icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273001
ZAZakir AliFollow5 Feb 2025, 08:52 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कान्हा टाइगर रिजर्व में फिर बाघ की मौत, फोरेंसिक जांच से कारण सामने आएगा

Mandla, Madhya Pradesh:कान्हा टाइगर रिजर्व में फिर एक बाघ की मौत । बीते 1 सप्ताह दूसरे बाघ की मौत । लगातार हो रही बाघों की मौतें प्रबंधन पर खड़े कर रही सवाल । बाघों की मौत पर जवाब देने से बच रहा प्रबंधन । मुक्की के वन्य प्राणी उपचार केंद्र में जिंदगी और मौत से जूझ रही एक मादा बाघ शावक ने आखिरकार दम तोड़ दिया। करीब डेढ़ महीने से विशेषज्ञों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा था, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। अब मौत की असली वजह फोरेंसिक और पैथोलॉजिकल जांच के बाद ही सामने आएगी। परंतु बड़ा सवाल ये है कि यंहा लगातार बाघों की मौतें क्यों हो रही है । हाल ही 28 सितंबर को भी पार्क में एक बाघ की मौत हुई थी । पोस्टमार्टम के दौरान शरीर के जरूरी अंग और जैविक नमूने सुरक्षित किए गए हैं, जिन्हें फोरेंसिक और पैथोलॉजिकल जांच के लिए जबलपुर की प्रयोगशाला भेजा गया है। अब जांच रिपोर्ट का इंतजार है, जिसके बाद ही बाघ की मौत के वास्तविक कारणों पर तस्वीर साफ होगी। फिलहाल मृत बाघ का प्रोटोकॉल के अनुसार अंतिम संस्कार कर दिया गया है । कान्हा में लगातार बाघों की मौत को लेकर उठते सवालों के बीच इस मौत ने भी कई सवाल छोड़ दिए हैं। फिलहाल विभाग की निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, रिपोर्ट बताएगी कि कमजोर होकर दम तोड़ने वाली इस मादा बाघ की मौत के पीछे आखिर असली वजह क्या थी।
0
0
Report

कांग्रेस के नेता छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र बचाओ कार्यक्रम में मोदी-ज्ञानेश पर निशाना

Kurustikur, Chhattisgarh:आज कांकेर मे कांग्रेस द्वारा वोट बचाओ देश बचाओ लोकतंत्र सप्ताह मार्च कार्यक्रम मे नव नियुक्त कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी सुकदेव भगत, चरण दास महंत, भूपेश बघेल पधारे। इन कांग्रेस के नेताओं का जगह जगह जमकर कांग्रेसियों ने स्वागत किया। कांकेर के ऊपर निचे रोड पर सुकदेव भगत को फूलों से तौला गया। मार्च के बाद कांकेर के पुराना बस स्टैंड मे आमसभा का आयोजन किया गया जहाँ कांग्रेस के नेताओं को सुनने बड़ी संख्या मे लोग पहुंचे थे। आम सभा मे कांग्रेस के नेताओं ने जमकर भाजपा को, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को जमकर कोसा। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को दीमक की तरह मोदी जी के संरक्षण में ज्ञानेश कुमार खोखला कर रहे हैं। विरोधियों की बातों को एक टूल्स बनाकर दबाया जा रहा है। सत्ता में जो है उनसे सवाल नहीं किया जाएगा तो किस से किया जाएगा। सत्ता अपना जवाब नहीं देता है तो लोकतंत्र कमजोर तो होगा ही। वही छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपदेश भूपेश बघेल ने कहा कि वोट चोरी दो प्रकार से किया जा रहा है एक evm से और दूसरा एस आई आर के माध्यम से। हरियाणा और महाराष्ट्र में सरकार evm के माध्यम से बनाई और बंगाल और बिहार में एस आई आर के माध्यम से वोट चोरी की गई। पूरी जिम्मेदारी निर्वाचन आयोग की है जिसे पूरी तरह से निभाया नहीं जा रहा है। आम सभा के बाद कलेक्टॉरेट रोड पर स्थित भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा पर कांग्रेस नेताओं ने माल्यार्पण किया। इसलिए इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती सुरक्षा की दृष्टिकोण से की गई थी। बाइट - सुखदेव भगत - प्रभारी छत्तीसगढ़ कांग्रेस बाईट - भूपेश बघेल - पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़
0
0
Report

बिहार के कल्याण पदाधिकारियों ने 7 सूत्री मांगों के लिए एक दिवसीय धरना किया

Patna, Bihar:बिहार के कल्याण पदाधिकारी बैठे एक दिवसीय धरना पर बिहार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण पदाधिकारी 7 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। बिहार के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण पदाधिकारी संघ का कहना है पूरे बिहार में 433 पदाधिकारी कार्यरत हैं बिहार के विभिन प्रखंड में जिसमें 388 पदाधिकारी पर सरकार ने कार्रवाई की है छोटी - छोटी समस्याओं को लेकर। दूसरी तरफ हम पदाधिकारी को सरकार ने ना गाड़ी दी है ना ऑफिस है, ना ही कोई सहयोगी है हम लोगों को काम करने में बहुत समस्याएं होती हैं काम करने में।
0
0
Report
Advertisement

मुजफ्फरपुर में विकसित भारत संकल्प सभा के तहत सेवा ज्योति यात्रा का मशाल जुलूस

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के मरीन ड्राइव स्थित कम्युनिटी हॉल में आज 'विकसित भारत संकल्प सभा' एवं 'सेवा ज्योति यात्रा' का गरिमामय आयोजन किया गया. इसमें राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह जिला के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल शामिल हुए, जहाँ वे भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का संबोधन सुना. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री श्री दिलीप जायसवाल सहित संगठन के कई वरिष्ठ नेता मुख्य रूप से उपस्थित रहे. सभा को संबोधित करते हुए बिहार सरकार मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की निष्काम सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की यात्रा हर भारतीय नागरिक के लिए अत्यंत प्रेरणादायी है. उन्होंने कहा कि 'सेवा ज्योति यात्रा' के माध्यम से जनभागीदारी के इस पावन संकल्प को घर-घर तक पहुँचाने का यह प्रयास विकसित भारत के निर्माण को एक नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा. कार्यक्रम के बाद भव्य मशाल जुलूस भी निकाला गया है और सेवा और समर्पण का संदेश के साथ निकाला गया विशाल मशाल जुलूस मरीन ड्राइव से प्रारंभ होकर जिलाधिकारी (DM) आवास के आगे स्थित चौक तक पहुँची, जहाँ इस जुलूस का समापन हुआ. उसके बाद इस ऐतिहासिक अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने सर्वसम्मति से उस चौक का नाम 'सेवा ज्योति चौक' रखा और वहाँ मशाल को स्थापित किया. मीडिया को संबोधित करते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 140 करोड़ जनता को संदेश दिया कि हम किसी भी परिस्थिति में 2047 के पहले भारत को विकसित देश बनाएंगे और भारत को पूरे दुनिया के सामने चाहे वह टेक्नोलॉजी हो चाहे वह हमारा संस्कार हो, जो स्वामी विवेकानंद का संदेश था कि पूरे दुनिया में हम विश्व गुरु बनेंगे उस संदेश को हम आगे बढ़ाएंगे.
0
0
Report

बलरामपुर में वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च: आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Balrampur, Uttar Pradesh:वोट बचाओ देश बचाओ मार्च में बलरामपुर कांग्रेस का प्रदर्शन, Haupt चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग बलरामपुर जनपद में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से ‘वोट बचाओ देश बचाओ मार्च’ निकाला गया। जिला अध्यक्ष शिवलाल कोरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता अंबेडकर तिराहे पर जुटे। यहां से मार्च वीर विनय चौराहे होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की。 प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता ‘‘लोकतंत्र के हत्यारे ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’’ के नारे लगाते रहे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ भी नारेबाजी की गई। जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना देकर चुनाव व्यवस्था और मतदाता सूची को लेकर सवाल उठाए। जिला अध्यक्ष शिवलाल कोरी ने कहा कि देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है और संवैधानिक संस्थाओं पर सत्ता का दबाव है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त निष्पक्ष चुनाव कराने में विफल रहे हैं। कांग्रेस उनके इस्तीफे की मांग करती है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र और पारदर्शी चुनाव व्यवस्था बहाल होने तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदेश महासचिव और पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने कहा कि लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काटकर उन्हें मताधिकार से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी गरीबों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और छात्रों के वोट के अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं। यह लड़ाई संविधान और देश की विविधता को बचाने की भी है。 एआईसीसी सदस्य और पूर्व ब्लॉक प्रमुख राज बहादुर यादव ने कहा कि जनता अपने सबसे बड़े लोकतांत्रिक अधिकार वोट की ताकत को बचाने के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर है। उन्होंने आरोप लगाया कि संवैधानिक संस्थाओं का राजनीतिकरण कर जनता की आवाज दबाई जा रही है。 पूर्व जिला अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर भाजपा के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने महाराष्ट्र, हरियाणा, बंगाल और बिहार के चुनावों का जिक्र करते हुए चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पिछले दो वर्षों से वोट चोरी की बात उठा रहे हैं। उन्होंने बंगाल में 37 लाख वोटरों को होल्ड पर रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि कोर्ट से वोट डालने की अनुमति मिलने तक चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में आ चुका था。 प्रत प्रदर्शन में विनय मिश्रा, अवधेश पाल सिंह, डॉ. इश्तियाक अहमद खान, उमाशंकर तिवारी, राम बहादुर दुबे, केदार पांडेय, दिलशाद खान, सुशील शुक्ला, डॉ. खली उल्लाह, राजेश पांडेय, अखिलेश मिश्रा, आसिफ खान, विजय उपाध्याय, अफरोज खान, इबरार खान और मीडिया प्रभारी बृजेश चौहान समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत गाया और प्रदर्शन का शांतिपूर्ण समापन किया。 बयान - पूर्व जिलाअध्यक्ष अनुज सिंह
0
0
Report
Advertisement

शाकुंभरी देवी मेले की सुरक्षा: तीन कंट्रोल रूम, अस्थायी थाना और CCTV का बड़ा इंतजाम

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। आगामी 11 अक्टूबर से माता शाकुंभरी देवी मंदिर परिसर में लगने वाले मेلے की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन की अध्यक्षता में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद अधिकारियों ने मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि मेले में पुलिस अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य विभागों के कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे। मेले को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं 9 अक्टूबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र की CCTV कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए तीन कंट्रोल रूम बनाए गए हैं और एक अस्थायी थाना स्थापित किया गया है। मंदिर परिसर में पानी आने की समस्या के समाधान के लिए विशेष प्लान तैयार किया गया है। इसके साथ ही आपदा से संबंधित कोई भी सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई के लिए QRT टीम गठित की गई है। डीएम ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को प्राथमिकता देते हुए भीड़ नियंत्रण, यातायात, पार्किंग, बैरिकेडिंग, पेयजल समेत सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूरा कराया जा रहा है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार समन्वय बनाकर मेले की व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे, ताकि मेला शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा सके।
0
0
Report
Advertisement

पटना के गोवा सिटी प्रोजेक्ट पूजा पर 25% डिस्काउंट, शानदार मौका

Patna, Bihar:पटना में पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन के खास प्रोजेक्ट गोवा सिटी पूजा के मौके पर 25 फीसदी डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है. पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी संजीव श्रीवास्तव के अनुसार यह प्रोजेक्ट पूरी तरह फर्निश करके दिया जा रहा है; फ्लैट्स सिर्फ घर नहीं, अंदर सभी सुविधाएं और इंटीरियर के साथ उपलब्ध होंगे. दिसंबर 2026 से फ्लैट्स रेडी टू मूव होंगे और कुल 84 लक्जरी फ्लैट्स सामान्य कीमत पर 25 फीसदी डिस्काउंट पर मिल रहे हैं. परियोजना में स्विमिंग पूल, वाटर फाउंटेन, किड्स प्ले एरिया, ओपन जिम, मॉड्यूलर किचेन, मॉड्यूलर बाथरूम, ऑटोमैटिक लिफ्ट, वीडियो कॉलिंग डोर, कार पार्किंग, और पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरे हैं; फ्लैट्स के अंदर पूर्ण फर्निश के साथ उपलब्ध हैं. गोवा सिटी शगुना मोड से डेढ़ किलोमीटर दूर प्राइम लोकेशन पर स्थित है.
0
0
Report
Advertisement

सचिन पायलट बोले– पंचायत चुनावों में कांग्रेस रिकॉर्ड बहुमत बनाएगी

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर, राजस्थान : कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, \"प्रदेश में जो हाल हैं, वो देश से अलग नहीं हैं। कल हमने बहुत विचलित करने वाली तस्वीरें देखीं। इस देश में जिस संस्था को हमारे लोकतंत्र को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी दी गई है, उस संस्था के मुखिया को लेकर ये सरेआम स्थापित हो चुका है कि उन्होंने गैर-संवैधानिक तरीके से SIR किया। अपने ही निर्वाचन आयोग के सदस्यों की अवहेलना करते हुए कानून बनाए। उसके खिलाफ जब पूरा विपक्ष सड़कों पर उतरा और जिस प्रकार का व्यवहार नेता प्रतिपक्ष के साथ किया गया, मुझे नहीं लगता पहले कभी किया गया होगा... ये निंदनीय है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने केवल सड़कों पर आकर इतना कहा कि वे मुख्य निर्वाचन आयुक्त से मिलना चाहते हैं। सांसदों को बसों में भरकर पुलिस थाने भेजा गया और आज उनके खिलाफ FIR की गई है…" उन्होंने आगे कहा, \"...हम चुनाव आयोग से सवाल पूछते हैं और जवाब भाजपा के प्रवक्ता जवाब देते हैं। मुझे कहने में कोई संकोच नहीं है कि राजस्थान में जो नगर निकाय के चुनाव हुए हैं, उनमें भाजपा जीतकर भी हार गई और हम हार कर भी जीते हैं क्योंकि हमारा मत प्रतिशत ज्यादा है... आने वाले पंचायत चुनाव में हम लोग प्रचंड बहुमत लेकर इस बार रिकॉर्ड बनाएंगे...पूरी पार्टी ने निर्णय लिया है कि हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे... अच्छे परिणाम आएंगे। देश देख रहा है कि भाजपा ने ठान लिया है कि किसी न किसी तरह से उन्हें सत्ता में काबिज रहना है...ऐसा पहले किसी सरकार ने नहीं किया... पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी को एकतरफा जीत मिलेगी..."
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top