Back
गोरखपुर की युवक हत्या: दोस्त ही कातिल, पार्टी के बहाने बनाई साजिश; मुख्य आरोपी अभी फरार
NTNagendra Tripathi
Feb 12, 2026 14:19:18
Gorakhpur, Uttar Pradesh
गोरखपुर में हुई युवक के हत्याकांड का खुलासा।
पार्टी के बहाने मौत का जाल / दोस्त ही निकला कातिल, चाकू से 35 वार कर युवक की बेरहमी से हत्या।
एंकर:
गोरखपुर से दोस्ती और भरोसे को शर्मसार करने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है… जहां पार्टी के बहाने बुलाकर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या की इस वारदात में मृतक के करीबी दोस्त का ही नाम सामने आया है। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि शक और आपसी रंजिश में युवक को पहले शराब पिलाई गई और फिर चाकू से कई वार कर उसकी जान ले ली गई। इस हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार चल रहा है।
देखिए जी मीडिया की हमारी ये खास रिपोर्ट…
गीडा थाना क्षेत्र के पेवनपुर गांव में हुई अभिषेक सिंह की हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। शुरुआत में यह मामला रहस्यमय बना हुआ था लेकिन पुलिस की जांच में धीरे-धीरे हत्या की पूरी साजिश का खुलासा हो गया। जांच में सामने आया कि 6 फरवरी की शाम अभिषेक सिंह को उसके ही करीबी दोस्त ने पार्टी के बहाने घर से बुलाया था। परिजनों ने बताया कि अभिषेक घर से निकला लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने कई बार फोन किया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। रात भर इंतजार के बाद अगले दिन यानि कि 7 फरवरी की सुबह अभिषेक का शव सरसो के खेत में बरामद हुआ जिसमें धारदार हथियार से हमला किए जाने की पुष्टि हुई।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि अभिषेक पर करीब 35 बार वार किए गए थे। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के जरिए जांच तेज कर दी। शुरुआती जांच में कोहरे की वजह से फुटेज साफ नहीं मिल सके लेकिन शराब की दुकान पर लगे कैमरों और क्यूआर कोड पेमेंट की जानकारी ने पुलिस को अहम सुराग दे दिया। पुलिस जांच में पता चला कि हत्या के पीछे शक और आपसी रंजिश बड़ी वजह थी। मुख्य आरोपी निखिल कुमार गौड़ उर्फ गोलू उर्फ रितिक को संदेह था कि अभिषेक की उसकी पत्नी से बातचीत होती थी। इसी शक के चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची。
योजना के तहत अभिषेक को पार्टी के बहाने बुलाया गया जहां उसे शराब पिलाई गई और फिर मौका पाकर चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अभिषेक का मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ कश्यप के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक गीडा, एसओजी और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में पवन कुमार और विजय शामिल हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।
हालांकि इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी निखिल कुमार गौड़ अभी भी फरार है जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
बाइट – ज्ञानेन्द्र नाथ, SP नार्थ गोरखपुर।
हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक उत्तरी ज्ञानेन्द्र नाथ ने बताया कि मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
दोस्ती के नाम पर रची गई इस खौफनाक साजिश ने एक बार फिर रिश्तों और भरोसे पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय में रोवर-रेंजर शिविर के चौथे दिन प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण, जन-जागरूकता रैली
0
Report
0
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowFeb 12, 2026 15:50:150
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 12, 2026 15:49:560
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 12, 2026 15:49:380
Report
HGHarish Gupta
FollowFeb 12, 2026 15:49:190
Report
JGJugal Gandhi
FollowFeb 12, 2026 15:47:020
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 12, 2026 15:45:470
Report
ASAmit Singh01
FollowFeb 12, 2026 15:45:250
Report
0
Report
MTMD. TARIQ
FollowFeb 12, 2026 15:36:330
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowFeb 12, 2026 15:36:220
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 12, 2026 15:35:570
Report
0
Report