icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
245101
Shakti KishorShakti KishorFollow22 Jan 2025, 10:45 am

Hapur - सांसद अरुण गोविल ने हर घर रामायण कार्यक्रम के आयोजन में लिया भाग

Hapur, Uttar Pradesh:

जनपद हापुड़ में असोडा गांव में मेरठ हापुड़ लोकसभा सांसद अरुण गोविल ने हर घर रामायण प्रोग्राम का आयोजन किया.जिसमें उन्होंने लोगों को रामायण भेंट की साथ ही उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि रामायण हर घर में होनी चाहिए ओर केवल घर में ही नहीं होनी चाहिए,सभी को इसको पढ़ना भी चाहिए. जिससे हमें पता लगता है कि हमें अपने घर में किस तरह से रहना चाहिए,हमारे घर के रिश्ते कैसे होने चाहिए और साथ ही सामाजिक रिश्ते व इंसान को किस तरह का जीवन सबके साथ मिलकर जीना चाहिए तो रामायण हमें यह सभी चीज सिखाती है.साथ ही पूरे परिवार को एकजुट होकर रहना चाहिए । 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

7 अक्टूबर को जगदलपुर में सेवा ज्योति यात्रा, मोदी लाइव संबोधन के साथ

Jagdalpur, Chhattisgarh:सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 अक्टूबर को जगदलपुर में सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया जाएगा, शहर के टाउन हॉल में स्थानीय भाजपा के कार्यकर्ता एवं नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लाइव जुड़ेंगे एवं प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सुनेंगे, सोमवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने एक निजी होटल में पत्रवार्ता को संबोधित करते हुए आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी, उन्होंने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी तब से लेकर आज तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना सार्वजनिक जीवन देश को समर्पित किया एवं इस दौरान उन्होंने गुजरात मॉडल को डेवलप करने का काम भी किया। बाइट विजय शर्मा उप मुख्यमंत्री
0
0
Report

सेवा के 25 साल पूरे: मोदी सरकार की उपलब्धियाँ छत्तीसगढ़ में उत्साह मनाई जाएंगी

Raipur, Chhattisgarh:भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस. कृषि मंत्री रामविचार नेताम और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत की प्रेस कॉन्फ्रेंस. रामविचार नेताम ने कहा- सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन. कल 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा के पूरे हो रहे हैं 25 साल. लगातार प्रधानमंत्री आवास बनाये जा रहे हैं. भाजपा की सरकार में हर सेक्टर में सकारात्मक परिवर्तन आया. 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद हर क्षेत्र में काम हुआ है, किसान भी खुश हैं. वैश्विक स्तर पर भी देश का सम्मान बढ़ा है, हर क्षेत्र में बड़े फैसले हुए हैं. 7 अक्टूबर को विशेष कार्यक्रम तय किए गए हैं. सेवा के 25 साल पूरे हो रहें है प्रधानमंत्री के. इसलिए भाजपा इसे विशेष दिवस के तौर पर मना रही है. प्रधानमंत्री का देश के नाम संबोधन होगा. कल से ही सेवा ज्योति कलश यात्रा शुरू होगी. छत्तीसगढ़ में भी जिला स्तर पर सेवा ज्योति कलश यात्रा शुरू होगी धान खरीदी से पहले गिरदावरी को लेकर सवाल. मामले में कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा- कहीं कोई दिक्कत नहीं होगी, विभाग मॉनिटरिंग कर रहा है. धान खरीदी पर अधिकारी समीक्षा कर रहे हैं, समय समय पर इसकी समीक्षा होती है. SIR पर कांग्रेस ने खड़ा किया सवाल. मामले में कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा- कांग्रेस के कहने से सब काम करें क्या? शासन जो कहेगा वही काम होगा. युवा कांग्रेस चुनाव को लेकर कांग्रेस के भीतर ही उठ रहे सवालों को लेकर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा- कांग्रेस में छेद ही छेद है, कांग्रेस में जूतम पैजार की स्थिति है, पहले भी कांग्रेस नेता एक दूसरे के कपड़े फाड़ते थे, अभी भी फाड़ रहे हैं. बाईट- रामविचार नेताम, कृषि मंत्री, छत्तीसगढ़.....
0
0
Report
Advertisement

अनूपपुर में SECL कॉलोनी में मकान का छज्जा गिरा, एक महिला घायल

Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर जिले के राम नगर थाना अंतर्गत SECL कॉलोनी के मकान का छज्जा टूटकर महिला के ऊपर गिरा. एक महिला चोटिल. अनूपपुर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा नगर कॉलोनी के एक मकान का छज्जा गिरा, एक महिला घायल हो गई जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. घायल महिला को मनेन्द्रगढ़ के आमाखेरवा चिकित्सालय रेफर किया गया. घायल महिला का नाम दीना मरकाम बताया जा रहा है. रामनगर थाना क्षेत्र के राजनगर इंदिरा नगर कॉलोनी वार्ड नंबर 13 की यह पूरी घटना है. सूचना मिलते ही रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है.
0
0
Report
Advertisement

UP की 8 राज्यसभा सीटों के लिए BJP ने उम्मीदवार घोषित; जानिए नाम

Noida, Uttar Pradesh:वाक थ्रू भाजपा दफ्तर से\n\nभारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश की 8 राज्यसभा सीटों पर होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए अपने अधिकृत उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। इन सभी 8 प्रत्याशियों का प्रामाणिक राजनीतिक परिचय निम्नलिखित है:\nउम्मीदवार का नाम वर्तमान / पूर्व पद एवं राजनीतिक पृष्ठभूमि मुख्य विवरण\n1. धर्मपाल सिंह, प्रदेश में पशुधन मंत्री है भाजपा के नेता भी है और बरेली आंवला सीट से विधायक हैं योगी सरकार में दो बार मंत्री रह चुके हैं। \n2. राधाकांत ओझा वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष, इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन प्रयागराज (इलाहाबाद) के एक अत्यंत प्रतिष्ठित और वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। ये दो बार इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने जा चुके हैं और कानूनी व सामाजिक क्षेत्र में बड़ा चेहरा हैं।\n3. प्रकाश पाल प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा ओबीसी (OBC) मोर्चा, उत्तर प्रदेश कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में उत्तर प्रदेश भाजपा के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत कर रहे हैं।\n4. विद्या सागर सोनकर पूर्व उपनेता (विधान परिषद), पूर्व सांसद व पूर्व एमएलसी मूल रूप से जौनपुर के रहने वाले हैं और भाजपा के कद्दावर दलित चेहरों में गिने जाते हैं। वे जौनपुर (मछलीशहर) से लोकसभा सांसद और उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) के सदस्य के साथ-साथ पार्टी के प्रदेश महामंत्री भी रहे हैं।\n5. गोपी कृष्ण पाण्डेय वरिष्ठ संगठनकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारी भाजपा के वरिष्ठ और समर्पित नेता हैं, जो लंबे समय से जमीनी स्तर पर पार्टी के संगठनात्मक कार्यों और अभियानों का संचालन करते आ रहे हैं।\n6. प्रियंका सिंह रावत पूर्व लोकसभा सांसद (बाराबंकी) उत्तर प्रदेश भाजपा की प्रमुख महिला चेहरा हैं। वे बाराबंकी निर्वाचन क्षेत्र से 16वीं लोकसभा की सांसद रह चुकी हैं और राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर संगठन में सक्रिय भूमिका निभाती हैं।\n7. राम प्रताप सिंह चौहान प्रदेश महामंत्री, भाजपा उत्तर प्रदेश व पूर्व विधायक आगरा की एत्मादपुर विधानसभा सीट से वर्ष 2017 से 2022 तक भाजपा के विधायक रहे हैं। वर्तमान में उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री और पश्चिम क्षेत्र के प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं।\n8. श्रुति गंगवार चेयरपर्सन (अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक, बरेली) एवं सामाजिक कार्यकर्ता ये IIT पासआउट हैं। ये वरिष्ठ भाजपा नेता और वर्तमान झारखंड/आंध्र प्रदेश के राज्यपाल संतोष गंगवार की पुत्री हैं। बरेली-बहेड़ी क्षेत्र में सामाजिक व राजनीतिक रूप से अत्यधिक सक्रिय हैं।
0
0
Report
Advertisement

रोहिणी घावरी ने चंद्रशेखर आज़ाद के खिलाफ FIR की मांग कोर्ट में दाखिल

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: दलित एक्टिविस्ट और PhD स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी MP चंद्रशेखर आज़ाद के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग को लेकर राउज़ एवेन्यू कोर्ट पहुंचीं। रोहिणी का आरोप है कि चंद्रशेखर आज़ाद ने उनका शोषण किया। वह कहती हैं, "यह लड़ाई 6 अगस्त, 2025 को शुरू हुई थी। हम लगातार कोशिश कर रहे हैं कि कानून के ज़रिए हमारी आवाज़ सुनी जाए। जब ​​आपके साथ कोई घटना होती है, तो आप कानून के पास जाते हैं। देश की बेटियों को कानून पर भरोसा है। मेरे साथ क्या हो रहा है? अब 18 महीने हो गए हैं। आज भी मैं इस उम्मीद से कोर्ट आई हूं कि मेरी आवाज़ सुनी जाएगी। मैं स्विट्जरलैंड में अपना करियर छोड़कर वापस आई क्योंकि मुझे विश्वास था कि जब मैं अपने लोगों के बीच रहूंगी और जज के सामने खड़ी होऊंगी, तो मेरी आवाज़ सुनी जाएगी। पुलिस ने मेरी नहीं सुनी। उन्होंने मुझे लगातार 12 घंटे पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पर बैठाया। उन्होंने मुझे एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन पर बैठाया। अब जब मामला कोर्ट में पहुंचा है, तो आज जो हुआ है? कि पुलिस ने फिर से और समय मांगा है। कोर्ट ने उन्हें लगातार तीन बार समय दिया है..."
0
0
Report

20 लाख के आभूषण और ढाई लाख नकदी के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, गंगाघाट पुलिस ने चोरी का किया खुलासा

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow6m ago
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। गंगाघाट पुलिस ने चोरी की एक वारदात का खुलासा करते हुए करीब 20 लाख रुपये कीमत के चोरी हुए आभूषण और 2.50 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर की गई। पुलिस के अनुसार, 2 अक्टूबर 2026 को कर्मी बिजलामऊ निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय लल्लू प्रसाद की तहरीर पर थाना गंगाघाट में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 539/2026, धारा 305(A)/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान हरीश त्रिवेदी पुत्र रामसेवक त्रिवेदी, निवासी कर्मी बिजलामऊ, थाना गंगाघाट, उम्र करीब 19 वर्ष के रूप में की। पुलिस ने आरोपी को 4 अक्टूबर की रात आजाद मार्ग स्थित महदिनवा कट के पास, जाजमऊ चौकी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी के करीब 20 लाख रुपये कीमत के आभूषण और 2.50 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि चोरी की घटना के खुलासे में सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की अहम भूमिका रही।
0
0
Report
Advertisement

जमीनी विवाद को लेकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम के द्वारा गाली गलौज,पीड़ित महिला ने की धक्का मुखी

Shrvan PanditShrvan PanditFollow7m ago
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली पुलिसकर्मियों पर अभद्रता और मारपीट का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल शामली के कांधला क्षेत्र में रास्ते की भूमि को लेकर चल रहे विवाद के बीच पुलिसकर्मियों पर एक पक्ष के साथ कथित अभद्रता और मारपीट किए जाने का आरोप लगा है। ग्राम भभीसा निवासी मंजू शर्मा ने क्षेत्राधिकारी कैराना को प्रार्थना पत्र देकर चौकी प्रभारी और महिला आरक्षियों पर गाली-गलौज एवं मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, 3 अक्टूबर की शाम रास्ते की भूमि को लेकर विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। आरोप है कि पुलिस ने उसकी बात सुनने के बजाय विपक्षी पक्ष को रास्ता दिलाने की बात कही। मंजू शर्मा का आरोप है कि विरोध करने पर उनके और उनकी बहन के साथ कथित तौर पर हाथापाई की गई, जिससे दोनों को चोटें आईं। वहीं, घटना से जुड़ा बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर पुलिसकर्मियों द्वारा कथित तौर पर गाली-गलौज और हाथापाई किए जाने का दावा किया जा रहा है। मामले में पीड़िता ने क्षेत्राधिकारी कैराना से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report

दीपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी पर निशाना साधा: सोनीपत कांग्रेस ब्लॉक सम्मेलन गरमा उठा

Sonipat, Haryana:सोनीपत में कांग्रेस का ब्लॉक सम्मेलन, दीपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी पर साधा निशाना सोनीपत में कांग्रेस का ब्लॉक सम्मेलन आयोजित किया गया। दीवान फार्म हाउस में हुए इस सम्मेलन में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र और प्रभारी संजय दत्त समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पहुंचे। इस दौरान दीपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया。 सोनीपत के दीवान फार्म हाउस में आयोजित कांग्रेस के ब्लॉक सम्मेलन में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ नजर आई। सम्मेलन में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र और प्रभारी संजय दत्त समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की। दीपेंद्र हुड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए。 दीपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने जनता को सिर्फ जुमले दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट चोरी के जरिए बीजेपी की सरकार बनी है और सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। हुड्डा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बीजेपी के खिलाफ अभियान को बूथ स्तर तक ले जाने का आह्वान किया。 दीपेंद्र हुड्डा ने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी के कथित झूठ को जनता के सामने उजागर करेंगे। सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला。 वहीं, सम्मेलन में उमड़ी भीड़ को लेकर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जनता ने बीजेपी को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है। उन्होंने बीजेपी के ‘सेवा संकल्प’ अभियान पर भी निशाना साधते हुए इसे सेवा की बजाय प्रचार और खुद की सेवा की नीति करार दिया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top