273209
Sahjanwa - नोबल शांति पुरस्कार विजेता ने अटल आवासीय विद्यालय में जाकर जानी हकीकत
Sahjanwa, Uttar Pradesh:बच्चो के साथ बैठक कर चखा भोजन का स्वाद,किया संवाद सहजनवां स्थित अटल आवासीय विद्यालय का नोबल शांति पुरस्कार विजेता ने पहुंच कर विद्यालय के व्यवस्थाओं की हकीकत, जानने के बाद बच्चो के साथ बैठक कर भोजन का स्वाद किया और उनसे शिक्षा के बारे में संवाद किया। मंगलवार को नोबल शांति पुरस्कार विजेता श्री कैलाश सत्यार्थी तथा पत्नी सुमेधा सत्यार्थी के साथ अटल आवासीय विद्यालय पहुंचे। जहां बच्चों ने तिलक लगा कर स्वागत और दीपप्रज्वलित किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
त्योहार पर मिठाई मिलावट से सावधान; भरोसेमंद दुकानों से ही खरीदारी करें
Indore, Madhya Pradesh:त्यौहारी सीजन चल रहा है ऐसे में मिलावट को लेकर भी खाद्य विभाग अलर्ट है वही त्योहारों के चलते बाजार में मिठाइयों की दुकान पर भी मिठाइयां सज चुकी है एक से बढ़कर एक मिठाई ग्राहकों का मन ललचा रही है वही त्योहारों को देखते हुए दुकानदारों द्वारा भी शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है वहीं ग्राहकों द्वारा भी अपनी विश्वसनीय दुकानो से ही खरीदी की जा रही है जी मीडिया की टीम भी इंदौर के अपना स्वीट्स पर पहुंची जहां ग्राहकों ने बताया कि समय त्यौहार का है जिसके कारण दुकान पर भीड़ पड़ती है उसके पहले ही हम मिठाई लेने पहुंचे हैं वहीं कहीं ग्राहकों ने बताया कि त्योहार के समय में मिलावट का डर तो होता ही है लेकिन जहां विश्वास होता है वहीं से हम खरीदी करते हैं चाहे वह मिठाई हो या अन्य कोई खाने की सामग्री हम हमारी विश्वसनीय दुकान से ही खरीदारी करते हैं वही दुकानदार ने भी बताया कि हमारे द्वारा शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है क्योंकि विश्वास पर ही ग्रह की होती है ऐसे में हम खुद भी शुद्धता और सफाई का ध्यान रखते हैं0
0
Report
मुकुल संगमा ने भारत-बাংলादेश सीमा, अवैध घुसपैठ और केंद्र-राज्य समन्वय की मांग पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:SHILLONG (MEGHALAYA): MUKUL SANGMA (MEGHALAYA LOP) ON INDIA-BANGLADESH BORDER FENCING, LAND RIGHTS, ILLEGAL INFILTRATION AND DEMAND FOR CENTRE-STATE COORDINATION शिलांग, मेघालय: मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा कहते हैं, "घुसपैठ के मामले में हमारे लिए चिंता के दो मुख्य विषय हैं। एक है अवैध आप्रवासन (illegal immigration) और दूसरा है अनियंत्रित आवक (uncontrolled influx)... राज्य के लोगों और उनका प्रतिनिधित्व करने वाले राजनीतिक दलों ने मिलकर एक संकल्प लिया है... हमने 'मेघालय रेजिडेंस सेफ्टी सिक्योरिटी एक्ट 2016' नाम का एक कानून बनाया है। इसे ठीक से कैसे लागू किया जाए और अलग-अलग दृष्टिकोणों से इसकी प्रयोज्यता (applicability) को कैसे समझा जाए - इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर इस कानून की अवधारणा और उद्देश्य पर चर्चा और बहस हुई थी, जिसके बाद इसे पारित किया गया। इन सभी पहलुओं पर चर्चा की गई है। साथ ही, अंतर-राज्यीय सीमा की समस्या पर भी बात हुई है कि कैसे दोनों राज्यों के अधिकारियों को मिलकर इस मुद्दे से उचित तरीके से निपटना चाहिए..."0
0
Report
मोतिहारी HRMS घोटाला: 60 लाख से अधिक की निकासी, दो गिरफ्तार, मास्टरमाइंड कौन?
Motihari, Bihar:मोतिहारी में शिक्षा विभाग के HRMS पोर्टल पर बड़ा डाका: 60 लाख से अधिक की अवैध निकासी, शिक्षक और ऑपरेटर पर FIR दर्ज, मास्टरमाइंड कौन ? बिहार के शिक्षा विभाग में ऑनलाइन वेतन भुगतान प्रणाली (HRMS) की सुरक्षा में सेंध लगाकर सरकारी खजाने को करोड़ों का चूना लगाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। विभागीय जांच में यह खुलासा हुआ है कि HRMS प्रणाली के संचालन के लिए अधिकृत कर्मियों ने ही तकनीकी मिलीभगत कर सरकारी राशि को निजी खातों में ट्रांसफर कर लिया। इस खुलासे के बाद शिक्षा विभाग और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। किन निर्देशों पर हुई कार्रवाई? निदेशक, प्रशासन, शिक्षा विभाग, बिहार, पटना के पत्रांक-2072 (दिनांक 12.10.2026) के तहत मिले निर्देशों के आलोक में जिला शिक्षा कार्यालय के अंतर्गत कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों के HRMS वेतन भुगतान की विशेष जांच बिठाई गई थी। इसी जांच के दौरान इस बड़े फर्जीड़े का पर्दाफाश हुआ। ऐसे दिया गया गबन को अंजाम जांच में यह बात सामने आई कि HRMS के कार्यों के लिए प्रतिनियुक्त कर्मियों ने साजिशन प्रणाली के साथ छेड़छाड़ की। आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से सरकारी धन को अपने और अपने परिजनों के बैंक खातों में डायवर्ट किया: जून 2024 से सितंबर 2026 तक की लंबी अवधि के दौरान इस खेल को लगातार अंजाम दिया गया। इस दौरान कुल ₹60,57,158.00 (साठ लाख संतावन हजार एक सौ अन्दावन रुपये) की भारी-भरकम राशि की अवैध निकासी कर ली गई। कौन हैं वे शातिर चेहरे? इस पूरे खेल के पीछे प्रथमदृष्टया दो लोगों की संलिप्तता पाई गई है: मो० इमादुद्दीन शाबिर (उर्फ बेताब): जो मदरसा मिसवाहुल उलूम सेमरहियाँ (छौड़ादानों) में मदरसा शिक्षक के रूप में पदस्थ हैं (पिता – सो० जलालुद्दीन शाबिर, निवासी – सिसहनी प्रखंड, ढाका)। इ इमादुद्दीन ने इस अवैध निकासी में अपनी पत्नी रोविना कौशल के खाते का भी इस्तेमाल किया। अमन कुमार: जो HRMS ऑपरेटर के रूप में कार्य कर रहे थे (पिता – सत्यनारायण प्रसाद, निवासी – नया मोहल्ला छतौनी बाजार, मोतिहारी)। अमन कुमार ने इस गबन की राशि को अपनी माता श्रीमति सुमन के बैंक खाते में ट्रांसफर करवाया। पुलिस की कार्रवाई सार्वजनिक धन के इस भारी गबन और डिजिटल प्रणाली के दुरुपयोग को बेहद गंभीरता से लिया गया है। इस मामले में स्थानीय नगर थाना, मोतिहारी में दोनों आरोपियों के विरुद्ध सख्त धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। पुलिस और संबंधित विभाग अब यह खंगालने में जुटा है कि इस सिंडिकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। मास्टरमाइंड कौन ? मोतिहारी शहर में इस बात की चर्चा है कि जब के के पाठक ने जब सभी की प्रतिनियुक्ति रद्द कर दिया था तो मदरसा का उर्दू शिक्षक बेताब कैसे जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में जमा हुआ था ? आखिर बेताब को डीईओ कार्यालय के किस कर्मी का वरदहस्त प्राप्त था ? क्या यह अकेले एक कर्मी और डाटा ऑपरेटर के बस की बात है कि वो लाखों का गबन करता रहा और बिल के मेकर और चेकर को इसकी भनक तक नहीं लगे ? डीएम के निर्देश पर तब क्यों नहीं हुआ कारवाई ? ऐसा नहीं था कि उर्दू शिक्षक बेताब बेदाग रहा था या उसकी गड़बड़ी की सूचना जिला शिक्षा पदाधिकारी को नहीं थी। ख़ुदानगर के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने बाकायदा बेताब पर दलाली और उगाही की शिकायत डीईओ से लेकर डीएम तक किया था। तब डीएम ने अपने ज्ञापांक 134 दिनांक 10/4/2026 को नासिर के आवेदन और उपलब्ध साक्ष्य को डीईओ के पास जाँच करने और अग्रतर कारवाई करने के लिए भेजा था पर तब बेताब पर कोई कारवाई नहीं हुई जिसका नतीजा रहा कि वह आराम से प्रत्येक माह लाखों रुपया की फर्जी निकासी करता रहा। अगर आज बेताब और डाटा ऑपरेटर दोषी है तो उसको संरक्षण देने वाले भी उतने ही दोषी हैं।अब जरूरत इस बात की है बेताब के संरक्षक पर भी कारवाई हो ताकि फिर कही कोई दूसरा बेताब डीईओ कार्यालय में ना रखा जा सके।0
0
Report
Advertisement
UP NEWS : करेली पुलिस ने 530 ग्राम अफीम सहित दी आरोपी पकड़े
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत की करेली पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली है यहां पुलिस ने दो अफीम तस्करी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 530 ग्राम अफीम,एक अपाचे बाइक और दो मोबाइल फोन सहित नगदी बरामद कर आरोपियों का चालान कर दिया है वहीं पकड़े गए दोनों आरोपी गैर जनपद शाहजहांपुर के थाना तिलहर क्षेत्र के बरैचा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। आपको बतादें मामला पीलीभीत की थाना करेली क्षेत्र का है जहां के थानाध्यक्ष विपिन शुक्ला पुलिस टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे इसी दौरान पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि थाना निगोही की ओर से एक अपाचे बाइक सवार अफीम लेकर आ रहे है। पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए पुलिस कर्मियों की चुस्त फील्डिंग लगाकर बाइक सवारों को आते देखा। बताया जा रहा है जब पुलिस ने बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने बाइक दौड़ा दी। पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों आरोपियों को पकड़ लिया तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 530 ग्राम अफीम,दो मोबाइल फोन,500 रुपए की नगदी और घटना ने प्रयुक्त अपाचे बाइक बरामद की है। पकड़े गए दोनों आरोपियों का पुलिस में चालान कर दिया है जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।0
0
Report
नवंबर को लगेगा मेगा लीगल एड कैंप,न्यायमूर्ति महोदया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगी उद्घाटन।
Ujjain, Madhya Pradesh:सहारनपुर। जनपद सहारनपुर में 1 नवंबर 2026 को दिल्ली रोड स्थित पाइनवुड स्कूल में वृहद स्तर पर मेगा लीगल एड कैंप का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (SLSA) के निर्देशन में आयोजित होने वाले इस शिविर का उद्देश्य आम जनता को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। सहारनपुर के अपर जिला एवं पूर्णकालिक सचिव आशुतोष तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से न्याय विभाग, शासन-प्रशासन, पुलिस और चिकित्सा विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा। शिविर में पात्र लाभार्थियों को चिह्नित कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, पहले से चिह्नित लाभार्थियों को तत्काल लाभ उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी देना और उनकी समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को अलग-अलग विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें। शिविर में संबंधित विभागों के अधिकारी लोगों के प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाई करते हुए नियमानुसार उनके निस्तारण का प्रयास करेंगे।आशुतोष तिवारी ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रशासन, न्याय विभाग, पुलिस और चिकित्सा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही प्रशासनिक न्यायमूर्ति महोदया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी।उन्होंने कहा कि इस आयोजन को लेकर सभी संबंधित विभागों में उत्साह है। उन्हें उम्मीद है कि सहारनपुर जनपद के अधिक से अधिक लोग 1 नवंबर को आयोजित होने वाले इस मेगा लीगल एड कैंप में पहुंचकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त करेंगे और पात्रता के अनुसार उनका लाभ उठाएंगे।इस शिविर के माध्यम से आम जनता को एक ही मंच पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जाएगी।0
0
Report
विश्व हिंदू कांग्रेस मुंबई में 18–20 दिसम्बर: बैन पर बंसल का बयान
Noida, Uttar Pradesh:DELHI VINOD BANSAL (VHP SPOKESPERSON) ON META BANNING VIDEO OF MAHARASHTRA CM DEVENDRA FADNAVIS OVER WORLD HINDU CONGRESS EVENT दिल्ली: विश्व हिंदू कांग्रेस के बारे में विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल कहते हैं, "विश्व हिंदू कांग्रेस का आयोजन देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 18 से 20 दिसंबर तक किया जाना है। ऐसा पहली बार नहीं है जब विश्व हिंदू कांग्रेस का आयोजन हो रहा है। इससे पहले यह 2014 में नई दिल्ली, और इसके अलावा शिकागो और बैंकॉक में भी आयोजित हो चुकी है। अब विश्व हिंदू कांग्रेस का चौथा संस्करण मुंबई में आयोजित होगा..."0
0
Report
Advertisement
VBA ने CSMT के बाहर प्रदर्शन किया, UP चुनावों में राहुल गांधी-कांग्रेस पर बयान
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI (MAHARASHTRA): VBA HOLDS PROTEST OUTSIDE CSMT AGAINST CEC GYANESH KUMAR PRAKASH AMBEDKAR AND SUJAT AMBEDKAR ADDRESS RALLY ON SIR, AGNIVEER SCHEME, RAHUL GANDHI AND CONGRESS IN UP ELECTIONS / VISUALS / PRAKASH AMBEDKAR (VBA NATIONAL PRESIDENT), SUJAT AMBEDKAR (VBA LEADER) S/B0
0
Report
पूरनपुर के खानकाह और कोतवाली रोड पर हाथी का तांडव, दहशत में घरों से भागे लोग।
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर,नगर के मोहल्ला खानकाह और कोतवाली रोड पर बुधवार को एक हाथी के घुस आने से हड़कंप मच गया। हाथी को देखते ही लोगों में दहशत फैल गई और सड़कों पर चीख-पुकार व अफरा-तफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाथी अचानक आबादी वाले क्षेत्र में आ गया। हाथी को अपनी ओर आता देख लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर इधर-उधर भागते नजर आए। कुछ देर के लिए पूरे क्षेत्र में यातायात भी बाधित हो गया।सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से हाथी को आबादी से बाहर निकालने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि हाथी जंगल की ओर से भटक कर नगर में आ गया था।गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन हाथी के तांडव से लोगों में घंटों तक दहशत का माहौल बना रहा।0
0
Report
स्पेशल कवरेज के लिए इनपुट से जानकारी नहीं मिली
Raipur, Chhattisgarh:0
0
Report
Advertisement
छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, कल बारिश का अलर्ट जारी
Raipur, Chhattisgarh:कल सुबह के लिए वेदर अपडेट चक्रवाती तूफान अर्नब का छत्तीसगढ़ में आज भी दिखेगा असर, प्रदेश के कई जिलों में अलर्ट. प्रदेशभर के लिए मध्यम बारिश का अलर्ट जारी, उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट. सरकार की तैयारी पूरी, राहत-बचाव के लिए अमला और इलाज के लिए अस्पताल तैयार. रायपुर में भी बारिश0
0
Report
उन्नाव में गंगा एक्सप्रेसवे से नीचे गिरी कार, कोलकाता के 7 लोग घायल, चालक को नींद आने की आशंका
Unnao, Uttar Pradesh:ख़बर उन्नाव से है जहां गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा, सात लोगों को अस्पताल में कराया भर्ती। उन्नाव में गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक कार अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। इस हादसे में कोलकाता के सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग कश्मीर से कोलकाता जा रहे थे। शुरुआती जांच में आशंका है कि चालक को नींद आने के कारण कार बेकाबू हुई। यह घटना माखी थाना क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 404 के पास हुई। घायलों में मिन्हाजुदीन, काजी हसन, ममतज, हालीमा, शालिमा, सूरज और अबु सलम शामिल हैं। सूचना मिलते ही माखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। माखी थानाध्यक्ष योगेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि हादसे के सही कारणों का पता चल सके।0
0
Report
उन्नाव: निर्माणाधीन मकान में जीने का लिंटर गिरा, दो मजदूरों की मौत, एक घायल
Unnao, Uttar Pradesh:रॉयल सिटी में हादसे के बाद मचा हड़कंप, रेस्क्यू टीम ने मलबे से निकाले मजदूरों के शव उन्नाव। कोतवाली गंगाघाट क्षेत्र के रॉयल सिटी में बुधवार को एक निर्माणाधीन मकान में जीने का लिंटर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में मलबे के नीचे दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, अग्निशमन एवं रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। जानकारी के अनुसार, कानपुर के श्याम नगर निवासी श्रीकृष्ण गुप्ता के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। मकान में जयप्रकाश, सोहन और रामकृपाल मजदूरी कर रहे थे। इसी दौरान जीने की शटरिंग खोलते समय अचानक लिंटर भरभराकर गिर गया। इसकी चपेट में आने से तीनों मजदूर मलबे में दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर सीओ सिटी विनी सिंह, एसडीएम सदर राजेश विश्वकर्मा, सहायक पुलिस अधीक्षक सिटी आयुष श्रीवास्तव समेत अग्निशमन एवं रेस्क्यू टीम पहुंची। टीम ने बचाव अभियान चलाकर जयप्रकाश और सोहन को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। घायल रामकृपाल को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया। एसडीएम सदर राजेश विश्वकर्मा ने बताया कि दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजे गए हैं। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।0
0
Report
Advertisement
गौरी में 30 अक्टूबर से शुरू होगी शिव महापुराण कथा, निकलेगी भव्य कलश यात्रा
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। बीघापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम गौरी में 30 अक्टूबर से शिव महापुराण कथा का शुभारंभ होगा। प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा श्रद्धालुओं को शिव महापुराण कथा का रसपान कराएंगे। कथा आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी है आज जिलाअधिकारी घनश्याम मीणा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह द्वारा कथा स्थल का निरीक्षण किया गया कथा आयोजक एवं जिला सहकारी बैंक समिति के अध्यक्ष अरुण सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के पहले दिन 30 अक्टूबर को बीघापुर स्थित बाबा गोदावलेश्वर महादेव मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। करीब दो किलोमीटर की पैदल यात्रा के बाद कलश यात्रा कथा स्थल पर पहुंचेगी। इसके बाद कथा कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। आयोजकों के अनुसार, कथा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं की गई हैं। शासन-प्रशासन और आयोजन समिति की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं के बीच उत्साह का माहौल है।0
0
Report
नेपाल के ललितपुर में चक्रवात-सम्बन्धी भारी बारिश से धान की फसल खतरे में
Noida, Uttar Pradesh:LALITPUR (NEPAL): FARMERS IN LALITPUR FEAR CROP LOSSES AS CYCLONE-RELATED HEAVY RAIN THREATENS PADDY HARVEST0
0
Report
तिरहुत स्नातक में निर्दलीय बंशीधर ब्रजवासी की जीत, जश्न समर्थकों के ढोल-नगाड़ों के साथ
Noida, Uttar Pradesh:MUZAFFARPUR (BIHAR): INDEPENDENT CANDIDATE BANSHIDHAR BRAJWASI CELEBRATES VICTORY IN TIRHUT GRADUATE CONSTITUENCY MLC ELECTION AS SUPPORTERS CELEBRATE WITH DRUMS AND FIRECRACKERS. MUZAFFARPUR, BIHAR: तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से MLC चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार बंशीधर ब्रजवासी की जीत हुई है। उनके समर्थकों ने ढोल-नगाड़े बजाकर और पटाखे फोड़कर इस जीत का जश्न मनाया।0
0
Report
Advertisement
