icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273004
ZAZakir AliFollow26 Jan 2025, 01:35 pm

Gorakhpur: गणतंत्र दिवस समारोह, संविधान की रक्षा का किया गया संकल्प

Gorakhpur, Uttar Pradesh:

गोरखपुर में विश्व शांति मिशन के तत्वावधान में आयसा हार्ट केयर सेंटर पर तिरंगा फहराकर गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर विश्व शांति मिशन और भारतीय किसान यूनियन यस के अध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि संविधान के आधार पर देश को चलना ही भारतीय गणतंत्र की सबसे बड़ी खूबी है, और हमारा कर्तव्य है कि हम संविधान की रक्षा करें। आयसा हेल्थ केयर सेंटर के निदेशक डॉक्टर मुस्ताक अली ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को हमने भारत का संविधान अंगीकार किया और देश को गणतंत्र बनाया। गणतंत्र दिवस के इस विशेष अवसर पर सभी को बधाई दी गई। कार्यक्रम में अत्ताउल्लाह शाही, मुस्ताक अली, वजीउल्लाह, अताउल्लाह शाही, और हाजी मकबूल जैसे कई प्रमुख व्यक्तियों ने भाग लिया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चित्तौड़गढ़ के बेगूं में जोगणिया माता शक्तिपीठ पर नवरात्रि मेले की तैयारी पूरी

Begun, Rajasthan:#बेगूं, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं उपखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जोगणिया माता शक्तिपीठ परिसर में शारदीय नवरात्रि महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई। शक्तिपीठ अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नौ दिवसीय मेले की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक में मेले में लगने वाली दुकानों, मंदिर परिसर की साज-सज्जा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विचार-विमर्श हुआ। वहीं रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। नवरात्रि महोत्सव को लेकर शक्तिपीठ परिसर में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
0
0
Report

दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम्स: बैंकॉक से आया यात्री 3,200 कीमती पत्थर-ज्वेलरी के साथ गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम्स विभाग ने कीमती पत्थरों और ज्वेलरी की तस्करी के मामले में एक भारतीय यात्री को पकड़ा है। कस्टम्स अधिकारियों ने यात्री के पास से 3,200 पीस कीमती पत्थर और ज्वेलरी बरामद की है, जिनकी कीमत करीब 1.01 करोड़ रुपये बताई गई है। कस्टम्स के मुताबिक, अधिकारियों ने स्पॉट प्रोफाइलिंग के आधार पर 3 अक्टूबर को बैंकॉक से दिल्ली पहुंचे एक भारतीय यात्री को जांच के लिए रोका था। यात्री एयर इंडिया की फ्लाइट AI2303 से बैंकॉक से दिल्ली आया था। यात्री के सामान और उसकी व्यक्तिगत तलाशी के दौरान 3,200 पीस कीमती पत्थर और ज्वेलरी मिली। इनकी कुल कीमत 1 करोड़ 1 लाख 54 हजार 600 रुपये आंकी गई है। पूछताछ में यात्री ने स्वीकार किया कि वह इन कीमती पत्थरों और ज्वेलरी को बैंकॉक से दिल्ली लेकर आया था。 घर की तलाशी में भी मिला भारी मात्रा में माल कस्टम्स ने इसके बाद 4 अक्टूबर को कस्टम्स एक्ट की धारा 105 के तहत आरोपी से जुड़े परिसरों की तलाशी के लिए अनुमति ली। तलाशी के दौरान अधिकारियों को करीब 196.676 किलो काले-हरे रंग के कच्चे पत्थर (रफ एमराल্ড) मिले। इसके अलावा 221 कैरेट कट और पॉलिश किए हुए रूबी, 45 कैरेट कट और पॉलिश किए हुए एमराल्ड और कुछ संबंधित दस्तावेज व अन्य सामान भी बरामद किए गए। तलाशी के दौरान बरामद सामान की कीमत करीब 2 करोड़ 2 लाख 54 हजार 400 रुपये आंकी गई है। कस्टम्स ने बरामद कीमती पत्थरों और ज्वेलरी को कस्टम्स एक्ट, 1962 की धारा 110 के तहत जब्त कर लिया है। वहीं, यात्री को कस्टम्स एक्ट की धारा 104 के तहत गिरफ्तार भी किया गया है। कस्टम्स विभाग मामले में आगे की जांच कर रहा है。
0
0
Report
Advertisement

फागी पंचायत समिति उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया तेज, तीन दावेदारों पर मंथन

Dudu, Rajasthan:फागी में उम्मीदवार चयन प्रक्रिया हुई तेज, कांग्रेस के पर्यवेक्षकों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की टटोली नब्ज। फागी पंचायत समिति के वार्ड नंबर 12 में कांग्रेस प्रत्याशी पर किया मंथन। पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर ने हनुमान चौधरी और मूलसिंह हथेली को बनाया पर्यवेक्षक। ग्रामीणों से रूबरू हुए पर्यवेक्षक, तीन उम्मीदवारों ने जताई दावेदारी। पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के स्तर पर लगेगी अंतिम मोहर। पर्यवेक्षक हनुमान चौधरी का दावा - हम पंचायत समिति में बनाएंगे प्रधान。
0
0
Report

बारां के किसानों ने खाद नहीं मिलने पर किया जाम; POS मशीन खराबी वजह

Baran, Rajasthan: बारां में खाद के लिए किसानों ने लगाया जाम, POS मशीन खराबी बनी वजह बारां। जिले में DAP खाद की किल्लत को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। शहर के शाहाबाद रोड स्थित निजी खाद बीज भंडार पर खाद नहीं मिलने से नाराज किसानों ने सड़क पर जाम लगा दिया。 जानकारी के अनुसार दुकानदार द्वारा अचानक दुकान बंद कर देने से किसान आक्रोशित हो गए और बंक के सामने सड़क पर ही बैठ गए। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा。 जाम की सूचना पर उपखंड अधिकारी रामावतार मीणा और कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक राजेश विजय मौके पर पहुंचे। जांच में सामने आया कि दुकानदार की POS मशीन खराब होने के कारण खाद का वितरण नहीं हो पा रहा था। अधिकारियों ने मौके पर ही मैन्यूअल तरीके से खाद वितरण शुरू करवाया और किसानों को समझाइश कर जाम खुलवाया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका।
0
0
Report

अभिषेक मनु सिंघवी: न्यायाधीशों के साहसपूर्ण बयानों की प्रशंसा

Noida, Uttar Pradesh:Delhi: Senior advocate and Congress MP Abhishek Manu Singhvi, on statements made by Supreme Court Justice Ujjal Bhuyan and retired Justice Rohinton Fali Nariman regarding SIR, says, “Justice Nariman, both as a lawyer, a law officer and as a judge, is known to be an extremely learned man, a man with outstanding qualities of head and heart, who speaks fearlessly and without any angle, without any motivation of an ulterior kind. Justice Bhuyan is one of our most respected, specific, outspoken, again a man without fear and inhibition for unnecessary issues. Justice Nariman was speaking on a topic, the title of which included the words ‘common man’. Justice Bhuyan was speaking at a gathering at a university, NALSAR, with a lot of young people. They both spoke about vote chori, about vote dilution, about vote elimination, about deletion. I want to ask, what can be of greater importance to the common man than these issues about his vote dilution and vote elimination? What can affect a common man in a democracy more than that? So there is nothing new in what each said. What is new is their fearlessness, their specificity and outspokenness in saying so. I hope and trust that? more and more sections of civil society in India—engineers, doctors, architects, lawyers, housewives—think it over and speak in the same fearless tone. They have nothing to lose except their fear. Nothing can happen to them. After all, their vote is at stake. So I welcome such statements. I welcome the thought process behind them and, above all, I welcome the courage and the fearlessness to say it as it is, to call a spade a spade.”
0
0
Report
Advertisement

तिलोई में हाईटेक बस अड्डे के साथ इलेक्ट्रिक बसें: चार शहरों को मिलेगी सुविधा

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने तिलोई को दी बड़ी सौगात, परिवहन मंत्री ने धार्मिक मंच से की बड़ी घोषणा कहां हाईटेक बनेगा तिलोई बस अड्डा, इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को लेकर की बड़ी घोषणा उत्तर प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह के यहां आयोजित श्री राम कथा में पहुंचे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मंच से की घोषणा, तिलोई से लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या और प्रयागराज के लिए इलेक्ट्रिक बसें चलवाने को लेकर कहीं बात, तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह के क्षेत्र को मिली सौगात, घोषणा के बाद स्थानीय लोगों में उत्साह हाईटेक बस स्टेशन के रूप में विकसित होगा तिलोई बस स्टॉप हाईटेक बस स्टेशन और इलेक्ट्रिक बसों के चलने से क्षेत्रवासियों को मिलेगी बड़ी राहत,
0
0
Report

दमोह में सेवा सेतु अभियान गरीब महिलाओं को सिलाई मशीन देकर रोजगार दे रहा

Damoh, Madhya Pradesh:समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का किया जा रहा काम, सांसद और विधायक के साथ जनप्रतिनिधियों ने सेवा सेतु अभियान में दिया हितग्राहियों को लाभ.. एंकर/ एमपी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के साथ दमोह में सेवा सेतु अभियान का नवाचार समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और लोग इस लाभ को लेकर खासे खुश नजर आ रहे हैं। जिला मुख्यालय पर आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में लोगों की समस्याओं का समाधान हुआ तो सबसे खास गरीब तबके की लड़कियों और महिलाओं को सिलाई मशीन का वितरण किया गया। दरअसल स्लिम एरिया की रहने वाली लड़कियां और महिलाएं सड़क से कचरा बीनने का काम करती थी लेकिन सेडमैप के जरिए ऐसी महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार मुहैया कराने की पहल की गई और सरकार ने उन्हें सिलाई मशीन उपलब्ध कराई है जिन्हें शिविर के दौरान वितरित किया गया। इस अवसर पर सांसद राहुल सिंह लोधी पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक जयंत मलैया जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता पटेल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को उनके दस्तावेज सौंपे। तमाम अतिथियों ने सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए आशा जताई कि ऐसे अभियानों से आम लोगों को लाभ तो मिलेगा ही साथ ही देश को विकसित बनाने में भी उनका योगदान होगा。
0
0
Report

ताला में दूध व्यापारी पर चार बदमाशों का हमला, हालत गंभीर

Maihar, Madhya Pradesh:मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र अंतर्गत आनंदगढ़ में रविवार की देर शाम एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है。 यहाँ 4 बदमाशों ने एक दूध व्यापारी को घेरकर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावरों ने व्यापारी के पेट, गर्दन और हाथ पर चाकुओं से 4 घातक वार किए हैं। गंभीर रूप से घायल व्यापारी को उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है。 जानकारी के मुताबिक, आनंदगढ़ निवासी नरेंद्र यादव दूध का व्यवसाय करते हैं। रविवार की शाम वह रीवा के गोविंदगढ़ से दूध की बिक्री कर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह ताला थाना क्षेत्र के आनंदगढ़ के पास पहुँचे, पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने them को चारों तरफ से घेर लिया और उन पर जानलेवा हमला बोल दिया。 इस खूनी वारदात को अंजाम देने वाले हमलावरों की संख्या 4 बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, इस हमले का मुख्य आरोपी आनंदगढ़ के पड़ोसी गाँव कदहली का रहने वाला अर्जुन यादव है, जिसने पुरानी रंजिश या किसी अन्य विवाद के चलते आरोपियों ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। ईंधर घटना की सूचना मिलते ही ताला थाना पुलिस मौके पर पहुँची और लहूलुहान हालत में नरेंद्र यादव को तुरंत अस्पताल पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी अर्जुन यादव सहित चारों हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है。
0
0
Report
Advertisement

करनाल के तरावड़ी अनाज मंडी में किसानों ने फसल उठान के विरोध में ताला जड़ा

Karnal, Haryana:करनाल की तरावड़ी अनाज मंडी में किसानों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा, जब फसल उठान और खरीद व्यवस्था को लेकर किसानों ने मंडी के मुख्य गेट और मार्केट कमेटी कार्यालय पर ताला जड़ दिया। किसानों का आरोप है कि मंडी में फसल का समय पर उठान नहीं हो रहा, जिसके चलते किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि अनाज मंडियों में राइस मिलर समय पर नहीं पहुंच रहे हैं, जिससे खरीद प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। वहीं किसानों को समय पर बारदाना उपलब्ध नहीं करवाए जाने का भी आरोप लगाया गया है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि फसल का जल्द से जल्द उठान करवाया जाए, राइस मिलरों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और पर्याप्त मात्रा में समय पर बारदाना उपलब्ध करवाया जाए। मांगें पूरी नहीं होने पर किसानों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। वही तरावड़ी शो ने कहा हम मौके पर पहुंचे हैं किसानों को समझने की कोशिश की है मंडी प्रधान मीडिया पर भी भड़कते नजर आए
0
0
Report
Advertisement

ढांडा ने भर्ती कैलेंडर से युवाओं को दी राहत, कंडम कमरों पर कड़ा निर्देश

Hansi, Haryana:हांसी हांसी में कष्ट निवारण समिति की बैठक, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने सुनीं शिकायतें शिक्षक ट्रांसफर पॉलिसी पर बोले- हर शिक्षक को मनपसंद स्टेशन देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध अभय चौटाला के समर्थन में खाप के बयान पर ढांडा ने जोड़े हाथ सरकारी नौकरियों के कैलेंडर पर बड़ा बयान अभय चौटाला की नूंह रैली पर कांग्रेस एवं इनेलो पर बड़ा कटाक्ष कॉलेजों में खाली पदों को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा दावा सरकारी स्कूलों के कंडम कमरों पर भी बोले मंत्री महीपाल ढांडा हांसी क्षेत्र के सरकारी स्कूलों के कंडम कमरों के सवाल पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि पहले यह देखा जाएगा कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए पर्याप्त सुरक्षित कमरे उपलब्ध हैं या नहीं।उन्होंने कहा कि यदि बच्चों के लिए कमरों की कमी है तो सरकार तत्काल व्यवस्था करेगी। वहीं कंडम घोषित कमरों को तुरंत खाली कराने और उन्हें डैमेज घोषित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी तरह की दुर्घटना की संभावना न रहे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्कूलों में नई बिल्डिंग की जरूरत होने पर आवश्यकता के अनुसार काम कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्कूल मैनेजमेंट कमेटी को भी 25 लाख रुपये तक के कार्य कराने का अधिकार दिया गया है。 करीब एक लाख शिक्षकों से जुड़े ट्रांसफर ड्राइव के सवाल पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर शिक्षक को उसकी पसंद के स्टेशन पर भेजा जाए।उन्होंने कहा कि ट्रांसफर प्रक्रिया को लेकर सरकार ने पूरी तैयारी की थी और मुख्यमंत्री की ओर से भी इसकी घोषणा की गई थी। लेकिन प्रक्रिया के दौरान कई तरह की कानूनी और अन्य अड़चनें सामने आईं। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद भी सरकार ने प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि जिन शिक्षकों को कोई समस्या है, वे एक बार में अपनी बात सरकार के सामने रखें, ताकि सभी समस्याओं का समाधान किया जा सके। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि सरकार की नीयत साफ है और वह अपने श्रेष्ठ गुरुजनों को उनकी मनपसंद स्टेशन पर भेजने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी उलझनों को सुलझाते हुए सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है。
0
0
Report

निवाड़ी में दो माह की बच्ची की हत्या: पिता गिरफ्तार, परिवार ने राज खोल दिया

Niwari, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के बिरौरा पहाड़ गांव में एक अत्यंत क्रूर हत्या की घटना सामने आई है। संतोष आदिवासी ने 1 अक्टूबर 2026 को अपनी दो माह की महकती बेटी कामिनी की गला घोंटकर हत्या कर दी, और संदिग्ध पिता को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। हत्या के बाद इस खौफनाक कृत्य को उसने नीम के पेड़ के नीचे गड्ढा खोदकर दफना दिया। उसकी बड़ी बेटी बानी ने यह सब देखकर अपने भाई भरत आदिवासी को बताया, जिसके बाद वे पिता की हरकत से डरकर चुप रहे। बाद में मायके से लौटकर परिवार के बीच बात होने पर बच्चों ने पिता की क्रूरता का राज उजागर कर दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें 2 माह की बच्ची की हत्या की पुष्टि हो गई। आरोपी पिता संतोष आदिवासी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। यह मामला तब सामने आया जब बच्चों ने अपने माता-पिता के बीच की कलह और चरित्र पर शक जैसी बातें उद्धृत कीं, और पुलिस ने तहसीलदार की मौजूदगी में शव को निकालकर जाँच पूरी की।
0
0
Report

पनागर पुलिस ने बंधक बना कर रखने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर मुक्त कराया

Jabalpur, Madhya Pradesh:थाना पनागर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, बंधक बनाए गए युवक को सकुशल कराया मुक्त; दो आरोपी गिरफ्तार पनागर पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सनसनीखेज सूचना मिली कि काजल नामक महिला ने बताया कि उसके पति रोहित कोल को कुछ लोग जबरन बंधक बना चुके हैं. इसके सूचना मिलते ही जबलपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के निर्देशन पर एक विशेष टीम गठित कर दबिश दी गई. पीड़ित के मोबाइल लोकेशन को ट्रैक करते हुए परसवाड़ा धनवंतरी नगर के एक कमरे में रोहित कोल को हाथ-पैर बांधकर रखा गया था. पुलिस ने दोनों भाइयों—आयुष राजौरिया और कृष्णा राजौरिया—को गिरफ्तार कर लिया और मुक्त कराया. घटना में प्रयुक्त ग्रे रंग की एक्टिवा (एमपी 20 एसएफ 1224) गोरीघाट थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया. आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top