Gorakhpur - रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश
Vahrampur, Gorakhpur, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग गोरखपुर,संदीप कुमार मीना (IPS) के निर्देशन और पुलिस उपाधीक्षक रेलवे,विनोद कुमार (PPS)के पर्वेक्षण में जीआरपी थाना गोरखपुर की पुलिस टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की। गिरफ्तार अभियुक्तों में दो बालिग और एक विधि का उल्लंघन करने वाला नाबालिग शामिल है। इनके पास से चोरी के 44 मोबाइल, एक देशी तमंचा, एक जिन्दा कारतूस, और एक रामपुरिया चाकू बरामद किए गए हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वाराणसी में दीवार ढहने से 2 मासूम बहनों की मौत, एनडीआरएफ ने रेस्क्यू पूरा किया
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के बच्छाव इलाके में बीती रात दर्दनाक हादसा。 • मकान की दीवार ढहने से दो मासूम बहनें मलबे के साथ मकान से सटे तालाब में जा गिरीं。 • हादसे में 6 वर्षीय आफिया और 4 वर्षीय फलक की दर्दनाक मौत。 • दीवार गिरने के दौरान बच्चियों के माता-पिता भी हुए घायल。 • हादसे के बाद इलाके में मची चीख-पुकार, मौके पर जुटे ग्रामीण。 • सूचना मिलते ही अखरी चौकी प्रभारी धर्मेंद्र राजपूत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे。 • पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चियों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली。 • रेस्क्यू में दिक्कत आने पर एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया。 • एनडीआरएफ के जवानों ने रातभर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, तालाब और मलबे में की तलाश。 • करीब 7 से 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह लगभग 8 बजे दोनों बच्चियों के शव बरामद。 • दो मासूम बेटियों की मौत से परिवार में कोहराम, पूरे इलाके में पसरा मातम।पटियाली में तेज रफ्तार बाइक ने खड़े 11 वर्षीय मासूम को मारी टक्कर, हालत गंभीर
Kasganj, Uttar Pradesh:तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे खड़े 11 वर्षीय मासूम बालक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके पैर में कई जगह फ्रैक्चर होने की जानकारी सामने आई है. हादसे की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. घायल बालक को परिजन उपचार के लिए अलीगढ़ लेकर गए हैं, जबकि बाइक सवार को पुलिस ने हिरासत में लिया है. पूरी घटना पटियाली कस्बे के गंजडुंडवारा रोड स्थित राजतिलक पेट्रोल पंप के पास का है. मोहल्ला काजी निवासी शाकिर कुरैशी के 11 वर्षीय बेटा जैद अपने चाचा की दुकान के सामने खड़ा था. तभी गंजडुंडवारा की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्प्लेंडर बाइक ने बालक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बालक उछलकर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें बाइक की टक्कर से बालक के घायल होने की पूरी घटना कैद हुई है. परिजन घायल जैद को तत्काल अलीगढ़ लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है. वहीं हादसे में बाइक चालक मोनू भी चोटिल हुआ है. पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हिरासत में ले लिया.चंदौली के प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, चार दमलक लगन मौके पर राहत बचाव
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली... - प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख - संकट मोचन इंडस्ट्रीज में लगी भीषण आग - बुधवार तड़के करीब चार बजे फैक्ट्री में लगी आग से मची अफरा-तफरी - आग की चपेट में आने से मशीनें और अन्य सामान जलकर राख - आग की भयावहता देखते हुए मौके पर बुलाए गए चार दमकल वाहन - दमकल कर्मियों ने करीब चार घंटे तक चलाया राहत एवं बचाव अभियान - अगल बगल कि फैक्ट्रीयों को हुआ नुकसान - सुबह आठ बजे आग पर पूरी तरह पाया गया काबू - अग्निशमन विभाग की तत्परता से आसपास की फैक्ट्रियों तक नहीं पहुंची आग - राहत की बात, हादसे में कोई जनहानि नहीं - फैक्ट्री में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है - चार घंटे तक धधकती रही फैक्ट्री, दमकल कर्मियों की मुस्तैदी से टली बड़ी दुर्घटना - मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में पुलिस चौकी कि घटना。जनार्दन मिश्रा ने किसानों से माफी मांगी; विवाद खत्म हुआ
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां किसानों को लेकर दिए गए बयान पर अब सांसद जनार्दन मिश्रा ने अपनी सफाई पेश की है। जनार्दन मिश्रा ने कहा कि किसानों का अपमान करना उनका मकसद बिल्कुल नहीं था, उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। उन्होंने अपने बयान पर खेद जताते हुए किसानों से माफी मांगी है। सांसद ने कहा कि वह हमेशा किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं और खुद भी एक किसान परिवार से आते हैं। ऐसे में किसानों के प्रति उनके मन में पूरा सम्मान है।फर्रुखाबाद में भाई दूज पर बड़ा हादसा टला; स्लीपर बस प्रतीक्षालय से टकराई
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद ब्रेकिंग भाई दूज पर बड़ा हादसा टला, 70 यात्रियों से भरी स्डबल डेकर लीपर बस प्रतीक्षालय से टकराई, बाल बाल बच्चे यात्री जिला - फर्रुखाबाद रिपोर्ट - अमर साइमन तारीख - 11-11-2026 फर्रुखाबाद-कायमगंज मार्ग पर बेकाबू स्लीپر बस यात्री प्रतीक्षालय से टकराई टेढ़ीकोन के पास बरझाला से आ रहे ट्रैक्टर को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा बस में सवार करीब 60 से 70 यात्रियों की बाल-बाल बची जान टक्कर से यात्री प्रतीक्षालय क्षतिग्रस्त, मौके पर मची अफरा-तफरी कायमगंज कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने बताया हादसे में में कोई जनहानि नहीं हुई सामने से आ रहे ट्रैक्टर को बचाने में हुआ हादसा - पुलिस भाई दूज पर घर जा रहे थे अधिकांश यात्री, पुलिस ने शुरू की जांचनांता नहर में डूबने से 45 वर्षीय राजेंद्र उपाध्याय की मौत
Kota, Rajasthan:ब्रेकिंग कोटा…! नांता में नहर में डूबने से 45 वर्षीय युवक की मौत कोटा के नांता थाना क्षेत्र में नहर में डूबने से युवक की मौत। मृतक की पहचान राजेंद्र उपाध्याय (45), निवासी पार्श्वनाथ कॉलोनी नांता के रूप में हुई। युवक सुबह करीब 5:30 बजे पत्नी के साथ नहर में नहाने गया था。 नहाने के दौरान युवक नहर में डूब गया。 सूचना पर NDRF, SDRF, नगर निगम गोताखोर और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंचीं。 रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर युवक का शव मिला。 शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए MBS अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया गया| नांता थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी。जालौन के बड़ागांव में कच्चे मकान में भीषण आग, नकद 50 हजार जलकर राख
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में संदिग्ध परिस्थितियों में कच्चे मकान में लगी भीषण आग, आग लगने के बाद देखते ही देखते आग का गोला बना कच्चा मकान, मकान में भीषण आग लगने से ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी, आग की चपेट में आकर मकान में रखा करीब 50 हजार कैश जलकर राख, कपड़े, गृहस्थी का सामान, 3 कुंतल गेंहू व 50 किलो चना जलकर हुआ राख, मकान में आग लगी देख ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव का मामला।मंडला के पुल पर रेलिंग गायब, बड़े हादसे का खतरा जगजाहिर
Mandla, Madhya Pradesh:छोटे पुल पर हादसे को खुला न्योता रेलिंग गायब, स्वागत द्वार धराशायी आखिर किस बड़े हादसे का इंतजार कर रहा जिम्मेदार विभाग? मॉर्निंग, इव्हनिग वाक करने वालों को खतरा मंडला - जिम्मेदार विभाग की लापरवाही लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है... शहर के छोटे पुल यानी रपटा, जिसे रेवा पथ के नाम से भी जाना जाता है, की बदहाली किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही है। हैरानी की बात ये है कि बारिश के पहले सुरक्षा के लिहाज से हटाई गई पुल की रेलिंग आज तक दोबारा नहीं लगाई गई... जबकि इसी पुल से हर सुबह बच्चों, बुजर्गों, महिलाओं और युवाओं की आवाजाही बनी रहती है जबकि लोग यंहा पर रोज बड़ी संख्या में मॉर्निंग ओर इव्हनिंग वाक करने भी आते हैं । पुल के दोनों ओर बने स्वागत द्वार भी जमींदोज हो चुके हैं... सड़क के कई हिस्सों का डामर उखड़ चुका है... लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक मरम्मत और सुरक्षा के इंतजाम नजर नहीं आ रहे। ऐसे में सवाल यह है कि आखिर सुबह की सैर पर निकलने वाले लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है? क्या विभाग किसी बड़े हादसे के बाद जागेगा? या फिर लोगों की जान जोखिम में डालने से पहले ही पुल की रेलिंग और सड़क की मरम्मत कराई जाएगी?झाड़ियों में मिले युवक के शव: धुर्वा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित सिठियो डैम के पास झाड़ियों में मिले युवक के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों संजय कुमार सिंह और बॉबी विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान 31 वर्षीय बिट्टू सिंह के रूप में हुई थी। पुलिस के अनुसार, 6 नवंबर की सुबह सिठियो डैम के पास झाड़ियों में बिट्टू सिंह का शव बरामद हुआ था। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होने के बाद धुर्वा थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिका दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले के उद्भेदन के लिए एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी के निर्देशन और हटिया डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल के तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में सामने आया है कि शराब पीने के दौरान मृतक और दोनों आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने गाड़ी में रखे लकड़ी के बेंत से बिट्टू सिंह के साथ मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल की गई कार और हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का बेंत बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी संजय कुमार सिंह का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।वाराणसी: दो बाइकों की जोरदार टक्कर, युवक समेत वृद्ध महिला और वृद्ध पुरुष गंभीर रूप से घायल
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी। राजातालाब थाना क्षेत्र के अंतर्गत अदलपुरा मार्ग के समीप दो बाइकों की आमने-सामने से बेहद जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक नौजवान समेत एक वृद्ध महिला और एक वृद्ध पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मातलदेई चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत 108 नंबर एम्बुलेंस बुलाकर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।धार्मिक स्थल के बाहर शर्मनाक तमाशा, दो महिलाओं के बीच मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Gwalior, Madhya Pradesh:ग्वालियर: शहर के प्रसिद्ध अचलेश्वर मंदिर के पास दिवाली की रात दो महिलाओं के बीच जमकर बवाल हुआ। मंदिर परिसर के नजदीक दुकान लगाने को लेकर उपजा विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों महिलाओं के बीच सरेराह हुई इस मारपीट और हंगामे का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
त्योहार के पावन पर्व और एक धार्मिक स्थल के बाहर इस तरह के शर्मनाक तमाशे ने लोगों को हैरान कर दिया है। घटना का वीडियो सामने आते ही इंदरगंज थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर दोनों महिलाओं की पहचान करने और विवाद की असल वजह तलाशने में जुटी है।
