Back
Gorakhpur273409blurImage

Gorakhpur अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वयंसेवक विद्यार्थियों ने जागरूकता निकाली रैली

ArdhchandradhariTripathi
Mar 08, 2025 18:22:57
Parouli, Uttar Pradesh

वीर बहादुर सिंह पी.जी.कॉलेज हरनहीं महुरांव में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में रैली निकाल कर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए स्थानीय लोगों को जागरूक किया। संस्था की प्रबंधक एवं ब्लाक प्रमुख खजनी अंशु सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस दुनियां की सभी महिलाओं के लिए सामाजिक जागरूकता बढ़ाने एवं साहसिक कार्यों के लिए महिलाओं को समान अवसर प्रदान करन का सशक्त माध्यम है।उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा प्रणालियों, सार्वजनिक सेवाओं में महिलाओं की सहभागिता आवश्यक है।रैली महाविद्यालय से चलकर के हरनहीं चौराहा, महुरांव,कैथवलियां एकमा गांव में जन जागरूकता अभियान चलाया रैली में छात्राओं ने 'शिक्षित नारी शिक्षित समाज तभी होगा राष्ट्र का विकास' जैसे नारे लगाए।

0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|