Back
गोरखपुर में छह साल के छात्र के लापता होने पर NDRF द्वारा नदी किनारे खोज जारी
NTNagendra Tripathi
Feb 23, 2026 15:48:21
Gorakhpur, Uttar Pradesh
गोरखपुर से इस वक्त की बड़ी खबर… पीपीगंज थाना क्षेत्र के तुर्कवलिया गांव में पहली कक्षा का एक मासूम छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया है। डॉग स्क्वायड की तलाश नदी किनारे तक पहुंचने के बाद बच्चे के नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर NDRF की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही है। 10 किलोमीटर के दायरे में 30 CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है。
गोरखपुर जिले के पीपीगंज थाना क्षेत्र के तुर्कवलिया गांव में छह वर्षीय मासूम छात्र के लापता होने से हड़कंप मच गया है। बालक की पहचान रौनक यादव (6) पुत्र अमरजीत यादव के रूप में हुई है, जो गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक का छात्र था।
बताया जा रहा है कि रौनक 22 फरवरी की शाम करीब 6 बजे घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की लेकिन जब कोई पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वायड की मदद से तलाश शुरू की गई। डॉग स्क्वायड नदी किनारे तक पहुंचा, जिसके बाद बच्चे के नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है।
सोमवार सुबह करीब 8 बजे से NDRF की टीम ने नदी में सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया। अब तक करीब 2 किलोमीटर के दायरे में तलाशी ली जा चुकी है। SDRF टीम के दरोगा अभिषेक सिंह के अनुसार, एक से दो किलोमीटर के दायरे में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है और जब तक बच्चे का पता नहीं चल जाता, अभियान चलता रहेगा। वहीं पुलिस ने आसपास के 10 किलोमीटर क्षेत्र में लगे लगभग 30 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है लेकिन फिलहाल कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है。
रौनक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और दो बहनों में दूसरे नंबर पर था। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।
फिलहाल प्रशासन की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और पूरे इलाके में बेचैनी का माहौल बना हुआ है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAnurag Mishra
FollowFeb 23, 2026 17:16:140
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 23, 2026 17:15:230
Report
1
Report
1
Report
24
Report
HBHeeralal Bhati
FollowFeb 23, 2026 17:03:170
Report
RKRupesh Kumar
FollowFeb 23, 2026 17:02:570
Report
TSTHANESHWAR SAHU
FollowFeb 23, 2026 17:02:360
Report
CRCHANDAN RAI
FollowFeb 23, 2026 17:02:160
Report
MKManitosh Kumar
FollowFeb 23, 2026 17:02:000
Report
BBBindu Bhushan
FollowFeb 23, 2026 17:01:410
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 23, 2026 17:01:250
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 23, 2026 17:01:120
Report
0
Report
1
Report