Back
गोरखपुर में अफवाह से पेट्रोल पंपों पर भीड़; प्रशासन ने स्पष्ट किया स्टॉक पर्याप्त
NTNagendra Tripathi
Mar 25, 2026 18:45:37
Gorakhpur, Uttar Pradesh
गोरखपुर में आज शाम अफवाहों ने ऐसा असर दिखाया कि पेट्रोल पंपों पर अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पेट्रोल-डीजल खत्म होने की आकाश सूचना के चलते लोगों में तेल भरवाने की होड़ लग गई, जिससे कई पंपों पर लंबी कतारें लग गईं। हालांकि जिला प्रशासन ने साफ किया है कि जनपद में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और स्थिति पूरी तरह सामान्य है। गोरखपुर जनपद में शाम होते-होते पेट्रोल पंपों का नजारा बदल गया। जहां आम दिनों में सामान्य भीड़ रहती है, वहीं आज कई पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। लोग घंटों लाइन में लगकर पेट्रोल-डीजल भरवाने का इंतजार करते नजर आए। पेट्रोल पंपों पर मौजूद लोगों का कहना है कि उन्हें कहीं से तेल की कमी की सूचना मिली, जिसके बाद वे तुरंत टंकी फुल कराने पहुंच गए। हालांकिऐ कई लोगों ने यह भी माना कि यह पूरी तरह अफवाह का असर है, जिसके चलते अनावश्यक भीड़ बढ़ गई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दीपक मीणा, जिलाधिकारी गोरखपुर – “जनपद में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। किसी भी तरह की कमी नहीं है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें, स्थिति पूरी तरह सामान्य है। फिलहाल प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और बेवजह भीड़ न बढ़ाएं ताकि सभी को सुचारु रूप से ईंधन मिल सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowMar 25, 2026 19:01:01938
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 25, 2026 19:00:361026
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 25, 2026 19:00:22999
Report
DTDinesh Tiwari
FollowMar 25, 2026 18:45:46946
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowMar 25, 2026 18:45:19998
Report
1007
Report
934
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 25, 2026 18:30:29943
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 25, 2026 18:30:141024
Report
1032
Report
1089
Report
1023
Report
968
Report