273004
गोरखपुरः नव वर्ष के उपलक्ष्य पर पुलिस सतर्क, सीसीटीवी कैमरे से करेगी निगरानी
Gorakhpur, Uttar Pradesh:31 दिसंबर को गोरखपुर पुलिस नव वर्ष क पूर्व संध्या के उपलक्ष्य में पूरी तरह से सतर्क रहेगी। एसपी सिटी अभिनव कुमार त्यागी ने बताया कि नव वर्ष के उत्सव को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंध रहेगी। सीसीटीवी कैमरे के साथ निगरानी रखी जाएगी, ताकि कहीं भी कोई गड़बड़ी ना हो पाए। यातायात पुलिस को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है। जाम की स्थिति ना बन पाए, इसके लिए गाड़ियों को पार्किंग में खड़ा करने का निर्देश दिया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लेखपालों ने किया कार्य बहिष्कार
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले मे आज 8 सूत्रीय मांगो के समर्थन मे लेखपाल संघ के आह्वान पर प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन किया जा रहा है. इसी क्रम मे आज नौगढ़ तहसील परिसर मे लेखपालो ने अपनी 8 सूत्रीय मांगो के पूर्ण न होने के चलते धरना प्रदर्शन किया. साथ ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का बहिस्कार कर दिया।0
0
Report
भीलवाड़ा: अज्ञात युवक द्वारा एडवोकेट पर चाकू प्रहार, गिरफ्तारी की मांग के साथ प्रदर्शन
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा में एडवोकेट पर अज्ञात युवक द्वारा चाकू से हमला करने के मामले जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष उम्मेद सिंह राठौड़ के नेतृत्व में प्रोस्टेट की मांग करते हुए न्यायालय से रैली के रूप में जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक पहुंचे इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा जिला मुख्य कार्यालय के बाहर कर रखी बैरिकेटिंग को भी हटा दिया । जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा को एक ज्ञापन सौंपकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की । जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि तीन दिन की अंतराल में एडवोकेट पर हुए हमले के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन प्रदेश व्यापी किया जाएगा । राठौड़ ने कहा कि 1 अक्टूबर को एडवोकेट गोविंद माणिमिया अपने घर पर जा रहे थे इसी दौरान एक स्कूटी सवार उनके पास आता है और पुलिस कर्मी बनकर बात करता है और जेब तराशने के साथ ही चाकू से जान-leवा हमला कर दिया। जिसको लेकर एक वीडियो भी पुलिस के पास दे दिया है उसके बावजूद अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस की कार्य शैली पर सवालिया निशान खड़े कर रही हैं ।0
0
Report
कानपुर देहात में आवारा सांड के हमले से 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात में आवारा सांड के हमले में घायल 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत. अंबेडकर पार्क के सामने पीछे से आवारा सांड ने मारी टक्कर. टक्कर लगने से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल. ग्रामीणों ने पास के चिकित्सक के पास पहुंचाया, डॉक्टर ने मृत घोषित किया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम. गांव में आवारा सांड को लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल. पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को दी गई सूचना. ग्रामीणों ने आवारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग की. मंगलपुर थाना क्षेत्र के ररौंख गांव की घटना.0
0
Report
Advertisement
15 हजार रुपये विवाद हत्या: परिवार ने राम वन गमन मार्ग पर जाम
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में 15 हजार रुपये के लेनदेन के विवाद में युवक की हत्या के आरोप को लेकर परिजनों ने राम वन गमन मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के डकशरीरा ग्राम का राजू चार दिन पहले गुजरात के राजकोट से घर लौटा था और फिर लापता हो गया था। बाद में उसका शव सिराथू रेलवे लाइन के किनारे मिला। परिजनों ने सोनू नाम के युवक पर घर से बुलाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की। करीब एक घंटे तक हाईवे पर जाम रहा। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजनों ने जाम खोल दिया और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।0
0
Report
देवरिया जेल में मौत, ओपन-एंड-क्लोज पीटीसी पर सवाल
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया हवालात में मौत ओपन और क्लोज पीटीसी0
0
Report
कोसी बैराज के पास मोड़ पर फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित, नहर में गिरी; दोनों सुरक्षित
Ramanagara, Karnataka:कोसी बैराज के समीप मोड़ पर फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर सिंचाई नहर में गिर गयी. हादसे में कार में बैठे दो लोग सुरक्षित बाहर निकल आये. मोड़ पर चालक का नियंत्रण खो गया, जिससे कार नहर में गिर गयी. स्थानीय लोगों ने मौके पर दोनों व्यक्तियों को सुरक्षित निकाला. किसी को गंभीर चोट नहीं आई. पुलिस प्रशासन मौके पर पहुँचा और क्रेन की मदद से कार को नहर से बाहर निकाला गया.0
0
Report
Advertisement
शाहजहांपुर में कंबाइन हादसे से किसान की मौत, इंदलपुर में शोक
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में धान की कटाई के दौरान हादसा हो गया। जहां खेत में धान की कटाई के दौरान एक किसान कंबाइन मशीन की चपेट में आ गया। हादसे में किसान की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मामला बंडा थाना क्षेत्र के इंदलपुर गांव का है। 45 वर्षीय किसान महेंद्र कुमार, अपने खेत में कंबाइन मशीन से धान की फसल कटवा रहे थे। काम के दौरान वह मशीन के आगे आ गए और कंबाइन के अगले पहिए के नीचे बुरी तरह दब गए। हादसा होते ही मौके पर चीख-pukar मच गई। आनन-फानन में परिजन और ग्रामीण उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने महेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई किसान की मौत से बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इंदलपुर गांव में शोक का माहौल है।0
0
Report
नीतीश ने NDA का बड़ा दांव बनाते हुए नीरज कुमार को JD(U) प्रत्याशी घोषित किया
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग नीरज कुमार और अनंत सिंह विवाद के बीच जेडीयू के पटना स्नातक के प्रत्याशी नीरज कुमार पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने पहुंचे。 नीतीश कुमार ने नीरज कुमार को जेडीयू का समर्थन पत्र दिया。 नीरज कुमार को पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव 2026 के लिए NDA समर्थित उम्मीदवार के रूप में जनता दल (यू०) के उम्मीदवार होने का प्रपत्र प्रदान किया गया।0
0
Report
वैशाली: पति ने पत्नी की गला काटकर हत्या के बाद चाची पर हमला, आरोपी गिरफ्तार
Hajipur, Bihar:बड़ी खबर वैशाली से आ रही है जहाँ एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी उसके बाद घर के बाहर सो रही अपनी चाची पर भी धारदार हथियार से वार कर दिया जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गई जिसे प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के हरिवंशपुर बांथू गांव की है। हालांकiा बताया जा रहा है कि आरोपी पति दिलीप मांझी थोड़ा मानसिक रूप से कमजोर है। घटना के बारे में आरोपी की बहन ने बताया कि घर में रात को खाना खाने के बाद भाई अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सोने चला गया था लेकिन रात को ही अचानक दिलीप मांझी ने अपनी पत्नी चांदनी देवी का गला रेत दिया और जब खून के छींटे बेटे के ऊपर पड़े तब उसकी नींद खुली लेकिन आरोपी पिता ने बेटे को भी डरा दिया। इसके बाद वह कमरे से बाहर निकला और सो रही अपनी चाची धनमन्ती देवी पर धारदार हथियार से कई वार कर दिया। इतने से भी जब उसका मन नहीं भरा तब उसने अपने पिता पर हमला करने का प्रयास किया लेकिन उसके पिता ने दरवाजा नहीं खोला और शोर मचाना शुरू कर दिया जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हालाँकि सुबह में लोगों ने उसे पकड़ लिया। इधर घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है और गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।0
0
Report
Advertisement
जेडीए की बुलडोजर कार्रवाई: अवैध विला- कॉलोनियाँ सहित तीन जोन ध्वस्त
Jaipur, Rajasthan:जयपुर जयपुर विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन शाखा ने अवैध निर्माण और बिना अनुमति विकसित की गई कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग जोन में बुलडोजर चलाया। कार्रवाई के दौरान 6 अवैध विला सहित दो अवैध कॉलोनियों में बने निर्माणों को ध्वस्त किया गया。 JDA के DIG आनंद शर्मा के निर्देश पर प्रवर्तन शाखा की टीमों ने यह कार्रवाई की। जोन-B अखपुरा क्षेत्र स्थित लक्ष्मी नगर में अवैध रूप से बनाए गए 6 विला को कार्रवाई के दौरान पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार इन विला का निर्माण नियमानुसार स्वीकृति के बिना किया गया था। जोन-13 में भी अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गई। यहां शिव विहार सहित एक अन्य स्थान पर विकसित की गई अवैध कॉलोनी के खिलाफ JDA की टीम ने बुलडोजर कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से किए गए निर्माण और विकास कार्यों को हटाया गया。 JDA प्रवर्तन शाखा की ओर से लगातार अवैध निर्माण और अनधिकृत कॉलोनियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है। DIG आनंद शर्मा का कहना है कि प्राधिकरण की अनुमति और निर्धारित नियमों के विपरीत किए गए निर्माण के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी。 DIG आनंद शर्मा ने बताय़ा कि अवैध निर्माण के मामलों में प्राधिकरण की ओर से सख्ती बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन कर किए गए निर्माणों को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
बांदा कॉलेज के बाहर दिवसीय सत्याग्रह, पांच मांगे पूरी न होने पर बड़ा प्रदर्शन
Banda, Uttar Pradesh:बांदा में पंडित जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज के बाहर गेट पर बैठकर छात्रों ने एक दिवसीय सत्याग्रह किया है। छात्राओं की पांच सूत्रीय मांगों को लेकर उनका प्रदर्शन चल रहा है। छात्रों का कहना है कि हमारे महाविद्यालय में घोर अनियमितताएं चल रही हैं। वर्तमान के प्राचार्य को अभी तक कॉलेज के अंदर आवास नहीं मिला है जबकि रिटायर हो चुके प्राचार्य अभी तक आवास में कब्जा किए हुए हैं। छात्रों ने मांग की है कि कॉलेज में छात्राओं के लिए छात्रावास है लेकिन छात्रों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है इसलिए जल्द से जल्द छात्रावास बनाया जाए। खेल के मैदान की बाउंड्री वॉल बनाई जाए ताकि सुरक्षा मिल सके। इतना ही नहीं दुर्घटना से बचने के लिए छात्रों का कहना है कि महाविद्यालय के दोनों साइड ब्रेकर बनवाए जाएं। साथी महाविद्यालय में डिजिटल लाइब्रेरी बनवाने की भी मांग है। एक दिवसीय सांकेतिक सत्याग्रह करके छात्रों ने कहा है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी जातीं तो आगे और बड़ा प्रदर्शन होगा। वही प्रदर्शन के समर्थन में बांदा जिले के सफाई भी पहुंचे हैं।0
0
Report
चकाई में बना एथेनॉल प्लांट: CM सम्राट चौधरी के मुताबिक 2027 तक शुरू होगा
Jamui, Bihar:जमुई के चकाई में एथेनॉल प्लांट के निरीक्षण के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार उद्योग के क्षेत्र में कैसे आगे बढ़े, इसकी कल्पना को आगे बढ़ाना है। इसको लेकर आज हम लोग चकाई आए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां पर जमीन उपलब्ध हो सके और एथेनॉल इंडिया का सबसे बिगेस्ट प्लांट लग रहा है। हम लोग यहां पर घूमकर देखें। जैसा बताया गया है कि मार्च 2027 तक यह प्लांट चालू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि स्किल के क्षेत्र में जमुई आगे बढ़े, इसकी कल्पना को आगे बढ़ाते हुए लगातार पदाधिकारी के द्वारा जमीन का निरीक्षण करने, यहां पर समुचित व्यवस्था हो। जमुई के चकाई दुनिया के मानचित्र पर आगे दिखे, इसकी कल्पना हम लोग करते हैं।0
0
Report
Advertisement
बी.एस.पी. ने जेन-जी के नेतृत्व में युवाओं को टिकट देने का वादा किया
Noida, Uttar Pradesh:Mayawati 1. वैसे तो बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) द्वारा पूरे देश भर में व ख़ासकर उत्तर प्रदेश में युवाओं को तरजीह देने की नीति के तहत जेन-जी को लगभग पचास प्रतिशत तक पार्टी संगठन में भागीदारी सुनिश्चित करने की प्रक्रिया काफी लम्बे समय से जारी है, किन्तु अब यूपी, उत्तराखण्ड एवं पंजाब विधानसभा आमचुनाव आदि में भी सर्वसमाज के कर्मठ व युवा प्रतिभाओं को पार्टी उम्मीदवार बनने में प्राथमिकता देने के निर्देश पर भी अमल जारी है, ताकि नई पीढ़ी के ज़रिये देश में आपेक्षित अम्बेडकरवादी राजनीति एवं संवैधानिक मूल्यों का तेज़ी से विकास हो सके। --और भारतीय संविधान का मानवतावादी, समतामूलक व सेक्युलर उद्देश्य ज़मीन पर लागू हो सके और सभी लोग सही से फल-फूल सकें, जैसाकि यूपी में बी.एस.पी. की चार बार रही सरकारों में क़ानून द्वारा क़ानoon के आयरन लेडी राज के साथ ही जनहित, जनकल्याण एवं विकास आदि के मामलों में बेहतरीन सरकार होना साबित रहा है। 2. इस क्रम में, सड़क, बिजली पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य सम्बंधी लोगों की अहम ज़रूरतों के साथ ही सरकारी नौकरी, रोज़गार, स्कूल, अस्पताल, शहरी व ग्रामीण विकास आदि के साथ ही ’जेन-जी’ व ’जेन-अल्फा’ की भी बुनियादी ज़रूरतों पर मज़बूत इच्छाशक्ति के साथ कार्य किया गया और जिस क्रम में अनेकों स्कूल, कालेज, यूनिवर्सिटी, छात्रावास, ट्रेनिंग सेन्टर व पार्क आदि की स्थापना की गयी और इन प्रयासों के कारण लोगों का मजबूरी का पलायन होना भी काफी रूका हैै, जिससे कोई इंकार नहीं कर सकता है, किन्तु विरोधी पार्टियों के घोर जातिवादी रवैयों के कारण बी.एस.पी. की सरकार सन 2012 में पाँचवी बार यहाँ सत्ता में नहीं आ सकी, जिसका पछतावा सर्वसमाज के लोगों को अभी तक भी है, क्योंकि बी.एस.पी. सरकार के जाने के बाद से यहाँ पूरे प्रदेश में क़ानून द्वारा क़ानून का राज कायम नहीं होने से लोगों का जीवन दुखी ही नहीं बल्कि काफी त्रस्त भी बना हुआ है तथा विकास का सरकारी ढिंढोरा लोगों का पेट भी सही से नहीं भर पा रहा है। 3. ऐसे में पार्टी के लोगों को फिर से यह कहना है कि वे बी.एस.पी. का उम्मीदवार चुनते समय सर्वसमाज के अच्छे लोगों को ही चुनें तथा युवा वर्ग को भी प्राथमिकता दें जिसमें महिला व पुरुष दोनों होने चाहिये, तो यह उचित होगा। 4. इसके साथ ही, यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि बी.एस.पी. द्वारा परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान के जिस कारवाँ को लगातार मज़बूत करने व आगे बढ़ाकर सत्ता की मास्टर चाबी प्राप्त करके ’अपना उद्धार स्वंय करने योग्य’ बनाने के मिशन की बात है तो इसकी सफलता हेतु किसी का भी रोड़ा बनना मुझे कतई भी स्वीकार नहीं है अर्थात मुझे केवल अपने ’बहुजन समाज परिवार’ के हित, कल्याण व उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करने की ही रात-दिन चिन्ता रहती है, अपने किसी भी सगे भाई-बहन व उनके परिवार के युवा सदस्यों, तथा नज़दीकी रिश्ते-नातों आदि को भी मान्यवर श्री कांशीराम जी की तरह मैंने भी, उन्हें party के कार्यों तक सीमित करके उन्हें सांसदी, विधायकी, मंत्री पद व अन्य किसी भी राजनैतिक लाभ आदि के पदों से हमेशा दूर रखा है। 5. इतना ही नहीं बल्कि मेरे अविवाहित होने के नाते मुझे मजबूरी में, अपने सभी सगे भाई-बहनों में से किसी एक को और अन्ततः सबसे छोटे भाई श्री आनन्द कुमार को अपने साथ रखने की भी ज़रूरत पड़ी है जो यह मेरी देखभाल करने के साथ-साथ मेरी पूरी निगरानी में पार्टी की अहम ज़िम्मेदारियों को भी काफी लम्बे समय से निभा रहे हैं, लेकिन इसका लाभ अब उनके परिवार के लोग भी उठायें तो यह पार्टी व मूवमेन्ट के हित में सही नहीं होगा। 6. इसीलिए आज मेरा अन्तिम यही फैसला व प्रतिज्ञा भी है कि इसके एवज में, अब इनके ख़ासकर किसी भी बेटे को बी.एस.पी. में किसी भी छोटे-बड़े पद पर बने रहकर राजनीति करने का मौका नहीं दिया जायेगा। यदि आगे चलकर मेरे साथ रहते हुये श्री आनन्द कुमार को मेरी मदद के लिए किसी और सदस्य की भी ज़रूरत पड़ती है तो फिर वह वर्तमान राजनैतिक हालात में केवल अपनी इकलौती बेटी कुमारी दीपिका आनन्द को, जो इस समय वकालत की पढ़ाई कर रही है, उसे आगे चलकर उसकी मदद ले सकते हैं और फिर उसकी ईमानदारी, वफादारी व कार्य क्षमता आदि को देखकर पार्टी में उसे ज़रूरतानुसार अपनी ख़ुद की ज़िम्मेवारी भी सौंप सकते हैं। लेकिन वे अपने दोनों बेटों को व आगे चलकर उनके युवा बच्चो में से किसी को भी अपनी यह ज़िम्मेवारी नहीं सौपेंगे। साथ ही, यह भी कहना है कि अपनी बेटी के तैयार नहीं होने पर फिर वे पार्टी की आम सहमति से केवल पार्टी के दलित वर्ग में से ही अन्य किसी मिशनरी कार्यकर्ता को भी अपनी यह ज़िम्मेवारी सौंप सकते हैं अर्थात् अपने किसी भी बेटे को व उनके बच्चों के बड़े होने पर उन्हें भी यह ज़िम्मेवारी नहीं सौंपेंगे। यही वर्तमान में समय की जरुरत है व पार्टी के हित में भी है। 7. ताकि मान्यवर श्री कांशीराम जी जिस प्रकार से ’परिवारवाद’ आदि के विरुद्ध कायम रहे, उनकी शिष्या होने के नाते मैं भी उसी प्रकार से पूरी तरह डटी हूँ , और जैसाकि मैंने काफी कुछ इस पर अमल करके भी दिखाया है और यदि मैं लड़की नहीं होती, तो मैं फिर मान्यवर श्री कांशीराम जी की तरह ही अपने भाई-बहिनों आदि में से किसी को भी अपने साथ नहीं रखती। लेकिन मैं लड़की होने की वजह से अपनी सुरक्षा सम्बन्धी, हर परेशानी से मुक्त होकर व पूरे मान-सम्मान के साथ पार्टी में आगे बढ़ती रहूँ तभी मुझे अपने सबसे छोटे भाई श्री आनन्द कुमार को मजबूरी में अपने साथ रखना पड़ा है। और अब इनके बच्चों के बड़े व शादीशुदा होने पर काफी कुछ मुझे भी झेलना पड़ रहा है, लेकिन फिर भी मैं किसी के भी मोह आदि के चक्कर में ना पड़कर पार्टी को कोई भी नुकसान नहीं पहुचने दूँगी। 8. इसी प्रकार पार्टी संगठन में व आगे सरकार बनने पर भी, चाहे वह कोई भी हो, केवल सम्बन्धित उसी एक व्यक्ति को ही मौक़ा दिया जायेगा, लेकिन उसकी आड़ में उसके परिवार के अन्य किसी भी सदस्य को कोई भी लाभ आदि नहीं दिया जायेगा, ताकि बी.एस.पी. अब आगे परिवारवाद से मुक्त रहे तथा सर्वसमाज में से ज़्यादा से ज़्यादा लोग ’सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति’ आन्दोलन के सहभागी बन सकें, जो कि अम्बेडकरवादी राजनीति के लिये बहुत ज़रूरी है। 9. अन्त में यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया आदि में यह भी प्रचारित किया जा रहा है कि अनुशासनहीनता अपनाने व पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने आदि के कारण बी.एस.पी से निष्कासित लोगों को वापस लिया जायेगा, यह पूरी तरह से ग़लत एवं मिथ्या प्रचार है यानी कि यह फेक न्यूज़ है अर्थात ऐसे लोगों को बी.एस.पी में कतई भी वापस नहीं लियाा जायेगा。0
0
Report
श्रीरामपुर में अपराधियों के खिलाफ आमरण उपोषण जारी, विधायक ओगले ने कार्रवाई की मांग
Shirdi, Maharashtra:अहिल्यानगर जिल्ह्यातील श्रीरामपूर शहरात गेल्या काही महिन्यांपासून गुन्हेगारांनी उच्छाद मांडला आहे.. दोन महिन्यापुर्वी आकाश दुबय्या या तरूणाची हत्या झाल्यानंतर नागरीक आक्रमक झाले आहेत.. पोलीस कारवाई करण्याचं केवळ आश्वासन देत असल्याने पुन्हा एकदा श्रीरामपूरचे आमदार हेमंत ओगले यांच्यासह नागरीकांनी आमरण उपोषण सुरू केले आहे.. बेग टोळीशी संबधीत गुन्हेगारांवर मोक्का अंतर्गत कारवाई करावी हि मागणी करत हे आमरण उपोषण शुरू आहे....0
0
Report
मंडला में 51 फीट महाकाली प्रतिमा दुर्गोत्सव को देगी नई पहचान
Mandla, Madhya Pradesh:51 फीट ऊंची महाकाली की प्रतिमा जिले में पहली बार स्थापित होगी इतनी ऊंचाई प्रतिमा स्थापना 3 माह से जांरी प्रतिमा निर्माण दुर्गोत्सव की तैयारियों में जुटे ग्रामीण मंडला में दुर्गोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं... इस बार जिले का दुर्गोत्सव बेहद खास होने जा रहा है। मंडला में पहली बार मां काली की 51 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जा रही है। पिछले तीन महीने से चल रही तैयारियों को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है। मनेरी के भवेरा गांव में बन रही इस विशाल प्रतिमा को देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह है। मंडला के भवेरा गांव के लोकल जानकारी में यह बताई जा रही है कि 51 फीट ऊंची महाकाली की प्रतिमा मंडला जिले में अपने आप में खास आकर्षण का केंद्र बनने वाली है। अब सभी की निगाहें 11 अक्टूबर पर टिकी हैं... जब विधि-विधान के साथ मां काली की भव्य प्रतिमा की स्थापना होगी। आस्था, भव्यता और तीन महीने की मेहनत के बाद तैयार हो रही मां काली की प्रतिमा को लेकर ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा है। गांव में उत्सव का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग आयोजन से जुड़ रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
