Back
रामगढ़ताल किनारे संदिग्ध मौत: जहरीली गोलियां मिलने से सवाल उठे
NTNagendra Tripathi
Feb 08, 2026 13:38:27
Gorakhpur, Uttar Pradesh
रामगढ़ताल किनारे 36 वर्षीय महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। महिला के पास से जहरीली गोलियां और दवाइयां मिलने के बाद मामला और संदिग्ध हो गया है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या की आशंका मान रही है। हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगी। रामगढ़ताल के दिग्विजयनाथ पार्क के सामने रविवार सुबह लोगों ने ताल में आधी डूबी महिला का शव देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। जांच के दौरान महिला के पास से चूहे मारने की दवा, सल्फास और फिनायल की गोलियां बरामद हुई हैं। मृतका की पहचान सूबा बाजार निवासी वंदना पांडेय के रूप में हुई है। पति नागेश पांडेय ने बताया कि वंदना शनिवार शाम से घर से निकली हुई थीं और परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। बताया जा रहा है कि वंदना के दो बच्चे हैं और वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थीं, जिसका इलाज भी चल रहा था। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 08, 2026 15:16:160
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 08, 2026 15:16:040
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowFeb 08, 2026 15:15:520
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowFeb 08, 2026 15:15:420
Report
0
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 08, 2026 15:04:030
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 08, 2026 15:03:500
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 08, 2026 15:03:310
Report
0
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowFeb 08, 2026 15:03:130
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 08, 2026 15:02:280
Report
NTNeeraj Tripathi
FollowFeb 08, 2026 15:00:450
Report