टिकरिया बलापार क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के दो पहिया वाहनों को पेट्रोल दिया जा रहा है। डीएम ने पंप मालिकों को सख्त हिदायत दी है कि बिना हेलमेट पहने आये हुए दो पहिया वाहन चालकों को पेट्रोल ना दिया जाए।
![blurImage](https://images2.pinewz.com/images/1738938602317626.jpg)
गोरखपुरः बिना हेलमेट लगाए बाइक सवार को दिया जा रहा पेट्रोल
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पुलिस ने दंगा नियंत्रण का व्यापक पूर्वाभ्यास किया, जिसमें करीब 200 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर सोनम सिंह के पर्यवेक्षण में रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में दंगा नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस ने दंगा नियंत्रण का व्यापक पूर्वाभ्यास किया जिसमें करीब 200 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
बांगरमऊ के नानामऊ रोड निवासी 24 वर्षीय साहिल पुत्र हारून अपने रिशेतदार शकील के साथ बाइक लेकर रोटी लेने होटल पर जा रहा था। जैसे ही बाइक नानामऊ तिराहे पर पहुंची तभी बिल्हौर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें साहिल घायल हो गया। आसपास के लोगो ने बांगरमऊ के सीएससी में उसे लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक पर बैठा शकील को मामूली चोट आई हैं। मृतक दो भाईयों में छोटा था। मौत से बड़ा भाई अनीस समेत अन्य परिजन रो रोकर बेहाल हैं। मृतक की एक सप्ताह पहले ही शादी हुई थी।
मौरावां थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पिकअप ने युवक को रौंद दिया। मृतक युवक की पहचान उमेर खेड़ा गांव निवासी राम भजन के रूप में हुई है। वह सूरत में नौकरी करता था। सोमवार को ही अपने गांव लौटा था।
महाकुंभ के सेक्टर 18 में शंकराचार्य मार्ग के पास हरिहरानंद टेंट में आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की खबर सामने आई है। मौके पर फायर ब्रिगेड के दर्जनों गाड़ियां पहुंची और कुछ देर में ही आग पर काबू पा लिया गया। घटना आज सुबह 10 बजे की है जब अचानक हरिहरानंद टेंट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी।
प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कृष्ण करूणेश के निर्देश पर निवर्तमान उप जिलाधिकारी खजनी कुंवर सचिन कुमार सिंह को जिले की सदर तहसील का उप जिलाधिकारी बनाया गया। वहीं गोला तहसील में कार्यरत रहे उप जिलाधिकारी राजेश प्रताप सिंह को खजनी तहसील का उप जिलाधिकारी बनाया गया। खजनी तहसील मुख्यालय में पहुंचे उप जिलाधिकारी राजेश प्रताप सिंह पदभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने तहसील के अपने अधिनस्थ कर्मचारियों से औपचारिक मुलाकात की क्षेत्रीय जनों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के निर्बाध क्रियान्वयन और पीड़ितों को त्वरित और निष्पक्ष न्याय का भरोसा दिलाया। कार्यभार संभाले जाने पर दर्जनों की संख्या में क्षेत्र के और तहसील के अधिवक्ताओं, गणमान्यजनों, ग्रामप्रधानों और अधिकारियों ने प्रसन्नता जताई।
थाना सीपरी बाजार पुलिस ने अयोध्यापुरी इलाके में छापा मार कर देह व्यापार अड्डा का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 7 महिलाएं और दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
कोसी कला क्षेत्र बठेंन गेट चौराहे के पास एक तेज रफ्तार कार ने तीन साल के मासूम को रौंद दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घायल बच्चे आदर्श खंडेलवाल को सिटी हॉस्पिटल सिम्स में भर्ती कराया गया। डॉक्टर बच्चे की हालत को नाजुक बता रहे हैं।
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के राणानगर में बीते 2 फरवरी को तिलकोत्सव के दौरान भाजपा नेता के रिश्तेदार उमाशंकर सिंह द्वारा फायरिंग का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल होने के बाद चौकी प्रभारी कमलेश दुबे की तहरीर पर उमाशंकर सिंह पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
सिकंदरा तहसील क्षेत्र के फिरोजापुर गांव के पास अज्ञात चोरों ने देर रात बिजली विभाग को बड़ा झटका दिया। चोरों ने 33 केवी लाइन के करीब 16 खंबे के तार काट लिए। करीब 12 खंबे तोड़कर धराशाई कर दिए। विद्युत की सप्लाई लगभग 100 गांव को जोड़ती है। शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे जानकारी होने पर मौके पर अवर अभियंता पहुंचे। फिलहाल चोरी की घटना से बिजली विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। अवर अभियंता ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
दियूरिया कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर रतनपुर गांव में एक छप्पर में आग लग गई और तेज हवाओं के चलते आग ने कई घरों को खाक कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। गांव के रहने वाले रामदास ने बताया कि गांव के घूरे से आग लगी थी।