Back
योगी ने गोरखपुर में रैन बसेरे का निरीक्षण कर राहत जताई
NTNagendra Tripathi
Dec 10, 2025 17:05:25
Gorakhpur, Uttar Pradesh
पीटीसी वॉल्क थ्रू: नागेन्द्र मणि त्रिपाठी।
गोरखपुर में भीषण शीतलहर के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रैन बसेरों का निरीक्षण किया और निराश्रितों को कंबल और भोजन वितरित किया। मुख्यमंत्री ने रैन बसेरों का निरीक्षण कर यह साफ संदेश दिया कि ठंड में कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए। उन्होंने जायज़ा लिया और जरूरतमंदों को कंबल और भोजन भी वितरित किया।
भीषण ठंड और शीतलहर के बीच ज़रूरतमंदों के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध दिख रही है।
बुधवार देर रात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर महानगर में रैन बसेरों के निरीक्षण पर निकले।
मुख्यमंत्री ने रेलवे स्टेशन के पास और झूलेलाल मंदिर के पास बने रैन बसेरों का निरीक्षण किया।
यहां ठहरे लोगों से बातचीत कर उन्होंने व्यवस्थाओं की जानकारी ली और उनकी कुशलक्षेम पूछी।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि रैन बसेरे पूरी क्षमता के साथ संचालित हों।
हर रैन बसेरे में पर्याप्त संख्या में बिस्तर और कंबल हों, साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था हो और यदि किसी के पास भोजन न हो, तो उसे भोजन भी उपलब्ध कराया जाए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रैन बसेरों में ठहरे ज़रूरतमंदों को अपने हाथों से कंबल और भोजन वितरित किया।
रेलवे स्टेशन के पास रैन बसेरे के बाहर भी सैकड़ों ज़रूरतमंदों में कंबल और भोजन बांटकर उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी सेवा के लिए पूरी तरह तत्पर है। रैन बसेरे में ठहरे लोग देवरिया, कुशीनगर, बलिया, चौरीचौरा, गगहा समेत पूर्वांचल के अलग-अलग इलाकों से आए थे। इसके साथ ही बिहार से आए कई लोग भी यहां ठहरे हुए थे जो किसी परीक्षा, इलाज या रोज़गार की तलाश में गोरखपुर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री से सीधे संवाद कर कई ज़रूरतमंद भावुक हो गए। उनका कहना था कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि खुद मुख्यमंत्री उनके ठहरने और भोजन की व्यवस्था देखने आए हैं।
बाइट: योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार।
निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर व्यक्ति का जीवन अमूल्य है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति फुटपाथ, प्लेटफॉर्म या सड़क पर खुले में न लेटे।
यदि कोई खुले में सोता पाया जाए, तो उसे तुरंत रैन बसेरे तक पहुंचाया जाए और इसकी निरंतर निगरानी की जाए।
मुख्यमंत्री ने बताया कि तहसीलों और नगर निकायों को ऊनी वस्त्र, कंबल वितरण और अलाव की व्यवस्था के लिए पर्याप्त धनराशि जारी की गई है। नगर निकायों और पंचायतों को निर्देश दिए गए हैं कि जहां आवश्यकता हो वहां अलाव की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि गोरखपुर महानगर में नगर निगम द्वारा 14 रैन बसेरे संचालित किए जा रहे हैं, जहां 700 से 1000 तक ज़रूरतमंदों के ठहरने की व्यवस्था उपलब्ध है। इस दौरान महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक विपिन सिंह सहित प्रशासन, पुलिस और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
कुल मिलाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कर दिया है कि शीतलहर में सरकार की प्राथमिकता सबसे आख़िरी व्यक्ति तक राहत पहुंचाना है, ताकि ठंड की वजह से किसी की जान खतरे में न पड़े।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
छत्तीसगढ़ की 10,000 साल पुरानी गुफा पेंटिंग्स में UFO और एलियन? रोहेला लोगों का रहस्य!Old Cave Paint
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report