icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
273209
Prince SrivastavaPrince SrivastavaFollow10 Jan 2025, 02:22 pm

गोरखपुरः 25 हजार रुपए का इनामिया गौ तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sahjanwa, Uttar Pradesh:

पुलिस ने एक गौ तस्करी के मामले में फरार युवक को गिरफ्तार किया है। बुदहटथाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गंगटही के मदरिया मोड़ पर 9 सितंबर 2023 को पीकप पर लादकर पशुओं को ले जाने वाले पशु तस्करों से पुलिस से मुठभेड़ हुई थी, जिसमें से 2 आरोपियों को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था, लेकिन अन्य आरोपी मौके से भागने में सफल हो गए थे जिनके संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर स्थानीय थाने में मुकदमा पंजीकृत कर आोरपियों की तलाश की जा रही थी। भागे गए आरोपियों पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार का इनाम भी रखा था। जिसमें हरपुर-बुदहट पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रुरता निवारण अधिनियम में केस दर्ज  कर आोरीप आमिर निवासी नथ्थूपुर कसाई मुहल्ला थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ की तलाश में जुटी हुई थी। 

0
0
Report
Pinewz
273209

Sensitive Content

This video contains sensitive content which some people may find offensive or disturbing


See Video
Prince SrivastavaPrince SrivastavaFollow3 Jan 2025, 03:04 pm

गोरखपुरः सवारी भरने को लेकर पुलिस के सामने ही भिड़े दो टैक्सी चालक

Bahilpar, Uttar Pradesh:

सहजनवां थाना क्षेत्र के भीटी रावत चौराहे के अवैध टैक्सी स्टैंड पर सवारी भरने की बात को लेकर दो टैक्सी चालक आपस में भिड़ गए। झगड़े के बाद एक पक्ष ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची डॉयल-112 कुछ समझ पाती इससे पहले दोनों पक्षों से एकत्रित आधा दर्जन की संख्या में लोगों ने फिर से एक दुसरे पर हमला कर दिया। बवाल बढ़ता देख पुलिस ने एक पक्ष पक्ष से महेश निवासी भरपुरवा भीटी रावत और दूसरे पक्ष के निजाली निवासी जोगियाकोल सहित एक और व्यक्ति को घसीट कर गाड़ी में बैठाकर थाने ले गई। पुलिस के सामने काफी देर तक हो रहे इस हाई वोल्टेज ड्रामा और मारपीट के बीच भीटी रावत चौराहे पर सैकड़ो की संख्या में एकत्रित लोग मूकदर्शक बने रहे।

0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top