245301
Ghaziabad - पहलगाम आतंकी हमले को लेकर धौलाना में आक्रोश
Dhaulana, Uttar Pradesh:धौलाना, पहलगाम में हुए आतंकी हमले का विरोध थम नहीं रहा है।धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में लोगों का गुस्सा सोमवार को भी फूटा।मसूरी गुलावठी रोड इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक शर्मा के नेतृत्व में आतंकी हमले विरोध में धौलाना इंडस्ट्रियल एरिया में व्यापारियों और नागरिकों ने कैंडल मार्च निकाला।सैकड़ों व्यापारियों ने हाथों मे आतंकवाद मुर्दाबाद की लिखी तख्तियोंं व जलती मोमबत्तियां लीं।उन्होंने आतंकवाद विरोधी नारे लगाए और आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
तहसीलदार की शिकायत पर पटवारी संघ के अध्यक्ष समेत दो के खिलाफ केस दर्ज
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर में तहसील कार्यालय से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जहां तहसीलदार की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने पटवारी संघ के अध्यक्ष राहुल पटेल और पटवारी अनूप भदौरिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों पर शासकीय कार्य में बाधा डालने, तहसीलदार से अभद्रता करने और कार्यालय के दरवाजे पर लात मारने के आरोप लगाए गए हैं। दरअसल, शुक्रवार रात महमदपुर गांव में स्वामित्व योजना का काम करने गए दो पटवारियों के देर रात तक वापस नहीं लौटने पर उनके साथी पटवारी और परिजन तहसील कार्यालय पहुंच गए थे। बाद में दोनों पटवारियों के लौटने पर मामला शांत हो गया था। अब तहसीलदार की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। वहीं, पटवारी संघ के अध्यक्ष राहुल पटेल का कहना है कि पुलिस से सूचना मिलने पर वे अपना पक्ष रखेंगे। फिलहाल, इस मामले में दोनों पक्षों की बात सामने आना बाकी है।0
0
Report
झुंझुनूं के 23 पूर्व प्रतिनिधि अयोग्य, बकाया राशि पर एनओसी से बचेंगे चुनाव
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं 23 पूर्व जनप्रतिनिधि चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित संभागीय आयुक्त कार्यालय ने जारी की 23 पूर्व जनप्रतिनिधि की सूची पूर्व सरपंच और वार्ड पंचों के नाम सूची में शामिल बकाया राशि जमा कर एनओसी लेने पर लड़ सकेंगे चुनाव नामांकन की अंतिम तिथि से पहले पूरी करनी होगी प्रक्रिया जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने दी जानकारी पंचायती राज चुनाव की सरगर्मियों के बीच झुंझुनूं जिले के 23 पूर्व जनप्रतिनिधियों को निर्वाचन के लिए अयोग्य घोषित किया गया है। संभागीय आयुक्त कार्यालय से प्राप्त सूची के आधार पर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इनमें पूर्व सरपंच और पूर्व वार्ड पंच शामिल हैं। हालांकि, जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने स्पष्ट किया है कि जिन जनप्रतिनिधियों की राशि बकाया है, वे नामांकन की अंतिम तिथि से पहले बकाया राशि जमा करवाकर अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त कर लेते हैं, तो वे चुनाव लड़ सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, पिछले छह वर्षों में पंचायती राज संस्थाओं के विरुद्ध पारित आदेशों के तहत अयोग्य घोषित किए गए जनप्रतिनिधियों के संबंध में यह कार्रवाई की गई है। इस संबंध में रिटर्निंग अधिकारियों, समस्त उपखंड मजिस्ट्रेट, सहायक कलक्टर नवलगढ़ और तहसीलदारों को सूची के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।संभागीय आयुक्त कार्यालय से प्राप्त सूची में जिले के विभिन्न गांवों के 23 पूर्व जनप्रतिनिधियों के नाम शामिल हैं। इनमें महनसर की पूर्व सरपंच कुदरत बानो, बागोरिया की ढाणी के फूलाराम सैनी, घरडाना कलां की अनिता देवी, रवां की रेखा जेवरिया, जाखोद के विक्रम जाखोदिया, शेखसर के हरीराम, मानोता कलां के पूर्व वार्ड पंच रोहिताश, टमकोर के पूर्व सरपंच विजय कुमार भंसाली और पूर्व वार्ड पंच हनुमान व ताराचंद शामिल हैं।इसके अलावा अगवाना खुर्द की पूर्व सरपंच पुष्पा देवी, शिमला के धर्मेंद्र यादव, उदामंडी की राजबाला, बड़बड़ की मुकेश देवी, बड़ागांव के राजेंद्र, चूड़ी चतरपुरा के गिरवर सिंह, कलिंडा की सुधेश देवी, इन्द्रपुरा के मनोहरलाल सैनी, उदावास की सुमन देवी, बेरला के वीर सिंह खरड़िया, झेरली की अनूप देवी और पातुसरी की सुप्यार देवी के नाम भी सूची में हैं।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रशासक के पद पर रहते हुए चुनाव नहीं लड़ा जा सकता। सरकार ने इस संबंध में जिला कलक्टर को अधिकृत किया है। उन्होंने बताया कि अब तक करीब सात से आठ प्रशासकों ने उनके समक्ष इस्तीफे दिए हैं, जिन्हें तत्काल स्वीकार किया जा रहा है। इस्तीफा स्वीकार होने के बाद संबंधित व्यक्ति चुनाव लड़ सकते हैं, बशर्ते वे अन्य निर्धारित पात्रताएं पूरी करते हों।उन्होंने कहा कि चाहे प्रशासक की नियुक्ति हाईकोर्ट के आदेश से हुई हो या नियमित प्रक्रिया के तहत, चुनाव लड़ने के लिए पद से इस्तीफा देना आवश्यक है। बाइट : डॉ. अरुण गर्ग ,जिला निर्वाचन अधिकारी झुंझुनूं0
0
Report
सम सैंड ड्यून्स में सूर्यास्त के बाद प्रवेश रोक, पर्यटकों को जागरूक किया जाएगा
Jaisalmer, Rajasthan:जिला जैसलमेर\nविधानसभा जैसलमेर\nखबर की लोकेशन जैसलमेर\nसम सैंड ड्यून्स में सूर्यास्त के बाद पर्यटकों की एंट्री पर रोक, वन विभाग सख्त अभयारण्य क्षेत्र में कचरा फेंकने और लेजर लाइट के इस्तेमाल पर पाबंदी, नियम तोड़ने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई\nदीपावली सीजन से पहले होटल यूनियन चलाएगी सफाई अभियान, पर्यटकों को जागरूक करने के लिए लगाए जाएंगे बैनर\nविश्व पर्यटन के मानचित्र पर विशेष पहचान रखने वाले जैसलमेर के सम सैंड ड्यून्स में वन्यजीवों के संरक्षण और प्राकृतिक पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए वन विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। राष्ट्रीय मरु उद्यान अभयारण्य क्षेत्र में कूड़ा-कचरा फैलाने, प्लास्टिक और काँच की बोतलें फेंकने तथा रात के समय लेजर लाइट का उपयोग करने पर रोक लगाने के लिए क्षेत्रीय वन अधिकारी इको टूरिज्म जैसलमेर की ओर से होटल यूनियन को लिखित निर्देश जारी किए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सूर्यास्त के बाद सैंड ड्यून्स क्षेत्र में पर्यटकों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान ऊंट सफारी सहित सभी प्रकार की पर्यटन गतिविधियां भी बंद रखनी होंगी। निर्देशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।\nहोटलों का कचरा अभयारण्य क्षेत्र में डालने की शिकायतें\nक्षेत्रीय वन अधिकारी असकर अली ने बताया कि सम से कनोई के बीच और विशेष रूप से सम सैंड ड्यून्स क्षेत्र में कुछ होटल संचालकों की ओर से होटलों का कचरा अभयारण्य क्षेत्र में डालने की शिकायतें मिली हैं। इसके अलावा पर्यटक भी खाद्य पदार्थों के पैकेट, प्लास्टिक की बोतलें और काँच की बोतलें रेत के टीलों पर छोड़ देते हैं। इससे मरुस्थलीय पारिस्थितिकी तंत्र और वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को नुकसान पहुंचने की आशंका है।\nउन्होंने बताया कि रात के समय s sand dunes के पीछे और रिसॉर्ट्स के आसपास लेजर लाइट का इस्तेमाल भी वन्यजीवों के प्राकृतिक व्यवहार को प्रभावित कर सकता है। इसी को देखते हुए होटल संचालकों और पर्यटन व्यवसायियों को पर्यावरण संरक्षण संबंधी नियमों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।\nसूर्यास्त के बाद पर्यटन गतिविधियां रहेंगी बंद\nवन विभाग की ओर से जारी निर्देशों में होटल संचालकों को होटलों से निकलने वाले कचरे का उचित निस्तारण करने और अभयारण्य क्षेत्र में कचरा नहीं डालने के लिए कहा गया है। पर्यटकों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने तथा प्लास्टिक की थैलियां, काँच की बोतलें और अन्य अपशिष्ट पदार्थ खुले में फेंकने से रोकने के निर्देश दिए गए हैं।\nइसके साथ ही वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को प्रभावित करने वाली लेजर लाइट का उपयोग नहीं करने और सक्षम अधिकारियों के निर्देशों की पालना करने को कहा गया है। विभाग के अनुसार, होटल संचालकों को पहले मौखिक रूप से भी समझाइश दी गई थी, लेकिन अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने पर अब लिखित निर्देश जारी किए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 सहित लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।\nदीपावली सीजन से पहले सफाई अभियान की तैयारी\nसम सैंड ड्यून्स होटल यूनियन एवं रिसोर्ट वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष कैलाश कुमार व्यास ने बताया कि डीएनपी क्षेत्र और सम सैंड ड्यून्स की स्वच्छता तथा वन्यजीव संरक्षण को लेकर वन विभाग के निर्देश प्राप्त हुए हैं। होटल यूनियन और वेलफेयर सोसायटी सैंड ड्यून्स क्षेत्र को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।\nउन्होंने बताया कि विश्व पर्यटन दिवस पर भी विशेष सफाई अभियान चलाकर सैंड ड्यून्स क्षेत्र की सफाई की गई थी। आगामी दीपावली सीजन में पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 8 अक्टूबर से प्रतिदिन पांच से दस श्रमिकों को लगाकर नियमित सफाई अभियान चलाने की योजना बनाई गई है, ताकि रेत के टीलों पर फैलने वाले कचरे का समय पर निस्तारण किया जा सके।\nकैम्पों में लगेंगे बैनर, पर्यटकों को करेंगे जागरूक\nहोटल यूनियन अध्यक्ष के अनुसार, पर्यटकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए सभी कैंपों में साइन बोर्ड और बैनर लगाए जाएंगे। पर्यटकों को दिए जाने वाले बिलों पर भी स्वच्छता संबंधी संदेश अंकित किए जाएंगे। इसके अलावा निर्धारित स्थानों पर डस्टबिन रखे जाएंगे, ताकि पर्यटक कचरा इधर-उधर फेंकने के बजाय उचित स्थान पर डाल सकें।\nकैमल चालकों और कैंप कर्मचारियों को भी निर्देशित किया गया है कि वे पर्यटकों को बोतलें, खाद्य पदार्थों के पैकेट और अन्य कचरा रेत पर नहीं फेंकने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि लेजर लाइट के उपयोग पर रोक सहित वन विभाग के सभी दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित की जाएगी।\nवन्यजीव संरक्षण और पर्यटन के बीच संतुलन जरूरी\nसम सैंड ड्यून्स जैसलमेर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है, जहां हर साल बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में पर्यटन गतिविधियों के साथ मरुस्थलीय पर्यावरण और वन्यजीवों की सुरक्षा भी महत्वपूर्ण है। वन विभाग की s sख्ती और होटल यूनियन की ओर से प्रस्तावित सफाई अभियान से क्षेत्र को स्वच्छ रखने तथा वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को सुरक्षित बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।\nबाइट-असकर अली, क्षेत्रीय वन अधिकारी, इको टूरिज्म जैसलमेर\nबाइट- कैलाश कुमार व्यास, अध्यक्ष, सम सैंड ड्यून्स होटल यूनियन एवम रिसोर्ट वेलफेयर सोसायटी0
0
Report
Advertisement
जोधपुर के नए महापौर ने दशहरे के मद्देनजर विकास की नीति का संकेत दिया
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर. नवनिर्वाचित महापौर प्रश्नचंद मेहता ने बुधवार को आधिकारिक रूप से नगर निगम महापौर का कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान भाजपा पार्षदों की मौजूदगी में उन्होंने निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर की व्यवस्थाओं और विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। जी मीडिया से बातचीत करते हुए महापौर ने कहा कि आगामी दशहरे को देखते हुए शहर की प्रमुख समस्याओं के समाधान पर फोकस रहेगा। सीवरेज, सड़कों के पैचवर्क और लाइटिंग व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। वहीं, निगम के राजस्व को लेकर महापौर ने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार आपसी समन्वय के साथ नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए काम करेगी। महिला पार्षदों की भूमिका पर भी दिया बयान नवनिर्वाचित महिला पार्षदों की भूमिका पर महापौर प्रश्नचंद मेहता ने कहा कि महिला पार्षद भी पुरुष पार्षदों के समान पूरी क्षमता और दक्षता रखती हैं। वे अपने-अपने वार्डों में विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगी।0
0
Report
झुंझुनूं में मेघराज करोल की देहदान से चिकित्सा शिक्षा में नई मिसाल
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं मृत्यू के बाद भी मेडिकल के विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे शिक्षक मेघराज करोल सुलताना के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक मेघराज करोल का निधन अंतिम इच्छा पर परिजनों ने पार्थिव देह मेडिकल कॉलेज झुंझुनूं को की दान जीते जी हजारों विद्यार्थियों का संवारा भविष्य, अब मृत्यु के बाद भी देंगे ज्ञान पत्नी प्रेम देवी ने भी मेडिकल कॉलेज सीकर को किया था देहदान जिस शिक्षक ने जीते जी हजारों विद्यार्थियों का भविष्य संवारा, वह अब मृत्यु के बाद भी मेडिकल विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वाले झुंझुनूं जिले के सुलताना निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक मेघराज करोल की अंतिम इच्छा के अनुसार उनके परिजनों ने उनकी पार्थिव देह राजकीय मेडिकल कॉलेज झुंझुनूं को दान कर दी। जीवनभर विद्यार्थियों को ज्ञान देकर उनके भविष्य की नींव मजबूत करने वाले मेघराज करोल ने अंतिम विदाई के बाद भी चिकित्सा शिक्षा और मानव सेवा में योगदान देने की मिसाल पेश की है। खास बात यह है कि उनकी पत्नी प्रेम देवी ने भी देहदान किया था। उन्होंने अपनी पार्थिव देह मेडिकल कॉलेज सीकर को दान की थी। परिजनों ने बताया कि मेघराज करोल ने इच्छा जाहिर की थी कि मृत्यु के बाद उनकी पार्थिव देह किसी मेडिकल कॉलेज को दान की जाए, ताकि चिकित्सा के विद्यार्थियों को अध्ययन में मदद मिल सके। उनकी इसी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए परिजनों ने उनकी पार्थिव देह राजकीय मेडिकल कॉलेज झुंझुनूं को दान कर दी। मेडिकल कॉलेज में देहदान के माध्यम से विद्यार्थियों को मानव शरीर की संरचना समझने और चिकित्सा विज्ञान का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने में मदद मिलती है। इस तरह मेघराज करोल का योगदान उनके जीवन के बाद भी चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बना रहेगा।मेघराज करोल का शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने अपने सेवाकाल में विद्यार्थियों को शिक्षित कर उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की राह दिखाई। उनके पढ़ाए अनेक विद्यार्थी आज विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रहे हैं। एक शिक्षक के रूप में उन्होंने विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जीवनभर ज्ञान बांटने वाले मेघराज करोल ने मृत्यु के बाद भी ज्ञान के प्रसार का रास्ता चुना। उनका देहदान यह संदेश देता है कि शिक्षा और सेवा की कोई अंतिम सीमा नहीं होती। व्यक्ति अपने जीवन के बाद भी समाज के लिए उपयोगी बना रह सकता है।मेघराज करोल का देहदान का निर्णय इसलिए भी विशेष है, क्योंकि उनकी पत्नी प्रेम देवी ने भी देहदान किया था। उनके निधन के बाद उनकी पार्थिव देह मेडिकल कॉलेज सीकर को दान की गई थी। अब मेघराज करोल ने भी अपनी अंतिम इच्छा के अनुरूप पार्थिव देह राजकीय मेडिकल कॉलेज झुंझुनूं को समर्पित कर दी।मेघराज करोल अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके पढ़ाए विद्यार्थियों की सफलता और उनकी पार्थिव देह से चिकित्सा विद्यार्थियों को मिलने वाला ज्ञान उनके योगदान को जीवित रखेगा। जिस शिक्षक ने जीवनभर विद्यार्थियों का भविष्य संवारा, वह मृत्यु के बाद भी भावी चिकित्सकों की शिक्षा में सहभागी बनकर मानव सेवा की प्रेरक मिसाल बन गए।0
0
Report
चूरू के स्कूल में 82 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरित, आत्मनिर्भरता के रास्ते खुले
Churu, Rajasthan:पीएमश्री राजकीय बागला उमावि में जिला स्तरीय कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम आयोजित, चूरू। चूरू की पीएमश्री राजकीय बागला उच्च माध्यमिक विद्यालय में अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तरीय कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के समस्त ब्लॉकों से आए 82 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को दैनिक जीवन में सहूलियत प्रदान करने के साथ उनकी गतिशीलता बढ़ाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक सरिता आत्रेय ने कहा कि दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध करवाना उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कृत्रिम अंगों की सहायता से दिव्यांगजन अपने दैनिक कार्यों को अधिक सहजता से कर सकेंगे तथा शिक्षा, रोजगार और सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ा सकेंगे। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को समान अवसर उपलब्ध करवाना और उनके जीवन को सुगम बनانا हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि समावेशी शिक्षा की सार्थकता तभी है, जब प्रत्येक दिव्यांग विद्यार्थी और व्यक्ति को उसकी आवश्यकता के अनुरूप सुविधाएं एवं संसाधन उपलब्ध हों। ऐसे कार्यक्रम दिव्यांगजनों का आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने के लिए प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर दिव्यांगजनों के कल्याण, पुनर्वास और उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के महत्व पर विचार व्यक्त किए गए। वक्ताओं ने कहा कि दिव्यांगजनों को उनकी जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने से उनकी कार्यक्षमता बढ़ती है और वे अपने जीवन में अधिक स्वतंत्रता के साथ आगे बढ़ सकते हैं।0
0
Report
Advertisement
पंचायत चुनाव बीजेपी के लिए अर्धवार्षिक परीक्षा, खर्रा ने जीत का दावा किया
Jaipur, Rajasthan:UDH मंत्री बोले ये चुनाव बीजेपी के लिए अर्धवार्षिक परीक्षा जयपुर. पंचायत चुनावों को लेकर बीजेपी में मंथन का दौर जारी है। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित पार्टी के नेता पंचायत चुनावों की रणनीति बनाने में जुटे हैं। निकाय चुनावों में मिली जीत के बाद बीजेपी अब पंचायत चुनावों में भी जीत का दावा कर रही है। UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने पंचायत चुनावों को पार्टी के लिए अर्धवार्षिक परीक्षा बताया है। वहीं, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी और सीकर के पूर्व सांसद सुमेधानन्द सरस्वती ने भी पंचायत चुनावों में बीजेपी की जीत का दावा किया है। बीजेपी ने पंचायत चुनावों को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश कार्यालय में बैठकों का दौर जारी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता चुनावी रणनीति और जीत की संभावनाओं पर मंथन कर रहे हैं। बीजेपी का दावा है कि निकाय चुनावों में मिली जीत के बाद कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है और अब पार्टी पंचायत चुनावों में भी बेहतर प्रदर्शन करेगी। खर्रा ने कहा कि बीजेपी का कार्यकर्ता हमेशा चुनावी मोड में रहता है। निकाय चुनावों में जीत से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है। पंचायत चुनावों में पार्टी हर मतदाता तक पहुंचेगी। खर्रा ने सरकार के कामकाज का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने सभी वर्गों के लिए काम किया है। पेपर लीक पर रोक लगाई है और प्रदेश के हित में चार बड़े जल समझौते हुए हैं। उन्होंने पंचायत चुनावों में जनादेश मिलने का भरोसा जताते हुए कहा कि ये चुनाव हमारी अर्धवार्षिक परीक्षा हैं और हम इसे पास करेंगे। साथ ही, इसका लाभ आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भी मिलेगा। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने भी पंचायत चुनावों में पार्टी की जीत का दावा किया है। परनामी ने कहा कि प्रदेश में वातावरण बीजेपी के पक्ष में है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशभर में विकास कार्य किए हैं और हर वर्ग के साथ सभी क्षेत्रों के लिए काम किया है। उन्होंने निकाय चुनावों की तरह पंचायत चुनावों में भी बीजेपी की जीत का दावा किया। जिला अध्यक्षों और नेताओं के परिजनों को टिकट देने के सवाल पर परनामी ने कहा कि बीजेपी समर्पित कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ाती है। पार्टी ऐसे कार्यकर्ताओं को टिकट देती है, जो जिताऊ और टिकाऊ हों। टिकट वितरण में इन्हीं मापदंडों को आधार बनाया जाता है। उधर, सीकर के पूर्व सांसद सुमेधानन्द सरस्वती ने भी पंचायत चुनावों में बीजेपी की जीत का दावा करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सीकर में कांग्रेस जिला परिषद में कोई बड़ा दखल नहीं रखती। पिछले 25 साल में कांग्रेस केवल एक बार जिला प्रमुख बना पाई है। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय चुनावों में भी बीजेपी का प्रदर्शन पहले से बेहतर रहा है। उन्होंने दावा किया कि पंचायत चुनावों में जीत को लेकर कांग्रेस पार्टी वहम में है। OUTRO कुल मिलाकर, पंचायत चुनावों को लेकर बीजेपी ने अपनी रणनीति पर काम तेज कर दिया है। निकाय चुनावों की जीत को आधार बनाकर पार्टी ग्रामीण क्षेत्रों में भी जीत की उम्मीद लगाए बैठी है। अब देखना होगा कि बीजेपी की यह रणनीति पंचायत चुनावों में कितनी सफल होती है।0
0
Report
दिल्ली से रेडमी मोबाइल लेकर आ रहा ट्रक मालेगाव में चोरी; 15 करोड़ बरामद
Nashik, Maharashtra:मालेगाव ( नाशिक ) विशाल मोरे - नाशिकच्या मालेगावात पंधरा कोटींच्या मोबाईलचा ट्रक चोरीला... - दिल्लीहून पुण्यासाठी निघालेला ट्रक मालेगावात चोरीला... दिल्ली येथून रेडमी कंपनीचे मोबाईल घेऊन जाणारा आयशर ट्रक चोरीला गेल्याची तक्रार तालुका पोलीस ठाण्यात दाखल झाल्यावर पोलिसांनी चोवीस तासात ट्रक चालक व घोडेगाव येथील दोघांना अटक केली आहे. त्यांच्याकडून мобाईलचे बॉक्स, आयशर ट्रक असा १५ कोटी ३३ लाखाचा मुद्देमाल जप्त केला असल्याची माहिती अप्पर पोलीस अधीक्षक सूरज गुंजाळ यांनी येथे दिली. दिल्ली येथून पुणे येथे रेडमी कंपनीचे मोबाईल फोन घेऊन जाणारी आयशर ट्रक (केए ४२ बी ६५९०) मनमाड-मालेगाव रस्त्यावरील वऱ्हाने शिवारात पेट्रोलपंपाजवळ ट्रकचालक यासीर हकमुद्दीन याने घोडेगाव येथे राहणाऱ्या इरफान आसमोहम्मद खान याच्या मदतीने मोबाईलचे बॉक्स दुसऱ्या वाहनात भरले. या प्रकरणी तालुका पोलीस ठाण्यात चोरीचा गुन्हा दाखल होताच पोलिसांनी परिसरातील सीसीटीव्हीची तपासणी केली. दरम्यान हे बॉक्स इरफान आसमोहम्मद खान व आयशर ट्रक चालक या दोघांनी दुसऱ्या वाहनात भरून घोडेगावजवळील बंद पडलेल्या पोल्ट्री फार्मच्या शेडमध्ये लपवून ठेवले होते. पोलिसांनी बॉक्स व आयशर ट्रक असा १५ कोटी ३३ लाख लाख २९ हजार ८६६ रुपये किमतीचा मुद्देमाल जप्त केला आहे. दोघां संशयितांना १६ ऑक्टोबरपर्यंत पोलिस कोठडी सुनावली आहे. मुख्य आरोपीचा शोध पोलिसांतर्फे सुरु आहे. नाशिक ग्रामीणचे पोलिस अधीक्षक डॉ. डी. एस. स्वामी, अपर पोलिस अधीक्षक सुरज गुंजाळ, मालेगाव ग्रामीणचे उपविभागीय पोलिस अधिकारी राकेश मानगावकर यांच्या मार्गदर्शनाखाली पोलिस निरीक्षक रघुनाथ शेगर व त्यांच्या पथकाने ही कारवाई केली. बाईट: सुरजकुमार गुंजाळ, अपर पोलीस अधीक्षक मालेगाव0
0
Report
जमशेदपुर कोवाली में अवैध महुआ शराब के ठिकाने पर छापा: हजार किलोग्राम जावा महुआ नष्ट
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर पोटका के कोवाली में अवैध महुआ शराब के ठिकानों पर छापेमारी, 12 हजार किलो जावा महुआ नष्ट 280 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त, फरार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज जमशेदपुर आगामी दुर्गा पूजा त्योहार को देखते हुए उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में पूर्वी सिंहभूम जिले के पटका प्रखंड के कोवाली थाना क्षेत्र के कुन्द्रुकोचा गांव और डुंगरीटोला में छापेमारी की गई। सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर घाटशाला प्रक्षेत्र के उत्पाद निरीक्षक के नेतृत्व में नदी किनारे और जंगल में संचालित अवैध महुआ शराब निर्माण स्थलों पर कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान मौके से करीब 12 हजार किलोग्राम किण्वित जावा महुआ बरामद हुआ, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा 280 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण में संलिप्त आरोपी मौके से फरार हो गए। उत्पाद विभाग ने सभी फरार आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
श्रद्धा दुबे की कार का विसुअल वायरल, इलाके में हड़कंप
Lucknow, Uttar Pradesh:Rupaidiah Thana- श्रद्धा दुबे के कार के विसुअल0
0
Report
झज्जर मंडी में तालाबंदी, किसान कम भाव की खरीद पर खाप पंचायत बुलाने की तैयारी
Jhajjar, Haryana:झज्जर में किसानों के समर्थन में उतरा संयुक्त किसान मोर्चा, मार्केट कमेटी कार्यालय पर जड़ा ताला नमी और भावांतर भरपाई के नाम पर किसानों के शोषण का आरोप, पुलिस की मौजूदगी में कर्मचारियों को कार्यालय के अंदर किया बंद पूर्व मंडी प्रधान हरेंद्र सिलाना ने किया तालाबंदी का समर्थन, डीसी पर किसानों की अनदेखी के लगाए आरोप जल्द खाप पंचायत बुलाकर कम भाव पर फसल खरीदने और अधिक भाव देने के मुद्दे पर उठाए जाएंगे सवाल झज्जर। झज्जर अनाज मंडी में बाजरे की खरीद और किसानों को उनकी फसल का उचित भाव नहीं मिलने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। किसानों के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा भी मैदान में उतर आया है। संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने मार्केट कमेटी कार्यालय पर तालाबंदी कर विरोध जताया। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में कार्यालय का ताला लगाया गया और आरोप है कि कर्मचारियों को कार्यालय के अंदर ही बंद कर दिया गया। किसान संगठनों ने नमी और भावांतर भरपाई के नाम पर किसानों का शोषण किए जाने का आरोप लगाते हुए सरकार की खरीद व्यवस्था पर सवाल उठाए। संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों का कहना है कि पूरे हरियाणा में किसानों की फसल की बेकद्री हो रही है। समय रहते सरकारी खरीद शुरू नहीं होने के कारण किसानों को अपनी उपज बेचने में परेशानी उठानी पड़ रही है। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि निजी एजेंसियां किसानों की मजबूरी का फायदा उठाकर कम भाव पर फसल खरीद रही हैं। उनका कहना है कि बाजरा और धान की खरीद के नाम पर किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है, जबकि सरकार को किसानों की फसल का उचित मूल्य सुनिश्चित करना चाहिए। बाजरा और धान की खरीद को लेकर सरकार पर निशाना तालाबंदी के दौरान संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने हरियाणा सरकार की खरीद नीति पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि नमी और भावांतर भरपाई के नाम पर किसानों को परेशान किया जा रहा है। किसान नेताओं ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब में वाहवाही लूटने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि हरियाणा में किसानों को उनकी फसल का उचित भाव नहीं मिल रहा। उन्होंने सरकार से मांग की कि खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता लाई जाए और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाया जाए। हरेंद्र सिलाना ने भी किया तालाबंदी का समर्थन झज्जर अनाज मंडी के पूर्व प्रधान हरेंद्र सिलाना ने भी संयुक्त किसान मोर्चा की तालाबंदी का समर्थन किया। सिलाना ने आरोप लगाया कि अन्य मंडियों की तुलना में झज्जर में किसानों के साथ अधिक शोषण हो रहा है। उनके अनुसार, किसानों को उनकी फसल का उचित भाव नहीं मिल पा रहा और खरीद व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हरेंद्र सिलाना ने झज्जर की डीसी पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि प्रशासन को किसानों की समस्याओं और खरीद प्रक्रिया की जानकारी होनी चाहिए। सिलाना ने दावा किया कि किसानों को सबसे ज्यादा भाव देने वाले आढ़ती होने के बावजूद डीसी ने उनसे बातचीत तक नहीं की। उन्होंने पोर्टल की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अधिकारियों को यह जानकारी होनी चाहिए कि पोर्टल किस तरह काम करता है और किसानों को खरीद प्रक्रिया में किन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डीसी पर फोटो खिंचवाने आने का आरोप पूर्व मंडी प्रधान हरेंद्र सिलाना ने आरोप लगाया कि डीसी मंडी में किसानों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय फोटो खिंचवाने आई थीं। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का मौके पर समाधान होना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। सिलाना ने यह भी आरोप लगाया कि डीसी झज्जर भाजपा के कार्यक्रमों में आगे रहती हैं, जबकि आम लोगों की समस्याओं के समाधान पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ये आरोप हरेंद्र सिलाना ने लगाए हैं। आढ़ती एसोसिएशन के बहिष्कार पर सिलाना का जवाब आढ़ती एसोसिएशन की ओर से अपने बहिष्कार के मुद्दे पर भी हरेंद्र सिलाना ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चंद लोगों के कहने से किसी व्यक्ति का बहिष्कार नहीं हो जाता। किसी व्यक्ति को समाज स्वीकार करता है या उसका बहिष्कार करता है, यह समाज तय करता है। सिलाना के इस बयान के बाद मंडी में आढ़तियों के बीच चल रहे विवाद को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। खाप पंचायत बुलाने की तैयारी, उठाए जाएंगे सवाल हरेंद्र सिलाना ने कहा कि वह जल्द ही कुछ खापों की पंचायत बुलाएंगे। इस पंचायत में किसानों को कम भाव मिलने और फसल खरीद की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत में पूछा जाएगा कि किसानों को कम भाव क्यों दिया गया और उन्होंने खुद किसानों को अधिक भाव क्यों दिया। सिलाना का कहना है कि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिलना चाहिए और खरीद व्यवस्था में पारदर्शिता होनी चाहिए। उन्होंने संकेत दिए कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो इस मुद्दे को पंचायत के माध्यम से भी उठाया जाएगा। फिलहाल झज्जर अनाज मंडी में बाजरे की खरीद, किसानों को मिलने वाले भाव और प्रशासन की भूमिका को लेकर विवाद जारी है। संयुक्त किसान मोर्चा की तालाबंदी और हरेंद्र सिलाना के आरोपों के बाद अब निगाहें प्रशासन और सरकार की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं। किसानों की मांग है कि उनकी फसल की खरीद उचित भाव पर सुनिश्चित की जाए और नमी तथा भावांतर भरपाई के नाम पर हो रही कथित अनियमितताओं की जांच कर समाधान किया जाए。0
0
Report
बरनाला में काफिले रोकथाम पर कांग्रेस-पुलिस के बीच टकराव; मानसा को लेकर तनाव
Noida, Uttar Pradesh:मानसा जाने से रोकने पर बरनाला के हंडियाया चौक पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच टकराव, किसान यूनियन ने बैरिकेड तोड़कर निकाला काफिला बरनाला के हंडियाया चौक में उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी और बरनाला के विधायक कुलदीप सिंह काला ढिल्लों के काफिले को पुलिस ने मानसा जाने से रोकने की कोशिश की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच आमना-सामना हो गया और दोनों पक्षों के बीच खींचतान भी हुई, दरअसल, कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी और विधायक कुलदीप Singh कैला ढिल्लों अपने काफिले के साथ मानसा जा रहे थे। इसी दौरान हंडियाया चौक पर पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई。 वहीं, भारतीय किसान यूनियन कादियां का काफिला भी मानसा की ओर जा रहा था। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर किसानों के काफिले को रोकने की कोशिश की, लेकिन किसान यूनियन के सदस्यों ने बैरिकेड तोड़कर अपना काफिला आगे बढ़ा दिया。 इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन कादियां के जिला प्रधान जगसीर सिंह छीनीवाल ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने मानसा में हुए हत्याकांड को लेकर पंजाब सरकार को घेरते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर निशाना साधा।0
0
Report
Advertisement
मंडावा के मखवास: पेयजल टंकी साफ, सड़के मरम्मत, जलभराव का स्थायी समाधान माँग
Jhunjhunu, Rajasthan:मंडावा, झुंझुनूं मंडावा के मखवास गांव में मूलभूत सुविधाओं का अभाव जर्जर पेयजल टंकी में काई और गंदगी, दूषित पानी की आशंका टंकी में पक्षियों के मृत अवशेष पड़े होने का ग्रामीणों का दावा टूटी सड़कों पर गड्ढे और जलभराव से ग्रामीण परेशान ग्रामीणों की मांग- पेयजल टंकी की सफाई और समस्याओं का समाधान झुंझुनूं जिले के मंडावा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत तोलियासर के गांव मखवास मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, मोहल्ले में पेयजल के लिए बनी सीमेंटेड टंकी लंबे समय से जर्जर है। टंकी की पत्थर की पट्टियां टूटकर अंदर गिर चुकी हैं और काई व गंदगी जमा है। ग्रामीणों ने टंकी में पक्षियों के मृत अवशेष पड़े होने का दावा करते हुए दूषित पानी की आपूर्ति की आशंका जताई है। उनका कहना है कि करीब सालभर से समस्या बनी हुई है, लेकिन समाधान नहीं हुआ। गाँव के मुख्य रास्ते भी जगह-जगह से टूटे हुए हैं। सड़कों पर गड्ढे और गंदे पानी का जलभराव होने से आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पेयजल टंकी की सफाई व मरम्मत, पानी की गुणवत्ता की जांच, सड़कों की मरम्मत और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करवाने की मांग की है।0
0
Report
हिसार कांग्रेस में घोड़ेला का जयप्रकाश पर पलटवार, बरवाला चुनाव के घटनाक्रम पर चिंता
Hisar, Haryana:हिसार में कांग्रेस में नकली कांग्रेसियों को लेकर शुरू हुई बयानबाजी के बीच पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला ने हिसार के सांसद जयप्रकाश पर पलटवार किया ।हिसार में ज़ी मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता रामनिवास घोड़ेला ने स्पष्ट किया कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष या पार्टी के खिलाफ नहीं है, बल्कि उनकी आपत्ति बरवाला विधानसभा चुनाव के दौरान हुई घटनाओं को लेकर थी जिसकी शिकायत उन्होंने हाईकमान से की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा से दूरियों की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि वे हुड्डा जी के खिलाफ कुछ नहीं कहते, और कांग्रेस सांसद जय प्रकाश (जेपी) के इस दावे पर कि घोड़ेला ने उनके आशीर्वाद से पहला चुनाव जीता था, पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा जेपी के चुनावों में मदद की है। कांग्रेस संगठन पर बात करते हुए उन्होंने माना कि भले ही संगठन बन गया हो, लेकिन जब तक प्रदेश अध्यक्ष को वास्तविक ताकत और अधिकार नहीं मिलते, पार्टी को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा और साथ ही उन्होंने अतीत की गलतियां स्वीकारते हुए यह भी माना कि जब अशोक तंवर अध्यक्ष थे, तब वे लोग भी उनकी पूरी मदद नहीं पाए थे।0
0
Report
झुंझुनूं के मंडावा में ईवीएम कमीशनिंग और सीलिंग का एक दिवसीय प्रशिक्षण
Jhunjhunu, Rajasthan:मंडावा, झुंझनूं मंडावा में पंचायत चुनाव को लेकर ईवीएम कमीशनिंग एवं सीलिंग का प्रशिक्षण बीएलएमटी अनिल आर्य ने ईवीएम की कार्यप्रणाली और सीलिंग की दी जानकारी कार्मिकों ने स्वयं अभ्यास कर समझी ईवीएम कमीशनिंग और सीलिंग प्रक्रिया मतगणना के बाद होने वाली डीएमएम सीलिंग की भी दी जानकारी पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की तैयारियों के तहत झुंझुनूं जिले के मंडावा में ईवीएम कमीशनिंग एवं सीलिंग को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। पंचायत समिति सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत रिटर्निंग अधिकारी विश्वामित्र मीणा के निर्देशन में हुई। शिविर में पंचायती राज एवं राजस्व विभाग के कार्मिकों, ग्राम विकास अधिकारियों और पटवारियों को चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी तकनीकी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में कार्मिकों को ईवीएम की कार्यप्रणाली, कमीशनिंग, सीलिंग और चुनाव के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से समझाया गया। उपखंड अधिकारी विश्वामित्र मीणा ने कार्मिकों को प्रशिक्षण में दी गई जानकारी को गंभीरता से समझने और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपने दायित्वों का निर्वहन करने की बात कही। प्रशिक्षण के दौरान बीएलएमटी अनिल आर्य ने ईवीएम की कार्यप्रणाली, मशीन तैयार करने, कमीशनिंग और सीलिंग की प्रक्रिया की जानकारी दी। इस दौरान चुनाव प्रक्रिया में सामने आने वाली संभावित समस्याओं और उनके समाधान के बारे में भी बताया गया।इसके साथ ही मतगणना के बाद की जाने वाली डीएमएम सीलिंग के बारे में भी जानकारी दी गई।0
0
Report
Advertisement
