुरौल बूढ़ी गंडक नदी घाट पर बोरे में बंद अज्ञात युवती का शव मिला. आसपास लोगों ने सूचना दी. मौके पर पुलिस ने बोरे को खोलकर शव देखा. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. युवती की उम्र लगभग 18 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है और अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है ताकि मृतका की शिनाख्त की जा सके. प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. आशंका है कि युवती की कहीं और हत्या कर शव को बोरे में बंद कर नदी किनारे फेंक दिया गया. सकरा थाना पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस मामले की गहन छानबीन में जुटी है और युवती की पहचान के प्रयास जारी हैं.
0
comment0
Report
Feb 23, 2026 17:12:16
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर।अधिवक्ताओं ने रैली निकालकर तहसील परिसर में पहुंच कर राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम अजीत प्रताप सिंह को सौंपा गया। यह ज्ञापन अधिवक्ता दामोदर प्रसाद, संयोजक पिछड़ा दलित समाज के नेतृत्व में दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से केंद्र सरकार से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नवीन नियमों को तत्काल प्रभाव से लागू किए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन में अवगत कराया गया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा पिछड़े एवं दलित वर्ग के हितों के संरक्षण के लिए जो नियम बनाए गए हैं, वे अत्यंत आवश्यक और जनहितकारी हैं। इन नियमों से देश की लगभग 83 प्रतिशत आबादी, जिसमें पिछड़ा, दलित और वंचित समाज शामिल है, को प्रत्यक्ष लाभ मिलना सुनिश्चित होगा। ज्ञापन में कहा गया कि भारत की बहुसंख्यक जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए इन नियमों को लागू करना समय की मांग है।
1
comment0
Report
Feb 23, 2026 17:10:03
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी पूरनपुर के नेतृत्व में टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत पंचायत भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संबंधित पंचायतों में जाकर आमजन को क्षय रोग (टीबी) के लक्षण, बचाव और समय पर उपचार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। डॉ. शर्मा ने लोगों को बताया कि लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना और रात में पसीना आना टीबी के प्रमुख लक्षण हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराना आवश्यक है। उन्होंने यह भी बताया कि टीबी पूरी तरह से इलाज योग्य रोग है, बशर्ते रोगी समय पर जांच कराकर नियमित रूप से दवा का सेवन करे। कार्यक्रम में डॉ. नूपुर, आशीष यादव, ठाकुरदास, राकेश कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर गांव को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प
1
comment0
Report
Feb 23, 2026 17:07:03
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर,।आगामी होली, रमजान और ईद के मद्देनज़र गांव शेरपुर कलां में पुलिस प्रशासन की ओर से एक महत्वपूर्ण पीस मीटिंग का आयोजन किया गया। यह बैठक क्षेत्राधिकारी पूरनपुर के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें दोनों समुदायों के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं और ग्रामवासियों ने भाग लिया।बैठक में क्षेत्राधिकारी पूरनपुर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी त्योहार आपसी सौहार्द, प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं। उन्होंने अपील की कि होली, रमजान और ईद जैसे पवित्र पर्व शांति और सद्भाव के साथ मनाए जाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दिया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस अवसर पर कोतवाल पवन पांडे ने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की सामू
24
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Feb 23, 2026 17:03:17
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Feb 23, 2026 17:02:57
Betul, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के मुलताई नगर के सबसे व्यस्त इलाके फव्वारा चौक में उस समय हड़कंप मच गया, जब मां ताप्ती बीकानेर मिष्ठान भंडार में गैस पाइप लीकेज के चलते अचानक आग भड़क उठी। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया। बता दें कि दुकान की पहली मंजिल पर कचौड़ी बनाई जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कढ़ाई में कचौड़ियां तली जा रही थीं,तभी गैस सिलेंडर के पाइप से रिसाव शुरू हुआ और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगते ही दुकान में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत सिलेंडर को अलग करने की कोशिश की और उपलब्ध संसाधनों से आग बुझाने में जुट गए। आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए और सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया। घटना की सूचना नगर पालिका के दमकल वाहन को भी दी गई थी, लेकिन दमकल के पहुंचने से पहले ही हालात नियंत्रित कर लिए गए। राहत की बात ये है कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई,हालांकि दुकान के कुछ हिस्सों में नुकसान बताया जा रहा है। मिष्ठान भंडार के पास ही मस्जिद और मुख्य मार्ग होने के कारण सुबह के समय यहां भारी आवाजाही रहती है। ऐसे में अगर सिलेंडर फट जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top