Back
ब्रजघाट पर नशे में धुत युवकों ने मचाया उत्पात; नाविकों व पुलिस से मारपीट
AMAbhishek Mathur
Feb 01, 2026 16:30:27
Hapur, Uttar Pradesh
तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट पर रविवार को नशे में धुत पर्यटक युवकों ने जमकर उत्पात मचाया. बताया जा रहा है कि नावों की छत पर चढ़कर हंगामा कर रहे युवकों को जब नाविको ने रोकने की कोशिश की, तो न सिर्फ नाविकों से जमकर कहासुनी हुई, बल्कि एक नाविक पिता पुत्र को उत्पाती युवकों ने जमकर पटक-पटक कर पीटना शुरू कर दिया. युवकों के उत्पात की सूचना पुलिस दी गई, तो सूचना पर पुलिस कंट्रोल रूम की लैपर्ड पुलिस मौके पर पहुंच गई. जिस पर न सिर्फ उत्पाती पर्यटक युवकों ने, बल्कि उनके साथ आई महिलाओं ने भी पुलिसकर्मियों से मारपीट करनी शुरू कर दी. इस पूरी घटना का वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है. पुलिस ने इस मामले में मौके से 4 से 5 लोगों को अपनी हिरासत में लिया है और उनके खिलाफ कार्रवाई करनी शुरू दी है.
तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट पर रहने वाले नाविक गोपाल ने थाने में पुलिस से की शिकायत में बताया कि रविवार की शाम करीब 4:30 बजे 8 से 10 युवक नशे में धुत होकर ब्रजघाट पर हंगामा कर रहे थे. हंगामा करते-करते युवक उनकी नाव पर चढ़ गए और उस पर कूदने लगे. गोपाल ने बताया कि जब उसके पिता पीतम और उसने इसका विरोध किया, तो उत्पाती युवकों ने उनसे मारपीट करनी शुरू कर दी. घटना की जानकारी उन्होंने पुलिस को दी, तो सूचना पर पुलिस कंट्रोल रूम से लेपर्ड पुलिस मौके पर पहुंच गई. गोपाल ने बताया कि इन उत्पाती युवकों के साथ आई महिलाओं ने भी पुलिस को देखते ही एक पुलिसकर्मी को घेर लिया और उसके साथ भी जमकर मारपीट कर दी. घटना से जुड़े वीडियो भी सामने आए हैं. जिसमें साफ तौर पर देखा जा रहा है कि पर्यटक युवक नाविकों की नाव की छत पर चढ़कर न सिर्फ उत्पात मचा रहे हैं, बल्कि एक नाविक युवक को उठा-उठाकर बुरी तरह से पटका भी जा रहा है. सूचना पर पहुंची पुलिस से भी न सिर्फ महिलाएं खींचतान कर रही हैं, बल्कि पुरुष भी मारपीट कर रहे हैं. इस घटना में पुलिस ने चार से पांच लोगों को अपनी हिरासत में ले लिया है और नाविक की तहरीर पर हंगामा कर रहे युवकों के खिलाफ कार्रवाई कर दी गई है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
PCPranay Chakraborty
FollowFeb 01, 2026 17:46:29Noida, Uttar Pradesh:JAIPUR
आग का गोला बनी कार
जगतपुरा रोड पर चलती कार में आग लगी।
चालक सुरक्षित निकला।
0
Report
0
Report
TSTHANESHWAR SAHU
FollowFeb 01, 2026 17:46:12Gariyaband, Chhattisgarh:वेद व्रत सिरमौर गरियाबन्द
0
Report
VTVinit Tyagi
FollowFeb 01, 2026 17:45:540
Report
0
Report
PCPranay Chakraborty
FollowFeb 01, 2026 17:45:270
Report
PSPrashant Shukla
FollowFeb 01, 2026 17:45:130
Report
0
Report
0
Report
DSDeepesh shah
FollowFeb 01, 2026 17:31:190
Report
दुर्ग में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार 62 वर्षीय गोविंद सिंह नागवंशी क
0
Report
0
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 01, 2026 17:16:480
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 01, 2026 17:16:130
Report