273401
वाराणसी में हाजियों का सम्मान, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर नूर आलम भी सम्मानित
Haldwani, Uttar Pradesh:वाराणसी के मुस्लिम मुसाफिरखाना दालमंडी में इस वर्ष हज करके लौटे हाजियों का मरकजी यौमुन्नबी कमेटी द्वारा सम्मान किया गया। इस मौके पर हाजियों से दुआओं की दरख्वास्त की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना जकीउल्लाह कारी और पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी ने की। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी नूर आलम को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हाजी शकील अहमद बबलू और हाजी महमूद खान ने हाजियों का स्वागत किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सोनभद्र: डाला चौकी बाड़ी गाँव में 45 वर्षीय जयराम पांडेय की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच शुरू
Obra, Uttar Pradesh:Anchor: सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। डाला चौकी क्षेत्र के बाड़ी गांव में टावर के पास शव मिलने की सूचना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। वहीं मृतक के शव को लेकर स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हैं और कुछ लोग घटना के पीछे किसी साजिश की आशंका भी जता रहे हैं। हालांकि मौत की असली वजह क्या है, यह पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो सकेगा। VO: सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के डाला चौकी अंतर्गत बाड़ी गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब बाड़ी गांव टावर के पास 45 वर्षीय जयराम पांडेय पुत्र सुदामा पांडेय का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। सुबह शव दिखाई देने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और घटना को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। सूचना मिलते ही डाला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई। स्थानीय लोगों के अनुसार घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने या वाहन के बैक करने के दौरान हादसा होने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं शव मिलने की परिस्थितियों को लेकर कुछ स्थानीय लोगों द्वारा घटना के पीछे किसी साजिश की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि यह महज लोगों की आशंका है और पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि 45 वर्षीय जयराम पांडेय की मौत आखिर किन परिस्थितियों में हुई। शव मिलने की खबर परिजनों तक पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होने की उम्मीद है। डाला पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.0
0
Report
झांसी के सीपरी बाजार की सब्जी मंडी में पेट्रोल डालकर आग, लाखों का नुकसान
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के सीपरी बाजार की सब्जी मंडी की दुकानों में आज सुबह के वक्त किसी शख्स ने पेट्रोल डाल कर आग लगा दी, सब्जी मंडी की 30 से ज्यादा दुकानों में लगी आग ने देखते ही देखते धू-धु कर खतरनाक रूप धारण कर लिया, इस आग की लपटों को देखकर आस-पास के दुकानदारो में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया, जिन दुकानों में आग लगी, उनमें आलू, प्याज, लहसुन और प्लास्टीक के बारदानों में टमाटर और सब्जियां भरी हुई रखी थी, जो जलकर खाक हो गई, सूचना मिलते ही दमकल की एक बाद एक चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग की चपेट में आने से लाखों रुपये कीमत की सब्जियां जल कर नष्ट हो गई। वहीं आग लगाने वाले शख्स की करतूत सीसीटीवी कैमरे कई हो गई, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और कैमरे में कैद हुए शख्स की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी है।0
0
Report
सुल्तानपुर के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार-ट्रक भिड़ंत, तीन की मौत, तीन घायल
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र अंतर्गत सुखबडेरी के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। माइलस्टोन 97.5 के पास तेज रफ्तार आर्टिका अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में देवरिया निवासी तीन खिलाड़ियों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों और यूपीडा सुरक्षा कर्मियों ने कार का गेट तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस से अयोध्या मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान नित्या प्रजापति (22), इरफान अंसारी (20) और अनिकेत (24) के रूप में हुई है। बताया गया कि सभी लखनऊ से देवरिया ja रहे थे। सूचना पर एसडीएम बल्दीराय प्रभात सिंह, यूपीडा और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
दिनदहाड़े जेसीज चौराहे पर बुजुर्ग महिला से ठगी, सीसीटीवी से आरोपियों की तलाश
Jaunpur, Uttar Pradesh:जेसीज चौराहे पर बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े ठगी जेसीज चौराहे पर बुजुर्ग महिला को झांसा देकर जेवर ले उड़े ठग, कागज की गड्डी थमाई जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के व्यस्त जेसीज चौराहे पर दिनदहाड़े एक बुजुर्ग महिला को ठगों ने अपने जाल में फंसा लिया। खुद को मददगार बताकर बातचीत में उलझाने के बाद आरोपियों ने महिला के गले से मंगलसूत्र और कान की बालियां उतरवा लीं। इसके बदले आरोपियों ने उसे कागज की गड्डी लिफाफे में रखकर थमा दी। कुछ देर बाद जब महिला ने लिफाफा खोलकर देखा तो उसमें रुपये की जगह कागज के टुकड़ों की गड्डी मिली। ठगी का पता चलते ही महिला के होश उड़ गए। महिला ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए बताया कि उसके जेवरों की कीमत करीब दो लाख रुपये है। दिनदहाड़े और शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल जेसीज चौराहे पर हुई इस घटना से आसपास के लोगों में भी खलबली मच गई। सूचना मिलने पर लाइन बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस संदिग्धों की पहचान के लिए आसपास के दुकानदारों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटा रही है। व्यस्त चौराहे पर पुलिस की मौजूदगी वाले क्षेत्र में ठगी की घटना सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। बाईट पीड़ित महिला0
0
Report
दिल्ली: SDPO विवेक भगत ने एडिशनल DCP चार्ज रोकने के लिए पत्र लिखा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | 5 अक्टूबर को SDPO विवेक भगत ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर उन्हें एडिशनल DCP का चार्ज देने वाले पिछले आदेश को रोके जाने का अनुरोध किया। उन्होंने इसका कारण क्राइम ब्रांच में अपने खिलाफ चल रही जांच को बताया。0
0
Report
प्रहलाद पटैल का राहुल गांधी पर तंज, भाषा-संयम की चेतावनी
Narsinghpur, Madhya Pradesh:चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी के आंदोलन और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश के साथ साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर दिया गया बयान तूल पकड़ते जा रहा है। भाजपा नेता और मप्र के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटैल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है... प्रहलाद पटैल ने कहा है कि राजनीति में भाषा का संयम जरूरी है। उन्होंने राहुल गांधी को नसीहत देते हुए कहा है कि जिस ईवीएम पर आज राहुल सवाल उठा रहे हैं वो लेकर कौन आया है? ये बात राहुल क्यों भूलते हैं? प्रह्लाद पटैल ने कहा कि जिस भाषा का राहुल उपयोग कर रहे हैं उस भाषा में जवाब नहीं देना चाहते पर राहुल गांधी को संयमित होने की जरूरत है।0
0
Report
Advertisement
शाहाबाद में अफीम तस्करी नेटवर्क के दो आरोपी गिरफ्तार
Kurukshetra, Haryana:कुरूक्षेत्र के शाहाबाद मारकंडा को नशा मुक्त बनाने की दिशा में कुरुक्षेत्र पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन के नेतृत्व में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत शाहाबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। शाहाबाद-बराड़ा मार्ग से पुलिस ने 250 ग्राम अफीम के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अफीम की कीमत कई लाख रु बताई गई है पकड़े गए आरोपी की पहचान जसपाल निवासी रजौली, अंबाला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद मामले की तह तक पहुंचते हुए उसकी निशानदेही पर अफीम सप्लाई करने वाले आरोपी को भी बरेली से गिरफ्तार कर लिया। बरेली से गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मोहन लाल के रूप में हुई है। पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। यह कार्रवाई शहरी चौकी प्रभारी मनोज संधू के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल रामनिवास और गुरमेल सिंह की टीम द्वारा अमल में लाई गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिद्धू ने बताया कि पुलिस नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि नशे की तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और नशे के नेटवर्क से जुड़े लोगों तक पहुंचकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
बेंगलुरु: टैक्स वृद्धि से परिवारों पर 6000 रुपये का बोझ; कर्नाटक सूखा आकलन पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:BENGALURU (KARNATAKA): CHALAVADI T NARAYANASWAMY (LOP, LEGISLATIVE COUNCIL) ON TAX HIKE/ RS 6,000 BURDEN ON FAMILIES/ CENTRAL TEAM'S KARNATAKA DROUGHT ASSESSMENT0
0
Report
सेवा ज्योति यात्रा भाजपा ने मोदी 25 वर्ष सेवा समर्पण का प्रचार शुरू किया
Sri Ganganagar, Rajasthan:रायसिंहनगर भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया। भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेशध्यक्ष निहालचंद मेघवाल, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. मयंक कांत सिंगल के नेतृत्व में यह यात्रा आयोजित हुई यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस यात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक लालचंद मेघवाल, पालिका उपाध्यक्ष विष्णु सोनी, पालिका बोर्ड के पार्षद भी शामिल रहे。0
0
Report
Advertisement
पंढरपुर में जल संकट: बंधार में 20–22 दिन पानी बचा, एक दिन बाद आपूर्ति
Pandharpur, Maharashtra:पंढरपूरच्या पाणी पुरवठा करणाऱ्या बंधाऱ्यात केवळ २० ते २२ दिवस पुरेल इतकाच पाणीसाठा, 20 ऑक्टोबर नंतर एकदिवसाआड पाणीपुरवठ्याची शक्यता पावसाने पाठ फिरवल्याने जलसाठ्यांवर परिणाम झाला आहे. पिण्याच्या पाण्याचे नियोजन करण्यासाठी राज्य शासनानेही पाण्याचा काटकसरीने वापर करण्याच्या सूचना दिल्या आहेत. तसेच १६ ऑक्टोबरपासून पाणी वापरात १० टक्के कपात करण्याचा शासनाने निर्णय घेतल्याच्या पार्श्वभूमीवर पंढरपूर नगरपालिकेनेही पाणीपुरवठ्याबाबत महत्त्वाचा निर्णय घेतला आहे. पंढरपूर शहराला पाणीपुरवठा करणाऱ्या बंधाऱ्यात सध्या केवळ २० ते २२ दिवस पुरेल एवढाच पाणीसाठा शिल्लक असल्याचे नगरपालिका प्रशासनाकडून सांगण्यात येत आहे. त्यामुळे २० ऑक्टोबरनंतर पंढरपूर शहरात एकदिवसाआड पाणीपुरवठा करण्याबाबत पाणीपुरवठा विभागाशी चर्चा करून निर्णय घेण्यात येणार असल्याची मुख्याधिकारी महेश रोकडे यांनी दिली. उजनी धरणातून भीमा नदीत पाणी सोडल्यानंतरच पुन्हा पंढरपूरच्या पाणीपुरवठा करणाऱ्या बंधार्यामध्ये पाणी उपलब्ध होऊ शकते. अद्याप भीमा नदीतून पाणी सोडण्याबद्दल कोणताही निर्णय न झाल्याने पंढरपूरकरांना आणि येणाऱ्या भाविकांना सुरळीत पाणीपुरवठा होण्यासाठी येत्या काही दिवसात एक दिवसात पाणीपुरवठ्याचा निर्णय घेण्याची गरज निर्माण झाली आहे0
0
Report
मुज़फ्फरनगर में ट्रक पर लगी भीषण आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान—वीडियो वायरल
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग मुज़फ्फरनगर सड़क पर दौड़ रहे ट्रक मे लगी भीषण आग आग लगने पर ड्राइवर ने ट्रक से कूदकर बचाई जान भीषण आग के कारण मिनटों मे ट्रक जलकर हुआ राख फायर ब्रिगेड की टीम ने मौक़े पर पहुँच आग पर पाया काबू जानसठ से मुज़फ्फरनगर की और जा रहा था ट्रक ट्रक मे आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल थाना जानसठ क्षेत्र के पानीपत खटीमा राजमार्ग की घटना0
0
Report
Modi के जन्मदिन पर बिहार में सेवा संकल्प अभियान और ज्योति यात्रा शुरू
Patna, Bihar:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चलने वाले कार्यक्रम के तहत सेवा संकल्प अभियान और ज्योति यात्रा में राज्य भर में कार्यक्रम का आयोजन आज किया जाएगा. सभी जिलों के प्रभारी मंत्री आज जिले में मौजूद रहेंगे. मुजफ्फरपुर के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और ज्योति यात्रा निकाली जाएगी. राज्य सरकार के द्वारा सरकारी जमीन को चिन्हित कर लैंड बैंक बनाने का काम जारी है. विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि सरकारी जमीन को चिन्हित किया जा रहा है. सभी कमिश्नर को निर्देशित कर दिया गया है और जल्द ही राज्य भर के सभी जमीनों को चिन्हित कर लिया जाएगा ताकि सरकारी भवन और सरकारी योजनाओं से संबंधित काम उसे भूमि पर कराया जा सके. जो भू माफिया जमीन को कब्जा कर बैठे हैं उनसे सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाया जाएगा.0
0
Report
Advertisement
दानापुर के टिकैतपुर हनुमान मंदिर के पास अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार
Danapur, Bihar:दानापुर के नेउरा थाना क्षेत्र के टिकैतपुर हनुमान मंदिर के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा, दो मोबाइल और दो मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 5 अक्टूबर की रात सूचना मिली थी कि टिकैतपुर हनुमान मंदिर के पास दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति अवैध हथियार के साथ मौजूद हैं और किसी आपराधिक घटना को अंजाम दे सकते हैं। सूचना के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देशन में एसडीपीओ-2 दानापुर के नेतृत्व में नेउरा थानाध्यक्ष विष्णु कुमार ने छापेमारी टीम गठित की。 टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध दोनों बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे, जिन्हें पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से हथियार और कारतूस बरामद हुए。 गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सन्नी कुमार उर्फ साहनी, निवासी शेरपुर, थाना मनेर और राजाबाबू, निवासी बलुआ, थाना मनेर के रूप में हुई है। मामले में नेउरा थाना में मामला दर्ज कर आर्म्स एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया में जुटी है。0
0
Report
सीतामढ़ी मुठभेड़: दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी गिरफ्तार, पुलिस फायरिंग में घायल
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। दिनेश यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुनील कुशवाहा और उसके दो साथियों को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीनों अपराधियों के पैरों में गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। DIU को रात करीब 11:00 बजे सूचना मिली थी कि दिनेश यादव हत्याकांड के आरोपी रीगा-परसौनी थाना क्षेत्र में देखा गया हैं। जिसके बाद DIU और SIT की टीम ने रीगा-परसौनी रोड पर सघन गश्त और चेकिंग शुरू कर दी। रेवासी-भगवानपुर बॉर्डर के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार तीनों संदिग्धों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, जिससे उनकी बाइक फिसल गई। खुद को घिरता देख अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें तीनों अपराधियों के पैरों में गोली लगी और उन्हें दबोच लिया गया।0
0
Report
सीएम धामी काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:मुख्यमंत्री धामी विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर में कर रहे विशेष पूजा-अर्चना0
0
Report
Advertisement
