icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273403
GGorakhpurFollow17 Feb 2025, 09:48 am

Gorakhpur- प्राथमिक विद्यालय मनिकापार: शिक्षा के क्षेत्र में एक अनुकरणीय उदाहरण

Basauli Buzurg, Uttar Pradesh:

गोरखपुर जनपद के बेलघाट विकासखंड अंतर्गत स्थित प्राथमिक विद्यालय मनिकापार शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम कर रहा है. जहां एक ओर सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठते रहते है, वहीं यह विद्यालय अपनी उत्कृष्ट शैक्षिक व्यवस्था और नवाचारों के कारण चर्चा में है. प्रधानाध्यापक विजय कुमार चौधरी के नेतृत्व में विद्यालय में न केवल 138 बच्चों की नियमित उपस्थिति दर्ज हो रही है,बल्कि इन बच्चों का शारीरिक,मानसिक और बौद्धिक विकास भी सुनिश्चित किया जा रहा है. यहां बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेल-कूद,मनोरंजन, कृषि एवं विज्ञान से जुड़े विविध गतिविधियों में भी शामिल किया जाता है,जिससे उनकी समग्र प्रतिभा का विकास हो सके ।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

CM सम्राट चौधरी छठ पर लखनपुर पहुंचेंगे; चार घाटों पर अर्घ्य की तैयारी

Munger, Bihar:मुंगेर : लोक आस्था के महापर्व छठ पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने पैतृक गांव तारापुर प्रखंड के लखनपुर में परिजनों के साथ पर्व मनाएंगे। मुख्यमंत्री के 15 नवंबर की देर शाम सड़क मार्ग से लखनपुर पहुंचने की संभावना है। इसके बाद 16 नवंबर की सुबह उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री अपने पैतृक आवास से करीब 500 मीटर दूर उत्तर टोला स्थित लखनपुर छठ घाट पर परिजनों के साथ अर्घ्य अर्पित करेंगे। इसके अलावा असरगंज नगर पंचायत के जलालाबाद स्थित लाठ पोखर छठ घाट, रणगांव मंदिर के शिवगंगा छठ घाट और धोबई छठ घाट पर भी उनके पहुंचने और अर्घ्य अर्पित करने की संभावना है। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर शनिवार को प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम कुमार मीणा, डीआईजी राकेश कुमार, एसपी सैयद इमरान मसूद और एडीएम सुमन कुमार साह ने चिह्नित छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने घाटों की साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि मुख्यमंत्री के तारापुर दौरे को लेकर चिह्नित सभी स्थलों का निरीक्षण कर लिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देजर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की जाएगी। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के विशेष इंतजाम किए गए हैं। चार घाटों पर मुख्यमंत्री के पहुंचने की संभावना को देखते हुए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। वहीं, जिले के अन्य सभी छठ घाटों पर भी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार छठ पर पहुंचने की संभावना से उत्साह भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रंजन कुमार सिंह उर्फ बंटी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार इस घाट पर छठ का अर्घ्य अर्पित करने पहुंच सकते हैं। उनके संभावित आगमन को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह है। वहीं, मुख्यमंत्री के रिश्तेदार गौतम कुमार लहेरी ने बताया कि पिछले वर्ष सम्राट चौधरी उपमुख्यमंत्री रहते हुए छठ महापर्व पर यहां अर्घ्य देने पहुंचे थे। उस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री बनने पर छठी मइया को जोड़ा सूप चढ़ाने की मन्नत मांगी थी। अब उनकी मनोकामना पूरी होने पर इस वर्ष उनकी पत्नी दो सूप से अर्घ्य अर्पित करेंगी। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के भाई धर्मेंद्र चौधरी, समाजसेवी कुणाल चौधरी, एसडीओ महेश कुमार, एसडीपीओ कुमार देवेंद्र, कार्यपालक पदाधिकारी सूर्यानंद सिंह, बीडीओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को लेकर लखनपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी और उत्साह का माहौल है।
0
0
Report

ग्रेटर कैलाश के जन्माष्टमी पार्क में छठ घाट और सूर्य प्रतिमा स्थापित

New Delhi, Delhi:दिल्ली के ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र के जन्माष्टमी पार्क में दिल्ली सरकार के द्वारा भव्य छठ घाट बनाया गया है जहां पर पूजा समिति के द्वारा आज सात घोड़े पर सवार भगवान सूर्य का मूर्ति का स्थापना भी किया गया है। तो वही भक्ति के रूप में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मूर्ति की भी स्थापना की गई है वहीं आज मूर्ति स्थापना के दौरान क्षेत्र की विधायक शिखा राय भी मौजूद रही। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने छठ घाट पर हो रहे भगवान सूर्य की मूर्ति स्थापना में हिस्सा लिया और छठी मैया के जयकारे लगाते दिखाई दिए। वही इस दौरान भारतीय जनता पार्टी से ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र की विधायक शिखा राय ने कहा कि सभी श्रद्धालुओं को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं पिछले 20 सालों से ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र के जन्माष्टमी पार्क में छठ पूजा का भव्य आयोजन यहां पर किया जाता है और इस बार भगवान सूर्य जो छठ पूजा के आराध्य हैं उनकी मूर्ति की स्थापना भी की गई है। इस पार्क के अंदर भव्य छठ घाट भी बनाया गया है जहां छठ पूजा के व्रत रखने वाले श्रद्धालु यहां पहुंचेंगे और शाम और सुबह का अर्ध्य देने के लिए यहां पर व्यवस्था दिल्ली सरकार के द्वारा की गई है। इस बार दिल्ली में 1500 से ज्यादा छठ घाट का निर्माण कराया गया है। ग्रेटर कैलाश विधानसभा में 20 छठ घाट का निर्माण किया गया है जहां पर श्रद्धालु पहुंचेंगे और अपना व्रत करेंगे। पिछले दो सालों से दिल्ली सरकार दिल्ली में छठ पूजा के दौरान विशेष आयोजन कर रही है और इस बार यमुना किनारे भी भाव छठ घाट का निर्माण दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के द्वारा कराया जा रहा है। शिखा राय, विधायक, ग्रेटर कैलाश वही पूर्वांचल मोर्चा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष संतोष ओझा भी भगवान सूर्य के मूर्ति स्थापना में छठ घाट पर पहुंचे थे उन्होंने भी शुभकामनाएं छठ की देते हुए कहा कि देखिए छठ महापर्व में भगवान सूर्य श्रद्धालुओं के आराध्य हैं और छठ घाट पर उनकी मूर्ति स्थापना का होना श्रद्धालुओं के अंदर पॉजिटिविटी लाता है और इस साल तो दिल्ली सरकार के द्वारा महापर्व छठ को लेकर भव्य आयोजन किया गया है जहां यमुना किनारे 29 छठ घाट बनाए गए हैं तो वहीं पूरे दिल्ली में 1500 से ज्यादा दिल्ली सरकार के द्वारा बड़े छठ घाट का निर्माण कराया गया है 3000 के करीब छोटे छठ घाट का निर्माण कराया गया है तो इस प्रकार से छठ महापर्व को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने जगह-जगह पर व्यवस्था की है ताकि श्रद्धालुओं को अपने महापर्व के दौरान किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना आए। संतोष ओझा,पूर्वांचल मोर्चा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वही छठ पूजा समिति के मेंबर शैलेंद्र जायसवाल बताते हैं कि देखिए पिछले 19 सालों से हम लोग ग्रेटर कैलाश के जन्माष्टमी पार्क में महापर्व छठ को लेकर छठ घाट बनाते हैं जहां अब हमें दिल्ली सरकार के द्वारा भी सहायता मिलने लगा है और इस वर्ष हमारा 20 वा वर्ष है जहां हम लोगों ने इस वर्ष भी भगवान सूर्य की भव्य मूर्ति का स्थापना किया है जहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और भगवान सूर्य का आराधना करते हैं छठ घाट पर संध्या अर्ध और सुबह उठते हुए सूरज को अर्ध्य देने के लिए विशेष व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए यहां पर किया जाता है। शैलेंद्र जायसवाल,छठ पूजा समिति मेंबर वही हम आपको बता दे ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र में पहला छठ घाट है जहां पर भगवान सूर्य की प्रतिमा स्थापित की जाती है तो वही इस वर्ष भक्ति के रूप में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की भी प्रतिमा स्थापित की गई है जो श्रद्धालुओं के लिए एक आकर्षण का केंद्र बन रहा है। वही आज करना मनाया जा रहा है और कल शाम को संध्या अर्ध्य और सोमवार को उगते हुए सूर्य को अर्ध्य देने के बाद महापर्व छठ का समापन हो जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

छठ पूजा के लिए चंदौली प्रशासन ने घाटों पर ड्रोन, गोताखोर और मेडिकल टीम तैनात

Chandauli, Uttar Pradesh:- छठ पूजा को लेकर अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, डीएम और एसपी ने लाव-लश्कर के साथ घाटों का किया औचक निरीक्षण。 - मानसरोवर तालाब और दामोदर दास पोखरे पर पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश。 - दामोदर दास पोखरे पर अधूरी तैयारियां और गंदगी देखकर डीएम नाराज, एसडीएम और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को जल्द व्यवस्था दुरुस्‍त करने का निर्देश。 - डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने बताया- जिले में करीब 640 स्थानों पर छठ पूजा का आयोजन, सभी जगहों पर प्रशासनिक टीमें कर रहीं तैयारियां - सुरक्षा के लिए करीब 225 गोताखोर और 40 नावों की व्यवस्था, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों से भी किया गया समन्वय - भीड़भाड़ वाले घाटों पर मेडिकल टीम की तैनाती, रास्तों की मरम्मत, बैरिकेडिंग और लाइटिंग की कराई जा रही व्यवस्था - एसपी आकाश पटेल ने बताया- छठ पूजा के दौरान डूबने की घटनाओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं - घाटों पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीमें तैनात, एंटी रोमियो टीम और गश्ती दल लगातार करेंगे निगरानी - बड़े घाटों और पोखरों पर ड्रोन से होगी निगरानी, सभी पूजा स्थलों पर ड्यूटी चार्ट तैयार कर पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग पूरी。 - प्रशासन का लक्ष्य छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराना
0
0
Report

राजगढ़ नगरपालिका ने अतिक्रमण हटाते हुए रास्ता साफ किया, जेसीबी से कब्जा हटाया

Rajgarh, Rajasthan:**राजगढ़ में अतिक्रमण पर नगरपालिका की कार्रवाई, जेसीबी से हटवाया रास्ते पर किया गया कब्जा** **राजगढ़ (अलवर)।** राजगढ़ नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर एक स्थित थानाराजाजी के मॉडलवास मोहल्ले में रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को नगरपालिका के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने जेसीबी की सहायता से हटाया। अतिक्रमण के कारण रास्ते से आवागमन बाधित हो रहा था। नगरपालिका ईओ विक्रांत शर्मा ने बताया कि मॉडलवास मोहल्ले के रास्ते के एक तरफ कुछ लोगों ने लकड़ियों के गठ्ठर, पत्थर और लोहे का जाल आदि डालकर अतिक्रमण कर रखा था। इस संबंध में शिकायत मिलने पर उनके नेतृत्व में नगरपालिका की टीम मौके पर पहुंची। कार्रवाई के दौरान कनिष्ठ अभियंता छोटेलाल मीना, एसआई रितिक सहित अतिक्रमण निरोधक दस्ते के करीब डेढ़ दर्जन महिला एवं पुरुष कार्मिक जेसीबी के साथ मौजूद रहे। इस दौरान अतिक्रमण करने वाले लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया। नगरपालिका अधिकारियों ने करीब तीन घंटे तक समझाइश की, जिसके बाद जेसीबी की सहायता से अतिक्रमण हटाकर रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
0
0
Report
Advertisement

मैहर में IG गौरव राजपूत ने वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस परेड का निरीक्षण किया

Maihar, Madhya Pradesh:लोकेशन – मैहर वार्षिक निरीक्षण के लिए रीवा रेंज के IG गौरव राजपूत मैहर पहुंचे और पुलिस लाइन देवी जी में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस परेड का निरीक्षण किया गया. जवानों के अनुशासन, कार्यक्षमता एवं तैयारियों का जायजा लिया गया। परेड के बाद पुलिस वाहनों का निरीक्षण किया गया और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारी के तहत पुलिस बल ने अभ्यास किया गया, जिसमें आंसू गैस के गोले भी दागे गए. इस दौरान मैहर पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह सहित जिले के सभी पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे. वार्षिक निरीक्षण के दौरान IG ने पुलिस बल की तैयारियों, संसाधनों और कार्यप्रणाली का जायजा लिया.
0
0
Report

कांठ में फिर तेंदुआ, स्कूल के पास वायरल वीडियो, वन विभाग मौके पर

Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र मे एक बार फिर दिखाई दिया तेंदुआ, मुरादाबाद के कांठ इलाके में तेंदुए की मौजूदगी ने फिर एक बार दहशत मचाई, स्कूल की बाउंड्री पर बैठा नजर आया तेंदुआ. तेंदूए का वीडियो भी आया सामने, कांठ से सटे पट्टी मोढ़ा स्थित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज की दीवार पर बैठा नजर आया है तेंदुआ, कांठ थाने की लैपर्ड पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को स्कूल की दीवार पर बैठा दिखाई दिया तेंदुआ, पुलिसकर्मियों ने तेंदुए की मोबाइल से बनाई वीडियो जो कि अब सोशल मीडिया पर है वायरल, तेंदुए की सूचना पर वन विभाग भी मौके पर पंहुचा... वन विभाग द्वारा पिंजरा लगाने की बात आई सामने, विगत 3 महीनों में वन विभाग अब तक ठाकुरद्वारा और कांठ तहसील क्षेत्र से लगभग 2 दर्जन से अधिक तेन्दुओ का कर चुका रेस्कयू, आदमखोर हुए तेंदुए अब तक 4 लोगो की ले चुके है जान जबकि एक दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों को कर चुके है घायल, कांठ थाना क्षेत्र के कांठ-करनपुर रोड स्थित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज की शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है घटना।
0
0
Report

बुलंदशहर के डायग्नोस्टिक सेंटर में रिसेप्शनिस्ट पर सहकर्मी का चाकू हमला, हालत गंभीर

Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में एक डायग्नोस्टिक सेंटर पर काम करने वाली युवती पर उसके सहकर्मी ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया गया कि आरोपी अरशद भी उसी डायग्नोस्टिक सेंटर में एक्स-रे मशीन पर हेल्पर के रूप में काम करता है। युवती सेंटर में रिसेप्शनिस्ट है। आरोप है कि अरशद ने युवती पर चाकू से कई वार किए। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला एकतरफा प्यार से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना दो अलग-अलग समुदायों से जुड़े पक्षों की होने के चलते पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है。
0
0
Report
Advertisement

Siddharthnagar Jamuar Ghat preparations for Chhath festival on a war-footing

Naugarh, Uttar Pradesh:एंकर ,,,उगते सूर्य को अर्घ्य देकर शुरू और डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर खत्म होने वाला बिहार से शुरू हुआ छठ पर्व पूरे भारत में अब बहुत ही धूमधाम से मनाया जाने लगा है। सिद्धार्थनगर जिले में भी छठ पर्व की महत्ता काफी बढ़ गई है। हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस पर्व को मनाने के लिए सिद्धार्थनगर जिले के घाटों पर इकट्ठा होते हैं। सिद्धार्थनगर जिले में नगर पालिका सिद्धार्थनगर क्षेत्र के जमुआर घाट पर छठ पर्व सबसे व्यापक पैमाने पर मनाया जाता है। एक अनुमान के अनुसार यहां पर 50 हजार से ज्यादा की भीड़ इकट्ठी होती है और इस वर्ष इस भीड़ के एक लाख से ऊपर तक जाने की संभावना है। छठ पर्व को लेकर नगर पालिका सिद्धार्थनगर के जमुआर घाट पर तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। घाट का नजारा रंग बिरंगी बेदीयों ,टेंट और फुलझडियों के बीच बहुत ही मनमोहक लग रहा है। श्रद्धालु अपनी अपनी बेदीयों की रंगाई पुताई करते हुए देखे जा सकते हैं। नगर पालिका सिद्धार्थनगर भी पूरी तरह मुस्तैद है और सफाई, सुरक्षा, स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह सजग है। सफाई व्यवस्था अभी से शुरू हो गई है और जो भी काम बच्चे हैं उनको भी युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। छठ पर्व की तैयारियों को लेकर नगर पालिका सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष गोविंद माधव से हमारे संवाददाता सलमान आमिर खास बातचीत की। अध्यक्ष गोविंद माधव ने बताया कि छठ घाट पर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। भारी भीड़ को देखते हुए मेडिकल कैंप और नदी पर गोताखोर भी लगाया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यहां पर बड़े पैमाने पर पुलिस बल की तैनाती की जाती है। साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वॉलिंटियर्स भी तैनात किए जाते हैं। गोविंद माधव ने सभी को छठ पर्व की बधाई देते हुए शांतिपूर्वक हर्षौल्लास के साथ इस पर्व को मनाने की अपील की।
0
0
Report

सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया में कबाड़ गोदाम की भीषण आग पर दमकल का नियंत्रण

Dehradun, Uttarakhand:देहरादून के सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा तफरी मच गयी. आसन नदी के किनारे टपपर वेयर के निकट कबाड़ के बड़े गोदाम में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. धुआं पूरे इलाके को घेरने लगा. पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने लगी. चार अग्निशमन वाहनों और जेसीबी की मदद से गोदाम को दो हिस्सों में बांटा गया ताकि आग दूसरी ओर न जाए. पड़ोस की कंपनियों के कर्मचारियों ने पानी के पंप से आग बुझाने में मदद की. घंटों मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया. अगर आग इंडस्ट्रियल एरिया में फैल जाती तो कई कंपनियों और मजदूरों के लिए खतरा होता. आग लगने के कारण का सही पता नहीं चल पाया; आशंका है कि ऊपर से गुजरती बिजली लाइन से चिंगारी लगी होगी. यहाँ पहले भी ऐसे अग्निकांड हो चुके हैं और बड़े गोदामों के पास बिजली की लाइनों के नीचे अनुमति पर सवाल उठते हैं.
0
0
Report

हापुड़ में गंगा आरती कर CM योगी ने लिया मेले का जायजा, फिर मेरठ के लिए हुए रवाना

RKRavi KumarFollow14m ago
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़। स्मॉग के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को कार से हापुड़ के गंगा मेले पहुंचे। यहां सबसे पहले उन्होंने मेले में लगी प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री ने हापुड़ के प्रसिद्ध पेठे के बारे में विस्तार से जानकारी ली। अधिकारियों ने पेठा उद्योग, स्टॉल और मेले की व्यवस्थाओं के बारे में उन्हें बताया। इसके बाद मुख्यमंत्री आरती स्थल पर पहुंचे और गंगा आरती में शामिल हुए। आरती के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने मेले की सुरक्षा, साफ-सफाई, ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर सख्त निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेले में आने वाले किसी भी श्रद्धालु को परेशानी नहीं होनी चाहिए। बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हापुड़ से मेरठ के लिए रवाना हो गए।
0
0
Report
Advertisement

कासगंज में महिला शव रेलवे ट्रैक पर, पति पर हत्या का आरोप

Kasganj, Uttar Pradesh:यूपी के कासगंज में महिला का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मृतिका महिला के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे, मृतिका के परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। दरअसल मामला जनपद कासगंज की सदर कोतवाली क्षेत्र का मामला है पुलिस को सूचना मिली कि एक अज्ञात महिला का रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ है सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, मृतका की पहचान रामादेवी राजपूत पत्नी सुधाकर उम्र करीब 23 वर्ष ग्राम हिम्मतपुर के रूप में हुई है सूचना मिलते ही मृतिका के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, मृतका के परिजनों ने बताया कि पति और पत्नी में कई दिनों से विवाद चल रहा था, परिजनों ने पति सुधाकर पर हत्या का आरोप लगाया है पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
0
0
Report

वैशाली: जंदाहा के वार्ड में भीषण आग, गैस सिलेंडर फटने से इलाके में तबाही

Hajipur, Bihar:वैशाली से इस वक्त की बड़ी खबर है, जहां महुआ अनुमंडल के जंदाहा थाना क्षेत्र में भीषण अग्निकांड से भारी तबाही मची है। आग की चपेट में आने से एक के बाद एक करीब आधा दर्जन गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गए। धमाकों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। इस अग्निकांड में करीब एक दर्जन झोपड़ियां और करकट नुमा मकान जलकर राख हो गए।घरों में रखे कपड़े, नगद रुपये और जरूरी सामान भी आग की भेंट चढ़ गए।जंदाहा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर बरहबट्टा पंचायत के वार्ड संख्या 02 स्थित चकभैरो गांव की हैं। जहां अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के घर भी इसकी चपेट में आते चले गए।इस दौरान करीब आधा दर्जन गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने की सूचना है। सिलेंडर में हुए धमाकों से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के साथ घरों से सामान निकालने की कोशिश करते नजर आए। लेकिन आग की भयावहता के सामने लोगों की कोशिशें नाकाम साबित हुईं।इस भीषण अग्निकांड में करीब एक दर्जन झोपड़ियां और करकट नुमा मकान जलकर पूरी तरह खाक हो गए। घरों में रखे कपड़े, नगद रुपये और रोजमर्रा के जरूरी सामान भी जल गए। घटना के बाद प्रभावित परिवारों के सामने रहने और खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है।फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों, नुकसान के आकलन और प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर इस अग्निकांड में प्रभावित परिवारों को कितनी राहत मिलती है और उनकी क्षति का आकलन कब तक पूरा होता है।
0
0
Report

Muzaffarpur के 19 छठ घाटों पर तैयारियां पूरी, CCTV से निगरानी और SDRF तैनाती

Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur नगर निगम क्षेत्र के 19 छठ घाटों की तैयारी अंतिम रूप ले रही है. परिवर्तन के चेंजिंग रूम से लेकर सेल्फी प्वाइंट तक बनाए गए हैं और पूरे घाट की CCTV से मॉनिटरिंग की जाएगी. अर्घ हेतु SDRF की तैनाती एक अति संवेदनशील घाट पर है. मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी कुमार गौरव और एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा घाटों की निगरानी कर रहे हैं. सिकंदरपुर के सीढ़ी घाट पर वॉच टावर बनाए गए हैं जिससे जवान घाटों की निगरानी करेंगे. घाटों पर CCTV लगा दी गई है, चेंजिंग रूम और सेल्फी प्वाइंट बनाये गए हैं, नदी किनारे पानी में बैरिकेडिंग की गई है ताकि अर्घ के दौरान किसी भी व्रती को परेशानी न हो.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top