Gorakhpur - भारत 2025 तक टीबी हो जायेगा मुक्त,स्वास्थ्य विभाग अभियान चलाकर चिन्हित कर रहा मरीज
Jangl Ram Lakhan, Uttar Pradesh:भारत 2025 तक टीबी मुक्त हो जायेगा जिसके संबध में सीएमओ डॉ0 आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने टीबी को 2030 तक खत्म करने का संकल्प लिया है,लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने देश से 2025 तक टीबी को खत्म करने का संकल्प लिया है. इस दिशा में टीबी एसोसिएशन व भारत सरकार ने संकप लिया है. जिसके तहत सौ दिन का टीबी का महाअभियान शुरू किया गया है. इसके तहत समाज मे टीबी के छिपे मरीजों को खोजा जा रहा है. इसके साथ ही जिन जनपदों में टीबी के मरीजों की संख्या ज्यादा थी. उनके अनुपात में जांच कम थी. यूपी में पन्द्रह जिले चिन्हित किये गए।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
