Back
पांढुर्णा में गैस सिलेंडर ब्लास्ट: तीन मकान राख, कोई जनहानि नहीं
RKRupesh Kumar
Mar 25, 2026 19:00:22
Betul, Madhya Pradesh
मध्यप्रदेश के पांढ़ुर्णा जिले के सिविल लाइन इलाके में देर रात भीषण आग ने तबाही मचा दी,गैस सिलेंडर ब्लास्ट से तीन मकान पूरी तरह जलकर खाक हो गए। बीती रात लक्ष्मण बिनझड़े, लाजवंती मोहबे और ललिता हापसे के घरों में अचानक आग लग गई,बताया जा रहा है कि आग के दौरान दो गैस सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए,धमाके के बाद आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया और आसपास के दो अन्य मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को घर का सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला घरों में खड़ी स्कूटी समेत पूरा सामान जलकर राख हो गया। हालांकि राहत की बात ये रही कि सभी लोग समय रहते बाहर निकल गए और कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और करीब 40 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की भयावहता को देखते हुए बिजली कंपनी ने एहतियातन आधे शहर की बिजली सप्लाई बंद कर दी। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी है। वहीं स्थानीय लोग प्रशासन से पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत और मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
596
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowMar 25, 2026 19:01:01959
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 25, 2026 19:00:361040
Report
DTDinesh Tiwari
FollowMar 25, 2026 18:45:46969
Report
NTNagendra Tripathi
FollowMar 25, 2026 18:45:37999
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowMar 25, 2026 18:45:19998
Report
1018
Report
977
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 25, 2026 18:30:29943
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 25, 2026 18:30:141040
Report
1033
Report
1089
Report
1023
Report
968
Report