Back
खजनी तहसील में पोखरी पट्टे को लेकर हिंसक भिड़ंत, पुलिस ने हिरासत में लिया
NTNagendra Tripathi
Mar 25, 2026 18:02:20
Gorakhpur, Uttar Pradesh
खजनी तहसील की गोरखपुर में पोखरी के पट्टे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए. मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक हो गई और सभागार अखाड़ा बन गया. दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चले, कई लोग घायल हुए और कपड़े तक फट गए. स्थिति बिगड़ते देख एसडीएम और नायब तहसीलदार मौके से चला गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कई लोगों को हिरासत में लिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पूरा मामला खजनी तहसील मुख्यालय का है, जहां बुधवार दोपहर करीब 3 बजे मछली पालन के लिए पोखरी के पट्टे की खुली बोली होने वाली थी. लगभग 50 डिसमिल पोखरी के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई थीं. बोली प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही पट्टा लेने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और छह से अधिक लोग भिड़ गए. चोटें आईं और माहौल खराब हुआ. मौके पर मौजूद उप जिलाधिकारी राजेश प्रताप सिंह और न्यायिक तहसीलदार हरीश यादव ने स्थिति बिगड़ती देख वहां से निकलना उचित समझा. स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन हालात नियंत्रण से बाहर हो गए. इसके बाद खजनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कई लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए. गौरतलब है कि इसी पोखरी के पट्टे को लेकर 20 जनवरी को भी विवाद हुआ था, जिसके चलते प्रक्रिया रद्द कर दी गई थी और 25 मार्च की नई तारीख तय की गई थी. ग्रामीणों का कहना है कि पोखरी का उपयोग लंबे समय से ग्राम प्रधान और उनके समर्थकों द्वारा किया जा रहा है और पट्टा प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए जानबूझकर विवाद कराया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है. बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक सरकारी प्रक्रियाएं इस तरह के विवाद और दबंगई की भेंट चढ़ती रहेंगी?
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SJSantosh Jaiswal
FollowMar 25, 2026 19:01:010
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 25, 2026 19:00:360
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 25, 2026 19:00:220
Report
DTDinesh Tiwari
FollowMar 25, 2026 18:45:46306
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 25, 2026 18:45:37280
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowMar 25, 2026 18:45:19128
Report
908
Report
842
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 25, 2026 18:30:29879
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 25, 2026 18:30:14862
Report
931
Report
1082
Report
951
Report
924
Report
1092
Report